भय और आतंक का माहौल बनाने वालों को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे – सरयू राय

  जमशेदपुर: आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार सरयू राय ने मंगलवार सोनारी और मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। जिसकी खास बात यह रही कि वे जिस इलाके में भी गये, वहां के नौजवान बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ते चले गये। कुछ नौजवानों ने उनको बताया कि उनके (सरयू राय) साथ चुनाव प्रचार करने पर कांग्रेसी उम्मीदवार के कुछ गुर्गे धमकाते हैं। इसपर सरयू राय ने कहा कि जो लोग शहर में, खासकर पश्चिमी विधानसभा में भय और आतंक का माहौल बनाना…

Read More

धातकीडीह हरिजन बस्ती की दर्जनों महिलाएं हुई जदयू में शामिल

  जमशेदपुर: आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए उम्मीदवार सरयू राय ने मंगलवार अपने आवास सह कार्यालय में बिस्टुपुर के धातकीडीह मेडिकल बस्ती से आईं दर्जनों महिलाओं को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई। जिसमें किरण विश्वकर्मा, रंजीता रागी, ममता जाल, रानी, बीना मुखी, भारती, किरण, राकी मुखी, सपना दुर्गा, नेहा महाली, मोनू लोहार, मुंगली दबे, गीता लोहार, सुनीता देवी, मीनाक्षी, दुर्गा गोप, कस्तूनी सरदार, रीता कर्मकार, ममता कर्मकार, अंजना भूमिज, लक्ष्मी नामता, दीपाली आचार्य, मीना देवी, बरसा भूमिज समेत अन्य शामिल थीं।

Read More

कांग्रेस नेता बबलू राय समेत दर्जनों ने जदयू का थामा दामन

  जमशेदपुर: कांग्रेस नेता बबलू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सरयू राय के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रभावित होकर जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है। वहीं राजस्थान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सरयू राय ने उन्हें एनडीए का पट्टा पहनाकर उनको जदयू में शामिल कराया। उनके साथ नान्य कुमार सिंह, रितिक सिंह, शकश कुमार, राज द्विवेदी, नदीम खान, सन्दीप प्रसाद, राहुल सिंह, रोहन भवस्मी, राज सिंह, रोहित कुमार, विष्णु अवस्थी, रिषभ कुमार, चन्दन कुमार, सुमित सिंह, राज श्रीवास्तव, बबलू मजूमदार, भोकाश कुमार, राहुल…

Read More

दर्जनों लोग जदयू में हुए शामिल, सरयू राय ने माला पहनाकर किया स्वागत 

  जमशेदपुर: आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए उम्मीदवार सरयू राय ने मंगलवार दर्जनों लोगों को जनता दल यूनाइटेड में शामिल कराया। जिसमें अनुभव अग्रवाल, श्याम जेसुका, प्रकाश दुबे, चंदन कुमार, बंटी कुमार, प्रदीप गोराई, अनुराग सिंह, विशाल साहू, गौतम शर्मा, आयुष सिंह, तपन कुमार, आशीष, अंशु और पंकज समेत अन्य भी मौजूद थे।

Read More

रिटायरमेंट म्यूचुअल फंड का एयूएम 5 साल में 3.5 गुना बढ़ा”

  2050 तक भारत में बुजुर्गों की आबादी होगी दोगुनी   जमशेदपुर : संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) का अनुमान है कि भारत में 2050 तक बुजुर्गों की आबादी दोगुनी हो जाएगी। जिससे स्वास्थ्य सेवा, आवास और सेवानिवृत्ति समाधानों में निवेश बढ़ाने की जरूरत है। जीवनयापन की बढ़ती लागत और चिकित्सा खर्चों के कारण वित्तीय स्थिरता के लिए शुरुआती दौर से ही रिटायरमेंट फंड में निवेश करना आवश्यक होता जा रहा है। इस संबंध में टाटा एसेट मैनेजमेंट के फंड मैनेजर सतीश मिश्रा का मानना है कि रिटायरमेंट फंड्स न…

Read More

एनटीटीएफ में तीन दिवसीय दीपावली फेस्ट का हुआ समापन

  जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान (एनटीटीएफ) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप्राचार्य रमेश राय द्वारा किया गया। मेले में आयोजित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें रंगोली व दीया मेकिंग, स्वयं निर्मित दीपावली घर, तोरन मेकिंग आदि शामिल हैं। वहीं तीन दिवसीय फेस्ट 26 से 28 नवंबर तक चला। जिसमें पहले दिन 26 नवंबर को दिया सजावट, तोरण मेकिंग प्रतियोगिता, दूसरे दिन 27 नवंबर को दीपावली…

Read More

बहरागोड़ा में झामुमो ने किया महिला मिलन समारोह का आयोजन, उमड़ा जन सैलाब

  जमशेदपुर : बहरागोड़ा स्थित बैद्यनाथ प्लेस में सोमवार झामुमो द्वारा महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। साथ ही सभी वर्ग के लोगों को पेंशन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पुनः हेमंत सरकार बनने से राज्य का विकास तीव्र गति से होगा। इसलिए इस बार उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं। ताकि मैं आप लोगों…

