खुला नाला पर यात्रा करने के कारण वाहन चालकों को जान का खतरा : धीरज मिश्रा

  मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडल के सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा ने गढ़वा शहर से मँझिआँव जाने वाली मुख्य सड़क के रेल्वे क्रॉसिंग के नीचे बने हुए बड़ा नाला का जाली टूट जाने के कारण इस सड़क पर यात्रा वाहन चालकों को खास कर बाइक स्कूटी वालों को काफी परेशानियों का सामना करने के कारण इस नाला पर जाली लगवाने की मांग किया है।मालूम हो कि पिछले दिनों खुद धीरज मिश्रा गढ़वा से मझीआंव जाने के क्रम में इस नाला पर बाइक समेत गिरने के कारण हल्की चोट लगी…

Read More

भवनाथपुर में इंडिया-एनडीए गठबंधन के रास्ते में बसपा और साइकिल ने अटकाया रोड़ा

  गढ़वा: भवनाथपुर विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है, जहां इंडिया और एनडीए गठबंधन के सामने बसपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। बीजेपी अपनी हैट्रिक बनाने के प्रयास में अपने अनुभवी नेता, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही को एनडीए के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार चुकी है, जबकि नगर उंटारी गढ़ परिवार के अनंत प्रताप देव झामुमो के इंडिया गठबंधन से अपनी मजबूती पेश कर रहे हैं। हालांकि, 2019 के चुनाव में बसपा का दूसरे…

Read More

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

मेदिनीनगर: विधान सभा चुनाव की सरगर्मी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है, सभी दल अपने अपने स्तर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।एक सामाजिक संस्था होने के नाते वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट हर फिल्ड में अपनी भागीदारी निभाता है ,और सामयिक मुद्दों पर भी हमेशा मुखर रहती है यह संस्था! पिछले लोकसभा चुनाव में भी वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने गांव गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया था । इसी क्रम में आज यह संस्था गिरिवर स्कूल (+ 2 ) के बच्चों के बीच पहुंची ।ये बच्चे भावी…

Read More

कोडरमा जीआरपी थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में जप्त किया अवैध विदेशी शराब

  मेदिनीनगर: कोडरमा झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री अथवा तस्करी पर नकेल कसने के लिए ट्रेनों में भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में कोडरमा रेल डीएसपी जय गोविंद प्रसाद गुप्ता और जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र पासवान ने अपनी चौकसी दिखाते हुए कोडरमा रेलवे स्टेशन पर इंटरसीटी ट्रेन में छापामारी की।छापामारी के क्रम में भारी मात्रा में ट्रेन से अवैध विदेशी शराब को पकड़ा गया।वही मौका का फायदा उठा कर शराब तस्कर भागने में सफल रहा।वही पकड़े गए शराब को…

Read More

पुलिस ने बाइक लदा ट्रक किया जब्त

  मेदिनीनगर: पलामू अंचल डालटनगंज के द्वारा भ्रमणशील रहकर आयकर से संबंधित छापामारी कर रहे थे। इसी क्रम में राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार के द्वारा पुलिस अधीक्षक पलामू को सूचना दी गई कि एक लाल रंग की टाटा 112 ट्रक जो डालटनगंज से लेस्लीगंज की तरफ जा रही है उसमें 24 हिरो कम्पनी की नयी मोटरसाईकिल लदी हुई है। पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू के निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुये एक लाल रंग की टाटा 112 ट्रक LPT गाड़ी रजि0 नं0- JH03F 3340 है, जिसमें…

Read More

बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

  मेदिनीनगर: पलामू झारखंड विधानसभा में बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार की अहले 4 बजे उमाशंकर अकेला ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ब्यासजी गोंड व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव ने संयुक्त रूप से टिकट दिया। उमाशंकर अकेला ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड कांग्रेस के नीति नियंतक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पैसा नहीं देने के कारण उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। कहा कि वे जेपी आंदोलन के…

Read More

नकाबपोश अपराधियों ने बैंक लूटने का किया असफल प्रयास, शाखा प्रबंधक पर फायरिंग

  बंशीधर नगर: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा विलासपुर में बुधवार को तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट का असफल प्रयास किया। घटना करीब 3:48 बजे की है, जब अपराधियों ने शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह मीणा पर फायरिंग की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। गोली शाखा प्रबंधक के चेंबर में लगे कूलर को छेदते हुए दीवार में जा धंसी। कूलर में तेज आवाज होने के कारण अपराधी घबरा गए और फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल…

