प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा का मनाया 56 वां स्मृति दिवस

  जमशेदपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा के 56 वें स्मृति दिवस के अवसर पर कदमा बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उप सेवा केन्द्र में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान ब्रह्मा बाबा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर सभा ने अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही कार्यक्रम में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पण के लिए शहर के समाजसेवी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रभारी संजू बहन ने ब्रह्मा बाबा के जीवन चरित्र पर प्रकाश…

Read More

साइबर अपराधी हुए हाईटेक, परिवहन विभाग का ऑनलाइन चालान भेज कर रहे फर्जीवाड़ा

  जमशेदपुर : इन दिनों साइबर अपराधियों ने ठगी करने का एक नया तरीका इजाद कर लिया है। जिसके तहत लॉटरी, इनकम टैक्स, ईडी और सेंट्रल जांच एजेंसी का हवाला देकर डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले साइबर अपराधियों ने अब ट्रांसपोर्ट विभाग के वेबसाइट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा तब हुआ जब सोनारी विजय गार्डन निवासी महिला स्वाति पटनायक के मोबाइल पर ट्रांसपोर्ट परिवहन विभाग का ई चालान भेजा गया। साथ ही झारखंड परिवहन विभाग का वेबसाइट का लिंक भी भेजा गया। जिसमें नोटिस पाने वाले को…

Read More

टाटा पावर ने खेलों में प्रशिक्षण देकर 4000 छात्रों को बनाया सशक्त

  जमशेदपुर : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक टाटा पावर ने जोजोबेरा में 4000 सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच एथलेटिक उत्कृष्टता और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष खेल पहल शुरू की है। समाज के विकास के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए टाटा पावर इस पहल में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं की सुविधा प्रदान कर भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रही है। साथ ही इस क्षेत्र में खेल परिदृश्य को बदलने…

Read More

आदित्यपुर थाना की पुलिस ने चोरी के कई मामलों का किया खुलासा

  एक दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद   जमशेदपुर : बीते 12 व 13 जनवरी की रात्रि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत कमसा स्टील प्रा. लि. कम्पनी में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 8 लाख रुपए के 15 पीस मोटर पम्प चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। जिसके बाद गठित पुलिस दल द्वारा छापेमारी के दौरान कांड…

Read More

और मिलती मोहलत तो लाहौर होता कब्जे में – राम विजय सिंह

  जमशेदपुर : नायक राम विजय सिंह सर्विस नंबर 01242031 एफ भारतीय सेना में 170 फील्ड रेजिमेंट के जवान ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की आंखों देखी लड़ाई की दास्तां सुनाई। 25 मई 1967 को सेना में भर्ती होने वाले कदमा निवासी नायक राम विजय सिंह ने 17 साल तक देश की सेवा की। उनका विभाग आरटी का था और जो वायरलेस कम्युनिकेशन के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित कर युद्ध के दिनों में महत्वपूर्ण कार्य किया करता था। वे आज भी उन दिनों को याद कर जोश से रुबरु हो…

Read More

आज भी पाक से बदला लेने के लिए फड़क रही हैं भुजाएं – माणिक वर्धा

  जमशेदपुर : कारगिल युद्ध में अपने दोनो हाथ और पैर गंवाने वाले बिहार रेजीमेंट के सिपाही मानिक वर्धा के हौसलों में कोई कमी नहीं आयी है। उन्होंने कहा कि भले ही कारगिल युद्ध को 23 साल बीत गये हो। लेकिन उनके लिए यह कल की बात है। उनकी आंखों के सामने हर एक मंजर आज भी दिखाई पड़ता है। पाकिस्तान के नामो निशान मिटाने की तमन्ना उनके दिल में आज भी है। भले ही उनके हाथ-पैर नहीं है। लेकिन उनकी भुजाएं आज भी पाकिस्तान से बदला लेने के लिए…

