बलात्कार करने की कोशिश कर रहे कौशाम्बी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बलात्कार की कोशिश कर रहे युवक का प्राइवेट पार्ट काट पीड़िता ने अपनी आबरू बचाई। खून से लथपथ युवक को उसके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़द्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता से घटना में प्रयुक्त चाकू व खून से सना चादर बरामद कर उसे जेल भेजने…
Read MoreCategory: National
प्रधानमंत्री जंगल में रहने वाले आदिवासियों के लिए भी योजना लाएं : मुख्यमंत्री
खूंटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले धरती आबा को नमन किया। बिरसा ओडा में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद स्थल की मिट्टी का तिलक लगाया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्हें शॉल और भगवान बिरसा की प्रतिमा दी। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री को टोपी और एक सरना शॉल भेंट की। इसके अलावा प्रधानमंत्री को प्रतिमा, पेंटिंग और कई अन्य उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुऐ…
Read Moreभारतीय स्काइडाइवर शीतल 21,500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला
काठमांडू : भारत की प्रसिद्ध स्काइडाइवर शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला के रूप में नया रिकॉर्ड बनाकर उपलब्धि हासिल की है। भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैंने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट से अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और…
Read Moreसहारा के मालिक सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
मुंबई : सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे सुब्रत रॉय का मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सहारा प्रमुख का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कंपनी के जारी बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सुब्रत रॉय को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई…
Read Moreकैसे शुरू हुई थी भाई दूज की शुरुआत, जानें क्यों मनाया जाता है यह त्योहार
हिंदूओं के प्रमुख त्योहार में भाईदूज का भी बहुत महत्व है. भाईदूज का पर्व दीपावली से 2 दिन बाद आता है, इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना भी करती हैं. स्कंदपुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस बार यह पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा. बता दें कि इसको मनाए जाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है. कहा जाता है कि स्कंदपुराण की…
Read Moreबाल दिवस क्यों मनाया जाता है
चलिए जानते हैं कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता है? भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म वर्ष 1889 में 14 नवंबर को ही हुआ था, और वे बच्चों से बेहद लगाव रखते थे। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए चाचा नेहरू के जन्मदिन को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे। बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल बाल दिवस मनाया जाता है. बच्चे देश की सफलता और विकास…
Read Moreरांची में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो कल
रांची : भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 और 15 नवम्बर को झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री दो दिनों तक झारखंड दौरे पर रहेंगे। वह 14 नवंबर को विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात में वे राजभवन में विश्राम करेंगे। 15 नवंबर की सुबह वे सबसे पहले रांची स्थित ‘भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ देखने जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री…
Read Moreआयकर का मंत्री से जुड़े 15 ठिकानों पर छापा
हैदराबाद/नई दिल्ली : आयकर विभाग ने सोमवार को हैदराबाद में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम हैदराबाद में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने तेलंगाना की मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के रिश्तेदारों के यहां छापा मारा है। आयकर अधिकारियों की टीम ने गाचीबोवली के एक अपार्टमेंट में रहने वाले प्रदीप नाम के शख्स के घर पर छापेमारी की है। प्रदीप तेलंगाना की मंत्री सविता इंद्रा का करीबी रिश्तेदार है। इसके अलावा आयकर की टीम रेड्डी…
Read Moreखाई में गिरी बोलेरो, छह लोगों में से एक की मौत
नैनीताल : नैनीताल जिले में जौरासी खैरना के पास बोलेरो के खाई में गिरने से छह लोगों में से एक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने पांचों घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस को बोलेरो के खाई में गिरने की सूचना प्रातः चार बजकर 12 मिनट पर दी गई। इस सूचना के बाद एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सभी रेस्क्यू किया। बोलेरो में छह लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल…
Read Moresex रैकेट का खुलासा, लोगों का हंगामा
