कहा आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को प्रकृति उपासना के महापर्व ‘बाहा’ के अवसर पर शहर के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5 मिलन समिति मैदान के पास स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री…
Read MoreCategory: जमशेदपुर
साकची शिव मंदिर से 10 मार्च को निकलेगी बाबा श्याम की 160 वीं रात्रि निशान यात्रा
2500 से 3000 महिला-पुरुष अपने हाथों में लेकर चलेंगे निशान, कोलकाता के कारीगरों द्वारा सजाया जा रहा विशाल चलंत दरबार जमशेदपुर : शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री श्याम बाल मंडल अंतर्गत श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 मार्च को 160 वीं विशाल रात्रि निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा साकची बाजार स्थित शिव मंदिर से संध्या 7 बजे निकाली जाएगी और जो शहर के पलंग मार्केट, बसंत टॉकिज, साकची थाना, गरमनाला रोड होते हुए…
Read Moreएसएसजी इंग्लिश स्कूल में महिला दिवस पर साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर : श्री साकची गुजराती (एसएसजी) इंग्लिश स्कूल सभागार में शनिवार महिला दिवस के अवसर पर टाटा समूह के सीएसआर के तहत महिला साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य वंचित और अशिक्षित महिलाओं को बुनियादी शिक्षा प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या डॉ मौसमी, शिक्षक और बड़ी संख्या में महिला अभिभावक उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रशिक्षक अंकित कुमार ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए…
Read Moreजमशेदपुर में सबल अवार्ड्स के 5 वें संस्करण का हुआ समापन
जमशेदपुर : कदमा जुस्को स्कूल परिसर में स्थित कुड़ी महंती ऑडिटोरियम में आयोजित सबल अवार्ड्स के 5 वें संस्करण का धूमधाम से समापन हुआ। यह आयोजन दिव्यांगजन की अद्वितीय प्रतिभाओं को पहचानने और उनकी अदम्य दृढ़ साहस का जश्न मनाने के लिए समर्पित था। सबल अवार्ड्स के ग्रैंड फिनाले में कला जगत के विभिन्न क्षेत्रों से 38 प्रतिभाशाली हस्तियों का संगम हुआ। जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई। इस अवसर पर एस गोविंदराज (आयुक्त, दिव्यांगजन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार), राजीव रतूरी (स्ट्रैटेजिक…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
– 250 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने शनिवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में टग ऑफ वॉर, थ्री-लेग्ड रेस और डंब चैरड्स जैसी रोचक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी जोश और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेताओं को उनके उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के लिए सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में…
Read Moreविधानसभा में गुंजा रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा
विधायक संजीव सरदार ने तेज की पहल, कहा जल्द प्रक्रिया पूरी कर रैयतदारों को मिले मुआवजा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा सत्र में पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के रैयतदारों को अब तक मुआवजा नन मिलने का मुद्दा जोरदार से उठाया। इस दौरान उन्होंने तारांकित प्रश्नों के माध्यम से कहा कि पोटका एवं डुमरिया प्रखंड के विभिन्न रैयतों की भूमि अधिग्रहण कर 2022-23 में कई निर्माण कार्य कराए गए थे। लेकिन प्रभावित ग्रामीणों को अब तक उनका उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग…
Read Moreबंगाल पुलिस पुरुलिया जेल से रिमांड पर कैदी को लेकर पहुंची शहर, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा घाघीडीह जेल
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल पुरुलिया जेल से बेलगुमा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई और जवानों ने पुलिस वाहन से शुक्रवार की दोपहर राहुल प्रमाणिक नामक कैदी को रिमांड पर जमशेदपुर शहर लेकर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद एमजीएम अस्पताल में कैदी का चिकित्सकीय जांच भी कराया गया। इस दौरान जमशेदपुर न्यायालय की पुलिस भी साथ थी। जिसके बाद बंगाल पुलिस ने कैदी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां जमशेदपुर न्यायालय ने कैदी को रिमांड में ले लिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मामले का पता नहीं चल सका था।
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टीआरएफ ने 20 रोगियों को लिया गोद, 20 पैकेट आहार किया वितरित
जमशेदपुर : टीआरएफ ने प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में सरकार के साथ सहयोग करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले से 20 रोगियों को गोद लिया और उनके उपचार के दौरान पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टीबी (तपेदिक) के मरीज हैं। साथ ही इससे पीड़ित लोगों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। टीबी आमतौर पर समाज के सबसे ज्यादा आर्थिक रूप से उत्पादक आयु वर्ग को प्रभावित करता है। जिसके परिणामस्वरूप काम के दिनों में काफी कमी आती है और टीबी के…
