मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवाशी संतोष सिंह की पुत्री रिंकू कुमारी उम्र 16 वर्ष मानसिक तनाव में आकर घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर शुक्रवार की दोपहर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घर में कोई भी व्यक्ति नही था।इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति के माध्यम से पता चला की रिंकू घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर ली है। इसके बाद परिजन घर पर पहुंचे और घायल अवस्था में रिंकी को इलाज…
Read MoreCategory: Crime
मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल स्थिति गंभीर
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति सोनू खलीफा को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी सोनू खलीफा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजनों द्वारा घटना से संबंधित मामले की लिखित आवेदन मेदिनीनगर शहर थाना में दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस घटना…
Read Moreसदर अस्पताल से लड़की का पर्स चोरी, सीसीटीवी कैमरा की नहीं हो पाई जांच
मेदिनीनगर : सदर अस्पताल में एक लड़की का चोरों ने पर्स की चोरी कर फरार हो गए।जिसके बाद लड़की रोने लगी। इसके बाद इस घटना की जानकारी शहर थाना टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर टाइगर मोबाइल के जवान हवलदार विनोद यादव सदर अस्पताल पहुंचकर लड़की से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर अस्पताल के 32 नंबर में सीसीटीवी कैमरा की जांच करने पहुंचे। परंतु सीसीटीवी कैमरा जांच करने के लिए वहां पर कोई भी पदाधिकारी तैनात नहीं था। इसके बाद…
Read Moreशौच करने गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
मेदिनीनगर : पलामू रामगढ़ थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से बाहर निकली 16 साल की नाबालिक लड़की से गैंगरेप हुआ। घटना 16 मई की अहले सुबह हुई। छह युवकों ने नाबालिग को पहले कब्जे में लिया फिर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया एवं मौके से फरार हो गए। पीड़िता द्वारा मामला दर्ज कराते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी 20 से 22 साल के बीच के हैं। दो…
Read Moreबागबेड़ा और ओलीडीह फायरिंग मामले का एसएसपी ने किया खुलासा, 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार
रिपीटर रेगुलर बंदुक, 4 देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 102 जिंदा कारतूस बरामद – बिहार से हथियार का मिला कनेक्शन, खोज जारी जमशेदपुर : बीते 2 मई को बागबेड़ा और 4 अप्रैल को ओलीडीह ओपी अंतर्गत हुए फायरिंग के मामले का खुलासा बुधवार पुलिस ऑफिस में एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता कर किया। मौके पर एसपी सिटी मुकेश लुनायत समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि दोनों मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।…
Read Moreआग लगने से दो खपरैल घर जलकर हुआ खाक, लाखों की नुकसान
मेदिनीनगर। नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत इटको के हनुमान मंदिर समीप गत रात्रि में अचानक आग लगने से दो खपरैल घर रामनंदन प्रजापति पिता स्वर्गीय गुलाबी प्रजापति तथा अर्जुन प्रजापति पिता स्वर्गीय लखराज प्रजापति का जलकर खाक हो गया तथा घर में रखें चावल दाल गेहूं प्याज खाद्य सामग्री सहित कपड़ा कागजात बासन बर्तन भी जल गए। ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि में ही कुंआ चापाकल मोटर सहित अन्य जगहों से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना रात्रि में नावां बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार को…
Read Moreसास और देवर ने पीट कर किया महिला को घायल, स्थिति गंभीर
मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के सतेंद्र पासवान की पत्नी उर्मिला देवी उम्र 25 वर्ष को सास सुसीला कुंवर और देवर विशाल पासवान ने सोमवार की सुबह पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल उर्मिला देवी ने बताया की सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर उसे अपने सास सुशीला कुंवर से बहस हो गया।इसी बहस को लेकर सुशीला कुंवर और देवर विशाल पासवान उसे पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।इसके पास परिजनों के द्वारा घायल उर्मिला देवी को इलाज के…
Read Moreईडी ने झारखंड के मंत्री के पीएस और नौकर को गिरफ्तार किया
रांची : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने झारखंड के ग्रामीण विकासमंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को देररात बाद गिरफ्तार कर लिया। रांची में ईडी के छापे में जहांगीर आलम के कमरे से 35.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी।ईडी आज दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगा। आज दूसरे दिन भी ईडी ने कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह चार बजे संजीव लाल समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों…
Read Moreसड़क पर उड़ रही धूल से जनता परेशान
मेदिनीनगर : चियांकी में एनएच 98 सड़क का कार्य तेज गती से चल रहा है।सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से नही होने की वजह से यहां के स्थानीय निवासी और सड़क पर वाहन से चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब हो रही है जब बड़े वाहन गुजर रहे हैं। बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इससे सामने से आने वाले लोग भी…
Read Moreशहर थाना की पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को किया जब्त
मेदिनीनगर : पलामू एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर जेएच 19 बी 8124 को जब्त कर उसे कार्रवाई के लिए शहर थाना लाया गया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था की सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी से प्रतिदिन अंधेरे का फायदा उठा कर बालू माफियाओ के द्वारा अवैध बालू…
Read Moreजहरीला पदार्थ खाकर 25 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या का प्रयास
मेदिनीनगर : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी पप्पू भुइयां उम्र 25 वर्ष परिवारिक विवाद में आकर सोमवार की सुबह चूहा मारने का दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर पप्पू भुइयां का अपने परिवार के सदस्यों से बहस हो गया। इस बीच गुस्से में आकर वह घर में रखे चूहा मारने वाले दवा का सेवन कर लिया। जिसमें उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे…
Read Moreप्रवर्तन निदेशालय ने रांची में मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद किया
रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गिरफ्तार किए जा चुके इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किये हैं। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। रांची के सेल…
Read Moreगांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार
गिरिडीह : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने गांडेय विधानसभा उचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके शहर के झंडा मैदान के समीप आवास में धावा बोला और इसे बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 के मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपित अवधेश सिंह इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के प्रयास में था। लेकिन तीन थानों की पुलिस ने इस आरोपित को फरार होने का मौका नहीं दिया और इसे इसके घर से दबोचने में सफल रही। फिलहाल आरोपित…
