जमशेदपुर संसदीय सीट से अंतिम दिन तक कुल 32 प्रत्याशीयों ने किया नामांकन

जमशेदपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए सोमवार 6 मई तक कुल 32 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं स्क्रूटनी की तिथि 7 मई और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी एवं दल का नाम निम्नवत है :- 1. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी 2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी 3. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 4. सौरभ विष्णु, निर्दलीय 5. अरुण…

Read More

सीजीपीसी ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती को दिया समर्थन का भरोसा

जमशेदपुर : कोल्हान सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह और उनके सलाहकार सह झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सोमवार को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को परा समर्थन दिया। वहीं आयोजित एक जनसभा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नेताओं ने जमकर कोसा भी। इस दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी उपस्थित रहे। साथ ही झामुमो लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती ने चुनाव में सभी से उनके पक्ष में समर्थन करने की अपील करते हुए…

Read More

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए

गोमो: 6 मई 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जुलुस के शक्ल में सभा स्थल पर पहुंचे। सभा जैंनामोड़ मैदान में आयोजित हुआ। नामांकन सभा को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भाजपा,…

Read More

नाम निर्देशन के अंतिम दिन कुल 16 ने किया नामांकन प्रपत्र दाखिल

  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो व आजसू पार्टी प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी ने नामांकन प्रपत्र किया दाखिल   बोकारो: 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अधिसूचना जारी होने बाद नाम-निर्देशन के अंतिम दिन सोमवार को कुल 16 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इसमें चार उम्मीदवारों ने दूसरी बार नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो सह निर्वाची पदाधिकारी 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि नाम-निर्देशन के अंतिम दिन कुल 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन…

Read More

भारतीय जनता पार्टी झूठ की राजनीति करती है, मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर: चंपई सोरेन 

भाजपा सरकार आदिवासी, दलित, किसान, गरीब व आरक्षण विरोधी है बोकारो: भाजपा हमेशा झूठ की राजनीति करती आ रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार आदिवासी, दलित, किसान, गरीब व आरक्षण विरोधी है। उक्त बातें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गिरीडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा महतो के नामांकन के बाद हुई आमसभा मे कही। सोमवार को इंडीया गठबंधन के गिरीडीह लोकसभा प्रत्याशी, जेएमएम के मथुरा महतो ने अपना नामांकन पपत्र बोकारो उपायुक्त के समक्ष भरा । इस अवसर सेक्टर पांच मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए…

Read More

गिरिडीह लोकसभा के झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बोकारो उपायुक्त कार्यालय में किया नामांकन

धनबाद: गिरिडीह लोकसभा झामुमो सांसद प्रत्याशी श्री मथुरा प्रसाद महतो ने हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ बोकारो डीसी कार्यालय में नामांकन पर्ची दाखिल किया. सोमवार शुभ नामांकन पत्र दाखिल को लेकर प्रातः काल गंगापुर लिलोरी मंदिर परिसर पहुंचे. आगामी लोकसभा चुनाव के मधे नजर शुभ नामांकन हेतु पूजा अर्चना कर मां लिलोरी का आशीर्वाद प्राप्त किया. और एक नए जोश ताकत के साथ नामांकन के लिए डीसी कार्यालय बोकारो निकल पड़े. पारंपरिक ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी श्री मथुरा प्रसाद महतो डीसी कार्यालय बोकारो में नामांकन किया.…

Read More

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए

कतरास: दिनांक 06/05/2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जुलुस के शक्ल में सभा स्थल पर पहुंचे। सभा जैंनामोड़ मैदान में आयोजित हुआ। नामांकन सभा को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भाजपा, जदयू…

Read More

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को मारी जोरदार टक्कर, दोनों बहनों को हुई मौक़े पर दर्दनाक मौत

