जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 28 जनवरी और चार फरवरी को

रांची : जेएसएससी सचिवालय सहायक (सीजीएल) की परीक्षा 28 जनवरी और चार फरवरी को होगी। यह परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में होगी। इसके लिए जेएसएससी ने पत्र जारी किया है। परीक्षा तीन पालियों में होगी। इसके लिए जेएसएससी कार्यालय में शुक्रवार को सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले परीक्षा वर्ष 2023 में 16 और 17 दिसंबर को यह परीक्षा होनी थी, लेकिन किसी कारण से जेएसएससी ने परीक्षा स्थगित कर दी थी.।जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी कर दिया…

Read More

रांची : आईएएस अविनाश कुमार को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

रांची : राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। वहीं राजीव अरूण एक्का को सदस्य राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया। अविनाश कुमार अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग के साथ गृह विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में हैं। वहीं अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरुण एक्का को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सदस्य राजस्व परिषद…

Read More

रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस छह जनवरी से मधुपुर तक जायेगी

रांची। रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस का विस्तार मधुपुर तक किया गया है। अब यह ट्रेन रांची से मधुपुर तक चलायी जायेगी। मधुपुर से न्यू गिरिडीह होते हुए रांची जायेगी। इसकी सूचना रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 18617 और 18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस छह जनवरी से मधुपुर तक जायेगी। ट्रेन संख्या 18617 रांची- मधुपुर एक्सप्रेस 06.00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और 1.50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18618, मधुपुर-रांची एक्सप्रेस मधुपुर से अपराह्न तीन बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी।

Read More

कोयला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, मेडिका में भर्ती

रांची । रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली में अपराधियों ने एक कोयला व्यवसायी को गुरुवार को गोली मार दी। गोली लगने से व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें आनन फानन में मेडिका अस्पताल इलाज के लिए भेजा,जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभिषेक श्रीवास्तव रातू थाना क्षेत्र के आस्थापुरम का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियों में आए पांच अपराधियों ने अभिषेक श्रीवास्तव को लगभग 11 गोली मारी है। सूत्रों…

Read More

रांची नागरिक समिति 13 जनवरी को मनाएगी लोहड़ी पर्व

रांची – रांची नागरिक समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी 13 जनवरी को धूमधाम से लोहड़ी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शाम छह बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड़ बडालाल स्ट्रीट अपर बाजार रांची चौराहे पर होगा। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह और निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि रांची नागरिक समिति के बैनर तले पिछले 35 साल से सार्वजनिक स्थल पर लोहड़ी का आयोजन हो रहा हैं।

Read More

ईडी के छापेमारी में साहिबगंज डीसी के कैंप कार्यालय से आठ लाख रुपये और 14 गोलियां बरामद

रांची : अवैध खनन सहित अन्य मामलों की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बुधवार को छापेमारी में साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के कैंप कार्यालय से नाइन एमएम 14 गोलियां और लगभग आठ लाख रुपये बरामद किया है। इसके अलावा ईडी की टीम ने कई अहम कागजात बरामद किये है। रुपये सरकारी दस्तावेजों में लिफाफा में रखा हुआ था। इस दौरान ईडी की टीम डीसी रामनिवास यादव से परिसर में ही पूछताछ भी की। ईडी की दो अलग-अलग तीन सदस्यों की टीम पत्थर व्यवसाई कन्हैया खुडानिया के पुराने आवास पर…

Read More

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार के घर ईडी की छापेमारी, मिस्त्री बुलाकर खुलवाया लॉकर

रांची : मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के रातू रोड स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस दौरान ईडी ने मिस्त्री बुलाकर लॉकर खुलवाया। इसके अलावा रांची के आर्किटेक्ट विनोद सिंह के पिस्का मोड़ स्थित नीचांचल कंपाउंड और रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल में कार्यरत जमादार अवधेश सिंह के घर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की छापेमारी जारी है। डीसी से भी हो रही पूछताछ साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम बुधवार…

Read More

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गांडेय विस सीट पर उप चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजी अनुशंसा

रांची : सियासी गहमागहमी के बीच खाली हुए गांडेय सीट पर उप चुनाव कराने की अनुशंसा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड विधानसभा की अधिसूचना की प्रतिलिपि के साथ यह अनुशंसा भेजी है। अब चुनाव आयोग तय करेगा कि गांडेय विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराया जायेगा या नहीं। इस संबंध में के रवि कुमार ने बताया कि यह एक प्रक्रिया है। इसके तहत कोई भी विधानसभा सीट खाली होने पर भारत निर्वाचन आयोग को इसकी…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लिखा पत्र

