कांग्रेस के केंद्रीय सचिव एवं बंगाल कांग्रेस के सह प्रभारी बनाए जाने पर अंबा प्रसाद का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

  बड़कागांव :विधायक अम्बा प्रसाद को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव एवं बंगाल कांग्रेस के सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रखंड के कांग्रेसियों ने बुके देकर स्वागत किया । बताते चलें कि विधायक अम्बा प्रसाद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी संगठन कि बैठक में भाग लेने के लिए विधायक सोमवार को ही दिल्ली गई थी। दिल्ली वापस लौटने के क्रम में बुधवार को नयाटांड में स्थित श्री गणेश फ्यूल स्टेशन एवं बड़का गांव मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से…

Read More

बड़कागांव मध्य पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवास के लिए 600 आवेदन आया

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव मध्य पंचायत में आपकी योजना , आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल एवं संचालन भास्कर राज ने किया. कार्यक्रम में मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य एवं एवं पंचायत सेवकों को हड़ताल में चले जाने के कारण कार्यक्रम में असर दिखा .लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड व अंचल के कर्मियों ने अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया. अबुवा आवास के लिए 600 फॉर्म, आंचल से संबंधित तीन आवेदन आया, जॉब कार्ड के…

Read More

बड़कागांव में खेलो झारखंड तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

  संजय सागर बड़कागांव :खेलो झारखंड कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन का अंडर- 19 के लिए खेल प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के मैदान में खेला गया। विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूली बच्चों ने जोरदार आजमाइश की और अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। तीन दिनों की चली प्रतियोगिता में पीएम श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 62 पदक जीते और ओवरऑल चैंपियन रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रहलाद गुप्ता ने किया एवं बच्चों के…

Read More

स्वरोजगार से जोड़ रही है राज्य सरकार :अंबा प्रसाद

  35 लाभुकों को बकरा विकास योजना का लाभ मिला संजय सागर बड़कागांव : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सह बकरा विकास योजना के तहत 75% एवं 90% अनुदान पर बड़कागांव के कुल 35 लाभुकों को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया.इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सरकार की काफी महत्वाकांक्षी योजना है. जिसमें पशुपालकों को आर्थिक मदद एवं स्वरोजगार मुहैया कराने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है. मौके पर विभागीय पशु चिकित्सक डॉक्टर उज्जवल कुमार,जिला पशुपालन कार्यालय से प्रतिनिधि महेश कुमार,पशु विक्रेता…

Read More

भाजपा की बैठक में गठबंधन तोड़कर अपना उम्मीदवार दिए जाने की उठी मांग

  संजय सागर बड़कागांव :भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पश्चिम, पूर्वी उरीमारी, केरेडारी एवं पिपरवार मंडल कार्य समिति की संयुक्त एक दिवसीय बैठक बड़कागांव प्रखंड के सांढ पंचायत भवन प्रांगण पश्चिमी मंडल पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया। बैठक की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदे मातरम गीत गाकर की गई। सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बैठक का उद्देश्य पर विषय वस्तु से अवगत कराई। उन्होंने कहा कि…

Read More

मां जगदम्बे नवयुवक संघ सलेया ने किया दुर्गा पूजा कमिटी का गठन,अमित कुमार बने अध्यक्ष

  गढ़वा: मां जगदम्बे नवयुवक संघ सलेया, रंका के दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा के लिए आलोक कुमार उर्फ पप्पू गुरुजी के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रम समिति से इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही इसके लिए एक दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया. नवगठित दुर्गा पूजा कमेटी का अध्यक्ष अमित कुमार,उपाध्यक्ष,सोनू तिवारी,सचिव गोलू कुमार उप सचिव सागर कुमार,दिलीप कुमार,कोषाध्यक्ष नीरज कुमार,सह कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, धर्मा कुमार, मनी मिश्रा मीडिया प्रभारी प्रकाश,निखिल,विकास,नवनीत,बैठक में वर्ष 2023 का आय…

Read More

झारखंड में कर्मचारियों का हेमंत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, हड़ताल पर मुखिया, वनरक्षी और पंचायत सचिव

  लातेहार: झारखंड प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। झारखंड के मुखिया, वनरक्षी, पंचायत सचिव, पारा शिक्षक समेत कई विभागों के कर्मचारी हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि जिस प्रकार से पूर्व की रघुवर दास सरकार में उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी उपेक्षा हुई, ठीक वैसे ही हालात हेमंत सोरेन की सरकार में भी बनी हुए हैं।कर्मचारियों का आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार उनकी मांगों और समस्याओं को अनसुना कर रही है।…

Read More

ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,पकड़े गए सभी वाहनो से वसूले गए 450, 500 रुपए

