रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी की। बताया जाता है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम वहां छापेमारी के लिए पहुंची है। मामले में गवाहों को प्रभावित किया जा रहा है और सबूत नष्ट किया जा रहा है। जेल में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश सहित अन्य लोग बंद है। ईडी की टीम खबर लिखे जाने तक छापेमारी कर रही है।
Read MoreCategory: रांची
रांची के मौसम में बदलाव : रांची में झमाझम बारिश, कल भी छाये रहेंगे बादल, अब बढ़ेगी ठंड
रांची : राजधानी रांची में दोपहर ढाई बजे के बाद आज 03 नवंबर को झमाझम बारिश हुई. सुबह से ही बादल छाये हुए थे. धूप के दर्शन नहीं हो पाए हैं. इस तरह नवंबर के महीने में बारिश ने सिटी के लोगों को ठंडी का अहसास कराने की दस्तक दे दी है. मौसम विभाग की मानें तो मौसम विभाग की मानें तो रांची आसपास समेत झारखंड के विभिन्न इलाकों में कल भी बारिश के आसार बने हुए हैं. इनमें झारखंड के दक्षिणी इलाके खासकर रांची व आसपास, कोल्हान प्रमंडल के…
Read Moreसात थाना प्रभारियों का तबादला, जाने कौन कहां गये
Ranchi : जिले के सात थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी कर दी गयी है. इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को सदर थाना प्रभारी, रविंद्र नाथ सिंह को अंचल निरीक्षक सोनाहातू, सुरेश कुमार मंडल को बरियातू थाना प्रभारी और आनंद किशोर प्रसाद को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सब इंस्पेक्टर लालजी सिल्ली थाना प्रभारी, सुकुमार हेंब्रम पुलिस केंद्र रांची, सूर्यकांत कुमार लापुंग थाना प्रभारी, अमित कुमार तमाड़ थाना प्रभारी और दीपक कुमार सिंह को मोरहाबादी टीओपी का प्रभारी बनाया गया है.
Read Moreकांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी : बाबूलाल मरांडी
रांची/छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है। कांग्रेस को जनता की सेवा, गांव गरीब किसान की सेवा से कोई मतलब नहीं। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के नाम पर वोट लेना जानती है। मरांडी ने कहा कि देश में लगभग 60 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभाली लेकिन अलग छत्तीसगढ़ राज्य यह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी भाजपा…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
झारखंड: राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज आपको भी नियुक्ति पत्र देने का मौका मिल रहा है। यहां आपको सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के रूप में पुरानी पेंशन योजना से भी आप जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान…
Read Moreझारखंड कैबिनेट की बैठक तीन नवंबर को
रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक तीन नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी। बैठक शामचार बजे प्रोजेक्ट भवन में होनेवाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की जा सकती है।साथ ही पेसा नियमावली की भी मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में हरमू फ्लाईओवर निर्माण की भी स्वीकृति देने की तैयारी हो रही है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं सम्बन्ध में विभाग में सभी विभागों को पत्र लिखा है और कैबिनेट से…
Read Moreप्रधानमंत्री 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर आएंगे रांची, तैयारियां जोरों पर
रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर रांची आएंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भी विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही उनके रोड शो पर चर्चा हुई है। रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क तक पहुंचेंगे। वे खूंटी में भगवान बिरसा…
Read Moreविधायक कमलेश सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन लिया वापस, BJP एक बार फिर जोड़ में जुट सकती हैं
रांची : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। वे राज्य के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को धुर्वा स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को भी लिखित रूप में बताया है। कमलेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग के मुद्दे पर उन्होंने चार सालों तक समर्थन दिया। खुद 2019 के चुनाव के बाद यूपीए के नेता उनके पास लिखित में समर्थन मांगने…
Read Moreरांची नगर निगम छठ से पहले चार तालाबों को 30 लाख में बनायेगा सुंदर
रांची : रांची नगर निगम छठ पूजा से पहले 30 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख तलाबों का सौंदर्यीकरण करेगा। इसमें जेल तालाब, चडरी तालाब , अरगोड़ा तालाब और स्वर्ण रेखा छठ तालाब शामिल हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में रांची छोटे- बड़े 70 जलाशय हैं। कई जलाशय ऐसे भी हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, जिसके कारण छठ करने वाले नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बार नगर निगम के द्वारा शहर के चार प्रमुख तलाबों का सौंदर्यीकरण…
Read Moreदेश और दुनिया में ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेले की अलग पहचान : हेमंत सोरेन
