रांची में तीन मंदिरों में तोड़फोड़, सड़क जाम, समझाने में जुटी पुलिस

रांची : रांची में एक बार फिर मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मामला बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडण्डा का है, जहां असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर भगवान की मूर्तियों को खंडित कर दिया है। सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब देखा शिव मंदिर के शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति एवं भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिशूल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित किया है। खबर क्षेत्र में अहले सुबह आग की तरह फैली। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ मंदिरों में जमा होने लगी है।…

Read More

बड़का मुरू में सांसद विधायक का प्रवेश वर्जित

ग्रामीणों ने विरोध कर जताया रोष पंकज सिंह बुढ़मू: पिछले कई वर्षो से रोड की समस्या को लेकर मांग कर रहे बुडमू प्रखंड अंतर्गत बड़का मुरु के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूटा गुस्साये ग्रामीणों ने चुनाव से पूर्व ही वर्तमान सांसद ,विधायक के प्रति आक्रोश जताते हुए, बड़का मुरु में सांसद विधायक का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया वहीं ग्रामीणों ने अपने गांव में किसी भी प्रकार का सांसद विधायक का कार्यक्रम को विरोध करने का फैसला किया सैकड़ों ग्रामीणों ने सांसद संजय सेठ, व विधायक समरीलाल के…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी आज रांची के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 10 लोगों को चाबी सौंप कर इसका सांकेतिक उद्घाटन करेंगे। नगर विकास विभाग ने ऐसे 10 लाभुकों को फोन कर बुलाया गया। इस परियोजना के तहत धुर्वा, रांची में आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लाभुकों के लिए 1008 फ्लैट का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जिसका लोकार्पण किया जायेगा। इस दौरान रांची नगर निगम एवं निर्माणकर्ता एजेंसी को लाभुकों को गृह प्रवेश के साथ ही 24 घंटे जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश…

Read More

अज्ञात अपराधियों ने किया गोली मारकर एक की हत्या

बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो गांव मे बीती रात्रि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक का नाम कतिया उरांव (45वर्ष ) था, वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो गांव का ही रहने वाला था. घटना रात्रि लगभग 12 बजे आसपास की बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार बाईक सवार तीन अपराधकर्मियों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया है. परिजनों के अनुसार हेलमेट पहने 3 अपराधियों ने आवाज देकर घर मे घुसे और बिस्तर मे सो रहे कतिया उरांव को माथे मे गोली…

Read More

लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया को भी नसीहत दी है कि ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोएं। मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक…

Read More

राज्यसभा की दो सीटों के लिए खरीदे गए नामांकन पत्र

रांची : लोकसभा चुनाव के साथ राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। राज्य में 21 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है लेकिन अब तक एनडीए और इंडिया किसी ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, दोनों ओर से नामांकन पत्र जरूर खरीद लिए गए हैं। गांडेय से जेएमएम के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद और मुम्बई के बिजनेस मैन हरिहर महापात्रा ने नामांकन पत्र जरूर खरीदे हैं। ऐसे में…

Read More

रांची पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रांची : महाशिवरात्रि पर रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ देर शाम तक लगी रही। मंदिरों से आकर्षक रुप से शिव बारात निकाली गई। लोग शुक्रवार सुबह से ही मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर रहे थे। साथ ही फल-फूल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। कोकर, डोरंडा, हिनू, बरियातू, लालपुर, बुटी मोड़ ,हरमू, अरगोड़ा, चुटिया के सुरेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों में लोगों का ताता लगा हुआ था। रांची के…

Read More

राज्यपाल, मुख्यमंत्री को जेड प्लस, मुख्य न्यायाधीश को जेड श्रेणी की रहेगी सुरक्षा

– राज्य के 119 वीवीआईपी की सुरक्षा की हुई समीक्षा, नयी सुरक्षा कराई गई मुहैया रांची : राज्य के 119 वीवीआईपी की सुरक्षा की समीक्षा की गयी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से येलो बुक में अंकित सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी को सुरक्षा मुहैया कराया गया। इस संबंध में शुक्रवार को विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक हुई। इसमें राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। इसके बाद नयी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गयी। किस वीवीआईपी…

