झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

रांची : लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है। कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से…

Read More

रामगढ़ : फल खरीदने गया पति, प्रेमी संग पत्नी हो गई फरार

रामगढ़ : रामगढ़ शहर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था। थाना चौक पर वह फल खरीदने के लिए रुका। इसी दौरान उसकी पत्नी अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। हालांकि यह मामला एक सप्ताह पूर्व का है। परिवार के सदस्यों और पुलिस की लाख कोशिशों के बाद फरार हुई महिला ना तो अपने घर लौटना चाहती है और ना ही अपने पति के साथ रहना चाहती है। लिहाजा यह घटना चर्चा का विषय बन गया है। 21 मई को फरार हुई पत्नी, 22 मई…

Read More

श्री अग्रसेन स्कूल में लाइफ स्किल्स पर वर्कशॉप का आयोजन

भुरकुंडा: श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शुक्रवार को सीबीएसई ट्रेनिंग के तहत लाइफ स्किल्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन प्राचार्य विवेक प्रधान, निदेशक (अकाडमिक) एसके चौधरी व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वर्कशॉप में टीचर्स को ट्रेनिंग देकर लाइफ स्किल्स के बारे में बताया जाएगा, ताकि वे बच्चों को लाइफ स्किल्स के बारे में ट्रेंड कर सकें। वर्कशॉप में लाइफ स्किल्स को अपने दैनिक जीवन में उतारने, लाइफ स्किल्स के लिए पाठ योजना, मूल्यांकन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित शिक्षण पद्धति की…

Read More

महुआ टोला में जेपी पटेल के पक्ष में संजीव बेदिया ने किया जनसंपर्क

भदानी नगर: इंडिया महागठबंधन के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के पक्ष में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने भदानीनगर के महुआ टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क में झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रदेश परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया शामिल थे। महुआ टोला सरना स्थल के समीप बैठक को संबोधित करते हुए संजीव बेदिया ने कहा कि आज पूरा देश बढ़ती महंगाई से परेशान है। गरीब जनता त्रस्त हो गई है। केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन गई है। इसलिए इसबार हजारीबाग लोकसभा…

Read More

रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भुरकुंडा कोयलांचल मे चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

मतदान से ही पूरा होगा संविधान का मूल उदेश्य – दिलीप अग्रवाल भुरकुंडा: लोकतंत्र के महापर्व मे मतदान को लेकर रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अध्यक्ष विनय अग्रवाल, संयुक्त प्रतिनिधि मंडल टीम व चैंबर कार्यकारिणी सदस्य दिलीप अग्रवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंको, उधमियों व निवासियों को मजबूत मतदान सुनिश्चित करने में सामूहिक जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। व जागरूकता हेतु पोस्टर व मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि रामगढ़ व कोयलांचल का व्यापारिक…

Read More

देश के लिए मोदी जरूरी – विजय साहू

एनडीए की जीत के लिए डोर टू डोर घूमें कार्यकर्ता – आजसू पतरातु: आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमिटी की एक आवश्यक बैठक पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो एवम संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू उपस्थित थे. बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों से विजय बनाने को लेकर रणनीतियों पर चर्चा हुई. विजय साहू ने कहा की एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल…

Read More

पतरातू डैम घूमने गए युवक की नहाने के दौरान डूब जाने से मौत

मुकेश कुमार भुरकुंडा:  सुंदर नगर निवासी सुमित साव की पतरातू डैम में नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सुंदर सुंदर गांधी मोहल्ला निवासी सुमित साव उम्र 21 वर्ष पिता बिशुन साव अपने भतीजी और भगिनी को लेकर पतरातू डैम घूमने के लिए गया हुआ था । इस दौरान पचबहिनी मंदिर के निकट डैम के फाटक के निकट पानी में वह नहाने के लिए चला गया। कुछ देर के बाद वह बाहर नहीं आया तो बच्चों के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से…

Read More

भुरकुंडा उत्सव मैरेज हॉल में कांग्रेस पार्टी की बैठक

भुरकुंडा: भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हाॅल में कांग्रेस पार्टी की बैठक किया गया। बैठक में झामुमो, राजद, आप पार्टी के लोग भी शामिल हुए। यह बैठक हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए रखी गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुकेश लाल सिंदूरिया एवं संचालन संतन सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सी. पी.…

Read More

भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रिय चिकित्सालय में सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हाई रैंक लाने वाले छात्र को किया गया सम्मानित

भुरकुंडा: भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रिय चिकित्सालय में सीबीएसई बोर्ड बरकाकाना डीएवी व उरीमारी डीएवी दशवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसकी अध्यक्षता डॉ नदीम अनवर एवं संचालन डॉ मो आफताब,ललन प्रसाद ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक, बरकाकाना डीएवी के प्राचार्य मुस्तफा माजिद एवं उरीमारी डीएवी के प्राचार्य शामिल हुए। वहीं शिक्षा के प्रति मोटिवेशन कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दी गई। बताते चलें सीबीआई बोर्ड…

