शिवम राहुल की प्रेमिका को करता था परेशान, समझाने पर नहीं माना, इसलिए कर दी हत्या 

  जमशेदपुर : बीते दिनों कपाली ओपी अंतर्गत अंसार नगर डैमडुबी में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शिवम कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सोनारी निवासी राहुल दास और डैमडुबी का रहने वाला मो. आसिफ शामिल है। जिसका खुलासा शुक्रवार पुलिस ने किया। वहीं पुलिस ने मामले में बताया कि राहुल एक युवती से प्यार करता था और जिससे वह शादी भी करने वाला था। मगर मृतक शिवम उसकी प्रेमिका को अक्सर परेशान किया करता…

Read More

पोटका लोवाडीह गांव में उत्पाद विभाग ने मारा छापा, 6 भट्टी ध्वस्त, 210 लीटर शराब जब्त 

  जमशेदपुर : सहायक आयुक्त उत्पाद बिमला लकड़ा के निर्देश पर शुक्रवार टीम ने अवैध शराब के निर्माण के विरुद्ध पोटका थाना अंतर्गत लोवाडीह गांव नदी किनारे छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध चुलाई शराब की 6 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही 210 लीटर शराब तथा 16000 किलो जावा महुआ भी जब्त किया। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही भट्टी संचालक फरार होने में सफल रहा। जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपई सोरेन ने बाहा पर्व का किया आयोजन, रखी आदिवासियों के हितों की बात 

  जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने बुधवार अपने पैतृक गांव झिलिंगगोड़ा में धूमधाम से बाहा पर्व का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ प्रकृति के देवता की पूजा कर आदिवासी वेशभूषा में जाहेरथान पहुंचकर अपनी श्रद्धा भी अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रकट करने का एक अवसर है। इसमें आदिवासी समाज प्रकृति के देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय के…

Read More

कारोबारी के कार्यालय को बम से उड़ानें की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

  घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद, पहले कारोबारी के पास आरोपी करता था काम   जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस निवासी कारोबारी के एक कंपनी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल तिवारी जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड पारिख भवन का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। गुरुवार पुलिस ऑफिस में एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।…

Read More

कपाली में धारदार हथियार से वार कर सोनारी के युवक की हत्या 

  परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क किया जाम जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में गुरुवार की अहले सुबह सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी 20 वर्षीय शिवम सिंह का शव पुलिस ने बरामद किया। जांच में पुलिस ने पाया कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं मामले में चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली…

Read More

एसडीएम द्वारा मानगो एवं आजादनगर थाना में की गई शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक

  जमशेदपुर : होली के मद्देनजर धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने आजादनगर एवं मानगो थाने में गुरुवार शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी मेलजोल व खुशहाली का पर्व है और इसे आपसी भाईचारगी के साथ मनाएं। अभी रमजान का महीना भी चल रहा है और इसलिए होली खेलने वाले लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।…

Read More

आरोपी शाहरुख के घर से पुलिस ने कारतूस किया बरामद, परिजनों ने पुलिस पर कारतूस रखने का लगाया आरोप 

  जमशेदपुर : बीते दिनों बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में दो पक्षों के बीच हुए वर्चस्व के बाद जमकर हवाई फायरिंग की घटना घटी। जिसमें महिला समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने आरोपी शाहरुख के साथ उसके घर में सर्च ऑपरेशन चलाया। जहां से पुलिस ने एक कारतूस भी बरामद किया। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। मौके पर परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले घर…

Read More

सीए इंटर और फाइनल के लिए मॉक टेस्ट सीरीज 8 मार्च से शुरू, 48 घंटे में मिलेंगे उत्तर

  जमशेदपुर : द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट सीरीज लॉन्च कर दी है। जिसके तहत इंटरमीडिएट के लिए पहली टेस्ट सीरीज 8 से 19 मार्च और दूसरी 26 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी। साथ ही सीए फाइनल की पहली सीरीज 10 से 21 मार्च और दूसरी 3 से 14 अप्रैल तक होगी। सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन जमशेदपुर ब्रांच के चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल ने बताया कि छात्र बीओएस एक्टिविटी पोर्टल पर…

Read More

खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान, फूड सैंपल लिए जांच के लिए

