सात घंटे बाद मजदूर बेचन का सरिया से दबा निकला शव

  टंडवा: रेलवे पुल के निर्माण में सरिया गिरने के बाद एक मजदूर बेचन भुइया का शव मलबा से सात घंटे के बाद निकला। बताया गया कि सरिया के ढेर में बेचन दब गया था। यह घटना 10-11 बजे दिन की है। तब से सात घंटे तक शव दबा रहा। मुखिया अरविंद सिंह ने बताया कि गैस कटर से काटकर छह बजे शाम शव को निकाला गया। इसके पहले भी दूसरे कंपनी का पुल बनाने के दौरान कुछ मजदूर घायल हुए थे।

Read More

विधायक ने मृतक के आश्रित को 50-50 लाख मुआवजा तथा रेलवे में एक एक नौकरी देने की मांग 

  टंडवा: भाजपा विधायक किसुन कुमार दास ने रेलवे पुल निर्माण में दो मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रगट की है। साथ ही ठेकेदार राजा कंस्ट्रक्शन से मृतक के आश्रित को 50-50 लाख मुआवजा,रेलवे में एक एक नौकरी और ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि ठेकेदार की लापारवाही से दोनो की मौत हुई है।

Read More

रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान धनगडा में हुआ बड़ा हादसा

  निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का सरिया खिसकने से दो मजदूरो की मौत, एक गंभीर   टंडवा: शनिवार का दिन टंडवा के धनगडा पंचायत के लिए अशुभ साबित हुआ। एक ओर शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन के बुकरू स्थित ब्रिज संख्या 102 निर्माण के दौरान दो मजदूर की मौत हो गयी वहीं रक्शी के एक युवक की हत्या कर दी गयी। बताया गया कि शनिवार को दस बजे सुबह ब्रिज के निर्माण में सरिया बांधने के दौरान सरिया खिसकने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।जिसमें बुकरू के 50 वर्षीय बेचन भुइयां…

Read More

बस की चपेट मे आने से स्कूली छात्र की मौत सड़क जाम

  सिमरिया: सिमरिया बगरा रोड मे बेलगडा के पास शनिवार के दोपहर खुशी बस की चपेट मे आने से बेलगडा मध्य विद्यालय के तीसरा वर्ग के छात्र अभियंक कुमार पिता देवदत्त कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगो ने बगरा सिमरिया रोड जाम कर नौकरी,मुआवजा और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। गुस्साए लोगो को शांत कराने मे एसडीपीओ अजय कुमार केशरी,सीओ गौरव कुमार राय थाना प्रभारी मानव मयंक काफी प्रयास करते रहे।पुलिस शिक्षको को भीड से बचाकर थाना ले आई है। मिली जानकारी के…

Read More

टेल्को फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद 

  जमशेदपुर : बीते 18 अगस्त को टेल्को थाना अंतर्गत मिश्रा बगान में वादी महेश मिश्रा के वाहन पर हुए फायरिंग मामले में एसआईटी ने अनुसंधान के क्रम में नामजद आरोपी टेल्को मनीफिट रामाधीन बगान निवासी राजू यादव को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार आरा के थाना सिग्रहटा चकिया का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के अलावा मोबाइल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा शनिवार कार्यालय में डीएसपी सिटी सुधीर कुमार ने किया।…

Read More

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अंजना पंवार द्वारा शनिवार सिदगोड़ा टाउन हॉल में सफाई कर्मचारियों एवं उनके संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए। बैठक में अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से उनका वेतन, नियमित भुगतान होता है या नहीं, यूनिफॉर्म, आवास समेत अन्य…

Read More

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारी की समस्याओं व समाधान को लेकर की बैठक

  जमशेदपुर : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। वहीं नगर निकायों के साथ साथ अन्य संस्थाओं में कार्यरत सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं व उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर आहूत बैठक में डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी, सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि, सफाई कर्मी शामिल हुए। समीक्षा के…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने पटेल नगर और जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में सीवेज पंपिंग स्टेशनों का किया उद्घाटन 

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शनिवार पटेल नगर, भुइयांडीह और कदमा जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में दो अत्याधुनिक सीवेज पंपिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। जिससे शहर के अपशिष्ट जल प्रबंधन बुनियादी ढांचे और सेवा सीमा क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। वहीं पटेल नगर में 500 केएलडी और जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में 300 केएलडी की क्षमता वाली ये सुविधाएं समुदाय के लिए स्वच्छता सेवाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। पटेल नगर एसपीएस 350 आवासीय और गैर आवासीय संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा। जबकि जय प्रभा कॉम्प्लेक्स…

