सांसद का भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

  सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर की जनता को समर्पित किया सम्मान   जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह चौथा अवसर है जब उन्हें यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। उनके चयन की घोषणा के बाद शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह व्याप्त है। इस उपलब्धि पर सोमवार साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सांसद का महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।…

Read More

जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने को लेकर एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च 

  जमशेदपुर : जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार की संध्या कदमा थाना क्षेत्र में अधिकारियों और जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान कदमा रंकिनी मंदिर से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। जो कदमा बाजार, उलियान मोड़ होते हुए चौक तक पहुंचा। जिसके बाद इसकी समाप्ति कर दी गई। इसका उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना था। ताकि जनता छोटी सी छोटी सूचना भी बेझिझक होकर पुलिस को उपलब्ध करा सके और जिसपर कारवाई कर पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में सफल हो।…

Read More

टीएसएएफ प्रशिक्षक मोहन रावत ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

  जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के समर्पित सीनियर प्रशिक्षक मोहन रावत ने 18 मई की सुबह 5:20 बजे (नेपाल समय के अनुसार) दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह किया। यह उपलब्धि टीएसएएफ के लिए एक और गौरवशाली उपलब्धि है। 1984 में बचेंद्री पाल की ऐतिहासिक चढ़ाई के बाद से अबतक टीएसएएफ के मार्गदर्शन में 13 पर्वतारोही एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक पहुंच चुके हैं। मोहन ने 10 अप्रैल 2025 को भारत से अपनी साहसिक यात्रा की शुरुआत की। काठमांडू में शुरुआती परमिट विलंब के…

Read More

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भारत सरकार से की कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

  जमशेदपुर : ‘गटर की भाषा’ करार देते हुए पुलिस को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने कहा कि सशस्त्र बल शायद इस देश में आखिरी संस्थान है। जो ईमानदारी, अनुशासन, बलिदान, निस्वार्थ भाव से अपना फर्ज निभा रहे हैं। इंटरनेट पर पर्याप्त सबूत हैं और जिसमें मंत्री का भाषण भी स्पष्ट है। ओल कुरैशी और विंग सी कमांडर व्योमिका सिंह पीठ ने कहा कि मंत्री ने कर्नल कुरैशी के खिलाफ एक घिनौनी टिप्पणी की है। जिसका संदर्भ केवल उन्हीं से हो सकता है। क्योंकि उनके अलावा कोई…

Read More

चार माह में 28 मामले दर्ज, 68 अपराधी गिरफ्तार, 44 हथियार बरामद, सिर्फ कदमा से 10 हथियार

  कदमा में ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस भी बरामद   जमशेदपुर : बीते रविवार कदमा थाना अंतर्गत उलियान एयरपोर्ट के पास स्थित एलआईसी मैदान में दो युवकों द्वारा हथियार लेकर आने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें सोनारी के न्यू ग्वाला बस्ती निवासी अंकुर सिंह और सीतारामडेरा न्यू बाराद्वारी देव नगर का रहने वाला उदयभान सिंह शामिल हैं। छापेमारी के दौरान तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस ने दो देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस…

Read More

एसडीएम ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को लेकर की समीक्षात्मक बैठक

  जमशेदपुर : एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा सोमवार नीलाम पत्र वादों के निष्पादन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक किया गया। इस दौरान उन्होंने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि न्यायालयों द्वारा निर्गत डिटेंशन वारंट एवं बॉन्ड वारंट पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों के न्यायालय से निर्गत वारंट पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए…

Read More

दक्षिण घाघीडीह पंचायत मंडप का हुआ उद्घाटन

  ग्रामीण विकास की ओर एक मजबूत कदम : संजीव सरदार   जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड स्थित दक्षिण घाघीडीह ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत मंडप का विधिवत उद्घाटन सोमवार विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति इस विकास कार्य को लेकर स्थानीय उत्साह को दर्शा रही थी। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन जैसी आधारभूत सुविधाएं गांवों…

Read More

तिरिंग गांव में छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन पारंपरिक कला को बढ़ावा देने की पहल

  छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : संजीव सरदार   जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव में श्री श्री सार्वजनिन शिव पूजा कमेटी के तत्वावधान में रविवार की रात्रि छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस दौरान सरायकेला-खरसांवा जिला के मारांगाहातु और आरंबा के छऊ नृत्य दलों ने शानदार प्रस्तुतियां भी दी। जिन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। जहां विधायक ने अपने संबोधन में कहा…

Read More

संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो

  भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष   कहा कार्यकर्ताओं और लौहनगरीवासियों के लिए हर्ष और गर्व का विषय   जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह तीसरा अवसर है जब सांसद को इस सम्मान से नवाजा जा रहा है। इस घोषणा के बाद शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वहीं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद…

Read More

विधायक के नेतृत्व में निकली विशाल सिंदूर यात्रा, सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल

  जरूरत पड़ने पर देश की महिलाएं भी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाने को तैयार हैं : पूर्णिमा साहू   जमशेदपुर : शहर में रविवार को सिंदूर यात्रा निकाली गई। जो एग्रिको से शुरू होकर गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल तक पहुंची। वहीं पूर्वी भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान महिलाएं अपने हाथों में सिंदूर और कलश लेकर देश के शहीदों को नमन करने पहुंची थी। जहां महिलाओं ने कलश में सिंदूर भरा और यह सिंदूर…

Read More

झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

  जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला स्थित इम्पेरियल रिसोर्ट में रविवार झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने की। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थिति रहे। बैठक में प्रखंड के 34 पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ झामुमो के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के कई नेता भी मौजूद थे।बैठक में सबसे पहले विगत बैठक की समीक्षा की गई। जिसके बाद संगठन को प्रत्येक पंचायत स्तर पर मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति…

Read More

हल्दीपोखर में एकमात्र उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

  जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत स्थित उर्दू बालिका मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग को लेकर रविवार स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को एक मांग पत्र सौंपा। यह विद्यालय पूरे प्रखंड का एकमात्र उर्दू माध्यम बालिका विद्यालय है और जहां वर्तमान में लगभग 419 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय केवल कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई की सुविधा प्रदान करता है। जिसके बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए तीन किलोमीटर दूर विद्या निकेतन उच्च विद्यालय जाना…

Read More

लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

  सांसद बिद्युत बरण महतो को तीसरी बार मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार”   – देवघर सांसद निशिकांत दुबे भी नवाजे जाएंगे संसद रत्न पुरस्कार से   जमशेदपुर : भाजपा सांसद बिद्युत बरण महतो को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए “संसद रत्न पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें जुलाई के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले संसद रत्न पुरस्कार समारोह के 15 वें संस्करण में प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा रविवार प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई। इसकी…

Read More

अंतरराज्यीय लूट गिरोह का सरगना जल्ला फिरोज ओडीशा से गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद 

  जमशेदपुर : बीते 6 मई को पोटका थाना अंतर्गत हाता चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार हथियारबंद तीन अपराधियों ने कर्मचारी से 25 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के सरगना कपाली रहमतनगर डांगोडीह निवासी शातिर अपराधी फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मामले का खुलासा रविवार पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में…

Read More

पटमदा के किसान से ऑल सीजन्स फार्म फ्रेश ने खरीदे आम, खाते में भेजे 18400 रुपए 

  टेस्टिंग के लिए कोलकाता भेजा गया आम, खरा पाये जाने पर होगा निर्यात   जमशेदपुर : जिले के डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशन एवं डीडीसी अनिकेत सचान के सार्थक प्रयास से बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्पादक किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। वहीं ऑल सीजन्स फार्म फ्रेश द्वारा पटमदा प्रखंड अंतर्गत दीघी पंचायत लोवाडीह निवासी अशोक महतो के 2 एकड़ में फैले आम के बगीचे की फसल की खरीद की गई। जिसके लिए कुल 18400…

Read More

टीएमएच जमशेदपुर ने आरएम मेडिकल सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की नई पहल

  जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल जमशेदपुर ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए दो नई पहल की है। जिनमें सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टेली-वीडियो कंसल्टेशन सेवा और मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट (एमआरडी) का पूर्ण डिजिटलीकरण शामिल हैं। जिनका उद्देश्य रॉ मटेरियल (आरएम) लोकेशनों पर मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना और उनके उपचार अनुभव को और बेहतर बनाना है। वहीं टीएमएच जमशेदपुर द्वारा शुरू की गई टेली-वीडियो कंसल्टेशन सेवा रॉ मटेरियल (आरएम) लोकेशनों पर कार्यरत मरीजों को सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से दूर…

Read More

सांसद की अनुशंसा पर 31.95 किलोमीटर 8 सड़कों की मिली सौगात, 17 बहुउद्देशीय भवन की स्वीकृति भी 

