खलारी केडी में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम 13 को आयोजित

Md Mumtaz

खलारी: डकरा में महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता खलारी प्रखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू देवी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सचिव इंदिरा देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 13 दिसंबर दिन बुधवार को केडी क्लब में सुबह 11ः00 बजे से कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बंधु तिर्की, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, सुंदरी तिर्की, रमा खलखो, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष महिला कांग्रेस मेरी तिर्की, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, युवा प्रदेश महासचिव बंटी सिंह, कांके विधान सभा प्रभारी खालिद सैफुल्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक में पूजा देवी, मारुति देवी, अनिता देवी, ज्योति देव, सुधा झा, सुमन देवी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अध्यक्ष दिल राज बहादुर, रामकुमार पासी, अजय तुरी, विकास तुरी, विक्की सिंह, बब्लु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts