समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से की शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर : बीते 11 अक्टूबर को संकल्प यात्रा के दौरान शहर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने बिस्टुपुर सर्किट हाउस स्थित परिसदन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष विशेष बातों को भी रखा। जिसपर बाबूलाल मरांडी ने विचार करने का आश्वासन भी दिया। बताते चलें कि समाजसेवी बच्चे लाल भगत पूर्व में बाबूलाल मरांडी के साथ झारखंड विकास मोर्चा पार्टी में थे।

Read More

भाजपा नेता अभय सिंह को रंगदारी मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत, 10 अप्रैल से हैं जेल में

जमशेदपुर : विगत 10 अप्रैल से जेल में बंद महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। वहीं झारखण्ड हाई कोर्ट ने शुक्रवार उन्हें मानगो थाने में दर्ज रंगदारी मांगने के मामले में जमानत दे दी है। साथ ही जमशेदपुर न्यायालय में जमानत पत्र भरने की प्रकिया पूरी होगी। जिसके बाद सोमवार उनकी जेल से रिहाई होगी। जबकि पूर्व में उनके भाई निर्भय सिंह को इसी मामले में जमानत मिल चुकी है। बताते चलें कि विगत 10 अप्रैल को अभय सिंह को पुलिस…

Read More

सीआईएसएफ एनके एरिया और पिपरवार यूनिट ने सुरक्षा एजेंसियों की टीम के साथ किया संयुक्त मॉक ड्रील

MD Mumtaz खलारी: सीआईएसएफ मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनके एरिया और पिपरवार यूनिट के द्वारा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम के साथ धरना प्रदर्शन विषय पर एक मॉक ड्रील किया गया। इस मॉक ड्रील में सीआईएसएफ उप कमांडेंट मृत्युंजय स्वामी डी के नेतृत्व में अग्निशमन दल, सीसीएल मेडिकल टीम, एसआईएसएफ, खलारी थाना, सीसीएल सिक्यॉरिटी टीम के सदस्य षामिल हुए। सीआईएसएफ उप कमांडेंट मृत्युंजय स्वामी डी ने बताया कि क्षेत्र विशेष में होंने वाले खतरों और आपदाओं आदि से समुचित तौर पर निबटने के लिए…

Read More

एक्सएलआरआई और टाटा स्टील फाउंडेशन ने पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए किया एमओयू

जमशेदपुर : जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) के बीच पहली बार सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में ऑनलाइन पोस्ट-ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू कर इसे विकसित करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस दौरान एमओयू पर फादर एस जॉर्ज, डायरेक्टर, एक्सएलआरआई और सौरव रॉय चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टाटा स्टील फाउंडेशन ने चाणक्य चौधरी, डायरेक्टर, टाटा स्टील फाउंडेशन की उपस्थिति में बिस्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई परिसर में हस्ताक्षर किया। जिसके तहत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से एक साल का विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, अकादमिक रूप से…

Read More

आदित्यपुर जियाडा भवन‌ में शुरू हुआ एसपी का कैंप कार्यालय, थानावार फरियादी मिलकर रखेंगे अपनी समस्याएं

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार से आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन‌ में कैंप कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। वहीं बीते दिनों उन्होंने पत्रकारों को अपने दो माह के कार्यकाल में हुई उपलब्धियां गिनाते हुए यह घोषणा की थी कि अब वे थानावार फरियादियों से मिलेंगे। जिसके तहत गुरुवार दोपहर 12 से 2 बजे तक जियाडा भवन‌ कैंप कार्यालय में वे फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने बुजुर्गों और‌ महिलाओं को मुलाकात करने में…

Read More

ऐसोसिएशन ने दिवंगत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि, विधायक सरयू राय ने कहा सत्र में उठाएंगे पत्रकारों की समस्या

जमशेदपुर : हिंदी दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सह झरिया कार्यालय प्रभारी गोविंदनाथ शर्मा की आत्मा की शांति के लिए गुरुवार प्रेस कलब झरिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने स्व. शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा। मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, बिहार आबजर्वर के संपादक एवं प्रेस क्लब झरिया अध्यक्ष गणेश मिश्रा मुख्य रुप से उपस्थित रहे। शोक सभा में एआईएसएम जर्नलिस्ट…

