इसे क्या कहा जाए दिखावा या …. राहुल गांधी ने सिर पर गमछा बांध किसानों के साथ की धान कटाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासत तेज होती जा रही है। प्रदेशस्तर से लेकर देश के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए अनेक हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 अक्टूबर से दो दिवसीय चुनावी सभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी रविवार सुबह राजधानी के नवा रायपुर से सटे कठिया गांव किसानों के बीच पहुंचे। राहुल ने किसानों के साथ सिर में गमछा बांध और हाथ में हंसिया पकड़ खेत में धान की कटाई की। इस दौरान…

Read More

नक्सलियों के ट्रैप में सीआरपीएएफ अधिकारी घायल, रांची एयरलिफ्ट

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के कोल्हान जंगल में सर्चिंग के दौरान गुरुवार को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाईक होल की चपेट में आने सीआरपीएफ के एक अधिकारी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के द्वारा टोंटो थाना क्षेत्र के हाथीबुरु जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध सयुंक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीआरपीएफ के एसआई परविंदर कुमार स्पाईक होल की चपेट में आ गए, जिससे लोहे का सरिया अधिकारी के पैर के आर पार…

Read More

तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वायरल

मुरादाबाद : मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने आज थाना पुलिस को दी तहरीर में अपनी बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और उसके आरोपित द्वारा उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। सोमवार रात्रि में थाना पुलिस ने आरोपित युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना मैनाठेर क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी डेढ़ माह पहले पड़ोस के गांव जाफरपुर में मेला देखने गई…

Read More

होम में 115 शव मिलने से सनसनी

कैनन सिटी : अमेरिका के कोलोराडो में एक ग्रीन फ्यूनरल होम में 115 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शवों के गलत तरीके से रखने की जांच की जा रही है। फ्रेमोंट काउंटी शेरिफ एलन कूपर ने बताया कि जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यहां कुछ गलत हुआ है या कोई बड़ी लापरवाही की गई है। कोलोराडो के पेनरोज में रिटर्न टू नेचर फ्यूनरल होम में शवों की ‘हरित’ अंत्येष्टि बिना केमिकल व ताबूत के…

Read More

उपायुक्त के निर्देश पर मानगो नगर निगम ने चलाया प्रतिबंधित गुटखा के विरुद्ध अभियान, 1000 वसूला जुर्माना

जमशेदपुर : जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा को लेकर जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 30 से अधिक दुकानों की जांच की गई। इस दौरान पांच दुकानों में प्रतिबंधित गुटखा पाया गया। जिसके बाद इनसे 200 प्रति दुकान के अनुसार 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान को लेकर उप नगर आयुक्त सुरेश यादव ने कहा कि सरकार के निर्गत आदेश के अनुसार सिगरेट समेत अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन)…

Read More

झामुमो, कांग्रेस और राजद ने लगातार झारखंड की भावनाओं से खेला : बाबूलाल मरांडी

गढ़वा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को 58वीं संकल्प सभा को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर ऊटारी में संबोधित किया। उन्होंने आक्रामक अंदाज पर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया तथा राज्य में ठप विकास कार्य, बेरोजगारी, खनिज संसाधन, जमीन बालू, अनाज की लूट, महिला उत्पीड़न को उजागर किया। मरांडी ने कहा कि झामुमो कांग्रेस और राजद की तिकड़ी ने वर्षों से झारखंड की जनता और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया। झारखंड आंदोलन को बेचा और खरीदा…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पंजीकृत राजनैतिक दल सदस्यों के साथ की बैठक

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने क्षेत्र के पंजीकृत राजनीती दल सदस्यों के साथ रेशनालाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन से सम्बन्धित प्राप्त प्रस्तावों को लेकर बैठक की। 50- इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र एवं मतदाताओं के सुव्यवस्थीकरण से सम्बन्धित प्राप्त प्रस्ताव पर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। बताया गया कि मतदान केंद्र संख्या 314 से 337 तक पूर्व के मतदान केंद्र में तीन नए मतदान केंद्र को बढ़ाते हुए जहां 1400 से अधिक मतदाता है, उन्हें नए मतदान केंद्र में स्थानांतरण किया…

Read More

विहिप-बजरंगदल शौर्य जागरण रथ यात्रा पहुंची जमशेदपुर शहर, हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल शौर्य जागरण रथ यात्रा जमशेदपुर शहर पहुंची। इस दौरान रथ यात्रा का सोनारी राम मंदिर, कदमा रंकिनी मंदिर, रामनगर चौक, उलियान मेन रोड रॉयल मेडिकल, नेताजी सुभाष पार्क चौक और बाल गणपति विलास पूजा समिति के पास जोरदार स्वागत भी किया गया। साथ ही रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई। वहीं कदमा रथ यात्रा संचालन का नेतृत्व उत्तम कुमार दास, जीतेंद्र प्रमाणिक, सुभाष चटर्जी, प्रदीप सिंह, आकाश राज, शंभू प्रमाणिक, विवेक शर्मा, सुधा जौहरी, लक्की…

Read More

झारखंड के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार को जड़ से करेंगे खत्म : राज्यपाल

