सांढ छपेरवा में विश्वकर्मा एवं हनुमंत महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू

संजय सागर बड़कागाँव: प्रखंड के सांढ़-छपेरवा में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत एवं विश्वकर्मा महायज्ञ कलश स्थापना के साथ शुरु हुआ. महावीर मंदिर के प्रांगण से 2100 वर्तियों ने कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए. अतिथि के रूप में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद आजसू पार्टी के रोशन लाल चौधरी व अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया.माथे पर कलश लेकर सांढ़-छपेरवा, होरम मोड़, ब्लॉक मोड़, गुरुचट्टी, थाना रॉड होते हुए सिरमा छवनिया,खैरातरी का भ्रमण करते हुवे बुढ़वा महादेव के प्रांगण स्थित डूमारो नदी पहुंच कर श्रद्धालुओं ने जल उठा…

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर-नंदलाल साहू

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कटकमसांडी, बसंतपुर, लखन, खारिका, नैनो दोहर, कांडसार, जलमा, बहियार बैलगडा, इत्यादि गांव के दौरा कर लोगों को संवैधानिक अधिकार की जानकारी देते हुए हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी श्री कुंज बिहारी साहू ने कहा कि देश में पिछड़ी ओबीसी दलित महिला आदिवासी कहीं ना कहीं अपने हक अधिकार से वंचित उपेक्षित शोषित पीड़ित हैं इसलिए लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। ‌वहीं लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री रामविलास साव ने कहा हमारी पार्टी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम…

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी कामयाबी की ओर अग्रसर: रामविलास

हजारीबाग:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोअपा प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार साहू अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर लोगों से डोर टू डोर संपर्क अभियान जारी रखते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के प्राथमिकताओं को बताते हुए जीत की ओर अग्रसर हैं। यह छपने और छुपाने वाली नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने कुंज बिहारी कुमार साहू को एक अच्छे उम्मीदवार के रूप में स्थापित करते हुए तन मन धन से मदद करने के लिए तैयार हैं। इस लोकतंत्र के महापर्व पर डोकाटांड़,…

Read More

तलसवार रामनवमी पूजा समिति का गठन अध्यक्ष बने देवनंदन राणा

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय बड़कागांव : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव के अवसर पर मनाए जाने वाला रामनवमी पूजा 2024 के लिए तलसवार में ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी पूजा धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा इसके लिए आने वाले मंगलवार को मंगला जुलूस, अष्टमी की रात नगर भ्रमण शोभायात्रा, नवमी की सुबह नयाटांड में पारंपरिक हथियारों एवं जुलूस के साथ झंडा मिलान एवं नवमी को ही दोपहर में हरली मेलाटांड़…

Read More

प्याज उत्पादन में बड़कागांव हुआ आत्मनिर्भर

संजय सागर बड़कागांव: हजारीबाग जिले के कृषि प्रधान क्षेत्र बड़कागांव प्रखंड में प्याज का उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है. इससे किसानों को आर्थिक आमदनी हो रही हैं. यहां के ताजा प्याज हर दिन बड़कागांव के डेली मार्केट से अन्य जिलों में निर्यात किया जा रह है. किसान प्याज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे हैं. सफल कृषक, दशरथ कुमार सांढ के हरिलाल महतो, मनोहर प्रसाद, कांडतरी के मुरारी महतो, धर्मनाथ कुमार का कहना है कि बड़कागांव प्रखंड के हर किसान 10 से 20 कठठा में प्याज की खेती…

Read More

बोरवेल गाड़ी व ट्रैक्टर में टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

बड़कागांव : बड़कागांव हजारीबाग पथ के टी पी चार के पास बोरवेल मशीन व आईसर ट्रेक्टर की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर कीर्तन प्रसाद दांगी पिता तिलेश्वर महतो के मौत घटनास्थल पर हो गई. यह घटना शनिवार सुबह की है. बताया जाता है दोनों गाड़ी हजारीबाग से बड़कागांव की ओर आ रही थी . इसी बीच बोरवेल गाड़ी नंबर के ए एस 18 1777 ने आयशर ट्रैक्टर जे एच O2 ए के 2853 क़ो टक्कर मार दी ट्रैक्टर ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटनास्थल से 50 गज की…

