गोलमुरी नामदाबस्ती के नए प्रधान ने संभाला चार्ज, बदला निशान साहेब का चोला

  जमशेदपुर : गोलमुरी नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नए प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह ने रविवार विधिवत रूप से अपना चार्ज संभाल लिया है। वहीं पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह बोझा से उन्होंने प्रभार लिया। साथ ही नए प्रधान की प्रधानगी में पहली बार निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा भी की गई। इस अवसर पर संगत ने दलजीत सिंह के साथ सेवा में हाथ बढ़ाया। निशान साहेब को बसंती रंग का चोला चढ़ाया गया। यह सेवा कुलवंत सिंह चोना परिवार की ओर से की गई थी। इससे पूर्व अरदास हुई और…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मायुमं मंच ने किया साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन

  जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा, स्टील सिटी शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से पहली बार साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया गया। जिसमें 350 से अधिक लोग शामिल हुए। साथ ही 250 प्रतिभागियों ने निःशुल्क पंजीकरण कराया। इस दौरान 100 को विशिष्ट इवेंट टी-शर्ट प्रदान की गईं। जबकि सभी 250 प्रतिभागियों को रिस्टबैंड और पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया। यह बिस्टुपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) से शुरू होकर बाग-ए-जमशेद गोल चक्कर, रेड…

Read More

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित

  जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संपन्न हुई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडे व रवि रंजन दुबे और सचिव चुन्नू कुमार भी उपस्थित रहे। बताते चलें कि हर 3 महीने में राज्य के अलग-अलग प्रांतों में एक बैठक राज्य के पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया जाता है और जिसमें राज्य के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी शामिल होते है।इसके अलावा सभी जिला से आए पदाधिकारी एवं…

Read More

118 वर्षों का सफर : टाटा स्टील ने राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

  जमशेदपुर : भारत अपनी स्वतंत्रता के 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। साथ ही टाटा स्टील, जो देश के औद्योगिक विकास का पर्याय है, अपनी 118 वीं स्थापना दिवस का जश्न मना रही है। 19 वीं सदी के अंत में एक साधारण शुरुआत से लेकर टाटा स्टील ने भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। 1907 में जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा स्टील कंपनी उस आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है, जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया। कंपनी की स्थापना…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने कदमा रामजनम नगर में पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 

  जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ कदमा रामजनम नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश मे पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है और इसपर हमलोग ने नियंत्रण कर लिया है। जिसको बरकार रखने के लिए पूरे राज्य भर में रविवार को पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। देश ने पोलियो के गंभीर परिणाम देखें है और इस लिए हमें सजक रहने की जरूरत है। राज्य भर में कुल 6115703 बच्चों…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने टीकाकरण केंद्र का किया उद्घाटन

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने रविवार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस – पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत कदमा में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ शाहिर पाल, आरसीएच अधिकारी डॉ पांडा, डब्ल्यूएचओ डॉ सौमाल्या, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि डॉ अनिल कुमार और अग्रवाल समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। उद्घाटन समारोह टाटा स्टील यूआईएसएल के डीजीएम जेटीओ कर्नल पॉल अर्नेस्ट की उपस्थिति में हुआ।वहीं जन स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील यूआईएसएल राष्ट्रीय टीकाकरण…

Read More

बिस्टुपुर पेब्को शोरूम में फायरिंग कर मांग रहे थे रंगदारी, दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद 

  जमशेदपुर : बीते 17 अगस्त की संध्या बिस्टुपुर थाना अंतर्गत के-रोड स्थित पेब्को मारुति सुजुकी शोरूम में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद शोरूम के मैनेजर के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला भी दर्ज किया। जिसके बाद एसएसपी ने मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था। वहीं टीम ने अनुसंधान के क्रम में घटना को कारित करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसमें सिदगोड़ा बारीडीह विद्यापति नगर नवासी आलोक कुमार शर्मा और…

Read More

बिरसानगर में 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

  जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 डी ब्लॉक शिव मंदिर के पास रहने वाले करण कुमार द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना एसएसपी को मिली। जिसके बाद उनके निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने बिरसानगर जोन नंबर वन भी गुड़िया मैदान के पास छापेमारी कर करण को पकड़ा। इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर भी पुलिस ने बरामद किया। जिसका कुल वजन 1.30 ग्राम था। साथ ही दो मोबाइल भी बरामद किया।…