रांची : सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को बतौर झारखंड के राज्यपाल के रूप में सोमवार को चार महीने पूरे कर लिए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार और सभी अनियमिताओं को जड़ से समाप्त करेंगे। दो-तीन साल में विश्वविद्यालयों में कई सुधार किए जाएंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल चार महीने पूरे होने पर कहा कि मैं अपने सभी विवि को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि राज्य के विवि में फर्जी प्रमाण पत्र नहीं बनेंगे। राज्यपाल ने कहा कि सभी विवि को एक…

Read More

गोविंदपुर पुलिस ने फरार आरोपी के घर में डुगडुगी बचाकर चस्पा किया इस्तेहार

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना की पुलिस ने ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू सिंह के छोटा गोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर पर डुगडुगी बजाते हुए इस्तेहार चस्पा किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। मौके पर थाना के एएसआई राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मामला 4 फरवरी 2020 को दर्ज हुआ था। वहीं जादूगोड़ा निवासी भुक्तभोगी मंगल सिंह ने आरोपी सोनू सिंह के विरुद्ध थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरोपी…

Read More

गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर विधायक सरयू राय ने छात्रों के बीच बांटी पाठय सामग्री

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ‘वीणापाणि पाठशाला’ के छात्रों के बीच पाठय सामग्री का वितरण किया। जिसको पाकर बच्चे काफी प्रफ्फुलित हुए। बताते चलें कि विधायक सरयू राय की पहल पर सामाजिक संस्था स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 8 वीं, 9वीं व 10 वीं कक्षा के लिए “वीणापाणि पाठशाला” के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। साथ ही इसका संचालन एक वर्ष से भी अधिक समय…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने चलाया स्वच्छता श्रमदान अभियान, 2900 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने रविवार एक महत्वपूर्ण सफाई पहल का नेतृत्व कर सामुदायिक कल्याण और स्वच्छता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देश पर”स्वच्छता के लिए श्रमदान” अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें 2900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और जो इस उद्देश्य के प्रति एकता और समर्पण का प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान शहर के 35 स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसका थीम ‘कचरा मुक्त भारत’ पर आधारित था। साथ ही इसका उदेश्य…

Read More

दहेज में कार न लाने पर और बेटी पैदा होने पर बहू को मारपीट

मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिन थाना पुलिस को दी तहरीर में हापुड़ निवासी अपने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी शादी के बाद से ही आरोपित ससुरालिये दहेज में कार न लाने पर उत्पीड़न कर रहे थे और बेटी पैदा होने के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया जिसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपनी बच्ची को लेकर सुसराल आ गई। पीड़िता की शिकायत पर मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपित पति, सास व जेठानी…

Read More

बिस्टुपुर एसएनटीआई सभागार में हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर की आम बैठक हुई संपन्न

जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित एसएनटीआई सभागार में शनिवार हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) संपन्न हुई। यह आयोजन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। क्योंकि इसने सामुदायिक पहल के माध्यम से शहर के नागरिकों के बीच बागवानी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि की। बैठक में अध्यक्ष सुमिता नूपुर ने स्वागत भाषण दिया। साथ ही उन्होंने सोसायटी की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन के साथ साथ भाग लेने वाले सदस्यों का हार्दिक स्वागत भी किया। इस दौरान सुमिता नुपुर ने तीन साल के अंतराल के…

Read More

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मूवी स्पेशल-26 देखकर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन की ठगी

– चार गिरफ्तार, महिला और सरगना समेत तीन फरार, सामान बरामद – एक माह तक प्लानिंग और मूवी सीन का रिहर्सल कर दिया घटना को अंजाम जमशेदपुर : बीते 24 सितंबर सुंदरनगर थाना अंतर्गत जोंडरागोड़ा लाइन टोला पटेल बगान मेट्स इंडिया कंपनी के पास रहने वाली एम. मेरी नामक महिला के घर में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की बॉलीवुड मूवी स्पेशल 26 से प्रेरित होकर टाटा सूमो वाहन से पहुंचे महिला समेत सात की संख्या में आरोपियों ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर रेड किया। इस दौरान सभी आरोपी सूट-बूट…

Read More

बाप ने बेटी के साथ किया गंदा काम, मामला दर्ज

ऊना : छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची ने अपने पिता पर ही उसके साथ छेड़छाड़ करने व उसके प्राइवेट पार्टस को टच करने का आरोप लगाया है। बच्ची द्वारा ये बात अपनी स्कूल टीचर को बताई गई। जिस पर स्कूल टीचर ने प्रिंसीपल को सारी बात बताई। जिस पर स्कूल प्रिंसीपल द्वारा इसकी सूचना पुलिस को देने पर गगरेट पुलिस ने पिता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस पिता पर अपनी बेटी के साथ ही छेड़छाड़ करने के…

Read More

आजसू पार्टी शहीदों के सपनों को साकार करेगी :सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी का शुक्रवार से मोरहाबादी में तीन दिवसीय महाधिवेशन उत्साह और उल्लासपूर्ण माहौल में शुरु हुआ। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के कोख से जन्मा और झारखंड के सपूतों के शहादत एवं बलिदान से सिंचित आजसू पार्टी शहीदों के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितो और अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के आकांक्षाओं के लिए संघर्ष करने वाला एक राजनीतिक संगठन है। वर्ष 2000 से आजसू पार्टी एक राजनीतिक दल के रूप…

