पत्रकार स्वर्गीय उपेंद्र मालाकार के 7वीं पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन

बड़कागांव : बड़कागांव के पत्रकार उपेंद्रनाथ मालाकार के सातवीं पुण्यतिथि एयरटेल के प्रांगण में मनाई गई. इसकी अध्यक्षता पत्रकार अग्रसेन गिरी ने किया. जबकि संचालन नरेश कुमार ने किया. पत्रकारों ने स्वर्गीय मालाकार के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता जीवन के कार्यकाल पर प्रकाश डाला.पत्रकारों ने कहा कि स्वर्गीय मालाकार एक निर्भीक एवं निडर पत्रकारिता करते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का उजागर करते रहते थे. अपने जीवन काल में पैदल एवं साइकिल से क्षेत्र की भ्रमण करते हुए समस्याओं एवं समाचार का संकलन करते थे .…

Read More

तीन महीने पहले बने जल मीनार से एक बूंद पानी नही

संजय सागर बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव के डाड़ी कलां में पेयजल के लिए हाहाकार मची हुई है. यहां के अधिकांश कुएं सूख चुके हैं.चापकल भी जवाब दे चुके हैं. जल नल योजना अब भी अधूरी है. जल नल योजना के नाम पर जलमीनार बनाए गए. सप्लाई पाइप बिछा दी गई, घरों में कनेक्शन जोड़कर नल तक लगा दिए गए. पर उनसे एक बूंद पानी नहीं आया. बड़कागांव प्रखंड के 15वें वित्त आयोग के तहत सोलर जल मीनार एक ऐसे बोर में लगाया गया है जिसमें पूर्व से ही हैंडपंप…

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकहित अधिकार पार्टी प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार अपने समर्थकों के साथ नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा। हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए लोकसभा प्रभारी रामविलास साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी का प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार निश्चित ही चुनावी दंगल में सबसे आगे हैं और लोकहित अधिकार पार्टी का परचम लहराने में सफ़ल होगा। वहीं बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष श्री डुभन साव एवं अधिवक्ता श्री बासुदेव साहु ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि हजारीबाग क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। जो प्रत्याशी गरीब, किसान, छात्र, नौजवान, वंचित,…

Read More

आखिर किसके इशारे पर खुलेआम अवैध बालू का हो रहा है कारोबार

बड़कागांव: जहां एक ओर सरकारी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं, वहीं इसका लाभ उठाकर बालू का अवैध कारोबार करने वाले माफिया लाखो रुपए कमा रहे हैं . सरकार के लाखों रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है. बड़कागांव अंचल क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार खुले आम चल रहा है. एनजीटी द्वारा रोक लगाये जाने के बावजूद भी दिनदहाड़े ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू की अवैध तरीके से ढुलाई की जा रही है. वन विभाग के पदाधिकारी कहना है कि बालू खनन के लिए अब…

Read More

विस्थापितों को जमीन के बदले जमीन एवं 50 लाख रुपए दिलाऊंगा मुआवजा : कुंजबिहारी 

बड़कागांव : लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कुंज बिहारी साहू ने अपने समर्थकों के साथ बड़कागांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. अपने समर्थन में वोट मांगा. मौके पर मतदाताओं से कहा कि बहुत सारे जिम्मेदार नेता जनता को धोखा देकर शासन किया. श्री साहू ने आगे यह भी कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से अगर मेरी जीत होगी तो हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में हर प्रखंडों में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराएंगे और जगह-जगह अस्पताल बनाएंगे. जहां बड़े से बड़े बीमारी को मुफ्त में इलाज दिया जाएगा. सामाजिक न्याय के…

Read More

सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल

बड़कागांव: बड़कागांव टंडवा रोड स्थित चमगढ़ा पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया यह घटना गुरुवार सुबह की है. घायल युवक की पहचान टंडवा निवासी विष्णु कुमार के रूप में की गई है. वह अपना ससुराल राजधानी बार शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था. इसी दौरान बड़कागांव के चंद्रपुर के पास वह गिर पड़ा. करण बाबू की तरह घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से उसे बड़कागांव अस्पताल पहुंचाया गया. ग्रामीणों के अनुसार युक्त युवक अपने बाइक तेज रफ्तार…

Read More

पति के लापता होने पर पत्नी ने दिया थाने में आवेदन 

बड़कागांव : थाना क्षेत्र के हरली गांव निवासी रीता कुमारी पति बसंत कुमार ने बड़कागांव थाना में आवेदन देते हुए अपने पति बसंत कुमार को खोजबीन करने को लेकर आवेदन दी है. आवेदन में बताया गया है कि मेरे पति का रीता टेंट हाउस है और अभी शादी के लग्न में हमारे पति महुगाई कला एवं महुगाई खुर्द के चार जगह पर टेंट लगाए हुए हैं. पत्नी ने आगे कहा है कि 24 अप्रैल को लगभग 12:00 अपने पति के मोबाइल नंबर 99059 24913 पर बात हुआ था. उसके बाद…