Read More

रांची : अविनाश कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव

रांची : राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, सीएमडी ऊर्जा विकास निगम, एमडी जेबीवीएनएल के एमडी अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। कुमार को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।जबकि मुख्यमंत्री के सचिव, अरवा राजकमल को उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग का सचिव, जुडको और जेआरडीए का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा अरवा…

Read More

झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोकहित अधिकार पार्टी : रोशन लाल गुप्ता

राँची: आज 5 मार्च को लोकहित अधिकार पार्टी की एक प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होचर रिंग रोड में सम्पन्न हुई. सम्मेलन का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने किया. उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश प्रभारी डाक्टर जगन्नाथ प्रसाद एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी बहुत कम समय में झारखण्ड प्रदेश…

Read More

रांची निवासी हमजा रहमान ने बनाया भारत का पहला मानव रूपी सुरक्षा रोबोट

रांची। राजधानी के चर्च रोड स्थित नाजीर अली लेन निवासी हमजा रहमान ने मानव रूपी सुरक्षा रोबोट ‘हेरा’ तैयार किया है। उनका दावा है कि यह भारत का पहला मानव रूपी सुरक्षा रोबोट है। यह रोबोट कार्यालयों, बैंकों, कारखानों सहित अन्य संस्थानों/प्रतिष्ठानों में सुरक्षा गार्ड के विकल्प के रूप में स्थापित किया जा सकता है। यह पूरी तरह रिमोट से संचालित है। इस संबंध में हमजा रहमान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति उत्सुकता रही है। स्कूली शिक्षा के दौरान भी वह लीजर पीरियड में…

Read More

2 बजें तक की बड़ी खबर, कल्पना सोरेन का हजारीबाग में हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का हजारीबाग में हुआ जोरदार स्वागत झारखंड के गिरिडीह में आज झामुमो का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाना है, जिसके लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह जा रही थीं. इस दौरान हजारीबाग में झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने मीडिया से ज्यादा बात तो नहीं की लेकिन ये जरूर कहा कि आशीर्वाद बनाए रखें यानी उनके बयान का मकसद ये था कि जनता उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे. इस…

Read More

भाजपा ने झारखंड में 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हजारीबाग से मनीष जायसवाल और लोहरदगा समीर उरांव को मिला टिकट

रांची : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। झारखंड से 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। इसमें राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से बीडी राम, हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है। लोकसभा की तीन सीटों धनबाद, चतरा…

Read More

झारखंड विधानसभा में झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 रिपोर्ट पेश किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड की जीएसडीपी राष्ट्रीय लेखा के आधार पर 2011-12 में लगभग एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये का था, जो 2018-19 में बढ़कर दो लाख 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और वर्तमान में 3 लाख 05 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। कोविड काल में ये आंकड़े गिर गया था। हालांकि, तब से राज्य की…

Read More

झारखंड विधानसभा में जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक का मामला गूंजा

रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक का मामला गूंज उठा। भाजपा विधायक वेल में पहुंचकर जोरदार हंगामा करने लगे और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। प्रश्नकाल में बिरंची नारायण ने भी जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक का मामला उठाया। भाजपा विधायक ने कहा कि 25 से 30 लाख रुपये में पेपर बेचा गया। आयोग के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। यह पूरे राज्य को शर्मसार करने…

Read More

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल

रांची: चाईबासा से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।  मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सबको साथ लेकर चलने की बात करने वाली पार्टी में केवल एक परिवार का कब्जा है। उन्होंने कहा कि वे वहां असहज हो रही थीं। उन्होंने कहा कि वे…

Read More

झारखंड तीसरा मोर्चा ने मनाया संत रविदास जयन्ती, 10 मार्च को होगा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

राँची: 24 फरवरी को विधानसभा झारखंड के सभागार राँची में झारखंड तीसरा मोर्चा के संयोजक सह पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अध्यक्षता में संत रविदास जयन्ती मनाई गई ! उक्त मौके पर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू , बहुजन सदान मोर्चा के प्रदेश महासचिव अब्दुल खालिक एवं झारखण्ड नवनिर्माण दल के विजय सिंह समेत कुल 18 पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए ! मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड तीसरा मोर्चा के तत्वावधान में 10 मार्च को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा !…

Read More

मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, अबुआ आवास योजना में वसूली की शिकायत पर एक्शन, मुखिया, मुखिया पति व पंचायत सचिव पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री बोले….