Read Moreसड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी संतोष कुमार साव के पुत्र छोटू कुमार और उसी गांव के राजनाथ कुमार सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर से से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद भी छोटू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही राजनाथ कुमार को सीने में गंभीर चोट लगी है उसका भी हालत नाजुक है। वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर अपने…
Read Moreमेदिनीनगर : अज्ञात वाहन के धक्के से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल
मेदिनीनगर : पड़वा थाना क्षेत्र के लामीपतरा गांव निवासी मनोज चंद्रवंशी उम्र 50 वर्ष अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए पड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में घायल मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि रविवार की सुबह हुआ…
Read Moreएसपी के आदेश ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
मेदिनीनगर : पलामू एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में शहर के कचहरी चौक के पास शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा सभी दो पहिया चार पहिया वाहन को रोक कर उनकी गहनता पूर्वक तलासी ली गई।वही वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और कागजात के कुल 18 वाहनों को पकड़ा गया।17 वाहन को फाइन के लिए डीटीओ के पास भेज दिया गया है।जबकि एक वाहन को सीजीएम कोर्ट फाइन के लिए भेजा…
Read Moreपुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब किया बरामद
मेदिनीनगर : 26.04.2024 को गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि सगालिम बस स्टैन्ड के पास रोहित पान दुकान तथा उपेन्द्र पान दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भण्डारण कर बिक्री किया जा रहा है। इसकी सुचना वरिय पदाधिकारी को दिया गया। वरिय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल के साथ सगालीम बस स्टैन्ड स्थित रोहित पान दुकान तथा उपेन्द्र पान दुकान में विधिवत छापामारी किया गया तो उक्त दोनों दुकानों से भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, जिसे…
Read Moreजेल में बन्द सजायाप्ता बन्दी से मिले डालसा सचिव
मेदिनीनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव शनिवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में सजायाप्ता बन्दी से मिले और उन्होंने कहा कि जो सजायाप्ता बन्दी अभी तक किसी कारण से अपील नहीं कर पाए हैं उनको अपील करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी सजा पाए बन्दी बिना अपील किए नहीं रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से वैसे बन्दियों को मुक्त में अपील करने की व्यवस्था की गई है ।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कई बन्दियों…
Read Moreसदर अस्पताल के स्टाफ पर मधुमक्खियो का हमला घायल
Palamu:सदर अस्पताल के स्टाफ मुकेश कुमार शनिवार की सुबह मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मुकेश कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम हाउस के पास बने सरकारी बिल्डिंग में वह रहता है शनिवार की सुबह वह सदर अस्पताल में काम करने जा रहा था। इसी बीच मधुमखियो ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमे वह घायल हो गया।इसके बाद अन्य स्टाफ के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।बताते चले की कुछ दिन पहले भी सदर…
Read Moreकपाली में राकिब हत्याकांड के गवाह पर चली गोली, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत डांगोडीह निवासी मुबारक अंसारी पर शुक्रवार अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिसमें वे बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के क्रम में दो खोखा और मैगजीन भी बरामद किया।साथ ही घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मगर जिस तरह से पुलिस ने खोखा और मैगजीन बरामद किया गया है। उससे पूर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की। मगर किसी…
Read Moreलायंस क्लब भारत ने बीट द हीट अभियान के तहत लोगों को पिलाई लस्सी
जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा शुक्रवार साकची न्यू बाराद्वारी देवनगर स्थित शास्त्री आश्रम के पास राहगीरों के बीच लस्सी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सदस्य राजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारे क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह के निर्देश पर गर्मी को देखते हुए हमारे क्लब द्वारा अप्रैल के शुरुआत से ही आम जनमानस के लिए बीट द हीट अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत क्लब द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राहगीरों एवं मजदूरों के बीच नाश्ता…
Read Moreसड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत पांच गंभीर रूप से घायल
मेदिनीनगर : पड़वा थाना थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर 407 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई।जिसमे वाहन पर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि पांच मजदूर गंभीर से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी दो मजदूरों…
Read Moreशादी का झांसा देकर चार बच्चों का बाप एक युवती के साथ किया यौन शोषण
मेदिनीनगर।पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ चार बच्चों का बाप शादी का झांसा देकर और डरा धमका कर पिछले दो वर्षों से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवती ने महिला थाना में नामुदाग निवासी रंजन कुमार सहित उसकी पत्नी सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित युवती ने बताया की 2022 में शादी का झांसा देकर रंजन ने उसके साथ यौन शोषण किया जिसके बाद मैं कहीं…
Read Moreसड़क दुर्घटना में पुलिस जवान सहित चार व्यक्ति घायल
मेदिनीनगर। नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार पर सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दंगवार ओपी के पुलिस जवान भोला यादव उम्र 37 वर्ष ,रांची बुंडू निवासी कार ड्राइवर विद्या कुमार उम्र 35 वर्ष,पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डाली गांव निवासी मुकलेश कुमार उम्र 30 वर्ष,पत्नी प्रतिमा देवी 25 वर्ष,उसकी छोटी बच्ची ललिता कुमारी 5 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना…
Read Moreटैंपो पलटने से महिला की मौत,सहित 10 घायल
मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के आजादनगर सूदना में गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे दो टेंपो की टक्कर में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार 11 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी व्यक्ति एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी 3 प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान पंचम तिवारी, परवेज खान घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए…
Read More