Read More

75 साल बाद एक गरीब को मिला है मौका: कुंज बिहारी साव

हजारीबाग: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी हजारीबाग के कुंज बिहारी साहू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत सारे जिम्मेदार नेता जनता को धोखा दे दे कर और शासन करने का काम किए हैं और आज खुशी की बात है कि 75 साल बाद अगर किसी गरीब बेटा को मौका मिला है सांसद पद पर तो इस गरिमा को बचाए रखने की जरूरत है। अगर लोकहित अधिकार पार्टी के नेता कुंज बिहारी साव ने संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल कर लेती है तो सबसे पहले हजारीबाग लोकसभा अंतर्गत…

Read More

जंफर जोड़े जाने के बाद बड़कागांव व केरेडारी में 12 घंटे बाद आई बिजली

संजय सागर बड़कागांव: डेमोटांड़ में 33000 बिजली के खंभे में जंफर कट जाने के कारण बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के 164 गांव  में 12 घंटे तक अंधेरे में रहा. इसे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था. 24 अप्रैल को बिजली विभाग के मिस्रियों द्वारा जंफर जोड़े जाने के बाद 12 घंटे बाद बिजली आई. तब लोगों को राहत मिली. बिजली कट जाने के कारण भीषण गर्मी में लोग पसीने से तर बतर हो रहे थे. वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकान, सिंचाई, विद्यार्थियों का पठन-पाठन, आटा चक्की , फ्रिज,बोरिंग पानी, टीवी, कुलर…

Read More

एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल बड़कागांव के 25 गांव में किया दौरा

बड़कागांव : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी विधायक मनीष जायसवाल बड़कागांव प्रखंड के 25 गांवो में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को बड़कागांव चौक पहुंचने पर भाजपायों ने उन्हें स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने तलसवार, आँगों, पोटंगा, उरीमारी, जरजरा और नयाटांड़ पंचायत के परेवातारी, निमियाटोला, प्लांडू, कोयलंग, पतरा, अम्बाटोला, आंगो, उरेज कॉलोनी, असवा, तिलैया, भुरकुंडा, पारगढ़ा, उरीमारी हेसाबेड़ा, उरीमारी लिपहाउस कॉलोनी, उरीमारी चेकपोस्ट, उरीमारी सेवल, जरजरा चौक, जरजरा बस्ती, पसेरिया, ललकीमाटी, टिकरीटांड़, तलसवार, सिमरातरी, नयाटांड़, कुम्हारडीहा, विश्रामपुर और पिपराडीह गांव का तुफानी दौरा…

Read More

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सबसे चहेते उम्मीदवार कुंज बिहारी साहू-शंभू साव

बड़कागांव: लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र उम्मीदवार श्री कुंज बिहारी साहू बड़कागांव विधानसभा के विभिन्न गांवों में अपने जन जागरूकता अभियान के तहत ग्राम चेपा खुर्द पहुंचे जहां शंम्भू साहू की सुपुत्री सुरभि कुमारी एवं स्वर्गीय बालेश्वर साहू एवं मो० माधो देवी की सुपुत्री काजल कुमारी की शादी समारोह में शामिल होकर अपने आशीर्वचनों से अलंकृत किया एवं सुकन्याओं को शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत के विषय में बताया कि विवाह होने के बाद भी पढ़ाई जारी रखते हुए संवैधानिक हक अधिकार पानें का प्रयत्न…

Read More

पूर्व सैनिकों ने किया चना, गुड और शरबत का वितरण

हजारीबाग: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड के सौजन्य से इंटरनेशनल रामनवमी हजारीबाग मे राम भक्तो के बीच चना, गुड़, शरबत का वितरण सदस्य महेन्द्र गोप एवं अजय प्रसाद के देख रेख में किया गया। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि राम भक्तों की सेवा पिछले तीन सालों से संगठन कर रही है और आगे भी लगातर जारी रहेगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, उपाध्यक्ष कुलेश्वर प्रसाद मेहता, सचिव मिथिलेश पांडे, उप कोषाध्यक्ष वासुदेव साहू, मीडिया प्रभारी मनोरंजन कुमार,…

Read More

रामनवमी महासमिति ने किया भंडारा का आयोजन

बड़कागांव: रामनवमी महासमिति के तत्वाधान में विजयदशमी एवं एकादशी के जुलूस में भाग लेने वाले कलाकारों एवं दर्शकों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया. यह भंडारा का आयोजन बड़कागांव के अंबेडकर चौक के आदर्श मध्य विद्यालय के पास किया गया. महासमिति की ओर से पगड़ी, लाठी, तलवार 12 अखाड़ों के समिति के सदस्यों को भेंट की गई. इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा गुड़, चना, शरबत का भी वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित रामनवमी महासमिति अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव दामोदर मेहता, कोषाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, उपाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, विशाल…

Read More

मां दुर्गे की किया गया विसर्जन

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी पंचायत में मां दुर्गा की भाविनी विदाई दी गई. माता दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं कार्तिक भगवान की प्रतिमा के साथ पूरे सीकरी पंचायत के विभिन्न गांव में विसर्जन जुलूस निकाला गया.