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुड़मा जतरा मेला के विषय में बताने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर इस जतरा मेला का गूंज दूर तक जा रही है। हम आज नमन करते हैं अपने पूर्वजों को जिन्होंने हमें मुड़मा जतरा के इस शक्ति खूंटे से बंधकर रहना सिखाया है। मुड़मा जतरा एक महत्वपूर्ण मेला है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान इस मेला को भव्य और ऐतिहासिक बनता है। मुड़मा जतरा का देश और दुनिया में अलग पहचान है। यहां जितने भी श्रद्धालु उपस्थित हुए हैं उनके…
Read Moreरघुवर दास ने ओडिशा के 26 वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, झारखण्ड से कौन कौन हुए शामिल देखें
रांची : ओडिशा के 26वें राज्यपाल के तौर पर रघुवर दास ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। शपथ के बाद राज्यपाल को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विद्युत रंजन षड़ंगी ने शपथ दिलाई है। भुवनेश्वर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रांची के सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक बिरंची नारायण, झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर और…
Read Moreहेमंत सोरेन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं : अमर बाउरी
रांची : नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने रविवार को कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। धनबाद में शनिवार को हुआ गोलीकांड इसका सबूत है कि सरकार के संरक्षण में अपराधी फल-फूल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को धनबाद में हुए गोली कांड की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बैंक मोड़ क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित कार सेंटर के मालिक धोबाटांड़…
Read Moreरांची/नामकुम में कचरे के ढेर में हुआ ब्लास्ट, एक घायल
रांची : नामकुम के चाय बागान के समीप रविवार को साफ-सफाई के दौरान कचरे के ढेर में छिपा कर रखा गया बम ब्लास्ट हो गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना रविवार की है। बताया जा रहा है कि चाय बागान के पास एक बाउंड्री के समीप प्लास्टिक का कचरा था। कचरे की ढेर में युवक ने जैसे ही आग लगाया जोरदार आवाज के साथ उसमें छिपाकर रखा गया बम विस्फोट कर गया, जिसकी चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल गया। आशंका जताई जा रही है…
Read Moreभाजपा के नेताओं को हो गया है हेमंत फोबिया : झामुमो
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेताओं को सपने में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिखाई पड़ते हैं। सच्चाई यह है कि भाजपा के नेताओं को हेमंत फोबिया हो गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने इन्हें पूरा सबक सिखाया था। आगामी चुनावों में तो इनका झारखंड से तो पूरी तरह सफाया ही हो जाएगा। विनोद पांडेय ने कहा कि इसी बौखलाहट और घबराहट में भाजपा के नेता हमेशा…
Read Moreपूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने फिर कांग्रेस में हुई शामिल
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर चलाये जा रहे अभियान आ अब लौट चलें के तहत शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव इटकी रोड स्थित आगमन वैंक्वेट हॉल में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए घर वापसी किया। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा का…
Read Moreविश्रामपुर बूढ़ी पूर्णिमा जतरा का आयोजन, जतरा में उमडी ग्रामीणों की भीड़
Md Mumtaz खलारी: विश्रामपुर बूढ़ी पूर्णिमा जतरा का आयोजन शनिवार को किया गया। जतरा खूंटा में गणेश पाहन एवं बलजीत गंझू के द्वारा पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा की गई और तीन मुर्गे की बलि दी गई। उंसके बाद दोपहर में जतरा में नागपुरी ऑर्केस्ट्रा का उदघाटन रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता तथा पूर्व जीप सदस्य रतिया गंझू, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया संतोष कुमार महली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बिगन सिंह भोगता ने कहा कि जतरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। पूर्वजो…
Read Moreसीसीएल के द्वारा सपही नदी पर क्षतिग्रस्त छलटा पुल के मरम्मतिकरण कार्य को ग्रामीणों ने कराया बंद
MD Mumtaz खलारी: राय खीरा तरी स्थित सपही नदी पर बना क्षतिग्रस्त छलटा पुल का सीसीएल द्वारा कराया जा रहा मरम्मतिकरण कार्य को राय के ग्रामीणों द्वारा विरोध करते हुए बंद करा दिया गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल के द्वारा आरसीएम साइडिंग में कोयला भेजने के लिए बार-बार सपही नदी में खदान ओबी मिट्टी को गिरा कर कोयले की ढुलाई करने के लिए ट्रांसपोर्टिंग पुल बनाया जाता है। वहीं प्रत्येक वर्ष बारिश में पुल बह जाता है बार बार ओबी मिट्टी से नदी को भर कर…
Read Moreखुलासा/धांधली : क्यों जेपीएससी परीक्षा में करीब 100 अभ्यर्थियों की कॉपी में ओवरराइटिंग, इंटरव्यू में भी दिये गये ज्यादा नंबर, आप भी सुन कर रह जाएंगे हैरान