Read More

राशन कटौती के खिलाफ निर्माण यूनियन (सीटू) ने किया प्रखंड कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन

कोडरमा: जनवितरण प्रणाली दुकानों में राशन कटौती के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले कोडरमा प्रखंड कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन. इससे पूर्व तालाब पार्क से एक जुलूस निकाला गया. जिसमें राशन कटौती बंद करो, डीलरों पर कार्रवाई करो, कोडरमा जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो, निर्माण मजदूरों को सुखाड़ राहत की गारंटी करो, निर्माण मजदूरों के लिए रोजगार योजना चालू करो आदि नारे लगाए जा रहे थे. जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन व सभा में तब्दील हो गया. नागेश्वर दास…

Read More

झारखंड की शिक्षा नीति पर भाजपा नेता ने खड़े किए सवाल, छात्रवृत्ति न मिलने पर आंदोलन करने के लिए चेतावनी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग सभी बी.एड कॉलेज में एससी, एसटी और ओबीसी छात्र-छात्राओं को वर्ष 2021 से लेकर अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। वहीं राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति नहीं दिए जाने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधेरे में है। जिसके तहत भाजपा नेता विमल बैठा छात्रों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा नीति पूरी तरह ध्वस्त होती जा रही है। जिसका खामियाजा होनहार छात्रों को झेलना पड़ रहा है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं की स्थिति दिन ब…

Read More

कदमा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र (भवन) प्रभारी की एक बैठक बीएच एरिया में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार संपन्न हुई। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि मंडल प्रवासी राजकुमार सिंह और मंडल प्रभारी अनिल मोदी उपस्थित रहे। इस दौरान राजकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है। मौके पर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद थे।

Read More

कदमा गणेश मेला में श्रद्धालुओं से हो रही पार्किंग की अवैध वसूली, मालामाल हो रहे पार्किंग संचालक

 पिछली बार पार्किंग टेंडर से जमशेदपुर अक्षेस विभाग को हुई थी लाखों रुपए राजस्व की प्राप्ति, इस बार हो रहा नुकसान, नहीं हुआ टेंडर जमशेदपुर : बीते 19 सितंबर से कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में बाल गणपति विलास कमिटी द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोजाना पूरे शहर के हजारों लोग मेला घूमने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर गणेश पूजा मैदान के चारों तरफ अवैध वसूली भी की जा रही है। जिससे जैसा मन उससे कर्मचारी…

Read More

पुलिस ने किया पैदल मार्च, अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

कोडरमा: जिले के झुमरी तिलैया शहर में जाम की समस्या बरकरार है। इससे निजात दिलाने के लिए मंगलवार को कोडरमा अधीक्षक एवं उनकी टीम ने शहर में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने किए गए अतिक्रमण का मुआयना किया। इस संबंध में उन्होंने कुछ स्थलों को चिन्हित किया जिसमें झंडा चौक, ओवरब्रिज, स्टेशन रोड, रांची–पटना रोड तथा सड़क के किनारे लगने वाले ठेलों एवं अन्य स्थान का भी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए। साथी यह भी आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र शहर की इन समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। मौके पर इंस्पेक्टर…

Read More

बड़कागांव के पंकरीबरवाडीह में मेगालिथ स्थल पर इक्विनोक्स का नजारा देखने पहुंचे खगोल प्रेमियों का मंसूबे पर फिर पानी

👉 आसमान में छाए बादल सूर्योदय का नजारा देखने के लिए बना बाधक बड़कागांव: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह गांव स्थित भोक्ता स्थान पर 23 सितंबर की सुबह 6:10 बजे इक्वीनोक्स (समदिवारात्रि) के खूबसूरत सूर्योदय का नजारा को देखने पहुंचे खगोलप्रेमी के मंसूबे पर आसमान में छाए बादल बाधक बनकर आखिरकार पानी फेर ही दिया। 23 सितंबर को सूर्य शून्य डिग्री पर होता है जिसके कारण दिन व रात बराबर होती है। दूसरे दिन सूर्य 24 सितंबर से मकर रेखा की तरफ दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर अग्रसर होते दिखाई देता है।…

Read More

घाटशिला पुलिस ने नक्सली मीना पहाड़िया के घर पर चस्पा किया इस्तेहार

जमशेदपुर : घाटशिला थाना की पुलिस ने शनिवार कई मामलों में फरार चल रही नक्सली मीना पहाड़िया के पश्चिम बंगाल पुरुलिया थाना बागमुंडी आमकोच स्थित घर पर इस्तेहार चस्पा किया। उसके विरुद्ध घाटशिला थाना में सरकारी काम में बाधा डालने के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और नक्सली संबंधी मामले समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हैं। जिसको लेकर पुलिस ने माननीय न्यायालय अपर मुख्य नायक दंडाधिकारी के आदेश पर आज इस्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की।

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा

रांची: राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितम्बर के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।

Read More