Read More

तमाड़ डाकघर में वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर डाक चौपाल का आयोजन किया गया

तमाड़: पूरे भारत वर्ष में चल रहे डाक सप्ताह के अंतर्गत तमाड़ डाकघर में वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर डाक चौपाल किया गया । वन विश्रामगार स्थित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह सहायक डाक अधीक्षक अमर कुमार वर्मा तमाड़ पोस्ट मास्टर प्रेम कुमार राहुल कुमार लालो प्रसाद रमेश ठाकुर सलिल कुमार मनीष कुमार भगत तमाड़ मुखिया प्रमिला कुमारी आदि शामिल हुए । मंच का संचालन डाक कर्मी सलिल कुमार के द्वारा किया गया । इस दौरान मंच पर उपस्थित डाक अधिकारी और…

Read More

रेल दुर्घटना: 5 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल, घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

पटना : बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात 9:35 बजे आनंद विहार से असम के कामख्या तक जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 2506) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें अबतक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में 70 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, राहत कार्य में जुटी पुलिस ने एक और शव बरामद होने की पुष्टि की, जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। भोजपुर…

Read More

तेज हुई थल से नभ तक लड़ाई, दोनों खून के प्यासे, 1100 से ज्यादा की मौत

तेल अवीव/यरुशलम: फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इजरायल पर हवाई हमले के तीसरे दिन आज (सोमवार) भी दोनों ओर से रॉकेट और मिसाइल गरज रही हैं। इजरायल के कई इलाकों में सुरक्षाकर्मियों और हमास के सशस्त्र हमलावरों में सीधी लड़ाई चल रही है। हमास के नियंत्रण वाले गाजा में इजरायल की वायुसेना टूट पड़ी है। उसके लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी के 426 ठिकानों को निशाना बनाया है। अभी तक के आक्रमण में करीब 700 इजरायली मारे गए हैं। इनमें 57 सैन्यकर्मी और 34 पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही…

Read More

एसएसपी के निर्देश पर कदमा मटका अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, दो बुकी गिरफ्तार, भेजा जेल

जमशेदपुर : जिले के एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कदमा थाना अंतर्गत बाजार मेन रोड स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय केडी फ्लैट के पास सादे निवास में सोमवार की दोपहर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो बुकी को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से मटका लॉटरी से संबंधित कागजात और नगद भी बरामद किया। वहीं छापेमारी के दौरान मटका अड्डे पर भगदड़ मच गई। मगर पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर खिलाड़ियों को छोड़कर सिर्फ बुकी को ही गिरफ्तार…

Read More

टाटा स्टील ने सीनियर लीडर्स के लिए जैव विविधता पर कार्यशाला का किया आयोजन

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने सोमवार संगठन के सीनियर लीडर्स के लिए जैव विविधता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें टाटा स्टील के 60 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का संचालन द बायोडायवर्सिटी कंसल्टेंसी (टीबीसी) के सदस्यों द्वारा किया गया था। वहीं कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जैव विविधता की व्यापक समझ और वैश्विक कारोबार परिदृश्य में इसकी प्रासंगिकता प्रदान करना था। जिसके तहत जैव विविधता जोखिम प्रबंधन के संबंध में बिजनेस के भविष्य की अपेक्षाओं पर चर्चा भी हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने संगठन…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने दिया मानवता का परिचय, घायल को अपने हाथों से खुद उठकर स्कॉट वाहन से भिजवाया अस्पताल

जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत मोड़ पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायलावस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता का काफिला बहरागोड़ा से जमशेदपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान उन्होंने सड़क पर पड़े हुए घायल को देखकर अपना काफिला रोका। जिसके बाद उन्होंने अपने अंगरक्षकों की मदद से घायल को उठाकर अपने स्कॉट वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। मौके पर उन्होंने वायरलेस पर इमरजेंसी अलर्ट करवा कर घायल को…