Read More

बड़कागांव में वार्षिक मूल्यांकन की कॉपी जांच शुरू

बड़कागांव : बड़कागांव के सी आर सी आदर्श मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के ज्ञापन 75 के आदेश अनुसार वार्षिक मूल्यांकन किन कॉपी जांच शुरू हो गई है . शिक्षकों द्वारा कॉपी जांच 5 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक कॉपी काटी जाएगी . सीआरसी केंद्र में कॉपी जांच का नेतृत्व संकुल संचालक प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं सीआरपी अजय कुमार द्वारा की जा रही है. कॉपी जांच करने वालो में शिक्षक चेतलाल राम, हेमेंद्र कुमार ,संजय राम, शकुंतला कुमारी, चंद्रामती वर्मा ,बसंती देवी, मो जमशेद अंसारी ,…

Read More

लोकसभा चुनाव : हजारीबाग लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए है बड़ी चुनौती

भजपा के गढ़ में क्या जेपी पटेल लगा पाएंगे सेंध? जाति की राजनीति पर कितना रहेगा जीत का अनुमान हजारीबाग:  हजारीबाग लोक सभासीट झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण सीटों में शामिल है। यहां भाजपा ने आजादी के बाद कड़ी मेहनत कर अपना गढ़ तैयार किया है। अब इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाया है। जयप्रकाश भाई पटेल मांडू विधानसभा से भाजपा के ही विधायक थे। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह लोकसभा…

Read More

चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

रामगढ़: रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में शनिवार को एक ट्रक ने भारी तबाही मचाई। रांची की तरफ से आ रहे उस ट्रक का घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्रक के सामने जो भी गाड़ियां आईं उसके परखच्चे उड़ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी है जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि चुटूपालू घाटी में गड़के मोड़ के पास पहले से ही एक ट्रक यूपी 14 एक्स 9117…

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बने नंदू प्रसाद साहू

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा अंतर्गत चौपारण प्रखंड में लोकहित अधिकार पार्टी का कमेटी विस्तार किया गया.  जिसमें मध्य गोपाली ग्राम निवासी श्री नंदू प्रसाद साहू जी को कार्य कुशलता पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री राम विलास साहू के द्वारा चौपारण प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया. श्री राम विलास साहू ने कहा आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि चौपारण प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी को ऊंचाइयों तक…

Read More

नवोदय में प्रवेश परीक्षा प्रतियोगिता पास करने वाले छात्र को प्रतिनिधियों ने किया सहयोग

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सांढ़-छपेरवा निवासी साधारण किसान प्रहलाद कुमार माता कंचन कुमारी के पुत्री पल्लवी रानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांढ़ कक्षा 5 की छात्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव समाज एंव बड़कागांव प्रखंड का नाम रोशन किया है।टारगेट पॉइंट कोचिंग सेंटर के शिक्षक भोलानाथ कुशवाहा ने बताया कि पल्लवी पढ़ने में मेघावी के साथ-साथ लग्नशील भी है।अपने विद्यालय के अलावा शेष समय गांव के ही एक टारगेट पॉइंट कोचिंग सेंटर में तैयारी की, मैं अपने गांव समाज और स्कूल के लिए प्रतिभावान…

Read More

बड़कागांव हजारीबाग जंगल घाटी में लगी आग

संकट में है हजारों पेड़ पौधे एवं वन्य प्राणी संजय सागर _______________ बड़कागांव: बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित जंगलों में इन दिनों आग लगी है. आग लगने से हजारों पेड़ पौधों एवं वन्य प्राणियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जंगलों में लगी आग को हजारीबाग आने जाने वाले राहगीर अपने अपने मोबाइल में फोटो कैद कर रहे हैं. सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. उसके बावजूद भी जंगलों पर लगी आग को बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रही है. जंगलों में आग लगने से कीमती…

