उप-मुखिया को मिला मुखिया का अस्थाई प्रभार

  गिरिडीह:- उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी कार्यालय गिरिडीह ने एक पत्र निर्गत करते हुए मुखिया का प्रभार अस्थाई तौर पर उप- मुखिया को दिए जाने का आदेश जारी किया है।   कार्यालय के द्वारा जारी किए गए आदेश पत्र में लिखा है कि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम दिनांक 30 अगस्त 2024 से 15 सितम्बर 2024 तक सभी पंचायतों में संचालित होगी। सभी मुखिया के हड़ताल में रहने के कारण सरकार की उक्त महत्वकांक्षी कार्यक्रम पर प्रतिकूल असर पडे़गा अत: जनहित एवं कार्य हित…

Read More

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने किया बेंगाबाद प्रखण्ड का दौरा

  अबुआ आवास, सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश   गिरिडीह:- आज दिनांक 31 अगस्त को ग्रामीण विकास विभाग रांची झारखंड के सचिव केएन श्रीनिवासन ने बेंगाबाद प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मधवाडीह और चपुआडीह में अबुआ आवास योजना तथा आरईओ के द्वारा निर्मित सड़क, पुल-पुलिया आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निर्माण कार्य लोगो (सिंबल) सहित ससमय पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही आरईओ द्वारा निर्मित पुल, पुलिया एवं सड़कों का निर्माण…

Read More

रहस्यमय बना हेमराज हत्या कांड 

  टंडवा: बिनय कुमार सिन्हा -धनगडा के रक्शी निवासी हेमराज साव हत्या कांड पुलिस और आमलोगों के लिए रहस्यमय बना हुआ है। अपनी चार पहिया वाहन से पैसेंजर लाने के लिए 29 अगस्त की शाम वह घर से निकला पर उसकी शव कोडरमा में मिला। अपराधियों ने उसकी हत्या गोली मारकर नहीं बल्कि चाकू से गर्दन रेत कर किया। जो आमतौर पर एक दशक पहले उग्रवादी संगठन किया करते थे। मृतक के परिजनो ने पुलिस को ब्यान दिया है कि टीपीसी संगठन ने अपहरण कर हत्या किया। अब सवाल उठ…

Read More

टीपीसी संगठन पर अपहरण का आरोप

  टंडवा: धनगडा के रक्शी गांव एक हेमराज की हत्या और आकाश को ज़ख़्मी करने के मामले में पीड़ित के पिता अर्जून साव के ब्यान पर टंडवा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। कांड संख्या 259/24 में अर्जुन साव ने टीपीसी संगठन पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। जिसमें उल्लेख है कि एक लाख की फिरौती की मांग की जा रही थी। यह घटना 29 अगस्त की शाम की है। इधर इस घटना से परिजनों के चित्कार से सबका कलेजा फट रहा था। बताया गया कि दोनों के…

Read More

कोडरमा से पैसिंजर को लाने के लिए घर से निकला हेमराज की गला रेतकर हत्या, दूसरा आकाश घायल

  टंडवा: धनगडा पंचायत के रक्शी गांव निवासी 18 वर्षीय हेमराज साव को अपराधियों ने दर्दनाक मौत दी है। जबकि चाकू से वार होने से आकाश ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा है। हेमराज को गला रेत कर नृशंस हत्या की गयी। इस दर्दनाक हादसे से टंडवा प्रखंड स्तब्ध और हैरान है। दरअसल अर्जन साव के पुत्र आकाश कुमार और हेमराज 29 अगस्त की शाम कोडरमा से पैसेंजर लाने के लिए घर से निकले थे। परिजनों को बताया गया था कि मुंबई से कोई आ रहा है जिसे लाने के…

Read More

आईजी ने शक्ति कमांडो फोर्स को झंडा दिखाकर किया रवाना, डीआईजी और एसएसपी रहे उपस्थित 

  जमशेदपुर : साकची थाना परिसर स्थित सीसीआर से शनिवार की संध्या आईजी अखिलेश कुमार झा ने झंडा दिखाकर शक्ति कमांडो फोर्स को रवाना किया। इस अवसर पर डीआईजी कोल्हान मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल और एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग के अलावा सभी डीएसपी और थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। मौके पर आईजी ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस द्वारा शक्ति कमांडो फोर्स की शुरुआत कर एक अच्छा इंशिएटिव लिया गया है। इससे शहर के स्कूलों और कॉलेजों में पठन पाठन करने वाली छात्राओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने…

Read More

साधु संतों व धर्मगुरूओं के मार्गदर्शन में होगा विहिप का स्थापना दिवस समारोह

  जमशेदपुर : रविवार को संपन्न होने वाले विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर महानगर समिति के तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए केंद्र, प्रांतीय, विभाग, जिला और प्रखंड स्तर तक के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक शनिवार को बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे संपन्न हुई। वहीं स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी प्रमुख धर्मगुरूओं, साधु संतो , शहर के प्रबुद्ध जन, हिंदू संगठन, विभिन्न समाज के प्रमुख जन, सनातन हिंदू प्रेमियों का महा जुटान होने जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

  जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार मानगो बावन गोड़ा चौक में क्षेत्र के रहने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगो को झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 744 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया। इस दौरान पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट पाकर सभी जरूरतमंद काफी खुश दिखे। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों एवं विधवा माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्र में…

Read More

सोनारी डोबो पुल से छलांग लगाकर बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या, शव की तलाश में जुटी पुलिस 

  जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हार पाड़ा निवासी 40 वर्षीय रंजन कुमार ने शनिवार की सुबह सोनारी दोमुहानी स्थित डोबो पुल ने खरकाई नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पूर्व में बैंक ऑफ बड़ोदा का मैनेजर था और जो गुजरात में पोस्टेड था। वह मां की तबियत खराब होने की वजह से नौकरी छोड़कर शहर आ गया था। वहीं 2 साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि इसी कारण उसने आत्महत्या…

Read More

साकची में नारायणा क्लिनिक ने मेगा ईसीजी शिविर का किया आयोजन 

  जमशेदपुर : हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और रोगों का शीघ्र पता लगाकर जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल जमशेदपुर द्वारा साकची धालभूम रोड स्थित नारायणा क्लिनिक में निःशुल्क मेगा ईसीजी शिविर का आयोजन किया गया। वहीं सुबह 8 से शाम 8 बजे तक चले इस शिविर में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) परीक्षण करवाया और जो हृदय स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण नैदानिक उपकरण है। इस दौरान वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय अग्रवाल, डॉ अभय कृष्ण और डॉ अखलाक अहमद…

Read More

सात घंटे बाद मजदूर बेचन का सरिया से दबा निकला शव

  टंडवा: रेलवे पुल के निर्माण में सरिया गिरने के बाद एक मजदूर बेचन भुइया का शव मलबा से सात घंटे के बाद निकला। बताया गया कि सरिया के ढेर में बेचन दब गया था। यह घटना 10-11 बजे दिन की है। तब से सात घंटे तक शव दबा रहा। मुखिया अरविंद सिंह ने बताया कि गैस कटर से काटकर छह बजे शाम शव को निकाला गया। इसके पहले भी दूसरे कंपनी का पुल बनाने के दौरान कुछ मजदूर घायल हुए थे।

Read More

विधायक ने मृतक के आश्रित को 50-50 लाख मुआवजा तथा रेलवे में एक एक नौकरी देने की मांग 

  टंडवा: भाजपा विधायक किसुन कुमार दास ने रेलवे पुल निर्माण में दो मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रगट की है। साथ ही ठेकेदार राजा कंस्ट्रक्शन से मृतक के आश्रित को 50-50 लाख मुआवजा,रेलवे में एक एक नौकरी और ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि ठेकेदार की लापारवाही से दोनो की मौत हुई है।

Read More

रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान धनगडा में हुआ बड़ा हादसा

  निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का सरिया खिसकने से दो मजदूरो की मौत, एक गंभीर   टंडवा: शनिवार का दिन टंडवा के धनगडा पंचायत के लिए अशुभ साबित हुआ। एक ओर शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन के बुकरू स्थित ब्रिज संख्या 102 निर्माण के दौरान दो मजदूर की मौत हो गयी वहीं रक्शी के एक युवक की हत्या कर दी गयी। बताया गया कि शनिवार को दस बजे सुबह ब्रिज के निर्माण में सरिया बांधने के दौरान सरिया खिसकने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।जिसमें बुकरू के 50 वर्षीय बेचन भुइयां…

Read More

बस की चपेट मे आने से स्कूली छात्र की मौत सड़क जाम

  सिमरिया: सिमरिया बगरा रोड मे बेलगडा के पास शनिवार के दोपहर खुशी बस की चपेट मे आने से बेलगडा मध्य विद्यालय के तीसरा वर्ग के छात्र अभियंक कुमार पिता देवदत्त कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगो ने बगरा सिमरिया रोड जाम कर नौकरी,मुआवजा और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। गुस्साए लोगो को शांत कराने मे एसडीपीओ अजय कुमार केशरी,सीओ गौरव कुमार राय थाना प्रभारी मानव मयंक काफी प्रयास करते रहे।पुलिस शिक्षको को भीड से बचाकर थाना ले आई है। मिली जानकारी के…

Read More

टेल्को फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद 

  जमशेदपुर : बीते 18 अगस्त को टेल्को थाना अंतर्गत मिश्रा बगान में वादी महेश मिश्रा के वाहन पर हुए फायरिंग मामले में एसआईटी ने अनुसंधान के क्रम में नामजद आरोपी टेल्को मनीफिट रामाधीन बगान निवासी राजू यादव को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार आरा के थाना सिग्रहटा चकिया का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के अलावा मोबाइल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा शनिवार कार्यालय में डीएसपी सिटी सुधीर कुमार ने किया।…

Read More

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अंजना पंवार द्वारा शनिवार सिदगोड़ा टाउन हॉल में सफाई कर्मचारियों एवं उनके संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए। बैठक में अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से उनका वेतन, नियमित भुगतान होता है या नहीं, यूनिफॉर्म, आवास समेत अन्य…