Read Moreपर्व त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चलाया जांच अभियान
फूड सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुगसलाई स्थित छप्पन भोग एवं न्यू गणगौर मिठाई के निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुलाब जामुन, बेसन गजक, कलाकंद और पतीसा रोल का नमूना भी संग्रहण किया। मौके पर उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपल को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला…
Read Moreविधायक संजीव सरदार ने सदन पटल पर उठाया चिकित्सकों की कमी का मुद्दा
कहा उप स्वास्थ्य केंद्रों में अविलंब चिकित्सकों का पदस्थापन किया जाए जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा सदन पटल पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मामला जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने शून्यकाल में मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के डूंगरी, भुमरी, मानुपुर, डुमरिया, आंवलटोला और आसनबनी के उप-स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के नहीं होने से गरीब और असहाय लोगों को इलाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की…
Read More“सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन”
3-18 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य शिक्षा को लेकर मुखिया का किया गया उन्मुखीकरण जमशेदपुर : नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, समग्र शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति पंचायत प्रतिनिधि/स्थानीय प्राधिकार को महत्पूर्ण कार्य दिए गए हैं। स्थानीय प्राधिकार को 3-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का शिशु पंजी अद्यतीकरण, नामांकन, ठहराव एवं 12 वीं कक्षा तक शिक्षा पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दिया गया है। इस जिम्मेवारी से अवगत कराने एवं अपेक्षित सहयोग के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन सिदगोड़ा स्थित टाउन…
Read Moreसाकची जेल में एसडीएम के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम ने तलाशी, कुछ नहीं हुआ बरामद
जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर साकची जेल में देर रात्रि औचक तलाशी ली गई। धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के दोनों वार्डो की गहन जांच की गई। इस दौरान जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गई। परंतु किसी भी प्रकार कोई संदिग्ध वस्तू नहीं मिली। इस संबंध में डीसी ने…
Read Moreशिवम राहुल की प्रेमिका को करता था परेशान, समझाने पर नहीं माना, इसलिए कर दी हत्या
जमशेदपुर : बीते दिनों कपाली ओपी अंतर्गत अंसार नगर डैमडुबी में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शिवम कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सोनारी निवासी राहुल दास और डैमडुबी का रहने वाला मो. आसिफ शामिल है। जिसका खुलासा शुक्रवार पुलिस ने किया। वहीं पुलिस ने मामले में बताया कि राहुल एक युवती से प्यार करता था और जिससे वह शादी भी करने वाला था। मगर मृतक शिवम उसकी प्रेमिका को अक्सर परेशान किया करता…
Read Moreपोटका लोवाडीह गांव में उत्पाद विभाग ने मारा छापा, 6 भट्टी ध्वस्त, 210 लीटर शराब जब्त
जमशेदपुर : सहायक आयुक्त उत्पाद बिमला लकड़ा के निर्देश पर शुक्रवार टीम ने अवैध शराब के निर्माण के विरुद्ध पोटका थाना अंतर्गत लोवाडीह गांव नदी किनारे छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध चुलाई शराब की 6 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही 210 लीटर शराब तथा 16000 किलो जावा महुआ भी जब्त किया। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही भट्टी संचालक फरार होने में सफल रहा। जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपई सोरेन ने बाहा पर्व का किया आयोजन, रखी आदिवासियों के हितों की बात
जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने बुधवार अपने पैतृक गांव झिलिंगगोड़ा में धूमधाम से बाहा पर्व का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ प्रकृति के देवता की पूजा कर आदिवासी वेशभूषा में जाहेरथान पहुंचकर अपनी श्रद्धा भी अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रकट करने का एक अवसर है। इसमें आदिवासी समाज प्रकृति के देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय के…
Read Moreकारोबारी के कार्यालय को बम से उड़ानें की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद, पहले कारोबारी के पास आरोपी करता था काम जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस निवासी कारोबारी के एक कंपनी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल तिवारी जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड पारिख भवन का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। गुरुवार पुलिस ऑफिस में एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।…
Read Moreकपाली में धारदार हथियार से वार कर सोनारी के युवक की हत्या
परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क किया जाम जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में गुरुवार की अहले सुबह सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी 20 वर्षीय शिवम सिंह का शव पुलिस ने बरामद किया। जांच में पुलिस ने पाया कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं मामले में चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली…
Read Moreएसडीएम द्वारा मानगो एवं आजादनगर थाना में की गई शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक
जमशेदपुर : होली के मद्देनजर धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने आजादनगर एवं मानगो थाने में गुरुवार शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी मेलजोल व खुशहाली का पर्व है और इसे आपसी भाईचारगी के साथ मनाएं। अभी रमजान का महीना भी चल रहा है और इसलिए होली खेलने वाले लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।…
Read Moreआरोपी शाहरुख के घर से पुलिस ने कारतूस किया बरामद, परिजनों ने पुलिस पर कारतूस रखने का लगाया आरोप
जमशेदपुर : बीते दिनों बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में दो पक्षों के बीच हुए वर्चस्व के बाद जमकर हवाई फायरिंग की घटना घटी। जिसमें महिला समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने आरोपी शाहरुख के साथ उसके घर में सर्च ऑपरेशन चलाया। जहां से पुलिस ने एक कारतूस भी बरामद किया। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। मौके पर परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले घर…
Read Moreसीए इंटर और फाइनल के लिए मॉक टेस्ट सीरीज 8 मार्च से शुरू, 48 घंटे में मिलेंगे उत्तर
जमशेदपुर : द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट सीरीज लॉन्च कर दी है। जिसके तहत इंटरमीडिएट के लिए पहली टेस्ट सीरीज 8 से 19 मार्च और दूसरी 26 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी। साथ ही सीए फाइनल की पहली सीरीज 10 से 21 मार्च और दूसरी 3 से 14 अप्रैल तक होगी। सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन जमशेदपुर ब्रांच के चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल ने बताया कि छात्र बीओएस एक्टिविटी पोर्टल पर…
Read Moreखाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान, फूड सैंपल लिए जांच के लिए
जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुबली पार्क गेट के आस-पास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से राजधानी चार्ट, वीरेंद्र धामी ठेला, आनंद दोसा, गोपाल दोसा, रौनक एग रोल, राजू दोसा, राज एग रोल, राहुल दोसा एवं परमेश चाइनीज फास्ट फूड से प्रिपेयर्ड फूड सामग्री चार्ट, पापड़ी चाट, दोसा, सेजवान हॉट चटनी, चिली सॉस, उपमा, चिकन चिली, सांभर और रोल मसाला का नमूना संग्रह…
Read Moreविधायक संजीव सरदार ने विस में उठाया छात्रों का मुद्दा
कहा डिग्री कॉलेज के निर्माण होने तक पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था करें सरकार – इस सत्र के बीए की पढ़ाई किसी सरकारी भवन में कराई जाए जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के शून्यकाल सत्र में पोटका विधायक संजीव सरदार ने छात्रों की उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण मांग सरकार के सामने रखी। इस दौरान उन्होंने कहा की पोटका में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का भवन पूर्ण होने तक छात्रों की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में संचालित की जाए। ताकि इस सत्र से ही बीए की कक्षाएं संचालित…
Read Moreपढ़ाई के साथ-साथ खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है – डॉ एमएन सिंह
जमशेदपुर : बिस्टुपुर सर्किट हाउस स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ मंगलवार को कॉलेज ग्राउंड में हुआ। इस तरह बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान विवि के खेल अधिकारी डॉ एमएन सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, खेल प्रभारी डॉ रणविजय कुमार, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर खेल की शुरूआत की। मौके पर मुख्य अतिथि ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधि एक ऐसा माध्यम है और जो…
Read Moreबजट ने वकील समुदाय को निराश किया : कुलविंदर
कोल्ड स्टोरेज निर्माण व कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे सरकार जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने केंद्रीय सरकार की भांति बजट पेश कर वकील समुदाय को निराश किया है। पूरे देश के वकीलों को उम्मीद थी कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पांच हजार करोड़ रुपए बजट में प्रावधान करेगी। साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को कानूनी रूप भी देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी तरह राज्य की हेमंत सरकार भी उसी रास्ते पर चल…
Read Moreउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में मंगलवार डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गई। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंर्तगत तीन लाभुकों ने असफल बंध्याकरण के मुआवजे के लिए आवेदन भी दिया था। जांचोपरांत यह निष्कर्ष निकला कि एक मामला ही असफल बंध्याकरण का है। सम्बंधित आवेदक को असफल बंध्याकरण के मुआवजे के लिए समिति द्वारा अनुशंसा की गई। जिला अंर्तगत…
Read More