Read More

कदमा में दीवार तोड़ते लिंटर गिरने से मजदूर का पैर कटा, एमजीएम में चल रहा इलाज 

  जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 19 के नीचे चल रहे क्वार्टर डिस्मेंटल के दौरान शनिवार की सुबह एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पाकर पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना में साकची टिस्को गेट फुटपाथ में रहने वाला मजदूर किशन कुमार का बायां पैर कट गया है। साथ ही उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। मामले में घायल के साथी साकची काशीडीह निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह घायल वह किशन…

Read More

टाटा स्टील ने चोरी के आरोप में एक को पकड़ा, किया थाने के हवाले 

  जमशेदपुर : साकची थाना के पास स्थित टाटा स्टील सीपीपी प्रोजेक्ट साइड में शनिवार की सुबह चोरी की नियत से घुसे एक आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। जिसके बाद उसे थाने के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी रमजान अंसारी कपाली गौस नगर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने टाटा स्टील टाउन सिक्योरिटी अजय कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read More

ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक घायल

  मेदिनीनगर: गढ़वा जिला के पचपड़वा गांव निवासी जितेंद्र कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर बाहर घूमने निकला था। इसी बीच रास्ते में एक अज्ञात ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमे जितेंद्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को…

Read More

ट्रैक्टर से गिरकर 30 वर्षीय मजदूर की मौत

  मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट बंदूआ गांव निवासी मजदूर मित्तल भुइया उम्र 30 वर्ष की शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इस घटना के बारे में ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूरों ने बताया की शनिवार की सुबह मित्तल भुइयां चैनपुर से सीमेंट लदा ट्रैक्टर पर पीछे डाला में बैठ कर पड़वा सीमेंट अनलोड करने जा रहा था।इसी बीच पड़वा में ट्रैक्टर से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूरों के द्वारा उसे इलाज के लिए…

Read More

झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को सौंपा पत्र

  मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने निम्नलिखित 5 सूत्री मांगो के लिए राज्यपाल को पत्र सौंपा है। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की मांग इस प्रकार है।1. पंयायती राज वित आयोग का राशि शीघ्र पंचायत को दी जाए ताकि पंचायत//गांव की सर्वांगिन विकास हो सके।2. कार्य अवधि के दौरान किसी भी जन-प्रतिनिधि (मुखिया, पं.स.स., वार्ड सदस्य, प्रमुख एवं जिला परिषद्) की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना होने पर उचित 30 लाख की मुआवजा की व्यवस्था की जाए ताकि उनका परिवार का भरन- पोषण हो सके।3. माननीय मुखियागणों का मानदेय केरल राज्य…

Read More

एमएमसीएच अस्पताल भगवान भरोसे निजी प्रैक्टिस में मस्त है सरकारी डॉक्टर: रूचिर तिवारी

  भाकपा जिला सचिव ने रात्रि में अस्पताल का किया औचक निरीक्षण मरीज से मिलकर जाना उनका हाल-चाल मेदिनीनगर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने अर्ध रात्रि में एम एम सीएच सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया वहीं उत्पाद विभाग में चल रहे हैं बहाली में गंभीर रूप से भरती अभ्यर्थियों से मुलाकात किया जहां पर पाया कि अभ्यर्थियों की हालत बिलकुल ही नाजुक है अस्पताल में रात्रि के…

Read More

स्वर्णकार संघ के महासचिव ने मरीज को उपलब्ध कराया ब्लड

  मेदिनीनगर: पलामू जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक गंभीर मरीज को बल्ड उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर सोनी के पुत्र के इलाज के लिए एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। सुधीर सोनी ने अपने पुत्र के इलाज के लिए हर जगह ब्लड खोजा लेकिन उन्हें ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया। जैसे ही इस बात की जानकारी पलामू जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित कुमार वर्मा को मिला। उन्होंने देर ना करते हुए स्वर्णकार संघ के चैनपुर…

Read More

8वां नेशनल गतका चैंपियनशिप में संत मरियम के दो खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल, प्राचार्य ने किया सम्मानित

  मेदिनीनगर: पंजाब के संगरूर में नेशनल गतका चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 24 अगस्त से 28 अगस्त तक किया गया था । जिसमें संत मरियम स्कूल के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 11 टिम फरी सोती खेलते हुए महाराष्ट्र , राजस्थान की टीम को हरा कर झारखंड राज्य के लिए रजत पदक जीती। जीत के पश्चात विद्यालय आने पर स्कूल के तमाम शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।मौके पर स्कूल के प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा की एक बेहतरीन खिलाड़ी बने…