Read More

बड़कागांव में विजयदशमी एवं एकादशी का जुलूस निकला

आकर्षक झांकियों को देखकर अंगीभूत हुए लोग, धूप के कारण आठ घंटे रुक रहा जुलूस संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव विजयदशमी एवं एकादशी के मौके पर आकर्षक झांकियों के साथ 12 अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाला गया. डीजे साउंड एवं ताशा पार्टी की आवाज दो दिनों तक गूंजता रहा. झांकियों के साथ युवक दिन रात नाचते रहे. सुरक्षा को लेकर बड़कागांव के एसडीपीओ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, दंडाधिकारी सीओ बालेश्वर राम , प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल एवं रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा क्षेत्र भ्रमण करते…

Read More

बड़कागांव के रिया झारखंड टॉप 10 में पहुंची

कहा कि आगे पढ़ाई कर सिविल सर्विस की करूंगी तैयारी संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के तलसवार निवासी रंजीत कुमार की रिया कुमारी 487 अंक लाकर झारखंड टॉप 10 में आठवां स्थान प्राप्त की है. रिया कुमारी को मुखिया गीता देवी , पिता रंजीत कुमार महतो, रीना देवी बड़े पिता संजय महतो, समेत दादा दादी ने मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दिया . साथ ही विधायक अंबा प्रसाद, प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार प्लस टू हाई स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह ने…

Read More

राजमिस्त्री की पुत्री कोमल भारती बनी प्रखंड टॉपर

संजय सागर बड़कागांव : राज मिस्त्री की पुत्री कोमल भारती 96 अंक लाकर बड़कागांव में प्रखंड टॉप की है यह छात्र बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल की है यह अंबेडकर मोहल्ला निवासी गिरधारी राम उर्फ राजकुमार माता मीना देवी कीपुत्री है. वह अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दी है. हिंदी अंग्रेजी में 96- 96 अंक, सोशल साइंस एवं आई टी एस में 97- 97 अंक एवं गणित में 92 अंक लाई है. कोमल भारती ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी की…

Read More

बड़कागांव के रामनवमी मेले में खिलाड़ियों को रामनवमी महासमिति ने किया सम्मानित 

भाईचारा व एकता बनाए रखें : विवेक कुमार वर्मा संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के दैनिक बाजार स्थित रामनवमी के मेले में रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. बड़कागांव के दैनिक बाजार मेले में महावीर झंडा के साथ जन सैलाब उमड़ा. बड़कागांव के अंबेडकर मोहल्ला, कोरिया डीह, तेलियातरी, चंदन टीला, पंकरी बरवाडीह, भगवान बागी, ठाकुर मोहल्ला, महटिकरा, चमगढ़ा, खैरातरी, ढेंगा कदमाडीह, गुरु चट्टी के विभिन्न अखाड़ों से महावीर झंडा के साथ जुलूस निकाला गया . विभिन्न मार्ग होते हुए यह सभी…

Read More

सांढ़-छपेरवा गांव में नौ दिवसीय महायज्ञ भंडारा के साथ संपन्न

संजय सागर बड़कागांव: सांढ़-छपेरवा गांव में नव दिवसीय महायज्ञ में भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारे में बड़कागाँव, हजारीबाग, रामगढ़, टांडवा सहित आस-पास क्षेत्रों के लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया. श्री श्री 1008 हनुमंत सह बाबा विश्वकर्मा भगवान महायज्ञ दिनांक 9 अप्रैल को कलश स्थापना से शुरू हुआ था, जो 17 अप्रैल को भंडारा के साथ संपन्न हुआ. भंडारा सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, देर रात्रि 12 बजे तक चला।इस भंडारे में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर वीर बजरंगबली व विश्वकर्मा बाबा का…

Read More

हरली रामनवमी मेला में मिला जुलूस और झांकी प्रदर्शन में गंगादोहर प्रथम, तलसवार को द्वितीय एवं चौपदार बलिया को तृतीय स्थान

संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव (हजारीबाग) हरली रामनवमी मेला में झांकी व जुलूस प्रदर्शन में रामनवमी पूजा समिति गंगादोहर को प्रथम, श्री शिव हनुमंत रामनवमी पूजा समिति तलसवार को द्वितीय एवं अमर ज्योति क्लब चोपदार बलिया पासी टोला को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही रामनवमी पूजा समिति विश्रामपुर को चौथा, रामनवमी पूजा समिति पिपराडीह को पांचवा रामनवमी पूजा समिति महूगाईकला को छठा, रामनवमी पूजा समिति गोसाई बलिया को सातवां रामनवमी पूजा समिति महूगाई खुर्द को आठवाँ, रामनवमी पूजा समिति दांगी ड्रामेंटिक क्लब बादम को नौंवा, रामनवमी पूजा समिति नापोकला…

Read More

कुशवाहा समाज परेवातरी को मिला प्रथम पुरस्कार 

बड़कागाँव – बड़कागांव प्रखंड के पलाण्डू में मेला का आयोजन किया गया. विभिन्न गांव के अखाड़े झंडा , झांकी के साथ मेले में पहुंचा. तलसवार एवं आंगों पंचायत के दर्जनों गांव पतरा, कोयलंग, परेवातरी, लमकी टांड़, सोहदी, बरतुआ, आंगो, अम्बाटोल, चेलगदाग ने भाग लिया. जुलूस में शामिल लोग लाठी भाला तलवार खेल व करतब दिखाए. कई समितियां एवं क्लबों प्रस्तुत किया.जिसमें प्रथम पुरस्कार कुशवाहा रामनवमी पूजा समिति परेवातरी की जीवंत झांकी भस्मासुर का वध को मिला, दुसरा पुरस्कार सदबहीय को, तीसरा पुरस्कार आंगो को दिया एवं अन्य अस्त्र शस्त्र कला…

Read More

प्रशासन ने रामनवमी अखाड़े के पदाधिकारीओं के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बड़कागांव : बड़कागांव मुख्यालय में गुरुवार देर रात निकालने वाली झांकी एवं जुलूस को लेकर बड़कागांव थाना में आपातकालीन शांति समिति की बैठक हुई.इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने की. व संचालन थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने की. बैठक में 12 अखाड़ों के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए. सीओ बालेश्वर राम व थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. जिसमें जुलूस मार्ग का विशेष ख्याल रखना, कानून का उल्लंघन नहीं करने,शराब से दूर रहने के अलावा कई महत्वपूर्ण सलाह सुझाव दिए गए.इस दौरान अखाड़े के…

Read More

सांढ छपेरवा में महायज्ञ की नौवे दिन भक्ति जागरण में झूमे लोग

कई जीवंत झांकियां लोगों को किया मंत्रमुग्ध संजय सागर बड़कागांव : बड़कागाँव प्रखंड के ग्राम सांढ-छपेरवा में नौ दिवसीय हनुमंत सह बाबा विश्वकर्मा देव की महायज्ञ के नौवें दिन भक्ति जागरण आयोजन किया गया. जागरण का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया सुलेखा कुमारी,पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, उप प्रमुख वचन देव कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. जागरण कार्यक्रम में कई मनमोहक झांकी के साथ दर्शकों को मनमोहा एंव  भक्ति, भोजपुरी, नागपुरी गीतों से लोगों को बबन छेला ने मंत्रमुग्ध किया. भक्ति गीतों सुनते ही सारे…

Read More

यज्ञ समिति के द्वारा को लोअपा प्रत्याशी कुंज बिहारी साहू का भव्य स्वागत

बड़कागांव: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सांढ छपेरवा में यज्ञ समिति की ओर से लोकहित अधिकार पार्टी हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी कुंज बिहारी साहू एवं लोकसभा प्रभारी रामविलास साव को माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही हरली, खरांटी, डोकाटांड़, नापोखुर्द मेला एवं गोसाई बलिया झांकियां का निरीक्षण किया और शांति पूर्वक मेला रामनवमी त्योहार मनाने का निर्देश दिए। संचालन समिति के द्वारा उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से धर्म की रक्षा के लिए हवन कुण्ड में आहुति दे रहे हैं। ठीक उसी…

Read More

बड़कागांव के बसंती दुर्गा मंदिर एवं 500 अखाड़ों में किया गया पूजा अर्चना 

बड़कागांव में सुबह से ही चहल पहल रही संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया गया. बड़कागांव मुख्य चौक एवं दैनिक बाजार में पूजा को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ी हुई है. बड़कागांव चौक में महावीर झंडा, झंडिया सामग्रियां लाखो रुपए का क्रय विक्रय होता रहा. लोग अपने-अपने अखाड़ों एवं घरों में पूजा करने के लिए मशगूल रहे . प्रखंड के 23 पंचायत के 84 गांव के 500 अखाड़ों में महावीर झंडा खड़ा कर पूजा अर्चना किया गया. हनुमान जी की स्तुति की गई. अस्त्र-शस्त्र…

Read More