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुबली पार्क गेट के आस-पास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से राजधानी चार्ट, वीरेंद्र धामी ठेला, आनंद दोसा, गोपाल दोसा, रौनक एग रोल, राजू दोसा, राज एग रोल, राहुल दोसा एवं परमेश चाइनीज फास्ट फूड से प्रिपेयर्ड फूड सामग्री चार्ट, पापड़ी चाट, दोसा, सेजवान हॉट चटनी, चिली सॉस, उपमा, चिकन चिली, सांभर और रोल मसाला का नमूना संग्रह…

Read More

विधायक संजीव सरदार ने विस में उठाया छात्रों का मुद्दा

  कहा डिग्री कॉलेज के निर्माण होने तक पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था करें सरकार – इस सत्र के बीए की पढ़ाई किसी सरकारी भवन में कराई जाए जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के शून्यकाल सत्र में पोटका विधायक संजीव सरदार ने छात्रों की उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण मांग सरकार के सामने रखी। इस दौरान उन्होंने कहा की पोटका में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का भवन पूर्ण होने तक छात्रों की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में संचालित की जाए। ताकि इस सत्र से ही बीए की कक्षाएं संचालित…

Read More

पढ़ाई के साथ-साथ खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है – डॉ एमएन सिंह

  जमशेदपुर : बिस्टुपुर सर्किट हाउस स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ मंगलवार को कॉलेज ग्राउंड में हुआ। इस तरह बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान विवि के खेल अधिकारी डॉ एमएन सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, खेल प्रभारी डॉ रणविजय कुमार, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर खेल की शुरूआत की। मौके पर मुख्य अतिथि ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधि एक ऐसा माध्यम है और जो…

Read More

बजट ने वकील समुदाय को निराश किया : कुलविंदर

  कोल्ड स्टोरेज निर्माण व कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे सरकार   जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने केंद्रीय सरकार की भांति बजट पेश कर वकील समुदाय को निराश किया है। पूरे देश के वकीलों को उम्मीद थी कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पांच हजार करोड़ रुपए बजट में प्रावधान करेगी। साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को कानूनी रूप भी देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी तरह राज्य की हेमंत सरकार भी उसी रास्ते पर चल…

Read More

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में मंगलवार डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गई। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंर्तगत तीन लाभुकों ने असफल बंध्याकरण के मुआवजे के लिए आवेदन भी दिया था। जांचोपरांत यह निष्कर्ष निकला कि एक मामला ही असफल बंध्याकरण का है। सम्बंधित आवेदक को असफल बंध्याकरण के मुआवजे के लिए समिति द्वारा अनुशंसा की गई। जिला अंर्तगत…

Read More

समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से बिना सूचना के राजेश और भारती सिंह को हटाया

  गए न्यायालय की शरण में, कहा जीवनभर लड़ेंगे लड़ाई   जमशेदपुर : समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड फर्म के निदेशक पद से हटाने के निर्णय पर कंपनी के डायरेक्टर राजेश सिंह और भारती सिंह ने इसे अवैध करार देते हुए इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में गए है। जिसके तहत मंगलवार एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर दोनों ने यह दावा किया कि उन्हें जानबूझकर और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ही यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान राजेश सिंह ने कहा कि पिछले 32 वर्षों से…

Read More

कदमा गणेश पूजा मैदान में पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो को दी श्रद्धांजलि 

  जमशेदपुर : कदमा गणेश पूजा मैदान में मंगलवार पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जहां स्व. सुनील महतो की पत्नी सह पूर्व सांसद सुमन महतो भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी स्व. सुनील महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि स्व. सुनील महतो एक बड़े नेता थे और जो हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। वे…

Read More

प्रतिबंध के बावजूद शहर में धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा, होलसेलर और दुकानदार हो रहे मालामाल 

  जमशेदपुर : बीते दिनों झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुटखा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। बावजूद इसके शहर में धड़ल्ले से गुटखा बिक रहा है। गली-नुक्कड़ चौक-चौराहे के चाय दुकान और पान गुमटी में दुकानदार आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बेरोकटोक गुटखा बेच रहे हैं। और तो और दुकानदार गुटखा बंद होने की बात कहकर गाहकों से ज्यादा पैसे भी वसूल रहे हैं। जिसके तहत 20 रुपए में दुकानदार तीन गुटखा बेच रहा है। इसी तरह होलसेलर भी दुकानदारों से…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई चाइल्डलाइन की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आहूत बैठक में डीसी अनन्य मित्तल द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत कार्यरत सभी घटकों, जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा की गई। मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, डीसीपीओ, एनजीओ प्रतिनिधि समेत अन्य भी उपस्थित रहे। बैठक में बाल कल्याण समिति से प्राप्त परित्याग बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण, एकल अभिभावक वाले बच्चे एवं अनाथ बच्चों को योजनाओं से आच्छादित किए जाने, वन…