Read More

तालाब में डूबने से 18 वर्षीय व्यक्ति की मौत

  मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव निवासी मोहर उपाध्याय के पुत्र राजू रंजन उपाध्याय उम्र 18 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम राजू रंजन उपाध्याय अपने गांव के कुछ लोगों के साथ घर से कुछ दूरी पर मवेशी चराने गया था। इसी क्रम में वह तालाब में अपना पैर धोने गया और तालाब में डूब गया। जिसके कारण तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।इसके बाद उसके साथ मवेशी चराने गए अन्य…

Read More

सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन व्यक्ति घायल

  मेदिनीनगर: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के उरूर गांव में बीती रात सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों में जावेद अंसारी उम्र 35, मुस्तकीम अंसारी 40,मोहम्मद यासीन 50 वर्ष,मोहम्मद मुस्तकीम 60 वर्ष का नाम शामिल है।वही घायलों में मोहम्मद नयूम,मोहम्मद महबूब एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है।इन तीनो घायलो का इलाज मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी…

Read More

भाजपा के उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी ने विश्रामपुर विधानसभा से किया नामांकन

  मंदिर में पूजा अर्चना कर किया चुनाव अभियान का शुरुआत   मेदिनीनगर: विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में दाखिल किया। रामचंद्र चंद्रवंशी अपने हजारों समर्थकों के साथ सुबह में अपने घर से निकल कर मेदिनीनगर सूदना गायत्री मंदिर रोड पहुंचकर वहा पर स्थित देवी मां के मंदिर में पूजा अर्चना किया।वहाँ पूजा-अर्चना कर चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद वह निर्वाचन कार्यालय की ओर रवाना…

Read More

पूर्व मंत्री सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में 500 लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

  गढ़वा: मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यक्रम में आदिवासी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शाम और देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सभी को पूर्व विधायक ने माला और पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।मौके पर पूर्व विधायक तिवारी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने जल और जंगल के संरक्षण के नाम पर जनता को छलने का काम किया…

Read More

पुलिस ने शुभम अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा किया, महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  मेदिनीनगर: पलामू एसपी के निर्देश पर डीएसपी मणि भूषण प्रसाद और सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में शुभम अग्रवाल हत्याकांड का उद्वेदन किया गया।शुभम अग्रवाल की हत्या में शामिल प्रेमिका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।इस संबंध में डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि मृतक सुभम अग्रवाल के पिता सुगंध अग्रवाल के द्वारा सदर थाना में सदर थाना क्षेत्र के डीटीएस टोला निवासी गुड़िया कुमारी उर्फ गुड्डी एवं उनके माँ, चाचा एवं अन्य के विरूद्ध हत्या कर सुभम अग्रवाल…

Read More

पलामू में पुलिस-टीएसपीसी नक्सली के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

  मेदिनीनगर: पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली बसंगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी एवं पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुआ है. पुलिस का नक्सलियों खिलाफ सर्च अभियान जारी है. यह मुठभेड़ छतरपुर, मनातू एवं नावाजयपुर थाना के सीमावर्ती इलाके तरवाडीह जंगल में हुई है।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में नक्सलियों के सामग्री बरामद हुए हैं. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है एवं एक-एक…

Read More

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल 2 साल के बच्चे की मौत

  मेदिनीनगर: लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनपुर गांव के पास सोमवार की सुबह 10 बजे सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और एक दो वर्ष के बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि पांकी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी विष्णु साव अपने पत्नी और एक छोटा बच्चा के साथ बरवाडी थाना…

Read More

बोलोरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद,शराब को बिहार लेकर जा रहे थे शराब तस्कर

  गढ़वा: पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को सूचना प्राप्त हुई कि दो बोलेरो वाहन अवैध विदेशी शराब लेकर विंडमगंज से गढ़वा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने बिलासपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान विंडमगंज की ओर से दो बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 PF 0704 और BR 29 M 1908) तेज गति से आते देख पुलिस…

Read More

गढ़वा विधानसभा चुनाव: झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दाखिल किया नामांकन

  गढ़वा: 21 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा के अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर 80 गढ़वा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वे मोटरसाइकिल से जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के समक्ष दो सेट में नामांकन पत्र जमा किए।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी, शंभू राम, परेश तिवारी, हाजी निजाम समेत कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मिथिलेश कुमार ठाकुर को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।मिथिलेश कुमार ठाकुर…

