रांची : राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में रात के दौरान सिहरन बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। शनिवार को रांची का अधिकतम 27 तापमान और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के तापमान से कांके और आसपास का तापमान करीब दो डिग्री नीचे आ गया है। हालांकि, दिन में आसमान साफ होने के कारण धूप खिल रही है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आ रही है। रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद…
Read MoreCategory: रांची
बाबूलाल मरांडी ने दुष्कर्म के आंकड़ों पर राज्य सरकार के घेरा
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में दुष्कर्म के आंकड़ों को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है। बाबूलाल ने कहा कि आधिकारिक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020 में दुष्कर्म की कुल 1794 घटनाएं हुईं। वर्ष 2021 में 1617 और 2022 में 1612 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इन तीन वर्षों के दौरान झारखंड में औसतन पांच महिलाएं प्रतिदिन दुष्कर्म का शिकार हुईं। इस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के बजाय अपराधियों और बलात्कारियों को संरक्षण देना उचित समझा है।
Read Moreचंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने चिकित्सकों और पत्रकारों को किया सम्मानित
रांची : चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने पूजा पंडाल प्रांगण में रांची के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को चुनरी ओढ़ाकर स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान सीएस ने कहा कि शहर के सभी इलाके में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की परंपरा अनूठी और सराहनीय है। रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ विकास कुमार ने कहा कि मरीजों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मां भवानी की पूजा…
Read Moreशादी का झांसा : यूपी से रांची आये शादी करने, जमकर हुई खरीदारी, पैसे एठे, शादी से पहले गिरोह के अगुवा और लडकी फरार
शादी का झांसा देकर युवक के परिजनों से पैसे वसूल रहे गिरोह सक्रिय MD Mumtaz खलारी : खलारी में लगातार शादी के नाम पर लड़कियों का फोटो दिखाकर पैसो की वसूली कर रहे हैं लड़का के परिजनों से। यह मामला शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के जिला कोसम्बी गांव मंझनपुर निवासी सोनू कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि लड़की से शादी कराने के नाम पर राजेश कुमार ने बुलाया। राजेश कुमार चान्हो थाना पिपरा टोली के ग्राम कमाती का रहने वाला है। राजेश ने लडके के घर वालों से शादी कराने…
Read Moreझारखंड प्रशासनिक सेवा के 114 अफसर का तबादला
रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे)के 114 अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में पांच अलग अलग अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना में 56 अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं गिरजा शंकर प्रसाद को संयुक्त सचिव उत्पाद विभाग और पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत विजय कुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्मिक विभाग ने 35 अफसर की सेवा…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन रिमोट से करेंगे
https://whatsapp.com/channel/0029VaBq5bzG3R3ctxn8pz01 रांची : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का वातावरण है। सभी इलाकों में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा के पंडाल बनाएं गए हैं। दशमी के दिन मोरहाबादी सहित अन्य स्थानों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर दुग्गल ने गुरुवार को बताया कि अब तक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाने का ट्रेडिशनल तरीका होता था, जिसमें प्रतीक स्वरूप तीर धनुष होता था। लेकिन पुतले में बिरादरी…
Read Moreझारखंड में सात आईएएस अधिकारियों का तबादला
रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के सात अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया उनके पास मार्केटिंग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चास के उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार को खाद्य व आपूर्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। महगामा के एसडीओ सौरव कुमार भुवानिया को चास नगर निगम का अपर नगर…
Read Moreबिहार कोलयरी कामगार यूनियन का रैयतों का नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर धरना 18 वां दिन भी रहा जारी
जामुनदोहर में रैयतों के धरना स्थल पर लगे टैंट को अज्ञात लोगों द्वारा किया गया क्षतिग्रस्त MD Mumtaz खलारी: सीसीएल एनके एरिया के केडीएच परियोजना खदान से सटे जामुनदोहर में 18 दिन से जारी रैयतों का नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर धरना के दौरान मंगलवार की रात धरना स्थल पर लगे टैंट को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। धरना पर बैठे बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के जोनल अध्यक्ष सह विश्रामपुर के रैयत रतिया गंझू ने बताया कि हम रैयत नौकरी, मुआवजा, विस्थापन करने सहित अन्य…
Read Moreखलारी बाजारटांड़ में लगने वाले हाट-बाजार में ग्रामीणों ने मुखिया से सोलर जलमीनार की मांग की
MD Mumtaz खलारी : हुटाप पंचायत स्थित रविवार हाट-बाजार के आसपास के ग्रामीणों ने सोलर जलमीनार की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हाट-बाजार के आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारो ने बताया कि खलारी बाजारटांड में लगने वाले रविवार हाट-बाजार में पूर्व मुखिया मद से जलमिनार लगाया गया था। जिससे आसपास के दुकानदारों, ग्रामीणों सहित आवागमन करने वाले राहगीरों को पेयजल की सुविधा मिलती थी। लेकिन विगत कई महीनों पुर्व यह जलमिनार पूर्ण रूप से जर्जर होकर गिर गई है जिससे लोगों को पेयजल की समस्या उत्पन्न…
Read Moreसोसई मैदान में पांच दिवसीय फूटबॉल टूर्नामेंट का समापन
बुढ़मू : प्रखंड में स्पोर्टिंग क्लब सोसई नगडू के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फूटबॉल टूर्नामेंट का समापन आज किया गया प्रथम पुरस्कार इलेवन स्टार क्लब सत कानांदु को 31000 नगद और एक बड़ा खसी देकर पुरस्कृत किया गया वही द्वितीय पुरस्कार स्पोर्टिंग क्लब खलारी को15000 नगद और एक छोटा खसी देकर पुरस्कृत किया गया तृतीय पुरस्कार जी बी एस बी क्लब क्लब कंडेर को 11000 नगद दिया गया. चतुर्थ पुरस्कार Y Y S क्लब हेसल को 5000 नगद दिया गया एवं पंचम पुरस्कार फुटबॉल क्लब कटनगिरी को एक सेट जर्सी…
Read Moreतोहफा तोहफा…..झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा, 19 अक्टूबर से मिलेगा वेतन
रांची : झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। उन्हें अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान 19 अक्टूबर से किया जाएगा। इसका आदेश मंगलवार को वित्त विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने जारी कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर झारखंड कोषागार सहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधान सभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों…
Read Moreझारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारी का हुआ ट्रान्सफर
रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारियों को एक जगह से दूसरे जगह पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। कोडरमा के सतगांवा बीडीओ वैद्यनाथ उरांव को एसडीओ गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि पदस्थापन के लिए प्रतिक्षारत शीलवंत कुमार भट्ट को रामगढ़ एसडीओ बनाया गया है। इसीप्रकार गिरिजा शंकर महतो को चांडिल एसडीओ, रुद्र प्रताप को गढ़वा का अनुमंडल पदाधिकारी, हीरा कुमार को पलामू के छतरपुर का एसडीओ, रतन…
Read Moreउधार के सिंदूर से दुल्हन बनना चाहती है भाजपा: झामुमो