गैर विधायक सरकार बनाने का दावा पेश करे तो होगा संवैधानिक संकट : बाबूलाल रांची :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया है। पत्र में लिखा है कि हाल ही में झारखंड विधानसभा के एक सदस्य सरफराज अहमद का गांडेय से इस्तीफा देना और स्पीकर द्वारा इसे स्वीकार करना, राज्य के लिए संवैधानिक संकट का कारण बनेगा। मरांडी ने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का हवाला देते हुए…

Read More

हेमंत सोरेन अभी भी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी मुख्यमंत्री बने रहेंगे

Ranchi : सीएम आवास में गठबंधन दल की बैठक से सबसे पहले प्रदीप यादव निकले. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आज भी मुख्यमंत्री हैं आगे भी मुख्यमंत्री रहेंगे. वहीं बाहर निकले अनूप सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. वहीं बैठक से बाहर निकले मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि तू डाल डाल तो हम पात पात. हमारी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी. 2025 में भी हम सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में विधायकों ने मिठाई खायी. विकास योजना को जमीन पर मजबूती से उतारने…

Read More

द रांची प्रेस क्लब : नवनिर्वाचित कमेटी की पहली औपचारिक

रांची: द रांची प्रेस क्लब का चुनाव सम्पन्न हो गया। इसके बाद पहली बार नवनिर्वाचित कमेटी की औपचारिक बैठक प्रेस क्लब के कांफ्रेंस रूम में सम्पन्न हुआ। बैठक में क्लब की दशा और दिशा पर गम्भीरता से विचार करते हुए कई विषयों पर चर्चा की गई। खास कर प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुवेर्दी को जेल से धमकी देने के मामले की कड़ी भर्त्सना की गई। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने मुख्यमंत्री और सूबे के पुलिस महानिदेशक से कड़ी कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि…

Read More

रातू रोड फ्लाईओवर को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल

रांची : रातू रोड में चल रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के मद्देनजर रातू रोड चौक किशोरी यादव चौक की यातायात में फेरबदल किया गया है।इसके तहत रातू रोड चौक और किशोरी यादव चौक के रूट को एक महीने के लिए डाइवर्ट किया गया है। रांची ट्रैफिक पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसम्बर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक यातायात व्यवस्था को डायवर्ट किया गया है। जबकि किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों का परिचालन पूरी तरह…

Read More

झारखंड प्रजातांत्रिक मंच के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का हुआ चयन

रांची: अंजुमन प्लाजा रांची के सभागार में झारखंड प्रजातांत्रिक मंच के राज्य स्तरीय चुनाव का आयोजन किया गया एवं झारखंड प्रजातांत्रिक मंच का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हाजी अब्दुल रहमान अंसारी ने की एवं संचालन मोहम्मद जहांगीर अंसारी हजारीबाग ने किया। झारखंड प्रजातांत्रिक मंच गठन का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक तरीके से राष्ट्र सेवा, राष्ट्र की समृद्धि, राष्ट्र की अस्मिता, राष्ट्र की सुरक्षा हेतु कार्य करने के अतिरिक्त अल्पसंख्यक वर्ग में समाज हित, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक बुराई , दहेज, नशा, तिलक, तलाक एवं राजनीतिक जागरूकता हेतु जन आंदोलन चलाना…

Read More

द रांची प्रेस क्लब चुनाव में दो बजे तक 521 मत पड़े

रांची : द रांची प्रेस क्लब चुनाव में मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक 521 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। मतदाताओं को भीड़ से दो चार नहीं होना पड़े, इसके लिए आठ बूथ बनाए गए हैं।

Read More

हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर : अब 60 नहीं 50 साल में ही मिलेगा वृधा पेंशन, जानें और क्या घोषणा हुआ

RANCHI : हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम शुरू हो गया है.मंच पर मुख्य अतिथि शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन समेत राज्य के सभी मंत्री मौजूद हैं. वहीं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 4 सालों में सरकार कई चुनौतियों का सामना करती रही, लेकिन सरकार ने विकास की गति को धीमी नहीं होने दिया. पिछली सरकार में लोग पेंशन के लिए भटकते रहते थे. हेमंत सरकार ने सबको पेंशन देने का काम किया है. जिला…

Read More

झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य में बिजली की दरें बढ़ाए जाने की चल रही है तैयारी

15 जनवरी के बाद नयी टैरिफ की घोषणा Md Mumtaz रांची: नए साल पर झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य में बिजली की दरें बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। इसी को लेकर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने JBVNL से प्रस्तावित टैरिफ पर आयी आपत्तियों पर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद नयी टैरिफ बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। इसके लिए विशेषज्ञों से भी आयोग राय ले रहा है। 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के…