  जमशेदपुर : पीएम जन-मन योजना के तहत पीवीटीजी अर्थात विशेष रूप से संरक्षित आदिवासी समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतया वित्त पोषित कुल 17 बहुउद्देशीय भवन (एमपीसी) की स्वीकृति प्रदान की गई है। विशेष रूप से दुर्लभ जनजातियों को संरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष रूप से इसे स्वीकृत किया है। जिसके तहत बहुउद्देशीय केंद्र/भवन पोटका प्रखंड अंतर्गत झरिया और टांगराईन, गुड़ाबांदा के अर्जुन बेड़ा, घाटशिला के दीघा, बासाडेरा, रामचंद्रपुर, घुटिया, दारीसाई, गुड़ाजोर, चेंगजोड़ा व हलुदबनी, मुसाबनी के सोहदा, लोकेसरा, पाथरगोड़ा, डुमरिया के चटनीपानी,…

Read More

कंवेंशन सेंटर जिस हालत में है, उसी हालत में उप नगर आयुक्त जुडको से इसका प्रभार लें

  करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरी : सरयू राय   – कदमा के कंवेंशन सेंटर का सरयू राय और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण   जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार कदमा स्थित कंवेंशन सेंटर के बंद पड़े भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को भवन की मरम्मत कराकर उसे चालू कराने का निर्देश भी दिया। इस कंवेंशन सेंटर का निर्माण सरयू राय की अनुशंसा पर नगर विकास विभाग द्वारा 2018 में…

Read More

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी

  18 मई को 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा   सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या गैजेट्स ले जाने की मनाही   जमशेदपुर : पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन 18 मई रविवार को होगा। जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिला में 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं और जिसमें 7507 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10:30 बजे सुबह से 1 बजे दोपहर तक संचालित परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। साथ ही परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थित भी दर्ज की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों…

Read More

पटमदा में आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

  जमशेदपुर : मनरेगा योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत विकसित आम बागवानी को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार एक प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आम उत्पादकों, सरकारी अधिकारियों, विपणन सचिव तथा एनजीओ प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। बीते कुछ वर्षों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के माध्यम से बड़े पैमाने पर आम की फलोत्पादन योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। जिसके फलस्वरूप क्षेत्र में आम का उत्पादन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है और…

Read More

पुराना राखामाइंस स्वांसपूर के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक घायल, जादूगोड़ा से एमजीएम किया रेफर 

  जमशेदपुर : राखामाइंस स्टेशन से आगे पुराना राखामाइंस स्वांसपूर गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए जादूगोड़ा स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया और जहां वह इलाजरत है। मामले में ग्रामीण पुरन चंद्र भगत ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर घायल होने के बाद व्यक्ति स्वांसपूर रेलवे ट्रैक के पास स्थित गड्ढे में पड़ा हुआ था। वहां से गुजरने के…

Read More

नोडल पदाधिकारियों ने की सरकार की योजनाओं की जमीनी समीक्षा, पंचायत व वार्ड का किया निरीक्षण

  जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की प्रभाव शीलता को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड और नगर निकाय के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक शनिवार को पंचायतों और वार्डों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति और सेवाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में आज शनिवार धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी संतोष…

Read More

एनटीटीएफ के 4 छात्रों का प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन, संस्थान गौरवांवित 

  जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों कई कंपनियों द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें बैंगलोर स्थित कंपनी एटीएआई, इनफिनिटी लर्न एवं इंटर्नजलर्न शामिल थी। इस दौरान सभी कंपनियों द्वारा सबसे पहले लिखित परीक्षा ली। जिसके बाद छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को भी परखा गया। जिसके बाद फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ। जिसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवांवित किया। वहीं कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनल इयर के छात्रों को…

Read More

सिदगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान के पास 15 दिनों के अंदर दूसरी बार महिला से चेन छिनतई 

  – पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, शहर में लगातार हो रही छिनतई   जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिग्नल लाइट दुर्गापूजा मैदान के पास शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गये। जिसके बाद भुक्तभोगी महिला संजना झा ने मामले की शिकायत थाने में जाकर की। घटना में महिला ने बताया कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक बदमाश उनकी रेकी कर रहा…

Read More

ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी

  2 करोड़ 60 लाख की लागत से तेतला-बड़ा बांदुआ के बीच बनेगा पुल,विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास   जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला और बड़ा बांदुआ गांव के बीच नदी पर 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। जिसका विधिवत रूप से शिलान्यास शनिवार को विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच किया। बताते चलें कि इस पुल की मांग ग्रामीणों द्वारा आजादी के बाद से ही की जाती रही थी। बरसात के मौसम में…

Read More