कोयलांचल में जोरदार बारिश,एक बच्ची नदी में लापता, मगध आम्रपाली का कोल उत्पादन 55 घंटे से ठप

टंडवा: जोरदार बारिश से औद्योगिक नगरी टंडवा का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिन से लगातार बारिश होने से सीसीएल के आम्रपाली,मगध और अशोका में कोल उत्पादन 55 घंटे से पूरी तरह ठप है/ तो चंदरु नदी में एक बारह वर्षीय बच्ची दस घंटे से लापता है। गोताखोर बैराज नदी में तलाश कर रहे हैं पर अबतक उसे ढूंढा नहीं जा सका है। बताया गया कि 90 मिली मिमी बारिश का रेकार्ड दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं कयी पुलिया बह जाने से कई गांव टापू बन…

Read More

अमित साहु बने फिर से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

  सिमरिया संवाददाता: प्रखंड के सबानो गांव निवासी अमित साहु को भाजपा युवा मोर्चा के पुनः प्रदेश मंत्री बनाया गया। यह मनोनित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने शनिवार को सूची जारी कर किया। प्रदेश मंत्री बनने पर अमित कुमार साहु ने कहा की मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठन की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी, पूर्वक, तन मन और धन लगाकर संगठन का काम करूंगा। श्री साहु ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन…

Read More

कांग्रेस की बैठक में प्रेम पासवान ने गिनाये सरकार की उपलब्धियां

टंडवा:प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पंचायती राज जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान के नेतृत्व में टंडवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक हुई । जिसमें मुख्य रूप से पंचायती राज जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक प्रेम रंजन पासवान, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, टंडवा प्रखंड महासचिव गोविन्द पंडा, महिला प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज हलुवाई, गणेश गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष छोटू गुप्ता, राम अवतार साहु, मो0 कासिम, बिसुन साव, उमेश नायक, राजेश पासवान, मो0 इबारहीम, मो0 समसेर, बबलू पासवान, अंकित कुमार दास, अनुज पंडा, प्रदीप पंडा, मुंना पंडा, रोहित कुमार, सुरेंद्र राना, विकास…

Read More

चतरा जिला के आई टी आई कॉलेज में पठन पाठन का मामला झारखंड विधानसभा में उठा

  विधायक किशुन दास ने आई टी आई प्रशिक्षण केंद्र का मामला सदन में उठाया   टंडवा: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने चतरा जिला के आईटीआई कॉलेज में पठन पाठन का मामला सदन में उठाया है।दरअसल विधायक किशुन कुमार दास ने सरकार से यह जानना चाहा कि टंडवा में सीसीएल की मगध,अम्रपाली,पिपरवार जैसी कोल परियोजनाओं के साथ-साथ एनटीपीसी की परियोजनाएं भी संचालित हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हजारीबाग, रांची सहित अन्य…

Read More

उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक खुर्द में बाल संसद का गठन आयुष राज बने प्रधानमंत्री और रणधीर उप प्रधान मंत्री

सिमरिया : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचाक खुर्द में बाल संसद गठन किया गया। बाल संसद गठन को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नाथ शर्मा कुल रंजन एक्का और रामबचन दांगी की देखरेख में हुए चुनाव कराया गया। चुनाव के पश्चात गणना पदाधिकारी चंद्रदीप शर्मा,ह किशोरिकांत शर्मा, मोहम्मद इकबाल और अनिल सिंहा द्वारा मतो की गिनती की गई। जिसमें में आयुष राज अपने प्रतिद्वंदी रिशु कुमार को 8 मतों से पराजित कर प्रधानमंत्री बने, वही रणधीर कुमार अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद कैफ को 64 वोटो से पछाड़कर उप प्रधानमंत्री बने। चुनाव…

Read More

वाहन मालिकों की हुई बैठक, 21सदस्यो को दी जिम्मेदारी 

टंडवा: आम्रपाली के विस्थापित वाहन मालिकों की बैठक हुई जिसमें 51 सदस्यों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश वर्मा ( विधायक प्रतिनिधि )व संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यों को चयनित कर ट्रक संचालन को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभिन्न जिम्मेवारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से महेश गंझु, अरविन्द सिंह, अमलेश दास, संतोष यादव,बलराम यादव, सतीश कुमार, गोविन्द कुमार, हुलास यादव, संजीत यादव, इन्द्र साहू, बद्री साहू, मुकेश यादव, बैजू वर्मा, अनिल कुमार, राजेश साहू, सुजीत साहू…