Read More

प्रधानमंत्री को कुलविंदर सिंह ने किया ट्वीट

  जोरावर सिंह और हरि सिंह नलुवा की तस्वीर सेना मुख्यालय में लगाई जाए   जमशेदपुर : सेनानायक जोरावर सिंह कहलुरिया और हरि सिंह नलुवा की तस्वीर भारतीय सेवा मुख्यालय में लगाने का आग्रह कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने किया है। इस संबंध में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एक्स पर ट्वीट भी किया है। साथ ही उन्होंने थल सेवा दिवस की सैनिकों को बधाई भी दी है। उनके अनुसार भारतीय सेना मुख्यालय में 1971 की वह ऐतिहासिक तस्वीर लगाई गई है,…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

  मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 1665 लाभुकों का चयन   जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें घाटशिला, जुगसलाई एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक, आईटीडीए दीपाकंर चौधरी, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि समेत अन्य भी उपस्थित थे। बैठक में पशुपालन विभाग के कुल 1496 लाभुकों और गव्य विकास विभाग के 169 लाभुकों का चयन…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जिला स्तरीय समिति की बैठक

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, जिला मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ समेत अन्य भी उपस्थित रहे। बैठक में उक्त योजना अंतर्गत बायो फ्लॉक की स्थापना एवं लघु फिश फिड मील के लिए प्राप्त कुल 7 आवेदनों पर जांचोपरांत समिति ने दो लाभुकों के चयन का अनुमोदन किया। बायो फ्लॉक की स्थापना…

Read More

टाटा स्टील इंटर-डिवीजनल मेंस हैंडबॉल टूर्नामेंट हुआ संपन्न

  जमशेदपुर : टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा 13 से 15 जनवरी तक इंटर-डिवीजनल मेंस हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान असिम कुमार चौधरी हेड कोक प्लांट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह हैंडबॉल कोर्ट में आयोजित किया गया था।टाटा स्टील की 16 इकाइयों के 180 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस टूर्नामेंट में स्टील मैन्युफैक्चरिंग की टीम ने बेहतरीन कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं शेयर्ड सर्विसेज की…

Read More

टोनी सिंह हत्याकांड के चौथे आरोपी मोनी मोहंती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, पूर्व में तीन आरोपी जा चुके हैं जेल   जमशेदपुर : विगत 15 नवंबर 2024 को उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना बस्ती उमा टिफिन के पास टोनी सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं। मामले का खुलासा बुधवार पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी कुमार शिवाशीष…

Read More

तम्बाकू उत्पादों को लेकर एसडीएम ने चलाया छापेमारी अभियान

  कलेक्ट्रेट व जुबली पार्क के आस-पास दुकानों में की गई जांच, लगाया जुर्माना   जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में बुधवार स्कूल व कॉलेज के आस-पास पान गुमटी व ठेला-खोमचा व दुकानों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री को लेकर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रेजुएट कॉलेज, टैगोर एकेडमी, कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित दुकानों में छापेमारी की गई। मौके पर दुकानों से तम्बाकू उत्पाद भी जब्त किया गया। साथ ही अर्थदंड भी लगाया गया। जब्त किए गए तम्बाकू उत्पाद…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई अनाबद्ध निधि, सीएसआर, एमपी व एमएलए फंड, डीएमएफटी, तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक

  कार्यपालक अभियंता को शो-कॉज, विकास कार्य लंबित रखने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश   जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में बुधवार डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिसमें अनाबद्ध निधि, सीएसआर, एमपी व एमएलए फंड, डीएमएफटी, तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में अधतन स्थिति की समीक्षा की गई। मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल दीपक सहाय समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी…