रांची : भाजपा की ओर से अमर बाउरी को विधायक दल का नेता और जेपी भाई पटेल को पार्टी का सचेतक बनाए जाने पर झामुमो, कांग्रेस और राजद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि ये नेता उधार के सिंदूर हैं, जिनकी दुल्हन भाजपा बनना चाहती है। उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि वे कब तक भाजपा के साथ रहेंगे, जो विधायक हमारा नहीं हुआ, तो भाजपा का क्या होगा। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता नीलकंठ सिंह मुंडा…
Read Moreसीआईएसएफ एनके एरिया और पिपरवार यूनिट ने सुरक्षा एजेंसियों की टीम के साथ किया संयुक्त मॉक ड्रील
MD Mumtaz खलारी: सीआईएसएफ मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनके एरिया और पिपरवार यूनिट के द्वारा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम के साथ धरना प्रदर्शन विषय पर एक मॉक ड्रील किया गया। इस मॉक ड्रील में सीआईएसएफ उप कमांडेंट मृत्युंजय स्वामी डी के नेतृत्व में अग्निशमन दल, सीसीएल मेडिकल टीम, एसआईएसएफ, खलारी थाना, सीसीएल सिक्यॉरिटी टीम के सदस्य षामिल हुए। सीआईएसएफ उप कमांडेंट मृत्युंजय स्वामी डी ने बताया कि क्षेत्र विशेष में होंने वाले खतरों और आपदाओं आदि से समुचित तौर पर निबटने के लिए…
Read Moreऑल इंडिया एससी एसटी बीसी इम्पलाइज कर्डिनेशन काउँसिल प्रतिनिधिमंडल ने एनके जीएम को सौंपा 26 सुत्री मांगपत्र
MD . Mumtaz खलार: ऑल इंडिया एससी एसटी बीसी इम्पलाइज कर्डिनेशन काउँसिल के एक प्रतिनिधिमंडल ने काउँसिल के सीसीएल उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में एनके महाप्रबंधक संजय कुमार को 26 सुत्री मांग पत्र सौंपा। सौपे गये मांग पत्र में मजदूरो की ज्वलन्त समस्याओं पर शीघ्र बैठक आहुत करने का अनुरोध किया गया है। जिस पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने जल्द ही बैठक बुलाने का भरोसा दिया। मांग पत्र सौंपने वालो में दीलिप पासवान, राघवेंद्र पासवान, रामचन्द्र उरांव, दीलिप गंझू, रामस्वरूप राम, रविन्द्र राम आदि षामिल थे।
Read Moreएकता मंच के तत्वाधान में ग्रामीणों ने की बैठक
MD . Mumtaz खलारी: एकता मंच के कार्यालय में गुरूवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता खलारी पंचायत मुखिया तेजी किस्पोट्टा और संचालन नसीम अख्तर ने किया। पूर्व में एकता मंच के द्वारा द्वारा डंप के माध्यम से रोजी रोजगार देने की जो बात कही गई थी उन मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। साथ ही आगे के लिए मंच की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। वहीं ग्रामीणों की तरफ से एक स्वर में कहा गया कि रोजगार के संबंध में जो पुर्व में प्रबंधन…
Read MoreBig News : आईडी टीवी इंद्रधनुष का वीडियो जर्नलिस्ट लापता
रांची: आईडी टीवी इंद्रधनुष का वीडियो जर्नलिस्ट पतरस लकड़ा के लापता होने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। पतरस लकड़ा बुधवार शाम को ऑफिस से घर के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार पतरस लकड़ा जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे कॉल लगाया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसके परिजनों ने बरियातू थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पतरस लकड़ा का स्कूटी, हेलमेट सहित अन्य समान चिरौदी पहाड़ के पास से बरामद हुआ है।…
Read Moreतमाड़ डाकघर में वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर डाक चौपाल का आयोजन किया गया
तमाड़: पूरे भारत वर्ष में चल रहे डाक सप्ताह के अंतर्गत तमाड़ डाकघर में वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर डाक चौपाल किया गया । वन विश्रामगार स्थित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह सहायक डाक अधीक्षक अमर कुमार वर्मा तमाड़ पोस्ट मास्टर प्रेम कुमार राहुल कुमार लालो प्रसाद रमेश ठाकुर सलिल कुमार मनीष कुमार भगत तमाड़ मुखिया प्रमिला कुमारी आदि शामिल हुए । मंच का संचालन डाक कर्मी सलिल कुमार के द्वारा किया गया । इस दौरान मंच पर उपस्थित डाक अधिकारी और…
Read Moreतमाड़: दमयंती मुंडा ने जनसंपर्क अभियान चलाया