Read More

पुर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस

चतरा: 26 जुलाई 2024 शुक्रवार को पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन चतरा इकाई द्वारा 25 वां कारगिल विजय दिवस सिमरिया के डाड़ी चौक में बने शहीद राजेश साहा स्मारक के समक्ष मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। दो मिनट का मौन रखा गया, शहीद राजेश साहा के पिता शिवनारायण साव को जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा एवं मुख्य अतिथि प्रेमचंद प्रसाद द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सदस्यों द्वारा देश में सेना का योगदान व कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डाला गया। बताते चलें 25 मई 1999…

Read More

टंडवा सिमरिया रोड में सिर चढ़ कर बोल रहा है कोल वाहनों का आंतक से 12 घंटे से सड़क जाम

  टंडवा: इन दिनों कोल वाहनों के तेज रफ्तार ने टंडवा सिमरिया रोड के आतंक से लोग आतंकित है। हर रोज कोई न कोई दुर्घटना हो रही है जिसमें लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने को विवश है। बुधवार की देर रात प्रखंड क्षेत्र में कोल वाहनों के कारण तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई। पहली और दुसरी घटना खधैया पुल के समीप घटी। जहां पुल के पहले छोर पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क किनारे गढ्ढे में गिर गया,जबकि पुल के दुसरे छोर पर अनियंत्रित कार…

Read More

मगध के ओबी डंप में अब आयेगी हरियाली, जीएम ने एक हजार पौधे लगाये

  टंडवा: सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र मे ओबी डंप नंबर 4 में पौधारोपण अभियान-2024 का आयोजन किया गया, जो कन्वेयर बेल्ट कॉरिडोर निर्माण के पास कुंडी गांव में स्थित है। यह आयोजन कोयला मंत्रालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया गया।   महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ, परियोजना अधिकारी एस. सत्यनारायण, प्रबंधक एसओ (ई एंड एम) नलिन चंद, प्रबंधक एमडी अक्रम, एसओ (ई एंड एफ) मनीष सिन्हा, एसओ (एल एंड आर) सत्यनारायण शाह, और मगध ओसीपी से अभिषेक आनंद, मृगनाक शेखर, जितेंद्र कुमार, आकाश कुल्लू सहित…

Read More

टंडवा में रोजगार मेला कल, मंत्री सत्यानंद भोक्ता बांटेंगे परिसंपत्तियां 

  टंडवा: सरकार के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे बेरोजगारो को रोजगार देने के लिये दत्तोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानंद भोक्ता बेरोजगारो को रोजगार बांटने के साथ वन पट्टा समेत लाखों की परिसंपतियो का वितरण करेंगे। जिसकी तैयारी प्रखंड स्तर बीडीओ और सीओ ने पूरी तरह कर लिया है। इस रोजगार मेला मे विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद और विधायक भी आमंत्रित है। इसकी जानकारी बीडीओ देवलाल उरांव और बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव ने दी।

Read More

कांग्रेस नेता विस अध्यक्ष से की मुलाकात, रखी समस्याये

टंडवा: कांग्रेस नेता सह हजारीबाग अनूसूचित जाति के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान ने झारखंड विस अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से रांची में मुलाकात की। और इस दौरान सिमरिया विस के समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस नेता ने टंडवा में कोल वाहनों के आतंक और फैले प्रदुषण से अवगत कराया। उनका कहना है कि कंपनियां सिर्फ बीमारियों लोगों को बांट रही है। लोगों को हक अधिकार नहीं मिल रहा है।बाहरी मालामाल हो रहे हैं और जमीन देने वाले रोजगार के लिए तरस रहे हैं। फोटो

Read More

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपाइयों ने किया गुरु जनों को सम्मानित

टंडवा : गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भाजपाइयों के द्वारा कई गुरु जनों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय एवं भाजपा नेता ईश्वर दयाल पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। जिन गुरु जनों को सम्मानित किया गया उसमें प्रमुख रूप में किसुनपुर निवासी सेवा सेवा निवृत्त शिक्षक बिरंची पाठक, सेरेनदाग निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद साहु, शिक्षाविद्य बिशुन साव थे, इन सबों को अंग वस्त्र देकर एवं शुभ संस्कार व राष्ट्र निर्माण के संकल्प पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस…

Read More

संगठनात्मक मजबूती के लिये सर्व ब्राह्मण समाज की टंडवा मे हुई बैठक 

टंडवा : संगठनात्मक मजबूती के लिये प्रखंड सर्व ब्राह्मण समाज की एक बैठक रविवार को टंडवा मे हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं संचालन धन्नजय पांडेय ने किया। बैठक में भगवान परशुराम जयंती मे आय-व्यय का हिसाब किया गया । सर्वसम्मति अगली बैठक 28 जूलाई को सूर्य मंदिर(चुंदरु धाम) में आहूत की गयी। साथ ही सामाजिक उत्थान के लिये भगवान परशुराम भवन प्रस्तावित‌ करने के लिए भूमि चयन किया जायेगा एवं परशुराम सेवा संस्थान संख्या की पंजिकरण विचार विमर्श किया जायेगा। इसके अलावे समाज के पदाधिकारी समेत…

