जमशेदपुर : घाटशिला प्रखण्ड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा के नेतृत्व में प्रखंड के काड़ाडूबा पंचायत के गंधानिया बाजार में वोटर चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही चुनाव से संबंधित पहेली – प्रश्न किया गया। जैसे जमशेदपुर में मतदान करने की तिथि क्या है? मतदाता की न्यूनतम आयु क्या है? बिना वोटर कार्ड के मतदान कर सकते है या नहीं? इत्यादि। सही जवाब देने वाले…
Read MoreCategory: Jharkhand
उत्कृष्ट कार्य के लिए मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा को मिले 11 पुरस्कार
जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के दो दिवसीय 22 वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन समागम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा को 11 पुरस्कारों से नवाजा गया है। वहीं एक दिन में पांच स्थाई अमृत धारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अमृतधारा लोक अर्पण, श्रेष्ठ जनसेवा प्रकल्प कांवर यात्रा, शिक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ शाखा, सर्वश्रेष्ठ समाज सुधार कार्यक्रम, प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक, आठ पूर्व अध्यक्ष आठ दिवस 8 कार्यक्रम सहभागिता, श्रेष्ठ पुरस्कार कृतिमांग प्रत्यारोपण शिविर, मंदिर सफाई अभियान, सामूहिक विवाह,…
Read Moreजमशेदपुर अभिभावक संघ ने डीसी से की सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग
जमशेदपुर : कोल्हान के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम जिले में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। साथ ही मौसम विभाग कि पूर्व घोषणा के अनुसार 4-5 अप्रैल से हीट वेव को लेकर यलों अलर्ट भी जारी कर दिया गया हैं। इसी तरह आने वाले दिनों में गर्मी की प्रचंडता और तेज होने की संभावना भी है। वहीं वर्तमान में स्कूलों की कक्षाएं दोपहर 1.30 बजे तक संचालित हो रही है। उस समय का तापमान सबसे अधिकतम स्तर पर होता है और जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव होगा। जिसको…
Read Moreजमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 53 किलो गांजा बरामद
जमशेदपुर : जिले की पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिसके तहत पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बिहार वैशाली जिला निवासी राजीव कुमार यादव, वेस्ट चंपारण का रहने वाला सुनील कुमार बैठा, बेतिया निवासी राज कुमार बिंद, पटना निवासी सुमित कुमार, गौरव कुमार और राजेश कुमार शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 53 किलो गांजा भी बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले का खुलासा बुधवार पुलिस ऑफिस में…
Read Moreनवोदय में प्रवेश परीक्षा प्रतियोगिता पास करने वाले छात्र को प्रतिनिधियों ने किया सहयोग
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सांढ़-छपेरवा निवासी साधारण किसान प्रहलाद कुमार माता कंचन कुमारी के पुत्री पल्लवी रानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांढ़ कक्षा 5 की छात्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव समाज एंव बड़कागांव प्रखंड का नाम रोशन किया है।टारगेट पॉइंट कोचिंग सेंटर के शिक्षक भोलानाथ कुशवाहा ने बताया कि पल्लवी पढ़ने में मेघावी के साथ-साथ लग्नशील भी है।अपने विद्यालय के अलावा शेष समय गांव के ही एक टारगेट पॉइंट कोचिंग सेंटर में तैयारी की, मैं अपने गांव समाज और स्कूल के लिए प्रतिभावान…
Read Moreबड़कागांव हजारीबाग जंगल घाटी में लगी आग
संकट में है हजारों पेड़ पौधे एवं वन्य प्राणी संजय सागर _______________ बड़कागांव: बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित जंगलों में इन दिनों आग लगी है. आग लगने से हजारों पेड़ पौधों एवं वन्य प्राणियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जंगलों में लगी आग को हजारीबाग आने जाने वाले राहगीर अपने अपने मोबाइल में फोटो कैद कर रहे हैं. सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. उसके बावजूद भी जंगलों पर लगी आग को बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रही है. जंगलों में आग लगने से कीमती…
Read Moreवाॅली बाॅल दिवस के रूप में मनाया गया शेखर दा का जन्मदिन