Read More

कोवाली हल्दीपोखर में विहिप ने 400 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ वाहन को पकड़ा 

  जमशेदपुर : कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रसुनचोपा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों के सहयोग से करीब 400 किलो प्रतिबंधित गौ मांस पकड़ा। मामले में बताया जा रहा है कि छोटा हांथी वाहन संख्या जेएच 22 एफ – 3050 में प्रतिबंधित मांस को ढंककर कर ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना पाकर ग्रामीणों के सहयोग से विहिप की टीम ने वाहन, चालक और प्रतिबंधित मांस को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर सिंहभूम विभाग गौ रक्षा प्रमुख मंटू दुबे, बदरंग दल सह संयोजक चंदन…

Read More

कांग्रेस “चोर को कहो चोरी करो और साहूकार को कहो जागते रहो” की दोगली नीति पर चल रही है – सरयू राय”

  विधायक ने किया जन आंदोलन का ऐलान, एक के बाद एक तीन ट्वीट में किए सुलगते सवाल   जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने इंद्रा नगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने के विरुद्ध जन आंदोलन का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट में उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा मनमाना जेपीएलई (झारखंड पब्लिक लैंड एंक्रोचमेंट) नोटिस देकर घरों को तोड़ने की साजिश के विरूद्ध जन आंदोलन होगा। आज इंद्रा नगर-कल्याण नगर को नोटिस दी है तो कल बिरसा नगर…

Read More

डीडीसी ने की पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर की बैठक

  25 से 27 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप   जमशेदपुर : जिला में पल्स पोलियो अभियान 25 से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन को लेकर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ, नगर निकाय, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, पंचायती राज, प्रखंड प्रशासन के साथ डीडीसी ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में डीडीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने 440 स्कूली बच्चों के बीच किया साईकिल का वितरण

  जमशेदपुर : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत शनिवार को बन्ना गुप्ता, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा मानगो स्थित गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 440 बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया। मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार…

Read More

कदमा भाटिया बस्ती में हुई 25 लाख के गहनों की चोरी, नौकरानी पर शक, पुलिस कर रही मामले की जांच 

  जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती मंदिर पथ घर नंबर 4 निवासी डॉ मनीषा पांडेय के घर की अलमारी से लगभग 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई। जिसके बाद शुक्रवार महिला ने मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। साथ ही भुक्तभोगी महिला से पूछताछ भी की। जिसमें महिला ने चोरी का शक अपनी नौकरानी पर जताया है। वहीं महिला ने मामले में कहा कि उसका घर चार तल्ले का है और वो सबसे…

Read More

एमजीएम अस्पताल के जुनियर डॉक्टर लौटे काम पर, सोमवार से फुल फेज में होगा काम 

  जमशेदपुर : शुक्रवार सात दिनों के बाद महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल का ओपीडी खुला। इस दौरान सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। साथ ही पर्ची कटाने के लिए प्रशासनिक भवन में लंबी कतारें भी लगी रही। मगर कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हुई और जो लगातार दोपहर के 1 बजे तक होते रही। जिसके कारण मरीजों की भीड़ कम हो गई। वहीं सुबह 9:30 बजे तक करीब 250 मरीज पहुंचे थे। जिसके बाद जोरदार बारिश होने के कारण अधिकांश मरीज नहीं पहुंच…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने वरीय अधिवक्ता द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका सुनने से किया इंकार

   नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के तहत इंद्रा नगर और कल्याण नगर के 150 घर तोड़ने का है मामला   जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने इंद्रा नगर-कल्याण नगर के का घर टूटने के विरूद्ध बस्ती वासियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संजय उपाध्याय द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका इस आधार पर सुनने से इंकार कर दिया कि बस्ती वासियों का घर तोड़ने के लिए जमशेदपुर के अंचलाधिकारी द्वारा दी गई नोटिस का एनजीटी के प्रासंगिक मुक़दमा से…

Read More

जोरदार बारिश से शहर में जल जमाव, एमजीएम अस्पताल शिशु रोग विभाग के पास भरा पानी

  47.2 एमएम दर्ज की गई बारिश, मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी   जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार जोरदार बारिश हुई। इस दौरान सुबह से ही आसमान में घनघोर बादल छाए रहे। साथ ही 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगातार बारिश भी हुई। जिसके कारण नेशनल हाइवे 33 समेत शहर की सड़कें पानी में डूब गई। डिमना चौक से आगे नेशनल हाइवे मुखिया डांगा के पास पानी का जमाव हो गया। जिससे आस-पास के कई कंपनियों में पानी भी घुस गया। साथ ही सड़कों…