Read More

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मिला पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रतिनिधि मंडल

  पूर्व सैनिकों का सम्मान और रोजगार है संगठन की प्राथमिकता – कर्नल आरके सिन्हा   जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मातृशक्ति झारखंड का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका नियोजन है। जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके। हम सभी को मिलकर एक सशक्त सैनिक संगठन बनाना है और जिससे सैन्य हितों की रक्षा के साथ साथ उनको स्तरीय रोजगार मिल सके।जिसकी जानकारी मंत्री को भी दी गई। वहीं वर्ष 2000 में झारखंड प्रदेश के गठन के बाद से आज तक…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डाक विभाग के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर सर्विस वोटर का पोस्टल बैलेट ससमय जिला प्रशासन को प्राप्त हो, इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने सोमवार डाक विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव समेत कोषांग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में सर्विस वोटर के मतदान के पश्चात पोस्टल बैलेट (इटीपीबीएस) डाक से…

Read More

सबर परिवारों के बीच चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान को लेकर किया गया प्रेरित

  जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के एक-एक मतदाता को लक्षित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र हो या सुदूर दुर्गम क्षेत्र में निवासरत आदिम जनजाति सबर मतदाता, सभी के बीच मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में सभी सबर मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए 13 नवंबर को वोट देने की अपील भी की गई है। सबर मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह है और उन्होने आश्वस्त किया है कि वे अपने बूथ पर…

Read More

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटमदा सुंदरपुर गांव में की डायरिया पीड़ितों की जांच, समुचित उपहार के लिए किया निर्देशित

  जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड सुंदरपुर गांव स्थित काशीडीह टोला में डायरिया के प्रकोप पर संज्ञान लेते हुए जिला डीसी अनन्य मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराने एवं जांच के लिए निर्देशित किया था। वहीं जांच टीम में शामिल एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ असद ने बताया कि गांव में कुल 36 लोग डायरिया पीड़ित पाए गए। जिनमें 13 मरीजों को सीएचसी पटमदा, 7 मरीज गंगा मेमोरियल अस्पताल, 3 मरीज गुरूनानक अस्पताल और 1 मरीज बंदवान में भर्ती हैं। साथ ही 1 मरीज को एमजीएम रेफर किया…

Read More

विधानसभा चुनाव में अधिकारी व्यस्त, अवैध निर्माण में बिल्डर मस्त

  स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल नक्शा का विचलन कर बना रहा पांच तल्ला बिल्डिंग   जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सरकारी विभागों के अधिकारी व्यस्थ हो गए हैं। एक ओर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के बिल्डर अवैध निर्माण को अंजाम देने में मस्त हैं। या फिर यूं कहें कि वे अधिकारियों के व्यस्थता का पूरा फायदा उठाने में लगे हुए हैं। ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं। जिनमें से जमशेदपुर अक्षेस विभाग अंतर्गत…

Read More

दीपावली और छठ पर्व को लेकर कदमा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

  जमशेदपुर : दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर सोमवार कदमा थाना की पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थाना के एसआई अंकु कुमार और सुनिल कुमार दास ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। वहीं फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील भी की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह से बचने की बात भी कही। और तो और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर उसे संबंधित थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को साझा करने की बात भी…

Read More

ईवीएम प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य पूर्ण, एलबीएसएम कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील किये गए ईवीएम

  जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने एलबीएसएम कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचकर ईवीएम सीलिंग कार्य का अवलोकन किया तथा प्रथम रेंडमाइजेशन उपरांत ईवीएम को 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशिला और 46 पोटका विधानसभा से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में रखने की प्रकिया को अपनी उपस्थित में पूरी कराई। मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, एएसओ हेडक्वार्टर…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित

  कहा निर्वाचन की सभी प्रक्रिया अहम, प्रशिक्षण में अपने शंकाओं को दूर कर लें   जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव अंतर्गत होम वोटिंग और सुविधा केंद्रों पर पोस्टल वोटिंग के लिए प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सिदगोड़ा स्थित महिला विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कार्यों एवं दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन के साथ-साथ निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं में…

Read More

डीसी एवं एसएसपी ने दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में रविवार दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीसी अनन्य मित्तल एवं एसएसपी किशोर कौशल द्वारा प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों तथा लाइन डिपार्टमेंट के साथ बैठक की गई। जिसमें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, सभी डीएसपी और जुस्को के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हों,…

Read More

पश्चिमी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने चलाया जनसंपर्क अभियान 

  जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को व्यापक रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे जुबली पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों से मिले और संघ के साथ-साथ वर्तमान चुनावी परिदृश्य पर चर्चा भी की। साथ ही उन्होंने कदमा स्थित विजया हेरिटेज इलाके का भ्रमण करने के दौरान लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना। वे कदमा गुरुद्वारे में भी गए और वहां के प्रमुख लोगों के साथ विस्तृत बातचीत भी की। उन्होंने विभिन्न आदिवासी संगठनों…