Read More

मानगो पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : बीते 3 अक्टूबर को मो. अली अकबर द्वारा ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर में मजदूरों की मदद से सामानों को घर में शिफ्ट करवाया जा रहा था। इसी बीच दोनों मजदूरों के द्वारा घर से गहनों की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद भुक्तिभोगी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो दाईंगूटटू क्रॉस रोड नंबर 2 आरी सिंह के घर में किराएदार…

Read More

एमजीएम अस्पताल के नई बिल्डिंग का तीसरी बार लिफ्ट हुआ खराब, मासूमों को रैंप के सहारे मां इलाज कराने को मजबूर

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के नई बिल्डिंग का लिफ्ट तीसरी बार खराब हो गया है। बीते 10-12 दिनों से लिफ्ट खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण मासूमों को उनकी मां रैंप के सहारे लेकर इलाज कराने को मजबूर है। इससे पहले भी बिल्डिंग के दोनों लिफ्ट रखरखाव के अभाव में कई बार खराब हो चुके हैं। वहीं लिफ्ट बनाने के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती होती रही। मगर आज तक इसका स्थाई समाधान नहीं किया गया। इस बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में मासूम बच्चों का पीडिया…

Read More

होमगार्ड जवानो ने सर्वोच्य न्यायालय के आदेश पर खुशी व स्वागत  समारोह किया

बोकारो : झारखंड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मां अंबे गार्डन सेक्टर 2D  काली मंदिर, में सर्वोच्य न्यायालय के आदेशों का खुशी व स्वागत  समारोह किया गया। जिसमे इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जेएमएम के  मंटू यादव और प्रतिनिधि कलम हसन मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। वहीं होमगार्ड जवान के अध्यक्ष ने  होमगार्ड की समस्याओं पर भी  चर्चा की और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को सरकार द्वारा लागू करवाने  की मांग की। सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया है कि होमगार्ड जवानों को झारखंड पुलिस के सिपाही…

Read More

समन्यव और शौर्य है हमारी वायुसेना की ताकत : विनय यादव

जमशेदपुर : 1932 से वर्तमान समय तक भारत के वायु सेना की ताकत उसका अपरिमेय शौर्य और अदभुत समन्वय ही शक्ति है। जिसके बल पर आज इस देश के वायु सेना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शक्ति में से एक है। साथ ही हम दुनिया को शक्ति के साथ-साथ शांति और सहयोग का संदेश देने में विश्वास रखते हैं। उक्त बातें पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित भारतीय वायु सेना दिवस समारोह के दौरान में संगठन के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कही। 91वें वायु सेना दिवस के अवसर पर परिषद के…

Read More

रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र विषय पर लोयला स्कूल में क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित

जमशेदपुर : जुडीशियल अकादमी झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा “रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र” विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार बिस्टुपुर स्थित लोयला स्कूल सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के विभिन्न जिलों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी, जिलों के वरीय पदाधिकारी, अधिवक्ता, लॉ स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश सह संरक्षक प्रमुख जुडीशियल अकादमी झारखंड रांची संजय कुमार मिश्रा वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए। जबकि सम्मानित अतिथियों मे न्यायधीश…

Read More

विहिप-बजरंगदल की टीम बजरंगदल शौर्य जागरण धर्मसभा भाग लेने रांची हुई रवाना

जमशेदपुर : बजरंगदल शौर्य जागरण धर्मसभा रांची जगन्नाथ मैदान मे भाग लेने शहर से विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ता रविवार को रवाना हुए। इस दौरान जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री चंद्रिका भगत व जिला समिति मनीष सिंह, भोला लोहार, अनिरुद्ध गिरि, उत्तम कुमार दास, चंदन दास, कुंती भारती, बबली, सोनम, गोपी राव, सौरव घोष के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में पुरुष व महिला बसों और कारों से रांची पहुंचे। साथ ही कदमा सोनारी, साकची, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, मानगो समेत अन्य प्रखंड के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Read More