  मेदिनीनगर: ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में मंगलवार की शाम शहर के रेड़मा चौक और कचहरी चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोक कर उनकी गहनता पूर्वक जांच की गई।वही वाहन जांच के क्रम में बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड दर्जनों मोटरसाइकिल को जब्त कर उसे सुरक्षार्थ हेतु शहर थाना में रखा गया। इसके अलावा 2 टेंपो और 2 ई रिक्शा का चालान सीजीएम कार्यालय भेजा गया।वही 4 टेंपो को…

Read More

चोरी के सामान के साथ पकड़े गए तीन चोर को भेजा गया जेल

  मेदिनीनगर: शहर थाना की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन चोर को पकड़ कर मंगलवार की शाम उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और टिओपी 2 प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह शहर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड में तौहीद नामक व्यक्ति के ऐसी दुकान से चोर बैटरी रिक्शा पर चोरी का सामान लेकर भाग रहे थे।इसी बीच रात्रि गस्ती में टाइगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह,राकेश सिंह राजेश चंद्रवंशी और सुबिंद कुमार ने…

Read More

भाजपा नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान

  मेदिनीनगर: पलामू भाजपा जिला महामंत्री सह डालटनगंज भंडरिया विधानसभा के युवा नेता ज्योति पाण्डेय ने आज जन सम्पर्क के दौरान सलतुआ पंचायत के युवाओं, माता बहनों, सम्मानित जनता एवं वहा के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कि मुलाकात के क्रम में लोगों को संबोधित करते हुए श्री ज्योति पांडे ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं, किसानों , युवाओं एवं गांव के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं आजादी के बाद कई दसको तक जिन स्थानों पर विकास की किरणें नहीं पहुंची थी वहां केंद्र…

Read More

भाजपा पलामू प्रमंडलीय प्रभारी बनी कल्याणी पांडे

  मेदिनीनगर: बीजेपी महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने लातेहार जिले की श्रीमती कल्याणी पांडे को पलामू प्रमंडलीय प्रभारी एवं पाकी निवासी श्रीमती मंजूलता दुबे को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा पलामू जिलाध्यक्ष रीना किशोर ने प्रदेश अध्यक्ष को आभार व्यक्त किया है और दोनो नवनियुक्त नेत्रीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमती पांडे कुशल संगठनकर्ता है उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पलामू जिला में महिला मोर्चा सशक्त रूप से अपनी जवाबदेही जिम्मेवारी सक्षमता से पूरी करेगी। बधाई देने वालों में रूपा…

Read More

उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का की आयोजन

  मेदिनीनगर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया।जनता दरबार में हैदरनगर के करीमडीह से आये वृद्ध नागरिक निसार अहमद ने उपायुक्त से आवागमन हेतु ट्राईसाईकिल की मांग की,उन्होंने बताया कि वह दिव्यांग है जिसके कारण चलने- फिरने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अतः उन्हें ट्राईसाईकिल…

Read More

गरीब दलित आज भी प्रधानमंत्री आवास से वंचित: रूचिर तिवारी

  भाजपा जिला सचिव ने किया दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान मेदिनीनगर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने शुकरी, तालापारा, बुढ़ीबीर,चौठासा,जयनगरा, कोदुवाडीह, आदि गांव में जनसंपर्क अभियान कर लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ जहां गई एक गांव में दलितों की बस्ती में गया जहां पर कोई भी सरकारी सुविधा नजर नहीं आता सड़क नहीं है, पीने के पानी के लिए चापाकल नहीं है, वही, प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दलितों को नहीं मिला है। भाजपा के विधायक और सांसद…

Read More

पलामू झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा मृतक के परिजनों से मिले

  मेदिनीनगर: पलामू मे उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान छतरपुर के कऊअल गांव के रहने वाला अभ्यर्थी अरुण कुमार की मौत के बाद JMM के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा नें मृतक अभ्यर्थी अरुण कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनको संत्वाना दिया साथ ही हर सम्भव सरकार से मदद दिलाने का भरोसा जताया. जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा नें कहा की अरुण कुमार होनहार लड़का था इसके देहांत के बाद उसके परिजन का रो रो कर हाल बेहाल है.इनकी हालात को देखते हुए वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से…

Read More

पहले पति के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

  मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी बुधन भुइयां की पत्नी सुनैना देवी उम्र 35 वर्ष अपने पहले पति के प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की। जिसमें उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में सुनैना देवी के दूसरे पति बुधन भुइयां ने बताया कि वर्ष 2009 में सुनैना का विवाह पाटन थाना…

Read More

सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला घायल स्थित गंभीर

  मेदिनीनगर: गढ़वा जिला के चिनिया गांव निवासी कलीम अंसारी की पत्नी जयबुन बीबी उम्र 40 वर्ष बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जयबुन बीबी बुधवार की दोपहर अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर इलाज करवाने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के…