रांची: अबुआ आवास योजना में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश मुखिया, मुखिया पति और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। दरअसल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना को लेकर सरकार काफी सक्रिय है। खुद मख्यमंत्री चंपई सोरेन अलग-अलग जिलों में जाकर लाभुकों को राशि वितरित कर रहे हैं। हालांकि अबुआ आवास योजना को लेकर शिकायतें भी आ रही है। कई जगहों से अवैध वसूली, दलालों की सक्रियता की जानकारी आ रही है। हालांकि मुख्यमंत्री खुद भी कई मंचों…

Read More

पाकुड़ : नौ थाना प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण

पाकुड़। शुक्रवार को जिले के 9 थाना में नए थाना प्रभारी का पदस्थापन हुआ।एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पदस्थापन हुआ ।आदेश मिलते ही सभी थानेदार अपने अपने थाने में योगदान किया।थाना में योगदान करते ही बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति सहित अन्य लोग नए थानेदारों को बधाइयां दे रहे हैं। किसको कौन थाना मिला। मुफस्सिल थाना में संजीव कुमार झा को थानेदार के रूप में पदस्थापित किया गया।वहीं नवीन कुमार को हिरणपुर, सनी सुप्रभात को महेशपुर, अमित कुमार सिंह को पाकुड़िया, रंजन कुमार…

Read More

बीडीओ ने अबुआ आवास योजना को ले स्थल निरीक्षण किया, 9 अयोग्य लाभुकों नाम सुची से हटाया गया

खलारी। खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत में ग्रामीणों के शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को अबुआ आवास योजना को लेकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निरीक्षण में पाया कि सुची में वैसे लाभुकों का भी नाम है जिनका पहले से पक्का मकान है। जिसमें 9 लाभुकों को अयोग्य पाया गया। जिनका नाम योजना लाभुक सुची से हटाया गया। साथ ही उन्होने ऐसे अन्य लाभुकों का भी अबुआ आवास योजना रद्द करने का निर्देश दिया। वहीं मौके पर उन्होने साफ तौर पर कहा कि वैसे लोग…

Read More

हेमंत के मुद्दे और सरकार के कार्यों को लेकर जाएंगे चुनाव में : चंपाई सोरेन

– मुख्यमंत्री ने झामुमो विधायकों और नेताओं के साथ की बैठक रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमीन मामले में फंसने और जेल जाने के बाद बदले राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी की छह घंटे तक मैराथन बैठक हुई। हालांंकि इस बैठक में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की। बैठक में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हमारे…

Read More

जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है। पिछले दिनों जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक हो गया था। इसके बाद जमकर हो-हंगामा हुआ था। छात्रों के प्रदर्शन के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था, वहीं आगे होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था। छात्र मामले की सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले की जांच पड़ताल के लिए…

Read More

राजभवन के समक्ष तीसरा मोर्चा की धरना सम्पन्न, भारी संख्या में लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता हुए शामिल

राँची: 19 फरवरी 2024 को राजभवन के समक्ष तीसरा मोर्चा प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री लालचंद महतो के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राँची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोड्डा लोकसभा प्रभारी मो. अजहर आलम, प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू एवं रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में लोकहित अधिकार पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता धरना में शामिल हुए । धरना का मुख्य मांग निम्न प्रकार है:- प्रदेश उपाध्यक्ष सह…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात

नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उल्लेखनीय है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनी है। कांग्रेस सरकार में शामिल है। इसी बीच खबरें आई हैं कि कांग्रेस विधायक नई सरकार के गठन को लेकर नाराज हैं। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी…

Read More

ईडी कोर्ट ने बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु को न्यायिक हिरासत में भेजा

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित 8.5 एकड़ बड़गाईं अंचल की जमीन दखल के मामले में बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानु प्रताप प्रसाद की रिमांड अवधि खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने पूछताछ पूरी होने की बात कहते हुए ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत से भानु को जेल भेजने का आग्रह किया। इसके बाद कोर्ट ने भानु को 22 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। इससे पूर्व तीन बार…

Read More