Read More

प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुईं शामिल

  94 लाभुकों व समितियों के बीच लगभग 5 करोड़ की परिसंपत्ति का किया वितरण   जमशेदपुर : साकची स्थित रविन्द्र भवन सभागार में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं। साथ ही विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, निबंधक सहयोग समिति सूरज कुमार, डीडीसी मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, तीनों जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न सहकारी संघों के प्रबंध निदेशक, लैंम्पस/ पैक्स, विशेष प्रकार के…

Read More

जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा – हिमांशु महाराज

  बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का पहला दिन   जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह कलश स्थापना के साथ हुआ। विधि विधान से भागवत की पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गई। जिसके बाद शाम में भागवत कथा का आयोजन किया गया। मथुरा से आये कथा वाचक हिमांशु महाराज ने भागवत महात्म एवं मंगलाचरण से कथावाचन प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ पर आसीन होकर कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  जमशेदपुर : राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के सोनारी आदर्श नगर स्थित आवास पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके शोकाकुल परिजनों…

Read More

सोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान के दोनों पायलट का शव हुआ बरामद, नेवी कर रही विमान की तलाश 

  जमशेदपुर : बीते मंगलवार सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता ट्रेनी विमान का पता लगाने के लिए अब नेवी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मगर इसी बीच गुरूवार की सुबह चांडिल डैम में एक लाश बरामद हुई और जो ट्रेनी पायलट आदित्यपुर निवासी सुभरोदीप दत्ता का बताया जा रहा है। जिससे यह तय हो गया है कि सोनारी एयरपोर्ट से गायब हुई ट्रेनी एयरक्राफ्ट चांडिल डैम में ही डुब गया है। जिसमें दोनों पायलट दब गए। नेवी का अभियान जारी है और 15 सदस्य दल एयरक्राफ्ट…

Read More

साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन 25 अगस्त को, पोस्टर अनावरण

  जमशेदपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आगामी 25 अगस्त रविवार को साइक्लोथॉन 4.0 (साइकिल रेस) का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका आयोजन देश भर में 851 से अधिक शाखाएं एक ही दिन और एक ही समय पर करने जा रही हैं। जमशेदपुर शहर में इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सर दोरबाजी पार्क के पास से रविवार सुबह सात बजे साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारंभ…

Read More

टाटा स्टील के खेल विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैडमिंटन चैंपियनशिप का किया आयोजन 

  जमशेदपुर : टाटा स्टील खेल विभाग ने 20 अगस्त को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में सीनियर सिटीजन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया। यह चैंपियनशिप सीनियर सिटीजन फन एंड फिटनेस लीग के तहत आयोजित की गई और जो एक सालभर चलने वाला कार्यक्रम है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाता है। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अशोक कुमार, कमांडेंट, सीआरपीएफ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में…

Read More

जिले में तीन दिनों तक चलेगा विशेष जांच अभियान, होगी कागजात की जांच 

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों और प्रमुख चौक चौराहों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला और धालभूम, एसडीपीओ घाटशिला, सम्बंधित क्षेत्र के डीएसपी इस जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सघन जांच अभियान तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें वाहनों का फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, टैक्स आदि कागजातों की जांच, यातायात नियमों का अनुपालन पर विशेष जोर रहेगा।

Read More

डीसी ने जिला स्तरीय व्यस्क बीसीजी टीकाकरण का किया शुभारंभ

  18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को बीसीजी का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा   जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर बीसीजी टीकाकरण का शुभारंभ डीसी अनन्य मित्तल द्वारा किया गया। जिसमें डीडीसी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी एवं जिला वीभीडी पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। टीकाकरण अभियान को लेकर यक्ष्मा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वयस्क टीबी वैक्सीनेशन के लिए 6 श्रेणी…

Read More

डीसी ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

  बोले 31 अगस्त तक आवेदन करते हुए योजना का लाभ लें   जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल ने समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी और जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि जागरूकता रथ दोनों अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड व पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों को योजना के लाभ व उद्देश्य के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों की आर्थिक…

Read More