Read More

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जयंती पर दी जेएन टाटा को श्रद्धांजलि 

  जमशेदपुर : स्व. जमशेदजी नुसरवान जी टाटा ने लौहनगरी जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं का शहर बनाने का सपना देखा था। यहां रहने वाले हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणात्मक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का सपना उन्होंने देखा था। उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं कि जमशेदपुर आज देश के प्रसिद्ध एवं उन्नत शहर के रूप मे विश्व विख्यात हैं। वहीं सोमवार 3 मार्च जेएन टाटा के 186 वीं जयंती के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके प्रतिमा…

Read More

झारखंड में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जायेंगे – बन्ना गुप्ता

  जमशेदपुर : राज्य की गठबंधन सरकार ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का दूरदर्शी एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है और यह पिछले वित्तीय वर्ष से 13 प्रतिशत अधिक है। जो यह दर्शाता हैं कि हेमंत सरकार पार्ट 2 का मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं, बल्कि जनता तक चल कर सरकारी सुविधा और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी हैं। यह बजट झारखंड की सामाजिक कल्याण व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के…

Read More

चुनावी वादे का कोई जिक्र नहीं, विरोधाभासी लगता है यह बजट – सरयू राय 

  जमशेदपुर : बीते पांच वर्षों में जिस तरीके का बजट पेश होता आया है, यह वैसा ही बजट है। इसे बेहद सामान्य बजट कह सकते हैं। 450 रुपये में सिलेंडर देने का चुनावी वादा किया था। जिसका कोई जिक्र इसमें नहीं है। बजट का आकार कृत्रिम रुप से तो बढ़ा दिया गया है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि साल भर में सरकार 75 से 80 प्रतिशत धनराशि भी खर्च कर पाएगी। 50 साल के ऊपर वाले जो लोग हैं, उनके पेंशन की स्थिति क्या है, वह सर्वज्ञात है। मईंया…

Read More

संस्थापक स्व. जेएन टाटा की 186 वीं जयंती पर चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी श्रद्धांजलि 

  कहा कंपनी सेमीकंडक्टर चिप्स प्लांट में कर रही है इन्वेस्टमेंट, मेडिकल के क्षेत्र में भी बढ़ रही है आगे   जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी के संस्थापक स्व. जमशेदजी नुसरवान जी टाटा की 186 वीं जयंती पर सोमवार टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में आयोजित भव्य समारोह में जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें टाटा स्टील…

Read More

सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने स्नेहा महतो को दिया आशीर्वाद 

  कल्पना सोरेन ने जन्मदिन पर काटा केक, लोगों ने दी बधाई   जमशेदपुर : कदमा उलियान निवासी झामुमो पार्टी से ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और कद्दावर नेता सह पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुधीर महतो की द्वितीय सुपुत्री स्नेहा महतो का विवाह सोमवार को सिल्ली निवासी रितेश महतो के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के सीएम हेमंत सोरेन पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शामिल होने के लिए विधानसभा बजट सत्र खत्म होने के बाद दोपहर विशेष विमान से जमशेदपुर के सोनारी…

Read More

एसडीएम ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

  कदाचारमुक्त परीक्षा संचलन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश   जमशेदपुर : जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिसको लेकर पदाधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार द्वारा साकची हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का जायजा भी लिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों के साथ-साथ परीक्षा…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक

  नागरिक सुविधा, शहरी परिवहन व्यवस्था, वायु परिवेश की गुणवत्ता में सुधार, पेयजलापूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचड़ा उठाव को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश   जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीसी अनन्य मित्तल द्वारा नगर निकायों में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें राज्य एवं केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों की मदवार स्वीकृत कार्यों की संख्या, निविदा आमंत्रित कार्यों की संख्या, अनुबंध पश्चात कार्यादेश जारी करने संबंधी कार्य की संख्या पर निकायवार चर्चा की गई। नागरिक सुविधा, शहरी परिवहन व्यवस्था, वायु परिवेश की…

Read More

आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक”

  कहा युवाओं के हुनर और स्किल्स को देखते हुए कार्ययोजना बनाएं, प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ें जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ने पर विमर्श किया गया। परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कहा कि सरकार की योजनाएं न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने…

Read More