Read More

विधायक आलोक चौरासिया ने विपक्ष पर बोला हमला

  मेदिनीनगर: विधायक आलोक चौरासिया ने हाल ही में वायरल हुए ऑडियो क्लिप को पूरी तरह से फर्जी और डीपफेक करार देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह ऑडियो क्लिप एक साजिश के तहत बनाई गई है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को धूमिल करना और क्षेत्र के विकास कार्यों को बाधित करना है।आलोक चौरासिया ने कहा, “यह वायरल ऑडियो क्लिप एक डीपफेक है, जिसे मेरे विरोधियों ने साजिशन तैयार किया है। मैं जल्द ही इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करूंगा…

Read More

उत्पाद सिपाही बहाली में दौड़ के लिए अभ्यर्थी दवाई का कर रहे इस्तेमाल। अब इस मामले की होगी जांच

  मेदिनीनगर: पलामू जिला में चल रहे उत्पाद सिपाही बहाली में क्या अभ्यर्थी दवाई का इस्तेमाल कर रहे हैं? ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है. दरअसल, झारखंड में उत्पाद बहाली सिपाही की प्रक्रिया शुरू हुई. उत्पाद सिपाही दौड़ के लिए राज्य भर में सात केंद्र बनाए गए हैं. पलामू के चियांकि हवाई पर दौड़ का आयोजन हो रहा है. पलामू में दौड़ के दौरान दो मौत की पुष्टि हुई है जबकि रिम्स में हुई एक मौत को वैरिफाई किया जा रहा है. शनिवार की देर शाम तक रिम्स से…

Read More

नवल टाटा की 120 वीं जयंती पर “हुक टू हॉकी” पेनल्टी स्ट्रोक का हुआ आयोजन

  जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी ने शुक्रवार हॉकी ईस्ट सिंहभूम के सहयोग से “हुक टू हॉकी” पेनल्टी स्ट्रोक चैलेंज का आयोजन किया। यह आयोजन नवल टाटा की 120 वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया और जो भारतीय खेल, विशेष रूप से हॉकी के प्रति अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं। इसमें जमशेदपुर के 13 स्कूलों के 390 छात्रों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने हॉकी खेल के प्रति अपने कौशल और जोश का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में हॉकी के प्रति प्रेम और…

Read More

चांडिल में ट्रेलर की चपेट में आकर एक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का आनन फानन में इलाज शुरू किया गया। मृतक प्रजा मंडल और घायल धीरेन चंद्र महतो दोनों छोटा गम्हरिया नामो टोला के रहने वाले हैं। मामले में बताया जा रहा…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण 

  जमशेदपुर : स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो डिमना रोड राजस्थान भवन में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो में रहने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगो को झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया। जिससे इन लाभुकों का पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मेंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आवेदन…

Read More

आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

  डीसी और डीडीसी सदर प्रखंड के पूर्वी कीताडीह पंचायत के शिविर में हुए शामिल   जमशेदपुर : राज्य सरकार के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला में शुक्रवार से ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। वहीं 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन 10 प्रखंड के 18 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसी अनन्य मित्तल द्वारा जमशदेपुर सदर प्रखंड के पूर्वी कीताडीह पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। जिसमें डीडीसी…

Read More

डीसी ने डेंगू पर नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक

  जमशेदपुर : जिले में डेंगू के प्रसार को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। नगर निकायों में लार्वा जांच अभियान हो या साफ-सफाई, फॉगिंग, लापरवाही बरतने वालों से जुर्माना वसूलना सभी एहतियातन कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार डीसी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य पदाधिकारियों तथा निजी अस्पताल, कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अबतक के कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में डीडीसी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, वीबीडी पदाधिकारी डॉ ए मित्रा, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ असद,…

Read More

बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 की प्रथम तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसमें बताया गया कि वार्षिक जमा ऋण अनुपात में बैंकों द्वारा 50.19 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले 53.86 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के कुल 8,47,428 खातों में से…

Read More

बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों के जेवर लेकर उच्चके फरार

  मेदिनीनगर: पलामू जिले के सतबरवा के अंसार मुहल्ले में स्थित साक्षी ज्वेलर्स सह बर्तन दुकान पर पार्क की गयी बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपये के जेवर लेकर उच्चके बुधवार रात फरार हो गये। दुकान मालिक ज्वेलरी डिक्की में रखकर एक व्यक्ति से मिलने गया था। एनएच 75 रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर घटना होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन (टू) बसंत दुबे एवं राजीव रंजन (वन) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ कर दी है।बताया…

Read More