धनबाद: बिरसा मुंडा पार्क 8 लाइन के पास सोमवार दोपहर 12:00 बजे अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 100 मीटर तक स्कूटी घसीटती रही।पकड़े गए स्‍कॉर्पियो सवार दोनों आरोपित इसमें डीनोबली भूली की कक्षा नौवीं की छात्रा जिया सोरोन होरो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। बड़ी बहन का नाम अभी पता नहीं चला है। इधर स्काॅर्पियो सवार प्रदीप मंडल और…

Read More

गिरिडीह की जनता महंगाई बेरोजगारी एवं रंगदारी के खिलाफ वोट करेगी: रोहित यादव

कतरास: इंडिया गठबंधन के गिरिडीह लोकसभा झामुमो सांसद प्रत्याशी श्री मथुरा प्रसाद महतो के 6 तारीख नामांकन कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यछ रोहित यादव के नेतृत्व में राजद के प्रधान कार्यालय तेतुलिया एवं सोनारडीह से से लगभग 200 सौ चार पहिया वाहन के विशाल काफिला के साथ राजद समर्थक बोकारो के लिए प्रस्थान किया. सोनारडीह कतरास से विशाल रैली का आयोजन कर श्री रोहित यादव सभी को बोकारो के लिए रवाना किया गया. जिसमे लगभग दो सौ चार पहिया वाहन एवं सैकड़ो मोटरसाईकिल के साथ हज़ारो…

Read More

जमशेदपुर संसदीय सीट से अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 

जमशेदपुर : निर्वाची पदाधिकारी 09-जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र अनन्य मित्तल के समक्ष नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के नाम :- 1. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी 2. मंगल हेम्ब्रम, अखिल भारतीय झारखण्ड पार्टी 3. संजीव कुमार कुंडू, निर्दलीय 4. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय 5. दुर्गा लाल मुर्मू, निर्दलीय 6. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी) 7. आनन्द मुखी, निर्दलीय 8. राकेश कुमार, निर्दलीय 9. पिंकी महतो, निर्दलीय 10. असित कुमार सिंह, निर्दलीय 11. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज…

Read More

बागबेड़ा में हत्या की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद 

जमशेदपुर : बीते रविवार बागबेड़ा थाना अंतर्गत महुआ गली केंद्रीय विद्यालय के पास से पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में अजय वाल्मीकि, विजय मुखी और बजरंगी झा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मामले का खुलासा सोमवार पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेसवार्ता कर किया। मौके पर डीएसपी तौकिर आलम भी मौजूद…

Read More

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा वार्डेन लीलावती कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता, मतदाता पेंटिंग एवं अभिभावकों के साथ सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों के साथ सेल्फी लेते हुए लोकसभा के चुनाव में मतदान करने का अपील की गई. इसके अलावा विद्यालय के आसपास के पड़ोसियों के साथ भी सेल्फी लेकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया. अभिभावक के साथ सेल्फी, अपने अभिभावक को आवेदन मतदान देने के लिए और 18 वर्ष पूर्ण होने…

Read More

बड़कागांव के विस्थापितों के साथ न्याय हो इसलिए जेपी पटेल को जिताना है : अंबा प्रसाद

जेपी पटेल के बड़कागांव दौरा को लेकर अंबा प्रसाद ने महगठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं संग किया बैठक संजय सागर बड़कागांव : आगामी 9 मई को लोकसभा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल का बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान प्रस्तावित है. दिन बृहस्पतिवार को होने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर बड़कागांव में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. उक्त बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद मौजूद रही.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं संचालन…

Read More

ओबीसी कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बांटेंगे कांग्रेस की गारंटी कार्ड

संजय सागर बड़कागांव : ओबीसी कांग्रेस ने बड़कागांव ओबीसी कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दर साव के अगुवाई में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के जीत के लिए चलाया गया. जनसंपर्क अभियान, इस दौरान लोगों के बीच बांटे कांग्रेस गारंटी कार्ड. मौके पर विधायक का अंबा प्रसाद, ओबीसी जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, जिला महासचिव सुनिल साहू, प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चोबे उपस्थित हुए. विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा की इस बार देश में सिर्फ राहुल गांधी की गारंटी चलेगी. यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने…