Read More

पतरातु क्षेत्र में भाजपा समर्थक ने जनसंपर्क किया 

पतरातु: पतरातू मंडल के 14 पंचायत में पथ सभा के माध्यम से सभी 64 बूथों में जनसंपर्क का शुभारंभ पतरातू मंडल के अध्यक्ष राजाराम प्रजापति के द्वार तालाटांड पंचायत के सोलिया गांव से किया गया ।उसके बाद हफुआ पंचायत के बटुका गांव जिसका मुख्य वक्ता भाजपा के सुखदेव प्रसाद किशोर कुमार महतो और पालू पंचायत के किरीगढ़ा गांव में जिसका मुख्य वक्ता भाजपा के राधेश्याम अग्रवाल और राजाराम प्रजापति के द्वारा लोगों को संबोधन किया गया साथ ही साथ बूथ अध्यक्षों को चुनाव से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध कराया गया…

Read More

राज्य में सभी लोकसभा सीट पर महागठबंधन की जीत : संजीव बेदिया

भदानी नगर क्षेत्र में झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जेपी पटेल के पक्ष में समर्थन करने की अपील की भदानी नगर: झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक मंगलवार को चिकोर गांव हरिलाल बेदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया मौजूद थे। इस अवसर पर संजीव बेदिया ने ग्रामीणों को कहा कि हजारीबाग लोकसभा से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को पतरातू प्रखंड से अधिक से अधिक मतो से जीत दिलाने के लिए झामुमो कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके पक्ष में…

Read More

मोदी जी अगले पीएम नहीं बनेंगे, लिख लीजिए: यशवंत सिन्हा

मुकेश कुमार  भुरकुंडा में इंडिया गठबंधन ने ठोका ताल, भाजपा भगाओ हजारीबाग बचाओ का लगाया नारा भुरकुंडा। भुरकुंडा रिवर साइड में देर शाम इंडिया गठबंधन की बैठक हुई इसे संबोधित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। देश की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। सरकार के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खुल चुका है। इसलिए न सिर्फ हजारीबाग से, बल्कि दिल्ली की सरकार बदलने के मंसूबे के साथ लोगों को…

Read More

भाजपा प्रत्याशी मनीष जयसवाल के पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुकेश कुमार भुरकुंडा।हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को भाजपा भदानीनगर और भुरकुंडा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका मनीष जायसवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।वहीं भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं ने मतकामा चौक से भुरकुंडा बाजार तक पदयात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों और पार्टी के झंडे के साथ काफी…

Read More

मंडा पुजा को लेकर बैठक किया गया 

भदानी नगर: कुरसे महादेव मंदिर परिसर में रविवार को कुरसे गांव के ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता फुलेश्वर राम और संचालन जनार्दन मुंडा ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने इस वर्ष शिव भक्ति का पर्व मंडा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। जिसमें सर्वसहमति से मंडा पूजा 9 जून और संपन्न 10 जून को करने बात हुई। पूजा के लिए गांव 28 मई को मंडा जागरण और 1 जून को पूजन-पाठ की जायेगी। पूजा को सफल बनाने को लेकर कमेटी बनायी जायेगी। जिसके लिए 12 मई…

Read More

सीसीएल के नये सीएमडी ने किया बरका सयाल प्रक्षेत्र का दौरा 

उरीमरी: सेंट्रल कोल फिल्ड लिमिटेड के नये सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने शनिवार को सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र का दौरा किया। सीएमडी के बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचने पर अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही सीएमडी ने बरका सयाल क्षेत्र का जायजा लिया। सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह बिरसा परियोजना, उरीमरी परियोजना , न्यू बिरसा परियोजना , नवनिर्मित सीएचपी साइलो, सयाल डी कोलियरी पहुंचे। जहां सीएमडी ने कोयला उत्पादन, संप्रेषण और सेफ्टी को लेकर परियोजना के अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही कल महत्त्वपूर्ण दिशा…

Read More

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाले शाहबाज हुए सम्मानित

भुरकुंडा मस्जिद कॉलोनी में आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने किया सम्मानित भुरकुंडा: दुनिया के सबसे ऊंचे बेस कैंप माउंट एवरेस्ट में तिरंगा लहरा कर सबकी आंखों के तारा बने 29 वर्षीय युवा व्यवसायी शाहबाज आलम के सम्मान में शनिवार को भुरकुंडा में समारोह का आयोजन हुआ। मस्जिद कॉलोनी में आयोजित समारोह में भुरकुंडा व भदानीनगर के लोगों ने माला पहना कर शाहबाज को सम्मानित किया। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि शाहबाज ने दुनिया के सबसे ऊंचे बेस कैंप पर तिरंगा लहरा कर देश के साथ-साथ…

Read More

राधा गोविंद स्कूल में व्यायाम के दौरान पांचवी कक्षा के छात्र की मौत

रामगढ़: रामगढ़ शहर के राधा गोविंद स्कूल में शुक्रवार की सुबह व्यायाम के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस राधा गोविंद विद्यालय पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र आर्यन कुमार पांचवी कक्षा में पढ़ता था। वह बच्चा विद्यालय के हॉस्टल में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। भीषण गर्मी में…