Read More

स्वर्णरेखा महोत्सव के 20 वर्ष पूर्ण होने पर मिलानी हॉल में गोष्ठी आयोजित

नदियों का निर्मल और अविरल बहना जरुरी – सरयू राय – पूजन सामग्रियों को सीधे नदी में न फेंके – चौबे – खरकई का दूषित पानी स्वर्णरेखा में मिलता है – केडिया – पहले लोग सुराही, अब प्यूरीफायर जल लेकर कर रहे यात्रा – गोस्वामी – नदी किनारे नहाते हैं, मगर नदी की पवित्रता का ध्यान नहीं रखते – दिनेश   जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि नदियों का पानी निर्मल और अविरल बहना जरूरी है। हर माह कम से कम एक दिन हमें नदियों के…

Read More

जुबली पार्क में कार की चपेट में आकर सुरक्षाकर्मी की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी 

  जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क में चिल्ड्रेन पार्क के पास सड़क किनारे मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों ने एक शव को पड़ा हुआ देखा। साथ ही इसकी सूचना संबंधित थाने को भी दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल में शव के आस-पास खून भी पाया। आगे…

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र ने विधायक सरयू राय को किया सम्मानित 

  जमशेदपुर : कदमा बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मंगलवार की संध्या जमशेदपुर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की प्रभारी संजू बहन ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और फूलों की गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया। साथ ही उनकी लंबी आयु, स्वस्थ सुखमय जीवन एवं सदा विजय रहने की मंगल कामना भी की। मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व महिला विकास एवं कल्याण मंत्री बहन सुधार चौधरी, जदयू के जिलाध्यक्ष भ्राता निर्मल सिंह, भाजपा के…

Read More

सैमसंग ने की गैलेक्सी एस सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू

  जमशेदपुर : सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। यह नई सीरीज एआई टेक्नोलॉजी में नया अध्याय जोड़ते हुए प्रीमियम इनोवेशन प्रदान करेगी। ग्राहक केवल 2000 रुपए का टोकन भुगतान कर सैमसंग डांट कॉम, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से प्री-बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 5000 रुपए तक के लाभ और डिवाइस का सबसे पहले उपयोग करने का मौका मिलेगा। सैमसंग आगामी 22 जनवरी को सैन जोस, कैलिफोर्निया में…

Read More

सोनारी दोमुहानी तट पर जिला अग्रवाल सम्मेलन ने किया खिचड़ी का वितरण

  जमशेदपुर : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा सोनारी दोमुहानी तट पर सामाजिक सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संगठन ने करीब 15,000 से अधिक लोगों के बीच खिचड़ी और बिस्किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल और महामंत्री राजेश रिंगसिया के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ। मौके पर उपस्थित समाजसेवी उमेश शाह, निर्मल काबरा, सुरेश सोंथालिया, पंकज छावरिया, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति न केवल उत्सव का पर्व है। बल्कि समाजसेवा और एकता का भी…

Read More

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आर्मी कैम्प में मनाया गया आर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे

  जमशेदपुर : जिला सैनिक कल्याण केंद्र चाईबासा के पदाधिकारी कर्नल किशोर एवं आर्मी कैंप के 220 फील्ड रेजीमेंट द्वारा संयुक्त रूप से वेटरन्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 90 से अधिक पूर्व सैनिक व सेना अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में वेटरन्स डे कि इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के मंच संचालक सरदिंदु शेखर ने कहा कि 1953 में इसी दिन भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा, जिन्होंने 1947 के युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। औपचारिक रूप से…

Read More

20 वें स्वर्णरेखा महोत्सव में दोमुहानी और पांडेय घाट पर किया नदी पूजन

  विधायक सरयू राय ने जरुरतमंदों को भेंट की साड़ियां   जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 20 वां स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन आयोजित महोत्सव में सोनारी स्थित दोमुहानी और भुइंयाडीह पांडेय घाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। इस दौरान पंडित विनोद पांडेय ने नदी पूजन, पुष्प अर्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी की आरती उतारी। नदी पूजन के बाद लड्डू एवं…

Read More

आश्रम के मुखिया ने कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का किया धन्यवाद

  मुखिया ने कहा कि प्रति माह सुखा राशन एवं हर शुभ कार्य में उनके तरफ से हर सहयोग भिजवाया जाता है।   धनबाद: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कुसुंडा जीवन ज्योति कुष्ठ आश्रम में बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के सौजन्य से वहां के जरूरतमंदों को तिलकुट,चूड़ा,गुड़ मिठाई और सब्जियां भिजवाया गया।जिसके लिए आश्रम के मुखिया ने श्री सिंह का धन्यवाद किया।मुखिया ने बताया कि लगातार लॉकडाउन के पहले से ही रणविजय बाबू की तरफ से लगातार राशन दिया जा रहा हैं एवं ऐसा कोई…

Read More

मकर संक्रांति महोत्सव में टुंडी विधायक मथुरा महतो हुए शामिल 

  धनबाद: दिनांक 14.1.2025 को मकर संक्रांति के मौक़े पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रोआम,ढांगी के बड़की जोरिया में मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी को पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े एवं आदिवासी महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया ।विधायक श्री महतो जी ने तीर चला कर कार्यक्रम की शुरुआत की।विधायक श्री महतो जी ने कहा की हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता और संस्कृति से ही है इसलिए हम सबको इसे…

Read More

मुरली पहाड़ शिवलिंग मंदिर में मकर सक्रांति विशाल भव्य मेला का आयोजन, मेले में उमड़ा जन सैलाब

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड की नापोखुर्द पंचायत स्थित दर्शनीय रमणिक मुरली पहाड़ धाम शिवलिंग मंदिर प्रांगण में मकर सक्रांति के अवसर पर मंगलवार को विशाल भव्य मेला सह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मेला एवं आर्केस्ट्रा का उद्घाटन फीता काटकर किया। तथा अपने संबोधन में कही कि आज से नया वर्ष शुरुआत हो रहा है इसलिए नया कार्य आज़ आरंभ कर सकते हैं। चुनाव हारें कार्य क्षेत्र नहीं हारें है इसलिए निःसंकोच आपलोग हमें दुःख-सुख में याद कर सकतें हैं। वहीं मेले आर्केस्ट्रा के…

Read More

मुरली पहाड़ शिवलिंग मंदिर में मकर संक्रांति मेला समिति की तैयारी पूरी, मेला आज

बड़कागांव: मकर संक्रांति पर बड़कागांव प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत स्थित दर्शनीय रमणीक मुरली पहाड़ धाम में आयोजित एक दिवसीय मकर संक्रांति विशाल भव्य मेला व आर्केस्ट्रा का आयोजन 14 जनवरी मंगलवार को होगा। मेले में बड़कागांव प्रखंड के अलावे हजारीबाग जिले के अनेक प्रखंड से लोग आते हैं। पतरातू प्रखंड, केरेडारी, डाडी, कटकमसांडी, रामगढ़ चतरा, टंडवा, सिमरिया, की अलावे दर्जनों जिलों तथा आसपास से पर्यटकों की हजारों हजार की संख्या में जुटने की उम्मीद है। आयोजित मेला समारोह को लेकर मुरली पहाड़ धाम मकर संक्रांति मेला समिति की तैयारी पूरी…

Read More

लायंस क्लब बाघमारा ने लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक मेलविन जॉनस का जन्मदिवस मनाया 

  कतरास: दिनांक 13/01/2025 को लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेलविन जॉन के जन्मदिवस के अवसर पर लायंस क्लब बाघमारा के द्वारा तिलैया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अध्ययनरत 21 बच्चों के बीच गरम एवं नवीन कपडा वितरित किया गया। साथ ही साथ मकर संक्रांति का पर्व देखते हुए चूड़ा, गुड एवं तिलकुट भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन डॉ मुकेश कुमार राय ने की। मौके पर सुभाष वर्णवाल, खुदुश मंडल, अशोक राय, विनय पांडेय, ऊषा कुमारी, संजय पांडेय, चंद्रमा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Read More