Read More

धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ का व्रत

  मेदिनीनगर: पलामू में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया।सुहागिनों ने रविवार को पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रहकर करवाचौथ का व्रत किया। पूरे दिन बिना अन्न जल के रहने के बाद देर शाम महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए शिव, पार्वती और परिवार में सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी गणेश की पूजा किया।चांद का दीदार कर सुहागिन महिलाओ नें पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारन किया देर शाम को जैसे ही चांद का दीदार हुआ। सुहागिन महिलाओं ने…

Read More

विधानसभा चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों का रोका जाएगा वेतन

  मेदिनीनगर: विधानसभा चुनाव 2024:प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों का रोका जायेगा वेतन, (सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील)नियम 2016 के तहत भी होगी कार्रवाई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू के निर्देशनुसार सरकारी कर्मी जो प्रथम चरण के प्रशिक्षण दिनांक 7.10.2024, 8.10.2024, 9.10.2024 तथा 16.10.2024, 17.10.2024, 18.10.2024 को अनुपस्थित रहे हैं,वे कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में(पलामू समाहरणालय ब्लॉक ए द्वितीय तल स्थित)दिनांक 23.10.2024 को अपना पक्ष रखें,कि किस परिस्थिति में उनके द्वारा प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया गया,अन्यथा पक्ष न रखे जाने अथवा जवाब…

Read More

8 दिनों से लापता युवती का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी

  गढ़वा: जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के कोचेया गांव में एक 16 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का नाम सोनम कुमारी है, जो 8 दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को सोनम का शव गांव से 500 मीटर दूर खेत के पास स्थित कुएं से बरामद किया। शव काफी दिनों से पानी में रहने के कारण विकृत हो चुका था।परिजनों के मुताबिक, सोनम 8 दिन पहले शाम को रामायण सीरियल देखने के लिए बिशनपुर…

Read More

मछली मारने को लेकर दो पक्ष के बीच हुए मारपीट में तीन व्यक्ति घायल

  मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति संजय कुमार महतो उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में घायल संजय महतो ने बताया की बुधवार की सुबह 4:00 बजे वह अपने अन्य परिवार के साथ मछली मार रहे थे तभी गांव के…

Read More

नहर में तीन वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के करके गांव में नहर से तीन वर्षीय रजत कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान खरौंधा गांव निवासी नंदलाल राम के पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, रजत गुरुवार को अपने नाना बैजनाथ राम के घर, करके गांव आया था। शुक्रवार शाम से रजत लापता था, और खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं…

Read More

शांतिपूर्ण माहौल में रावण दहन के साथ संपन्न हुआ दशहरा पर्व

  मेदिनीनगर: पलामू जिले में दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का अहम भूमिका रहा। छीटपुट घटनाओं को छोड़कर शहर में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा त्यौहार संपन्न हुआ।पलामू जिला मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दशहरा मनाते हुए रावण दहन किया गया। साथ ही प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया।रविवार को भी पलामू में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।शनिवार की शाम मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में चंद्रशेखर आजाद क्लब के तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन…

Read More

देसी कट्टा और दो खोखा के साथ युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर: पलामू एसपी के निर्देश पर नावाजयपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को देशी कट्टा और दो खोखा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में नावाजयपुर थाना प्रभारी ने बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पंचकेड़िया गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए देसी कट्टा लेकर घूम रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर देसी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर…

Read More

परिजनों के लिए दशहरा हो गया फीका, 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के पिंडरी गांव निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र करण कुमार उम्र 19 वर्ष बीती रात अपने घर से आधा किलोमीटर दूर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर उसका परिजनों से बहस हो गया। इसके बाद वह घर से निकाल कर चला गया। देर रात तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजन काफी परेशान और चिंतित हो गए।परिजनों को शनिवार की सुबह पता चला कि करण घर…

Read More

सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर

  मेदिनीनगर: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई छोटू कुमार उम्र 25 वर्ष, रामकिशुन राम 40 वर्ष और एक महिला कांति देवी उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम तीनो व्यक्ति दारूडीह गांव से बाइक पर सवार होकर लेस्लीगंज बाजार जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में डबरा मोड़ के पास एक पिकअप ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया जिसमें बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से…

Read More