Read More

मिशन 24 के कई मंडल अध्यक्ष और सदस्य जदयू में शामिल

  जमशेदपुर : मानगो मरीना सिटी रोड नंबर 15 में रविवार जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए उम्मीदवार सरयू राय ने मिशन 24 के मानगो अध्यक्ष समेत कई सदस्यों को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई। जिन लोगों ने जदयू का दामन थामा है उनमें मिशन 24, मानगो के अध्यक्ष शंकर लाल, उलीडीह मंडल के अध्यक्ष राजेश विद्यार्थी, मानगो के प्रभारी अजय गांगुली व नरेश कुमार, मानगो के उपाध्यक्ष नवीन कुमार, पारडीह के अध्यक्ष संतोष कुमार, बालीगुमा मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर राय, उपाध्यक्ष बालीगुमा शिव कुमार के साथ सदस्यों में शंभूजी,…

Read More

यूपी के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा बंटोगे तो कटोगे का समीचीन है

  एकजुट होकर वोट करना जरूरी है बहुसंख्यकों के लिए – सरयू राय   – बोले बन्ना गुप्ता पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप – हर गरीब-गुरबे की हिफाजत करना मेरी जिम्मेदारी – पांच साल पहले जो कार्य रुक गये थे, उन्हें पूर्ण करेंगे   जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को कहा कि बहुसंख्यक वोटों का एकीकृत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने ठीक ही कहा है…

Read More

राज्य हित मे हिंदू समाज करें 100 प्रतिशत मतदान, विहिप चलाएगी जागरूकता अभियान

  जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित विहिप जमशेदपुर महानगर की बैठक रविवार को संपन्न हुई। वृदित हो कि 23 अक्टूबर को रांची में हुए विश्व हिन्दू परिषद की झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए विहिप के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को 100 प्रतिशत मतदान के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। जमशेदपुर के पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई और पोटका विधानसभा के लिए विहिप के विभाग सहमंत्री अरूण सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता और जिला मंत्री चंद्रिका भगत…

Read More

एनडीए प्रत्याशी सरयू राय के पक्ष में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान 

  जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी के निमित्त भाजपा कदमा मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने कदमा गैस गोदाम के पास एकत्रित होकर प्रतिमा नगर एवं बागे बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान दोनों बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में सम्पर्क कर भाजपा जदयू के प्रत्याशी सरयू राय को सिलेंडर चुनाव चिन्ह पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया गया। मौके पर मंडल महामंत्री अजय झा,…

Read More

एनटीएचए ने अंडर-12 बॉयज ग्रासरूट्स हॉकी फेस्टिवल का किया आयोजन

  जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने पूर्वी सिंहभूम हॉकी एसोसिएशन के सहयोग से अंडर-12 बॉयज ग्रासरूट्स हॉकी फेस्टिवल 2024 का आयोजन किया। वहीं 16 से 26 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में युवा प्रतिभाओं ने अपनी हॉकी कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) से आए 48 प्रतिभाशाली ग्रासरूट खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया और जहां उन्हें चार टीमों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक टीम को विशेष ध्यान और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। युवा खिलाड़ियों में हॉकी के…

Read More

सोनारी में सरयू राय ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मिल समस्याओं को जाना 

  जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने शनिवार व्यापक स्तर पर क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सिक्खों के चौथे गुरु श्री रामदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद भी लिया। साथ ही सोनारी कागलनगर में उन्होंने दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर चुनाव में उनसे सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी की। सरयू राय ने उनसे कहा कि पश्चिमी जमशेदपुर को वह जिन हालात में छोड़कर गए थे, आज के हालात काफी बदतर हो चुके हैं। उन्होंने…

Read More

मैदान छोड़ने में माहिर हैं डॉ अजय कुमार – भाजपाई 

  जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार आदतन भगोड़ा किस्म के इंसान हैं। आईपीएस की नौकरी लगी तो बीच में छोड़कर भाग गये। टाटा की नौकरी की तो वहां से भी भाग गये। सांसद बने, लेकिन जब जमशेदपुर की जनता ने नकार दिया तो फिर भाग गये। झारखंड विकास मोर्चा में गये तो वहां से भागकर कांग्रेस चले गये। कांग्रेस से भी कुछ दिनों बाद भाग गये। फिर कुछ दिन बाद लौट आये। जमशेदपुर शहर में नौकरी करने के बाद फिर लोकसभा का चुनाव लड़ने ही जमशेदपुर आये। जब…

Read More

एमजीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए इमरजेंसी में किया बदलाव, डॉक्टरों के कमरे में रखा मरीज 

  जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास तेज हो गया है। जिसके तहत शनिवार इमरजेंसी विभाग में कई सारे बदलाव किया गया। इस दौरान सबसे पहले चिकित्सक व नसों का ड्यूटी रूम बदला गया। अब इमरजेंसी विभाग में जैसे ही आप जाएंगे तो नर्स और चिकित्सक मिलेंग। एक तरफ नर्सों की टीम तो दूसरी तरफ चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेंगी। जिससे मरीजों का इलाज तत्काल शुरू हो सकेगा और मरीजों द्वारा इलाज में लापरवाही का लगाए जाने वाले आरोपों से भी मुक्ति…

Read More