Read More

बिग बॉस 13 मेंस पार्लर का मो इब्राहिम ने किया उद्घाट

संजय सागर बड़कागाँव: बड़कागांव के हजरत दाता कंपनी शाह मजार के पास बिग बॉस 13 मेंस पार्लर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने किया. मौके पर किया गया मेंस पार्लर, सोनू इराकी, पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के जिला अध्यक्ष मुमताज, जेएलकेएम जिला संयोजक जानिसार आलम शामिल हुए. बताया गया कि इस पार्लर में हेयरकट ₹60, बियर्ड ₹40, हेयर वॉश ₹20, हेयर कलर ब्लैक एंड बरगंडी ₹100, गार्नियर बी एंड बी रु 150, रागा बी एंड बी ₹300, मैट्रिक्स बी एंड बी ₹350, हाइलाइट्स ₹300, सहित…

Read More

हजारीबाग में 4 अप्रैल को मनाई जाएगी झारखंड मुक्ति मोर्चा की 45 वां स्थापना दिवस तैयारी पुरी

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे शामिल संजय सागर बड़कागांव :झारखंड मुक्ति मोर्चा का 45 वां स्थापना दिवस आज गुरुवार को हजारीबाग मटवारी मैदान में मनाया जाएगा. जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. तैयारी को लेकर झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव का बड़कागांव झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं। वहीं बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा तथा तैयारी…

Read More

रामनवमी एवं लगन को लेकर बांस की सामग्री की बढ़ी मांग

  संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी पर्व, चैत्र दुर्गा पूजा, चैत्र छठ पूजा एवं शादी विवाह को लेकर बांस के बने टोकरी, दौरा मौनी सूप अन्य सामग्रियों की मांग बढ़ गई है. बांस के सामग्री बनाने वाले कारिगरो का हाथ तेज हो गया है. बांस की सामग्री बनाने वाले इस क्षेत्र में तुरी जाति के लोग करते हैं .बड़कागांव प्रखंड के चौक स्थित तुरी मोहल्ला तलसवार पंचायत के निमियाटोला , गोंदलपुरा, आदि गांव में बांस की सामग्री बनाया जाता है. बांस की सामग्री बनाकर बड़कागांव दैनिक बाजार ,…

Read More

बड़कागांव में लोकसभा चुनाव में 1962 में पहली बार आया था हेलीकॉप्टर 

1962 में पैसा नहीं ईमानदारी हावी था : मो नईम संजय सागर बड़कागांव : हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर बड़कागांव में सर्वप्रथम हेलीकॉप्टर 1962 में चुनाव के दौरान आया था. इस संबंध में 81 वर्षीय पूर्व मुखिया मो नईम ने बताया कि जब बड़कागांव के ग्वांट के पास हेलीकॉप्टर आया था,तो हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बड़कागांव, केरेडारी ,टंडवा ,बादम, रामगढ़ के लोग आए थे. उसे समय बसंत नारायण सिंह जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे. और अपना चुनाव प्रचार करने आए थे. राजा के प्रति बड़कागांव के लोगों…

Read More

नवोदय पास करने पर पल्लवी को किया गया सम्मानित

बड़कागांव : छपेरवा गांव निवासी प्रहलाद कुमार की पुत्री पल्लवी रानी ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की है. यह सांढ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पाँचवीं वर्ग की छात्रा है. इसकी सफलता अर्जित करने पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उचित्रा देवी के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने प्रार्थना सभा में सम्मानित किया. विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार नायक, नन्दकिशोर नारायण देव, उमेश प्रसाद दाँगी, परमेश्वर कुमार, सबिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ने पल्लवी रानी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है .

Read More

एक महीने तक शराब व मांस का सेवन नहीं करेंगे ग्रामीण

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ छपेरवा गाँव में हनुमंत व भगवान विश्वकर्मा के महायज्ञ को लेकर एक महीने तक शराब व मांस का सेवन नहीं करने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प. यह निर्णय यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी के समक्ष लिया गया. अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि सांढ 30 मार्च से लोग मांस में देना छोड़ दिया है, जो 18 अप्रैल तक लोग सेवन नहीं करेंगे. गांव में निर्णय लिया गया है कि शराब बेचने व पीने वालों पर समाज के सभी…