मेरठ : मेरठ में रेड लाइट एरिया कबाड़ी बाजार बंद होने के बाद से रिहायशी इलाकों में सेक्स रैकेट चल रहे हैं। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर में पुलिस के छापे में सेक्स रैकेट चलता मिला। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की। मेरठ में लंबे समय से होटलों में सेक्स रैकेट की धरपकड़ हो रही है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी चौकी के अंतर्गत रशीदनगर स्थित फूलवाली गली में आबिद के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। लोगों…
Read Moreदीपावली पर मिठाई बांटने के पीछे भी एक सोच होती थी क्योंकि हर मिठाई कुछ कहती है
दीपावली के हर एक रस्म हमे बहुत कुछ शिक्षा दे जाती है। गौर कीजिए, मिठाइयों के कुछ ना कुछ संदेश होते है, जिसे हम अपने जीवन में आत्मसात कर सकते है … जैसे: रसगुल्ला कोई फर्क नहीं पड़ता कि, जीवन आपको कितना निचोड़ता है, अपना असली रूप सदा बनाये रखें बेसन के लड्डू यदि दबाव में बिखर भी जाय तो, फिर से बंध कर लड्डू हुआ जा सकता है। परिवार में एकता बनाए रखें गुलाबजामुन सॉफ्ट होना कमजोरी नहीं है! ये आपकी खासियत भी है। नम्रता एक विशेष गुण है…
Read Moreधनतेरस में क्या खरीदे, क्या नहीं। जाने शुभ मुहूर्त
इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष में धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को है। पंचांग के अनुसार, इस साल 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से धनतेरस की शुरुआत होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस बार 10 नवंबर 2023 को ही धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस ( Dhanteras 2023 ) पर कुछ खास वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। कई लोग धनतेरस पर जम कर खरीदारी करते हैं, जबकि यह जाना जरूरी है…
Read More69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन, फोर्स तैनात
लखनऊ : 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर सोमवार को हजरतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई और सभी अभ्यर्थियों को पुलिस वैन में भरकर प्रदर्शनकारियों को रमाबाई मैदान भेजने लगे। अपनी मांग को लेकर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास से लेकर शिक्षामंत्री के आवास और कार्यालय का घेराव कर चुके हैं, बावजूद उन्हें उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। इसी कड़ी…
Read Moreराजस्थान विस चुनाव : कांग्रेस के 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी
जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों छठी सूची जारी की है। जयपुर की हवामहल सीट से जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट कट गया है। भरतपुर सीट कांग्रेस ने आरएलडी के लिए छोड़ दी है। यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। यह लगातार दूसरी बार है, जब भरतपुर सीट को आरएलडी को दिया गया है। हवामहल से महेश जोशी के स्थान पर आरआर तिवाड़ी को मैदान में उतारा गया है। जोशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। छठी सूची में कई…
Read Moreहिन्दू नेता को मिली जान से मारने की धमकी
लखनऊ: राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत अनुराग भृगुवंशी को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने थाना पीजीआई पुलिस को तमाम साक्ष्य प्रस्तुत करने के बावजूद उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। दबंगों की धमकी से वे और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी और पूरे परिवार की सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग की है। महंत अनुराग ने बताया कि वह थाना पीजीआई के सेक्टर आठ सी में परिवार के साथ…
Read Moreभीषण सड़क हादसा में 6 की मौत
चंडीगढ़ : पंजाब के संगरूर में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसा दो ट्रालों के बीच एक कार फंसने के कारण हुआ है। आसपास के ग्रामीणों ने ट्राले को कटर से काट कर कार सवार मृतकों को बाहर निकाला। हादसे का कारण बने ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे ट्राले का चालक घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए लोग सुनाम से मलेरकोटला में बाबा हैदर शेख की दरगाह पर माथा टेकने के…
Read Moreआज पृथ्वी के सबसे पास होगा बृहस्पति, ज्यादा चमकदार और बड़ा दिखाई देगा
भोपाल : खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज (गुरुवार) रात आसमान में एक रोमांचक खगोलीय घटना होने जा रही है। सौरमंडल का सबसे विशाल ग्रह (अन्य सभी ग्रहों की तुलना में दोगुने से भी अधिक विशाल दिखाई देने वाला) बृहस्पति (जुपिटर) आज रात पृथ्वी के सबसे पास होगा। इस दौरान बृहस्पति ज्यादा चमकदार और अधिक विशाल दिखाई देगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य की परिक्रमा करते हुये पृथ्वी और बृहस्पति गुरुवार को इस स्थिति में पहुंच रहे…
Read Moreआगरा की चार तेल कंपनियों पर आयकर का छापा
आगरा : आयकर विभाग की टीम ने शहर की चार बड़ी तेल कंपनियों में छापेमारी की है। इन चार कंपनियों के 40 से ज्यादा ठिकानों के साथ कोलकाता में भी कंपनियों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने बुधवार भोर में शहर की सबसे पुरानी सरसों तेल कंपनियों में शुमार बीपी ऑयल मिल, शारदा ऑयल कंपनी, एसके इंडस्ट्रीज और हरिशंकर एंड कंपनी पर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह कार्रवाई शुरू की है। जिले की चार कंपनियों…
Read Moreरघुवर दास ने ओडिशा के 26 वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, झारखण्ड से कौन कौन हुए शामिल देखें
रांची : ओडिशा के 26वें राज्यपाल के तौर पर रघुवर दास ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। शपथ के बाद राज्यपाल को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विद्युत रंजन षड़ंगी ने शपथ दिलाई है। भुवनेश्वर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रांची के सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक बिरंची नारायण, झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर और…
Read Moreट्रेन हादसे में 14 की मौत, 113 घायल
अमरावती: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले मेंहावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेनों की टक्कर के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है। इनके शव बाहर निकाल लिए गए हैं। 113 घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रायगड़ा पैसेंजर गाड़ी में लगभग 1400 यात्री सवार थे। इसकी चार बोगी पटरी से उतर गई थीं। गैस कटर के माध्यम से एक बोगी से घायलों को और शवों को निकाला गया। राहत और बचाव का काम जारी है। अन्य…
Read Moreइसे क्या कहा जाए दिखावा या …. राहुल गांधी ने सिर पर गमछा बांध किसानों के साथ की धान कटाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासत तेज होती जा रही है। प्रदेशस्तर से लेकर देश के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए अनेक हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 अक्टूबर से दो दिवसीय चुनावी सभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी रविवार सुबह राजधानी के नवा रायपुर से सटे कठिया गांव किसानों के बीच पहुंचे। राहुल ने किसानों के साथ सिर में गमछा बांध और हाथ में हंसिया पकड़ खेत में धान की कटाई की। इस दौरान…
Read Moreआज रात को लगेगा इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण (1.05 बजे शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त होगा)
नई दिल्ली : इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज रात को लगेगा। चंद्र ग्रहण का उपचरण 28 अक्टूबर को आधीरात के बाद 1:05 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 2:24 बजे समाप्त होगा। आज रात दिखने वाला चंद्रग्रहण भारत सहित एशियाई देशों, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिंद महासागर के अधिकांश भागों से देखा जा सकेगा। खोगलीय गणित के अनुसार चंद्रग्रहण की उपछाया को आंशिक रूप से 87.07 प्रतिशत लोग देख पाएंगे। इस लिहाज से यह चंद्रग्रहण व्यापक माना जा रहा है। काशी के पंडित प्रदीप बताते हैं…
Read Moreकतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा
नई दिल्ली : कतर की अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने फैसले पर हैरान और परेशान कर देने वाला बताया है। साथ ही कहा है कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के साथ संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता…
Read Moreदुर्गा पूजा में पुलिस ने काटा 1.11 लाख वाहनों का चालान
कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने इस बार दुर्गा पूजा के दौरान महालया से नवमी तक शहर की सड़कों पर एक लाख 10 हजार 929 वाहनों को नियम तोड़ने के आरोप में पकड़ा और चालान काटे है। इनमें बाइकों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। इसके बाद चार पहिया निजी वाहन आते हैं। लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, पूजा के दौरान सड़कों पर कुछ दुर्घटनाएं हुई हैं लेकिन इस बार कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।हर बार पूजा के दौरान वाहन चालकों के खिलाफ यातायात कानून तोड़ने की ढेर सारी शिकायतें…
Read Moreछह राष्ट्रीय दलों के लिए प्रतीक चिह्न आरक्षित, 193 अन्य चिह्न हो सकेंगे आवंटित
जयपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दलों के साथ क्षेत्रीय पार्टियों को विधानसभा चुनाव में आवंटित किए जाने वाले सिम्बल को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें छह राष्ट्रीय दलों को उन्हें आवंटित पहचान चिह्न यथावत रखे गए हैं। निर्वाचन आयोग के सचिव जयदेव लाहिड़ी ने 2 अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर राष्ट्रीय दलों के लिए आरक्षित और क्षेत्रीय पार्टियों को आवंटित किए जाने वाले पहचान चिह्न जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार आम आदमी पार्टी के लिए झाडू, बहुजन समाजवादी पार्टी के लिए हाथी, भाजपा के लिए कमल का…
Read More