रांची : पहली और दूसरी जेपीएससी की परीक्षा में जबरदस्त धांधली की गयी है। झारखंड हाई कोर्ट में सीबीआई ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि लगभग 100 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका में ओवरराइटिंग कर न सिर्फ नंबर बढ़ाये गये, बल्कि उन्हें इंटरव्यू में भी ज्यादा नंबर दिये गये हैं। इस बात की पुष्टि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री) की जांच में भी हुई है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष व सदस्य राधा गोविंद नागेश और को-ऑर्डिनेटर परमानंद सिंह की…
Read Moreबेड़ो: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक की मौत
बेड़ो: बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची लोहरदगा मुख्य मार्ग दिघिया सराना टोली मोड़ के समीप पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे राहगीर दिघिया सरना टोली निवासी 48 वर्षीय गोपाल भगत पिता स्वर्गीय सोमा भगत की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बेड़ो पुलिस प्रशासन को दिए। जिसके बाद बेड़ो थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रोम के नेतृत्व में एसआई अक्षय कुमार सिंह ने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृतक के शव को…
Read Moreक्यों भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी और उनकी पत्नी कल्याणी की संपत्ति का ब्यौरा खंगाल रही एसीबी, जानें
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की संपत्ति का ब्यौरा खंगाल रही है। साथ ही एसीबी अमर बाउरी की पत्नी कल्याणी देवी के नाम से खरीदी गयी अचल संपत्ति की भी जानकारी जुटाने में लगी है। इसके लिए एसीबी ने रांची के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में पत्र लिखा है। एसीबी ने रजिस्ट्री ऑफिस से यह जानकारी मांगी है कि अमर कुमार बाउरी और कल्याणी देवी के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गयी है। वहीं एसीबी ने दोनों के…
Read Moreबालू के अवैध कारोबार में शामिल थाना प्रभारी सस्पेंड
रांची : रांची के सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अवैध बालू के कारोबार पर रोक के आदेश के बाद भी पाया गया कि सिल्ली के थाना प्रभारी आकाशदीप इसमें संलिप्त हैं। इस संबंध में सिल्ली डीएसपी से जांच कराने के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन यापन भत्ता मिलेगा। इस अवधि में…
Read Moreरांची : एसीबी में छह इंस्पेक्टरों का तबादला
रांची : डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर विभिन्न जिलों में तैनात छह इंस्पेक्टर का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में तबादला किया गया है। इनमें जमशेदपुर जिला बल में तैनात राकेश कुमार, कमलनारायण सिंह, धनबाद जिला बल में तैनात रास बिहारी लाल, सरायकेला जिला बल में तैनात सुषमा कमारी, पाकुड़ जिला बल में तैनात सुनीत कुमार और हजारीबाग जिला बल में तैनात अमित कुमार लकड़ा के नाम शामिल हैं। डीआइजी कार्मिक ने इससे सम्बंधित आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है।
Read Moreदुर्गा विसर्जन सह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किगा गया
तमाड़: क्षेत्र के सारजमडीह बड़ा तालाब पर दुर्गा बिसर्जन सह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किगा गया। हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन राधा रानी सार्वजनिक मंदिर समिति करती है। इस अवसर पर बड़ा तालाब पर दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विधि पूर्वक विसर्जन कर लोगों ने नम आँखो से माता को भावभीनी बिदाई दी। हजारों लोग मेला देखने पहुंचे और मेला का लुफ्त उठाया। लोग करीब 60 फिट ऊँचे रावण दहन पर आतिशबाजी को देख मंत्रमुग्ध हो गए। अजंबर सिंह मुंडा,संतोष कुमार गुप्ता और अमृतेश पाठक ने संयुक्त रूप से…
Read Moreझारखंड सरकार 2024 में बदलेगी सरकारी स्कूलों के क्लास 1 से 8 तक की किताबें
झारखंड के सरकारी स्कूलों के क्लास 1 से 8 की किताबें अगले साल से बदल जाएंगी. शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बच्चों को नई किताबें मिलेंगी. नई किताबों में कई बदलाव किये जा रहे हैं. कई नए चैप्टर भी जोड़े जाएंगे. वहीं एनसीईआरटी की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़ कर) का हिंदी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बच्चे हिंदी में पढ़ाई कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सकें. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद…
Read Moreवीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने रांची पहुंची जापान की टीम, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
रांची : झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में हिस्सा लेने के लिए रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची। आयोजकों ने खिलाड़ियों को पारंपरिक गमछा और बुके देकर स्वागत किया।एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। झारखंडी गीतों पर जापानी खिलाड़ी भी खूब थिरके। इसके बाद खिलाड़ियों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल चाणक्या बीएनआर पहुंचाया गया। जापान की टीम के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हाॅकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार सहित…
Read More