सीतारामडेरा में देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत उरांव बस्ती में रविवार देशी पिस्टल लेकर घूम रहे सीतारामडेरा सिंधी कॉलोनी निवासी युवक मोनी महंती को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बताया जा रहा है कि युवक अपने दो साथियों के साथ शनिवार की देर रात्रि लगभग 11.30 बजे उरांव बस्ती की सड़क पर पिस्टल लेकर खड़ा था। जिसकी जानकारी मिलने पर…

Read More

विधायक सरयू राय ने शौर्य य यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर किया रांची रवाना

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) की शौर्य यात्रा को रविवार पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भगवा झंडा दिखाकर रांची रवाना किया। इस दौरान यात्रा में वाहनों का काफिला भी शामिल था। यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के चन्द्रिका भगत, मनीष कुमार, चंदन दास, बबली, सोनम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं रांची में पूरे प्रदेश भर से शौर्य यात्रा के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य एकत्रित होकर सभा करेंगे। मौके पर भाजमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, राघवेन्द्र प्रताप…

Read More

नशीली मिठाई खिलाकर महिला की ली अश्लील फोटो, किया वायरल

हमीरपुर : राठ क्षेत्र के चिकासी थाना अंतर्गत एक गांव में एक महिला के यहां पर ट्रैक्टर चालक ने अपनी मालकिन को घर में अकेला देखकर उसे प्रसाद के रूप में नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में अपने साथ उसकी कई अश्लील फोटो खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही महिला ने शनिवार को चिकासी थाना में आरोपित युवक के खिलाफ घटना की लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। राठ क्षेत्र के चिकासी थाना…

Read More

एसएसपी ने एसपी ग्रामीण समेत सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर : पुलिस ऑफिस में शनिवार एसएसपी किशोर कौशल द्वारा एसपी नगर सह ग्रामीण ऋषभ गर्ग की उपस्थिति में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी डीएसपी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी प्रभारियों के साथ बैठक कर मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पूर्व से लंबित कांड, वारंट, कुर्की का शीघ्र निष्पादन, क्षेत्र में सघन गश्ती व छापेमारी, बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने आदि विषयों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। साथ ही बैठक में अन्य बातों के अलावे सभी थाना…

Read More

परसुडीह पुलिस ने चोरी के सरसों तेल के साथ दुकानदार समेत दो को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : बीते 3 अक्टूबर की रात्रि परसुडीह थाना अंतर्गत बाजार समिति से सरसों तेल के गोदाम का ताला काटकर अज्ञात चोरों द्वारा 85 हजार रुपए मूल्य के सरसों तेल की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पुलिस ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान चोरी किए गए सरसों तेल को बागबेड़ा स्थित दुकानदार बंसीलाल शाह को गिरफ्तार कर उसके गोदाम से बरामद किया। साथ ही घटना में शामिल आरोपी सूरज यादव…

Read More

सरायकेला एसपी की अनोखी पहल : हर हफ्ते थानावार लोगों से मिलेंगे डॉ बिमल, आदित्यपुर से होगी शुरुआत

– 2 माह में हुई 134 गिरफ्तारियां, दर्जनों आपराधिक मामलों पर लगा लगाम जमशेदपुर/सरायकेला : अब हर हफ्ते थानावार अनुमंडल स्तरीय बैठक कर आम लोगों की समस्याओं से अवगत होंगे सरायकेला एसपी डॉ बिमल कुमार। ये अनोखी पहल किसी जिले में पहली बार सरायकेला एसपी करने जा रहे हैं। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि कुछ ऐसे भी मामले नजर‌ आएं हैं, जिसमें हमारी छोटी सी मदद किसी को बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। साथ ही न्याय भी दिलवा सकती है। मगर वैसे जरूरतमंद…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने मनीफिट उड़िया बस्ती 500 केएलडी पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : सीवेज को प्रभावी ढंग से उपचारित कर अपशिष्ट जल के सुरक्षित निपटान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाटा स्टील यूआईएसएल ने शनिवार मनीफिट उड़िया बस्ती में अत्याधुनिक 500 केएलडी पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी और टाउन ओएंडएम सह आरई के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार झा, ईआईसी जल व अपशिष्ट जल सेवाएं, प्रणय सिन्हा, टाटा स्टील चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा और टाटा…

Read More