Read More

सांसद ने पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन  

  टंडवा : प्रखंड क्षेत्र के धनगड़ा मेन रोड स्थित निर्मल फ्यूल पेट्रोल पंप का उद्घाटन रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के चालू होने से आस-पास के किसानों के साथ राहगीरों को डीजल, पेट्रोल लेने में अब सहूलियत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पंप मालिक निर्मल साव ने बुके व माला पहनाकर स्वागत किया । मौके पर मुखिया अंरविद सिंह, जयप्रकाश सिंह, जिप सदस्या देवती देवी, अमित साहू, रामदुलार राम,…

Read More

सिमरिया सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे को दी गई भाव भिन्नी विदाई 

सिमरिया वासियों से मिला प्रेरणा हमेशा याद रहेगा , यहां हैं के लोग शांत और मिलनसार है: दुबे   सिमरिया संवाददाता सिमरिया अंचल सभागार मे निवर्तमान सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे को भाव भिन्नी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सीओ श्री दुबे को धनबाद जिले के गोबिंदपुर अंचल स्थानांतरण होने के बाद उन्हें यह सम्मान अंचल कार्यालय के कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया है। सीओ ने कहा कि सिमरिया वासियों से मिला प्रेरणा हमेशा याद रहेगा। यहां…

Read More

मुकेश कुमार भारतीय मजदूर संघ के बने मंत्री और शिव कुमार बने 

  टंडवा: सी.सी.एल. कोलियरी कर्मचारी संघ की 28वीं द्विवार्षिक अधिवेशन, ऑफिसर्स क्लब में सम्पन्न हुआ।इस अधिवेशन मे अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के संगठन मंत्री अशोक मिश्रा, पूर्वी मध्य क्षेत्र के प्रभारी धर्मदास शुक्ला, झारखण्ड प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, अ. भा. ख. म. संघ के मंत्री मनोज कुमार रजक, झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। सी. सी. एल. कोलियरी कर्मचारी संघ के नवमनोनित कमिटी में आम्रपाली चन्द्रगुप्त क्षेत्र से मुकेश कुमार को मंत्री एवं शिव कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनित किये गये। इनके मनोनयन पर मगध से…

Read More

प्रोफेसर जयप्रकाश रजक भाजपा मे हुए शामिल, पूर्व सीएम ने किया स्वागत 

टंडवा: प्रोफेसर सह पर्यावरण संरक्षण जयप्रकाश रजक ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। चतरा मे आये पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने उन्हे माला पहनाकर स्वागत किया। बताया गया कि प्रो जयप्रकाश टंडवा थाना के कबरा पंचायत के बुटखेता निवासी जयप्रकाश फिलहाल रांची मारवाड़ी कालेज के प्रोफेसर है। सदस्यता ग्रहण के बाद उन्होने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर हमने भाजपा का दामन थामा। इसके पूर्व महामहिम द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री के हाथों वे सम्मानित हो चुके है। आरंभ…

Read More

टंडवा मे सरकार नो इंट्री क्यो नही लगा रही है: भाजयुमो

  टंडवा: कोल वाहनो के आतंक के सैकडो राहगीर शिकार बनने के बाद भी झारखंड सरकार टंडवा सिमरिया और पिपरवार रोड मे नो इंट्री नही लगाना चाहती। उक्त बाते भाजयुमो के जिला महामंत्री विकास मालाकार ने मीडिया से कही। भाजपा द्वारा नो इंट्री को लेकर पाच दिनो तक आर्थिक नाकेबंदी लगाने के बाद भी चतरा जिला प्रशासन नो इंट्री पर मुहर नही लगाना इस बात का संकेत है कि झारखंड की सरकार नो इंट्री के पक्ष मे नही है। विकास ने कहा कि नो इंट्री लगाना प्रशासन का काम है…

Read More

आम्रपाली मे पेपर और अनलोडिंग के नाम पर वसूली का वाहन संघ ने किया विरोध

  टंडवा: प्रखंड में संचालित सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित एवं प्रभावित वाहन मालिक संघ की बैठक बुधवार को बिंगलात बैरियर के समीप की गई। बैठक की अध्यक्षता इंद्रदेव साहू व संचालन अजय सिंह ने किया। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि डीएमओ चालान की अवधि आठ किलोमीटर प्रति घंटा किया जाए। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय यह भी लिया गया कि ट्रकों का वजन फाइनल होने के बाद तुरंत सीसीएल पेपर देते हुए बैरियर से गाड़ी को बाहर कर दिया जाए।इसके साथ ही ट्रकों…