तमाड़: प्रखंड क्षेत्र के सूदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र आराहांगा, बेलबेडा़, विजयगीरी, कुबासाल में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति तमाड़ के सदस्य दमयंती मुंडा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर श्रीमती मुंडा ने ग्रामीणों से खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 हम सबों के लिए बदलाव का वर्ष होगा। राज्य में युवाओं की सरकार बनेगी तभी झारखंडवासियों को खतियान आधारित पहचान मिलेगी। राज्य में स्थानीय और नियोजन नीति के बगैर राज्य सरकार विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है जो यहां के…
Read Moreबड़ी खबर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रूपी सोरेन को सांस संबंधी समस्या होने के बाद शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Read Moreक्यों बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जाने
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ऊर्जा विभाग (झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड) जेएसईआरसी द्वारा जारी टेंडरों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि जेयूएसएनएल ने एक निविदा निकाली है। इसे जेएसईआरसी के द्वारा अनुमोदन नहीं दिया गया है। उसके मुताबिक इसकी अभी कोई जरूरत नहीं है। दो ग्रिड सब स्टेशन (चांडील-169 करोड़, कोडरमा-213 करोड़) के लिए निकाली गयी निविदा की अनुमानित लागत 382 करोड़ रुपये है। मरांडी ने कहा है कि जेएसईआरसी के अनुमोदन के बिना इस निविदा को निकाला जाना…
Read Moreपतरातु मैक्लुस्कीगंज मार्ग में बने गड्ढों को चुरी होयर के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान देकर गड्ढों को भरने का कार्य किया
खलारी: पतरातु मैक्लुस्कीगंज मार्ग में चुरी होयर ग्राम के समीप अर्धनिर्मित सड़क में बने गड्ढों को चुरी होयर के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान देकर भरने का कार्य किया है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया पतरातु मैक्लुस्कीगंज मार्ग में चुरी होयर गांव के समीप रैयत ग्रामीणों को घर औेर जमीन का मुआवजा नही मिला है जिसके कारण सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा उक्त स्थान पर सड़क को अधुरा छोड़ दिया गया। वहीं अर्धनिर्मित सड़क में बने गड्ढों में बारिश के मौसम में पानी भर जाने और कीचड़ होने से…
Read Moreकेंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से झारखंड होगा नक्सल मुक्त : हेमंत सोरेन
नई दिल्ली/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित वामपंथ उग्रवाद की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उग्रवाद की समस्या की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक है कि इन क्षेत्रों में विकासोन्मुखी योजनाएं व्यापक पैमाने पर चलायी जाए, जिसके लिए राज्य को संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का भारत सरकार के खनन कंपनियों पर करीब एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये बकाया है, जिसे…
Read Moreप्रत्येक पंचायत में लगेंगे 10-10 चापाकल : मिथिलेश ठाकुर
रांची : पेयजल की समस्या से निदान के लिए राज्य की 4351 ग्राम पंचायतों में 10-10 चापाकल लगाए जायेंगे। स्थानीय विधायकों की अनुशंसा पर प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच चापाकल लगाया जायेगा। इस तरह राज्य में कुल 43510 चापाकल लगेंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गयी है। इस योजना में कुल चार अरब, 63 करोड़, 62 लाख, 54 हजार 626 रुपये व्यय होगा। इस योजना से लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। यह बात शुक्रवार को राज्य के पेयजल एवं…
Read Moreमदरसा के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप
Ranchi : मदरसा के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. यह मामला जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र का है. इस मामले में छात्रा के पिता ने ओरमांझी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज कराए गए शिकायत में बताया है कि उनकी पुत्री ओरमांझी के मदरसा में पढ़ने जाया करती थी. पिछले एक हफ्ते से वह काफी परेशान दिख रही थी और मदरसा जाने में आनाकानी कर रही थी. जब उन्होंने ने अपनी बेटी से इसका कारण जानने की कोशिश की, तब उन्हें यह जानकारी…
Read More