Read More

किसान का बेटा वोट का फसल लगा रहा है-रामविलास साव

हजारीबाग: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार साहू हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के टाटीझरिया बिष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में जाकर लोगों को लोकहित अधिकार पार्टी के नीति सिद्धांत निशुल्क शिक्षा निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा सामाजिक न्याय के तहत जाति आधारित जनगणना करवा कर जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत शिक्षा राजनैतिक सामाजिक नौकरी व्यवसाय सारे जगह लोगों के साथ न्याय करने का संकल्प लेकर वोट का फसल उगाने का काम कर रहा है। निश्चित तौर पर यह फसल लोकसभा चुनाव में कटेगा और मतपेटी में पैक होकर…

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी को समर्थन का संकल्प – नंदलाल साहू ‌

हजारीबाग: ‌‌ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मेरू झुमरा कर्वे कलां कव्वालु हरली दारू इत्यादि गांवों में लोगों से जन संपर्क करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री रामविलास साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 76 वर्षों से देश में शासन करने वाली पार्टियां ने इस देश के किसान अन्न दाताओं, मजदूरों, विस्थापितों स्थानीय रैयतों गरीबों का दर्द कभी क़रीब से नहीं देखा। केवल धर्म के नाम पर डरा कर राजनीति करता रहा।अब लोकहित अधिकार पार्टी इन सभी समस्याओं का समाधान के लिए आज तमाम…

Read More

अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव बिंदु गुप्ता व कोषाध्यक्ष बने विजय गुप्ता बड़कागांव: प्रखंड के गुरुचट्टी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में महा रामनवमी मानने को लेकर पिंटू गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा रामनवमी में श्री राम जानकी मंदिर पूजा समिति के द्वारा भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जिसको लेकर कमेटी गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव बिंदु गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संरक्षक प्रदीप जायसवाल, रविंद्र लाल, अनिल दांगी,…

Read More

बसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद, मनोज सोनी बने सचिव

बसंती दुर्गा पूजा समिति का गठन संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के डेली मार्केट स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों ने बैठक किया. इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व संचालन रामसेवक सोनी ने किया. बैठक में बसंती दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्व समिति से अरविंद कुमार वर्मा को अध्यक्ष, मनोज सोनी को सचिव व महेश सोनी को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, राजू सोनी, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, संरक्षक मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,…

Read More

बड़कागांव का मनोज गुप्ता पशु पक्षियों को कराते हैं भोजन

सुबह होते ही पक्षियां अपने मित्र मनोज गुप्ता को जगाने आती है संजय सागर ______ बड़कागांव: सुबह होते ही पछिया अपने मित्र बड़कागांव मुख्य चौक निवासी समाजसेवी मनोज गुप्ता को जागाने के लिए आ जाती हैं. वहीं हर शाम को कुत्ते भी दुम हिलाते हुए इन्हें खोजने के लिए दुकान पर आधमकते हैं. मनोज गुप्ता को पशु पक्षियां इसलिए खोजते हैं कि वे पशु पक्षियों की सेवा में लगे रहते हैं. हर सुबह शाम उनके समक्ष पशु पक्षी भोजन करने के लिए जुटते हैं. श्री गुप्ता अपने घर के पीछे…

Read More

मंगला जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

संजय सागर बड़कागांव : मंगला जुलूस को लेकर बड़कागांव डेली मार्केट के राधेश्याम मंदिर के प्रांगण में पुलिस पदाधिकारियो एवं ग्रामीणों के बीच बैठक हुई. इस बैठक में थाना प्रभारी मुकेश सिंह शामिल हुए. बैठक में मंगला जुलूस के सभी सड़कों की जानकारी ली गई.साथ ही समिति के सदस्यों को बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को बताया गया . जिसमें भड़काऊ गाना नहीं बजाने, समय का ख्याल रखते हुए सही समय पर जुलूस को निकाल कर समाप्त करने,…

Read More

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ताला तोड़कर चावल, दाल और तेल की चोरी

बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के तलसवार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मध्यान भोजन के चावल दाल की चोरी की.इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन राम आवेदन पर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया. प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी गई है. दिए गए आवेदन के अनुसार रविवार की रात अज्ञातन चोर विद्यालय के चावल गोदाम के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे और विद्यालय से बच्चों का मध्यान भोजन का दो बोरा चावल ,एक बोरा…

Read More