Read More

सिंहवाहिनी यात्री बस के चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

  सिमरिया संवाददाता: सिमरिया- चतरा एनएच 522 सड़क स्थित देलहो घाटी में बुधवार को सिंहवाहिनी यात्री बस (जेएच 01 एफबी 8195) के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक दीपक कुमार पाठक 35 वर्ष (पिता राम प्रवेश पाठक (रांची जिला के कांके थाना क्षेत्र स्थित टेंडर गांव का रहने वाला था। वही मृतक की घायल पत्नी रंभा पाठक है। भाजपा नेता संजय पासवान और राहगीरों…

Read More

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मे एसडीओ ने ट्रांसपोर्टरो को चेताया दुर्घटना के बाद मोबाइल बंद होने पर होगी कार्रवाई 

  सिमरिया संवाददाता: सिमरिया प्रखंड सभागार मे अनुमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एसडीओ सन्नी राज की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे कोल वाहनो से दुर्घटना होने के बाद चालक पहले अस्पताल पहुंचाये अथवा पुलिस को जानकारी दे वही ट्रांसपोर्टरो द्वारा अविलंब चिकित्सीय सुविधा देने और सहयोग करने की जगह मोबाइल बंद कर दिया जाता है। ऐसे करने वाले चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ हीट एंड रण की तहत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने ट्रांसपोर्टरो को कहा की दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही पीड़ित को हर संभव सहयोग कर…

Read More

सीएस ने सिमरिया में झारखंड अल्ट्रासाउंड को किया सील

  सिमरिया संवाददाता: चतरा सीएस जगदीश प्रसाद ने सिमरिया चौक के बगरा रोड स्थित झारखंड अल्ट्रासाउंड पर कार्रवाई की है। इस संस्थान को जांच पड़ताल के बाद सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के इस कार्रवाई से चौक पर स्थित निजी मेडिकल संस्थानों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन अचानक सिमरिया पहुंचे और चौक के आधा दर्जन निजी मेडिकल संस्थानों की जांच की। जांच के दौरान वे झारखंड अल्ट्रासाउंड भी पहुंचे जहां उन्होंने कागजात और उपकरणों की जानकारी मांगी। सिविल सर्जन संस्थान के संचालक द्वारा…

Read More

भाजपा की बैठक मे बिजली नही मिलने पर आंदोलन की बनी रणनीति

  टंडवा: भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल की बैठक सोमवार को कार्यालय मे हुई। जिसकी अध्यक्षता संजीव पांडे और संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता उपस्थित थे। बैठक मे आगामी 13 जुलाई को केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के सिमरिया आगमन की तैयारियो पर चर्चा हुई। साथ ही एसडीओ की अध्यक्षता मे पिछले दिनो हुई वार्ता की समीक्षा की गयी। बैठक मे एनटीपीसी और प्रशासन को भाजपाइयो ने चेताया कि बिजली को लेकर आंदोलन के…

Read More

प्रेमसंस जे.सी.बी के टंडवा ब्रांच का हुआ उदघाटन

  टंडवा: प्रेमसंस द्वारा औद्योगिक नगरी टंडवा में जेसीबी के नयी शाखा उदघाटन प्रेमसंस के सीईओ निकुंज मोदी ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होने कहा कि यह नई शाखा टंडवा और आस पास के क्षेत्र में विकास के महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी । यहां जे.सी.बी की सभी पार्ट्स और सर्विस की उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी कम्पनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में भी आधुनिक मशीनरी, पार्ट्स और सर्विस उपलब्ध कराना है इस मौके पर जेसीबी डिपार्टमेंट हेड गुरप्रीत सिंह, जेसीबी के मैनेजर मिहिर सेन शामिल थे।

Read More

ड्रोन कैमरा अब रखेगा आम्रपाली माइंस पर नजर

  टंडवा: कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार पंकज कुमार सीवीओ सीसीएल के नेतृत्व में, सतर्कता विभाग ने अनाधिकृत प्रवेश और निकास का आकलन करने के लिए सीसीएल की खदानों में ड्रोन कैमरे के जरिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। सतर्कता टीम ने सीसीएल मुख्यालय के अधिकारियों के सहयोग से कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया द्वारा विशेष अभियान के दूसरे दिन ड्रोन कैमरे के जरिए सीसीएल की आम्रपाली परियोजना का निरीक्षण किया। अभियान में कोयला संसाधनों पर निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य एवं निरीक्षण गतिविधियों की देखरेख के लिए ड्रोन कैमरे के जरिए…

Read More