गिरिडीह:- अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, राष्ट्रीय निर्णायक,भारतीय वाॅली बाॅल महासंघ के वरीय उपाध्यक्ष, झारखण्ड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, झारखण्ड वाॅली बाॅल संघ के महासचिव एवं रांची जिला वाॅली बाॅल संघ के अध्यक्ष शेखर बोस उर्फ़ शेखर दा का जन्मदिन कल 3 अप्रैल को झारखण्ड वाॅली बाॅल दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर बोरो, लखारी स्थित संत जोसेफ स्कूल प्रांगण में जिले के युवा वाॅली बाॅल खिलाड़ियों ने केक काटकर शेखर दा के जन्मदिन को मनाया। मौके पर उपस्थित मनौव्वर आलम ने कहा कि शेखर दा जिला एवं प्रदेश…
Read Moreबिग बॉस 13 मेंस पार्लर का मो इब्राहिम ने किया उद्घाट
संजय सागर बड़कागाँव: बड़कागांव के हजरत दाता कंपनी शाह मजार के पास बिग बॉस 13 मेंस पार्लर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने किया. मौके पर किया गया मेंस पार्लर, सोनू इराकी, पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के जिला अध्यक्ष मुमताज, जेएलकेएम जिला संयोजक जानिसार आलम शामिल हुए. बताया गया कि इस पार्लर में हेयरकट ₹60, बियर्ड ₹40, हेयर वॉश ₹20, हेयर कलर ब्लैक एंड बरगंडी ₹100, गार्नियर बी एंड बी रु 150, रागा बी एंड बी ₹300, मैट्रिक्स बी एंड बी ₹350, हाइलाइट्स ₹300, सहित…
Read More9 दिवसीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 9 अप्रैल से
महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह गिरिडीह:- बेंगाबाद प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिला के ग्राम हरिला में आगामी 9 अप्रैल से 9 दिवसीय श्री श्री शिव शक्ति ज्ञान महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मिथिलेश्वर साव ने बताया कि यज्ञ को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पंचायत एवं इसके आस-पास के विभिन्न गांवों के लोग यज्ञ को सफल बनाने में तन, मन और धन से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ…
Read Moreहजारीबाग में 4 अप्रैल को मनाई जाएगी झारखंड मुक्ति मोर्चा की 45 वां स्थापना दिवस तैयारी पुरी
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे शामिल संजय सागर बड़कागांव :झारखंड मुक्ति मोर्चा का 45 वां स्थापना दिवस आज गुरुवार को हजारीबाग मटवारी मैदान में मनाया जाएगा. जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. तैयारी को लेकर झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव का बड़कागांव झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं। वहीं बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा तथा तैयारी…
Read Moreकलश यात्रा से किया गया सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ
गिरिडीह:- दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा महोत्सव के मौके पर मंगलवार को खरगडीहा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गगनभेदी जयकारे से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। लोग श्रद्धा से झूम उठे। शोभा यात्रा माहुरी टोला से शुरू होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण करने के उपरांत वापस माहुरी टोला पूजा स्थल में पहुंची। उसके बाद मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना शुरू हुई। पूजा के पश्चात सांझ काल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्विज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। पूजा के दूसरे दिन सुबह हवन पूजन…
Read Moreसरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन शुरू
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के 125 सरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा. सरकारी विद्यालयों में वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग सातवां तक के विद्यार्थियों का परीक्षा हो रही है.आज विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा लिखा. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद के नेतृत्व परीक्षा हो रही है. आदर्श मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, शिक्षक चेतलाल राम, बिना साहु , विनोद रजक , दीपक राणा, कमलेश श्रीवास्तव, मुनेश…
Read Moreरामनवमी एवं लगन को लेकर बांस की सामग्री की बढ़ी मांग
संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी पर्व, चैत्र दुर्गा पूजा, चैत्र छठ पूजा एवं शादी विवाह को लेकर बांस के बने टोकरी, दौरा मौनी सूप अन्य सामग्रियों की मांग बढ़ गई है. बांस के सामग्री बनाने वाले कारिगरो का हाथ तेज हो गया है. बांस की सामग्री बनाने वाले इस क्षेत्र में तुरी जाति के लोग करते हैं .बड़कागांव प्रखंड के चौक स्थित तुरी मोहल्ला तलसवार पंचायत के निमियाटोला , गोंदलपुरा, आदि गांव में बांस की सामग्री बनाया जाता है. बांस की सामग्री बनाकर बड़कागांव दैनिक बाजार ,…
Read Moreबड़कागांव में लोकसभा चुनाव में 1962 में पहली बार आया था हेलीकॉप्टर
1962 में पैसा नहीं ईमानदारी हावी था : मो नईम संजय सागर बड़कागांव : हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर बड़कागांव में सर्वप्रथम हेलीकॉप्टर 1962 में चुनाव के दौरान आया था. इस संबंध में 81 वर्षीय पूर्व मुखिया मो नईम ने बताया कि जब बड़कागांव के ग्वांट के पास हेलीकॉप्टर आया था,तो हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बड़कागांव, केरेडारी ,टंडवा ,बादम, रामगढ़ के लोग आए थे. उसे समय बसंत नारायण सिंह जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे. और अपना चुनाव प्रचार करने आए थे. राजा के प्रति बड़कागांव के लोगों…
Read Moreनवोदय पास करने पर पल्लवी को किया गया सम्मानित
बड़कागांव : छपेरवा गांव निवासी प्रहलाद कुमार की पुत्री पल्लवी रानी ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की है. यह सांढ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पाँचवीं वर्ग की छात्रा है. इसकी सफलता अर्जित करने पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उचित्रा देवी के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने प्रार्थना सभा में सम्मानित किया. विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार नायक, नन्दकिशोर नारायण देव, उमेश प्रसाद दाँगी, परमेश्वर कुमार, सबिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ने पल्लवी रानी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है .
Read Moreएक महीने तक शराब व मांस का सेवन नहीं करेंगे ग्रामीण
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ छपेरवा गाँव में हनुमंत व भगवान विश्वकर्मा के महायज्ञ को लेकर एक महीने तक शराब व मांस का सेवन नहीं करने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प. यह निर्णय यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी के समक्ष लिया गया. अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि सांढ 30 मार्च से लोग मांस में देना छोड़ दिया है, जो 18 अप्रैल तक लोग सेवन नहीं करेंगे. गांव में निर्णय लिया गया है कि शराब बेचने व पीने वालों पर समाज के सभी…
Read Moreस्वीप के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में प्रधान ने दिलाई मतदाता शपथ
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों व प्रखंड मुख्यालयों में कार्यालय प्रधान द्वारा कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाया गया। “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाएं रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,…
Read Moreसाकची बंगाल क्लब में धूमधाम से मना श्री जीण माता का 18 वां वार्षिक महोत्सव
जमशेदपुर : मईया थारी चुदड़ी में कुछ तो बात हैं., मइया थारे हाथ रचावण घनी राचणी मेहंदी लाया., तेरे भरोसे मेरा परिवार हैं., ऊंचों राख निशान मैया को लांबी डोरी खींच., मेरो हाथ पकड़ ले मइया मेरो मन घबरावे., जा के सर पर हाथ अपनी कुल देवी का होवे., भक्तो का चलता जोर तो मंदिर चांद पे हम बनवाते., माता थारो प्यार बरसो लो बेसुमार., काजल शिखर पर जीण भवानी को सच्चा दरबार हैं., सबको देती हैं मइया अपने खजाने से., भक्तों ने ज्योत जलाई मैया दौड़ी चली आई., जैसे…
Read Moreगढ़वा समाहरणालय में लगी आग, डीसी ऑफिस का सामान जलकर नष्ट
पलामू: पलामू से सटे गढवा समाहरणालय में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी। घटना में समाहरणालय परिसर स्थित डीसी कार्यालय का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने दो घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