Read More

अक्षय कुमार सिंह सहित चार खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर लातेहार जिला व देश का नाम रौशन किया

  लातेहार: साउथ एशिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 28 अगस्त व 29 अगस्त 2024 को काठमांडू नेपाल के दशरथ स्टेडियम मे आयोजित किया गया था। जिसमे लातेहार जिला कराटे कोच अक्षय कुमार सिंह सहित चार खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर लातेहार जिला व देश का नाम रौशन किया।अक्षय कुमार सिंह, कुमिते सप्रधा मे काश्य पदक विजेता, शौर्य राज, सिल्वर मेडल, अभिषेक एक्का ब्रोंज मेडल, जीतू उरांव झारखंड कराटे टीम कोच सिंहान धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए थे।इसी क्रम में आज उपायुक्त श्रीमती…

Read More

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ में डीसी ने परिसंपत्तियों का किया वितरण

  जमशेदपुर : राज्य सरकार के निर्देश पर 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को डीसी अनन्य मित्तल पटमदा प्रखंड के लक्षीपुर पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिविर में लगाये गए सभी स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी भी ली। मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि शिविर में जितने ग्रामीण…

Read More

डीसी ने पटमदा में सरकारी योजनाओं और स्कूल का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

  जमशेदपुर : जिले के डीसी अनन्य मित्तल ने बुधवार को पटमदा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न योजनाओं, स्कूल, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटमदा के बिडरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय माचा का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने पाया कि मेन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद शिक्षिका सीमा डे को सख्त निर्देश दिया कि विद्यालय में मध्याहन भोजन योजना के तहत दैनिक मेन्यू के अनुसार ही बच्चों को उपलब्ध कराएं। स्कूल निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्याहन भोजन…

Read More

कदमा बाजार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुआ काव्य सम्मेलन का आयोजन 

  जमशेदपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर कदमा बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जमशेदपुर शाखा की ओर से शहर के सम्मानित काव्य जगत से जुड़े कवि कवित्री भाई बहनों के लिए काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में कवि कवित्री भाई बहनों ने अपनी काव्य रचनाओं से लोगों को लाभान्वित किया। इस दौरान मेहमानों को संबोधित करते हुए प्रभारी ब्रह्माकुमारी संजू दीदी ने सभी को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सुखमय विश्व के नवनिर्माण में कवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके…

Read More

मंडी शुल्क लगाने से व्यापारियों का अस्तित्व संकट में आ जाएगा – अनिल मोदी 

  जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य में कृषि उत्पादन बाजार समिति पर मंडी टैक्स लगाने की सुगबुगाहट शुरू होते ही सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आंदोलन की घोषणा एवं पूरे प्रदेश में विरोध के स्वर से झारखण्ड सरकार ने बुधवार रांची के कृषि निदेशालय में प्रदेश के व्यापारिक संगठनों एवं कृषकों की एक बैठक आहूत की। जिसमें जमशेदपुर से सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष पवन नरेडी समेत अन्य व्यापारियों ने शिरकत…

Read More

वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक समारोह हुआ संपन्न

  जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक एवं शिक्षक दिवस का आयोजन बुधवार बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान स्वागत गान, स्वागत भाषण और नृत्य का आयोजन पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पिंकी पाण्डेय ने किया। मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब सम्पूर्ण लॉकडाउन था, तब मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने के लिए विधायक सरयू राय ने वीणापाणि पाठशाला की स्थापना की…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक”

  अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बने – बन्ना गुप्ता जमशेदपुर : विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न सरकारी ऐजेंसी जिसमें मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, पेयजल स्वच्छता विभाग, उर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। जिसकी शुरुआत जमशेदपुर अधिसुचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम के साथ हुई। जिसमें विभाग के कार्य प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा के साथ क्षेत्र में सफाई कर्मियों की संख्या बल में बढ़ोतरी किये जाने, खराब स्ट्रीट…

Read More

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रेलवे जीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, डीआरएम और एआरएम रहे मौजूद

  जमशेदपुर : आगामी 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर में आगमन होने जा रहा है। इस दौरान उनके द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और जिसका कार्यक्रम तय किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है।…

Read More

शहर में टाटा मलेरिया और जमशेदपुर अक्षेस विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, 186000 रुपए वसूला जुर्माना 

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल द्वारा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया गया कि सभी जगह जांच बढ़ाया जाए और लार्वा पाए जाने वाले स्थल पर जुर्माना अधिरोपित किया जाए। जिसके तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर टाटा मलेरिया एवं अक्षेस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कदमा, सोनारी, सीतारामडेरा और साकची समेत विभिन्न बाजारों के होटलों, मुर्गा लाइन, खटाल, आवासीय परिसर, निर्माणाधीन व सोसायटी भवन के बेसमेंट एवं परिसर में जल जमाव की औचक…

Read More