Read More

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारी की समस्याओं व समाधान को लेकर की बैठक

  जमशेदपुर : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। वहीं नगर निकायों के साथ साथ अन्य संस्थाओं में कार्यरत सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं व उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर आहूत बैठक में डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी, सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि, सफाई कर्मी शामिल हुए। समीक्षा के…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने पटेल नगर और जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में सीवेज पंपिंग स्टेशनों का किया उद्घाटन 

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शनिवार पटेल नगर, भुइयांडीह और कदमा जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में दो अत्याधुनिक सीवेज पंपिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। जिससे शहर के अपशिष्ट जल प्रबंधन बुनियादी ढांचे और सेवा सीमा क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। वहीं पटेल नगर में 500 केएलडी और जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में 300 केएलडी की क्षमता वाली ये सुविधाएं समुदाय के लिए स्वच्छता सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। पटेल नगर एसपीएस 350 आवासीय और गैर आवासीय संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा। जबकि जय प्रभा कॉम्प्लेक्स…

Read More

कदमा में दीवार तोड़ते लिंटर गिरने से मजदूर का पैर कटा, एमजीएम में चल रहा इलाज 

  जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 19 के नीचे चल रहे क्वार्टर डिस्मेंटल के दौरान शनिवार की सुबह एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पाकर पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना में साकची टिस्को गेट फुटपाथ में रहने वाला मजदूर किशन कुमार का बायां पैर कट गया है। साथ ही उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। मामले में घायल के साथी साकची काशीडीह निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह घायल वह किशन…

Read More

टाटा स्टील ने चोरी के आरोप में एक को पकड़ा, किया थाने के हवाले 

  जमशेदपुर : साकची थाना के पास स्थित टाटा स्टील सीपीपी प्रोजेक्ट साइड में शनिवार की सुबह चोरी की नियत से घुसे एक आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। जिसके बाद उसे थाने के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी रमजान अंसारी कपाली गौस नगर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने टाटा स्टील टाउन सिक्योरिटी अजय कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read More

ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक घायल

  मेदिनीनगर: गढ़वा जिला के पचपड़वा गांव निवासी जितेंद्र कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर बाहर घूमने निकला था। इसी बीच रास्ते में एक अज्ञात ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमे जितेंद्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को…

Read More

ट्रैक्टर से गिरकर 30 वर्षीय मजदूर की मौत

  मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट बंदूआ गांव निवासी मजदूर मित्तल भुइया उम्र 30 वर्ष की शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इस घटना के बारे में ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूरों ने बताया की शनिवार की सुबह मित्तल भुइयां चैनपुर से सीमेंट लदा ट्रैक्टर पर पीछे डाला में बैठ कर पड़वा सीमेंट अनलोड करने जा रहा था।इसी बीच पड़वा में ट्रैक्टर से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूरों के द्वारा उसे इलाज के लिए…

Read More

झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को सौंपा पत्र

  मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने निम्नलिखित 5 सूत्री मांगो के लिए राज्यपाल को पत्र सौंपा है। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की मांग इस प्रकार है।1. पंयायती राज वित आयोग का राशि शीघ्र पंचायत को दी जाए ताकि पंचायत//गांव की सर्वांगिन विकास हो सके।2. कार्य अवधि के दौरान किसी भी जन-प्रतिनिधि (मुखिया, पं.स.स., वार्ड सदस्य, प्रमुख एवं जिला परिषद्) की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना होने पर उचित 30 लाख की मुआवजा की व्यवस्था की जाए ताकि उनका परिवार का भरन- पोषण हो सके।3. माननीय मुखियागणों का मानदेय केरल राज्य…

Read More

एमएमसीएच अस्पताल भगवान भरोसे निजी प्रैक्टिस में मस्त है सरकारी डॉक्टर: रूचिर तिवारी

  भाकपा जिला सचिव ने रात्रि में अस्पताल का किया औचक निरीक्षण मरीज से मिलकर जाना उनका हाल-चाल मेदिनीनगर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने अर्ध रात्रि में एम एम सीएच सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया वहीं उत्पाद विभाग में चल रहे हैं बहाली में गंभीर रूप से भरती अभ्यर्थियों से मुलाकात किया जहां पर पाया कि अभ्यर्थियों की हालत बिलकुल ही नाजुक है अस्पताल में रात्रि के…

Read More

स्वर्णकार संघ के महासचिव ने मरीज को उपलब्ध कराया ब्लड

  मेदिनीनगर: पलामू जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक गंभीर मरीज को बल्ड उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर सोनी के पुत्र के इलाज के लिए एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। सुधीर सोनी ने अपने पुत्र के इलाज के लिए हर जगह ब्लड खोजा लेकिन उन्हें ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया। जैसे ही इस बात की जानकारी पलामू जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित कुमार वर्मा को मिला। उन्होंने देर ना करते हुए स्वर्णकार संघ के चैनपुर…

Read More