Read Moreकिसान का बेटा वोट का फसल लगा रहा है-रामविलास साव
हजारीबाग: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार साहू हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के टाटीझरिया बिष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में जाकर लोगों को लोकहित अधिकार पार्टी के नीति सिद्धांत निशुल्क शिक्षा निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा सामाजिक न्याय के तहत जाति आधारित जनगणना करवा कर जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत शिक्षा राजनैतिक सामाजिक नौकरी व्यवसाय सारे जगह लोगों के साथ न्याय करने का संकल्प लेकर वोट का फसल उगाने का काम कर रहा है। निश्चित तौर पर यह फसल लोकसभा चुनाव में कटेगा और मतपेटी में पैक होकर…
Read Moreलोकहित अधिकार पार्टी को समर्थन का संकल्प – नंदलाल साहू
हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मेरू झुमरा कर्वे कलां कव्वालु हरली दारू इत्यादि गांवों में लोगों से जन संपर्क करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री रामविलास साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 76 वर्षों से देश में शासन करने वाली पार्टियां ने इस देश के किसान अन्न दाताओं, मजदूरों, विस्थापितों स्थानीय रैयतों गरीबों का दर्द कभी क़रीब से नहीं देखा। केवल धर्म के नाम पर डरा कर राजनीति करता रहा।अब लोकहित अधिकार पार्टी इन सभी समस्याओं का समाधान के लिए आज तमाम…
Read Moreनल-जल योजना की विफलता पर ग्रामीणों में आक्रोश
गिरिडीह:- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल संख्या -1 के सौजन्य से बेंगाबाद प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्णपुरा के ग्राम खंडोली में लगा जल मीनार महज़ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के कुल 30 घरों में इस योजना के तहत एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर योजना के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। संवेदकों के द्वारा जबरदस्त मनमानी करते हुए सरकारी पैसों की बंदरबांट की गई है। कहा कि मामले की शिकायत करने…
Read Moreजिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा चुनाव मस्कट iBhai को जिला में किया गया लॉन्च
शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर जाकर मतदाताओं को करेगा जागरूक पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: मंगलवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा चुनाव मस्कट आईभाई को पाकुड़ जिला में लॉन्च किया गया। चुनाव मस्कट iBhai जिले के शहरी क्षेत्रों के चौक चौराहों, शॉपिंग मॉल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा। जिससे शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराया जा सके। मौके पर मुख्य रूप से स्वीप कोषांग…
Read Moreपति ने रक्तदान कर बचाई पत्नी की जान
पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: कालू गोस्वामी जो उतर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी पाकुड़ के चापाडांगा ग्राम के निवासी जोहार तुरी के दमाद है, मंगलवार को सत्य सनातन संस्था के बैनर तले रक्तदान कर बचाया अपने ही पत्नी की जान, संस्था के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि रक्तदाता की पत्नी माला देवी जो गर्भवती है और प्रसव पीड़ा से पीड़ित है इनको इलाज के लिए प्रखंड के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा चिकित्सको ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया, रक्त के लिए चापाडांगा निवासी संजय मंडल ने संस्था…
Read Moreवोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है
पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमिटी आन एक्सेसिबल इलेक्शन (डीएमएसीएई) की बैठक आहूत की गई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर जन सुविधाओं का विशेष ध्यान पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को मतदान केंद्र पर सभी सुविधा मिलें इसके लिए विशेष निर्देश संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर जन-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इस बार दिव्यांग, गर्भवती माताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं…
Read More