Read More

दस हजार लोगों को रोजगार से जोड़ने को लेकर किसानों के साथ बैठक 

संजय सागर   बड़कागांव : नीलकंठ क्लीनफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं लिंगराजदेव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में आज गोसाई बलिया के शिव मंदिर के पास मीरा क्लीनफ्यूल्स लिमिटेड के द्वारा लगाया जा रहा बायोकोल बायोगैस और सीएनजी गैस के प्रोजेक्ट के लिए कम्पनी का “बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट” (बी.डी.ए एवं “एमसीएल प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन” (एम.पी.ओ) “पंकज कमल” ने लोगों को जागरूक किया. उन्होंने एम सी एल द्वारा लगाया जा चुका बायोकोल, बायोगैस सीएनजी गैस का प्लांट प्रोजेक्टर द्वारा दिखाया और यह प्लांट अब बड़कागाँव के कांडतरी पंचायत में लगाया जा रहा…

Read More

टाइगर मोबाइल के जवान ने मनाया अपना शादी का 13वां सालगिरह

मेदिनीनगर: शहर थाना टीओपी वन टाइगर मोबाइल के जवान रोहित कुमार चंद्रवंशी ने रविवार को अपना शादी का तेरहवा सालगिरह धूम धाम से मनाया।रविवार की सुबह रोहित कुमार अपने पत्नी सुधा देवी और बच्चो के साथ शहर के छह मुहान चौक स्थित काली मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर भगवान से लंबी उम्र की कामना की। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह अपने घर पहुंच कर अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाम को वे अपने परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में केक…

Read More

ट्रिगर्स के संपर्क में आना अस्थमा रोग बढ़ने के प्रमुख कारण – डॉ. जगदीश लोहिया

– विश्व अस्थमा दिवस 2024 की थीम “अस्थमा शिक्षा सशक्तीकरण”   जमशेदपुर : विश्व अस्थमा दिवस 2024 की थीम अस्थमा शिक्षा सशक्तीकरण पर तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के कंस्लटेंट इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जगदीश लोहिया का कहना हैं कि उत्तेजक कारकों के संपर्क में आना, लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहना, चाहे वह बाहरी वाहन निकास/औद्योगिक से हो या फिर घर के अंदर जैव द्रव्यमान ईंधन जोखिम अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकता है। उनके अनुसार ट्रिगर्स के संपर्क में आना, शहरीकरण और औद्योगीकरण अस्थमा बढ़ने के प्रमुख…

Read More

जुगसलाई की भूमिका ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और समाज को किया गौरवांवित 

जमशेदपुर : सोमवार आईसीएसई 10 वीं के घोषित परिणामों में जुगसलाई निवासी शिवचंद शर्मा की सुपुत्री भूमिका शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार समेत पूरे समाज को गौरवांवित किया हैं। वहीं भूमिका ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी करते समय हर दिन 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई करती थी। इस दौरान बिस्टुपुर स्थित कॉवेंट स्कूल में पढ़ाई करने वाली भूमिका से भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछेने पर उसने बताया कि वह इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में पढ़ाई कर नए आयाम हासिल करना चाहती…

Read More

अनुमंडल कार्यालय में पोस्टल बैलेट से हुआ मतदान 

जमशेदपुर : अनुमंडल कार्यालय धालभूम में बनाए गए मतदान केंद्र में पोस्टल बैलेट से सोमवार पहला मतदाता हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर निष्पक्ष रूप से चुनाव सम्पन्न कराने और पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं मतदान केंद्र को रंग-बिरंगे बलुन से सजाया भी गया था। मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एसडीएम धालभूम पारुल सिंह, एक्सक्यूटिव मैजिस्ट्रेट सुमित प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पहले…