Read More

छात्र संगठनों ने लगाया PhD एंट्रेंस एग्जाम-रिजल्ट में अनियमितता का आरोप

रांची : रांची विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पस भवन छात्र संगठनों ने ताला जड़ दिया है. छात्र संगठनों ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम और रिजल्ट में अनियमितता का आरोप लगाया है. छात्र संगठन के लोगों का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने 27 दिसंबर को जो रिजल्ट जारी किया है, वो अधूरा है. उन्होंने कुलपति अजित कुमार सिन्हा से रिजल्ट की कॉपी दिखाने की मांग की है. उनका कहना है कि आरयू ने परीक्षा का न तो आंसर की जारी की और ना ही कार्बन कॉपी दी. परीक्षा के दो दिन बाद ही रिजल्ट…

Read More

14 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, देखें कौन कहा गया

रांची : राज्य सरकार ने 14 आईपीएस का तबादला किया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार देर रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार एडीजी आरके मल्लिक को जैप एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित मुरारी लाल मीणा को एडीजी झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा एडीजी तदाशा मिश्रा को…

Read More

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने बुधवार को मोहराबादी मैदान में 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तमाम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अब तक गयी तमाम तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौबे ने अधिकारियों से विशेष रूप से कहा कि यह आयोजन भव्य तरीके से बिना किसी परेशानी से संपन्न हो। इसको लेकर हर एक तैयारी का बारीकी से निरीक्षण करें ताकि यह कार्यक्रम भव्य तरीके से सम्पादित हो सकें। प्रधान सचिव ने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे सहायक अध्यापकों को पुलिस ने रोका

रांची : टेट पास सहायक अध्यापक वेतनमान की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष लगातार धरना दे रहे हैं। सहायक अध्यापक धरने के 127वें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए राजभवन के समक्ष एकजुट हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना स्थल पर ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। मौके पर प्रदेश संरक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों को लेकर हम लोग मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे थे लेकिन हमें राजभवन के समक्ष रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी…

Read More

जे.सी.ई.आर.टी दो दिन में मॉडल सेट जारी करे : सफदर ईमाम

Md Mumtaz खलारी: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के रांची जिला अध्यक्ष सफदर ईमाम ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 6 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होने वाला है, पिछले साल जो परीक्षा ली गई थी उसमें 40 नंबर का ऑब्जेक्टिव ओएमआर के माध्यम से लिया गया था और 40 नंबर सब्जेक्टिव था। लेकिन इस साल परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। 80 नंबर के परीक्षा लिया जाएगा। जिसमे 30 नंबर के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे और 50 नंबर के सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। इससे संबंधित…

Read More

सामाजिक न्याय यात्रा की सफलता बढ़ती जागरुकता का प्रमाण : डाॅ. जगन्नाथ

रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के तत्वावधान में एक नवम्बर से लगातार चल रहे सामाजिक न्याय यात्रा का आज शानदार समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने किया। उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी डाॅ. जगन्नाथ प्रसाद, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक श्री प्रेमजी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। मौके पर डाॅ. जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता के हितों के…

Read More

रांची : शीतलहर के मद्देनजर 26 से 31 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

रांची : राज्य सरकार ने शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। सभी स्कूल 26 से 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना सरकार के अपर सचिव कुमुद सहाय ने जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकता अनुसार वर्ग-10 से वर्ग-12 तक की कक्षाओं का संचालन कर सकेंगे।

Read More

नक्सलियों ने झारखंड में रेल पटरी को उड़ाया, चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन ठप

रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। इसके बाद ऐहतियातन शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन(18030 ) को गोईलकेरा स्टेशन में रोक दिया गया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशनों…

Read More

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की हुई शानदार गोष्ठी

राँची : वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की दिसम्बर माह की काव्य गोष्ठी मंच की उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव  की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास मेंकी गई। स्वागत संबोधन मंच की अध्यक्ष संगीता सहाय के द्वारा किया गया। गोष्ठी में मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन के बाद मंच की सदस्य बिम्मी प्रसाद जी के द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया एवं बिम्मी प्रसाद जी व रेनू बाला धार जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फिर सभी ने अपनी रचनाओं का वाचन प्रस्तुत किया। डॉक्टर सुरिन्दर कौर नीलम,कविता रानी सिंह,मंजुला सिन्हा,अर्चना श्रीवास्तव,डाॅ…

Read More