Read More

पतरातु पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

पतरातु: पतरातु पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉ० बिमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि रामगढ़ जिला में राँची से कुछ अपराधकर्मी मोटरसाईकिल से हथियार से लैश होकर किसी जघन्य अपराध को अंजाम देने लिए आने वाले है और घटना कर पुनः वापस भागने वाले हैं। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक रामगढ़, डॉ० बिमल कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी थाना प्रभारी, रामगढ़ जिला को एंटी क्राईम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश…

Read More

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया 

मुकेश कुमार पतरातु: आज दिनांक 1 मई 2024 दिन बुधवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन (एटक) पतरातू द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस यूनियन कार्यालय पतरातू में मनाया गया सर्वप्रथम कामरेड मनोज कुमार महतो के द्वारा संगठन का झंडा तोलन कर बुलंद नारों के साथ शहीद साथियों को लाल सलाम एवं श्रद्धांजलि दिया गया वही कार्यक्रम में उपस्थित भाकपा अंचल सचिव सह एटक राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड मनोज कुमार महतो ने कहा कि आज पूरे देश में मजदूरों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन हो रहा है जहां केंद्र सरकार…

Read More

ए’ला एंग्लाईज विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया गया

बच्चों के बीच हुआ ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण के लिए वनोंरोपण व वनउत्सव मनाने की जरूरत: बिजयंत कुमार भुरकुंडा: भुरकुंडा के ए’ला एंग्लाइज सीनियर सेकंडरी विद्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से बच्चों के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम में पृथ्वी दिवस पर भाषण व चित्रकला प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में वर्तमान…

Read More

अर्थ डे पर बच्चों ने दिया धरती को बचाने का संदेश

  भुरकुंडा: श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में सोमवार को अर्थ डे के अवसर पर पेंटिंग, स्लोगन, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न कक्षाओं से करीब दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए। बच्चों ने अर्थ डे से संबंधित पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर, कविता के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। पृथ्वी के नष्ट होने के कारणों एवं उसके संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई। बच्चों व शिक्षकों ने धरती को नष्ट होने से बचाने का संकल्प दोहराया। अर्थ डे मनाने के इतिहास और पृथ्वी से जुड़े रोचक…

Read More

इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली में भदानीनगर से दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए

भदानी नगर: प्रभात तारा मैदान रांची में आयोजित इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली में रविवार को भदानीनगर से दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मतकमा चौक में एकत्रित हुए। जिसके बात वाहनों के माध्यम से रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव ने कहा कि झामुमो द्वारा आयोजित इस उलगुलान न्याय रैली में भाजपा के प्रति रोष प्रकट किया जायेगा। हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में उलझाकर फंसाने का काम किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव…

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर भदानीनगर पुलिस व सीआरपीएफ ने किया एरिया डोमिनेशन

भदानी नगर: लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को भदानीनगर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने फ्लैग मार्च निकालते हुए भदानीनगर क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया। अभियान के दौरान भदानीनगर ओपी एसआई मनोज मुर्मू, सीआरपीएफ 218 डी कंपनी के कमांडर आरएस यादव ने ओपी क्षेत्र के महुआ टोला, ग्लास फैक्ट्री कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और सर्च अभियान, रुट सैनिटाइजेक्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीण मतदाताओं से मिलकर उन्हें मतदान करने के लिए जागरुक किया गया। मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही। इस…

Read More

श्री अग्रसेन स्कूल में मनाया गया वर्ल्ड हेरिटेज डे

विरासतों को बचाना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेवारी : एसके चौधरी   भुरकुंडा: श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में गुरुवार को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को हेरिटेज डे मनाने के महत्व से अवगत कराया गया। उनके बीच हेरिटेज पर आधारित पेंटिंग, भाषण और क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एकेडमिक एसके चौधरी ने कहा कि किसी भी देश के लिए उसकी धरोहर उसकी अमूल्य संस्कृति होती है। किसी भी देश की पहचान, उसकी सभ्यता की जानकारी इन्हीं धरोहरों से पता चलती है। हेरिटेज…

Read More

चारों ओर गुंजा श्री राम नाम

भुरकुंडा कोयलांचल में रामभक्तों ने निकाला झांकी, करतब दिखाए भुरकुंडा: रामनवमी महापर्व के अवसर पर बुधवार को भुरकुंडा कोयलांचल का क्षेत्र राममय हो गया। चारों महावीरी झंडों से पटा हुआ था। क्षेत्र के चैनगडा गांव में रामनवमी को लेकर मंदिरों में पूजा हुई। शाम को भुरकुंडा रामनवमी मैदान में लादी, कुरसे, चिकोर, मतकमा, देवरिया, महुआ टोला, सयाल मोड़, हनुमान गढी सहित अन्य जगहों के द्वारा आकर्षक झांकी लाई गई। साथ ही रामभक्तों ने एक से बढ़कर कलाबाजी दिखाई। पूरा कोयलांचल राममय हो गया। जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों…

Read More