Read More

एनटीपीसी ने टंडवा हाई स्कूल को दिये चार कम्प्यूटर सेट

टंडवा : एनटीपीसी कर्णपुरा ने सोमवार को एस.एस + 2 हाई स्कूल,टंडवा को 4 कंप्यूटर सेट देकर छात्र छात्राओ के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दुहराया है। यह पहल छात्रों के बीच शैक्षिक संसाधनों को मजबूत करने और प्रौद्योगिकी के ज्ञान को बढ़ाने का उद्देश्य रखती है। आधुनिक प्रौद्योगिकी का पहुंचना सुनिश्चित करके, एनटीपीसी कर्णपुरा क्षेत्र में शैक्षिक संभावनाओं को समृद्ध करता है। यह स्कूल के प्रिंसिपल नीरज कुमार को दिये गये। फोटो -कम्प्यूटर सेट लेते प्रिंसिपल

Read More

कालीचरण सिह को जिताने के लिये दक्षिणी जोन मे हुई भाजपाइयो की बैठक

टंडवा : भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल दक्षिणी जोन की बैठक राहम में मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रभारी ईश्वर दयाल पांडेय ने किया। बैठक में विशेष रूप से टंडवा मंडल अंतर्गत राहम पंचायत प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ट नेता कामेश्वर पांडेय व जिला उपाध्यक्ष विजय चौबे उपस्थित थे। बैठक में टंडवा दक्षिणी जोन में पड़ने वाले राहम, बड़गांव, डहु पंचायत (शक्ति केन्द्र) के संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी काली चरण सिंह के लिए भारी मतदान हो,…

Read More

तरहसी के छात्र ने व्यावसायिक शिक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन

मेदिनीनगर : तरहसी प्रखंड के राजकृत प्लस टू उच्च विद्यालय तरहसी के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक एवं इंटर के वार्षिक परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया है बता दें कि विद्यालय में आईसेट एवं रिटेल व्यवसायिक विषय चलाया जाता है रिटेल विषय में 41 एवं आईटी विषय में कुल 52 छात्रों माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुए. जिसमें सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए एक रिटेल में रंजन कुमार 91% तथा आईटी में शिवम राज प्रखंड टॉपर प्रवीण यादव एवं प्रकाश सिंह बादल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा इसी प्रकार इंटरमीडिएट में रिटेन…

Read More

डीसी आवास का कुक कुकर के भाप से झुलस कर घायल

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज निवासी गणपत राम पलामू डीसी आवास का कुक उम्र 45 वर्ष सोमवार की सुबह कुकर के भाप से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे परिजनों ने बताया की सोमवार की सुबह गणपत डीसी आवास में खाना बना रहे थे।इसी बीच गर्म कुकर का ढक्कन खुल गया।जिसमे वह कुकर के भाप से झुलस कर घायल हो गए। इसके बाद अन्य स्टाफ के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद…

Read More

मिशन समृद्धि संस्था का मतदान के लिए जागरूकता अभियान निरंतर चल रहा है।

मेदिनीनगर : मिशन समृद्धि संस्था के शीला श्रीवास्तव ने मतदान के प्रति लोगो को जागरूक किया।उन्होंने कहा की लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में अपना योगदान देश के प्रत्येक नागरिको को देना चाहिए। मेदिनीनगर के कचरवा टोला , पांकी रोड जनकपुरी बारालोटा में विशेषरूप से महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। उनके बीच अहिल्या गिरि बैजंती गुप्ता आशा शर्मा सबों ने इस महापर्व के लिए उन्हें उत्साहित करते हुए कहा कि अपने वोट को बर्बाद न जाने दे।फिर पांच साल बाद ही आपको अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका…

Read More

कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने रांची लोकसभा सीट से नामांकन किया

रांची : रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। ज़िला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष यशस्विनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान यशस्विनी सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य मौजूद थे।

Read More