झारखण्ड प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्य सरकार के निर्णय पर जताया आक्रोश

मो. ओबैदुल्लाह शम्सी गिरिडीह: कल दिनांक 7 सितंबर 2024 को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक आपातकालीन बैठक ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से की गई। राज्य कैबिनेट द्वारा दिनांक 6 सितंबर 2024 को पारित भारतीय प्रशासनिक सेवा (चयन द्वारा नियुक्ति) विनियम 1997 के अंतर्गत गैर राज्य असैनिक सेवा के पदों को उप- समाहर्ता के पद की समकक्षता संबंधी अधिघोषणा से राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी आहत हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से संघ के पदाधिकारी में काफी रोष है। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश…

Read More

उप-मुखिया को मिला मुखिया का अस्थाई प्रभार

  गिरिडीह:- उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी कार्यालय गिरिडीह ने एक पत्र निर्गत करते हुए मुखिया का प्रभार अस्थाई तौर पर उप- मुखिया को दिए जाने का आदेश जारी किया है।   कार्यालय के द्वारा जारी किए गए आदेश पत्र में लिखा है कि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम दिनांक 30 अगस्त 2024 से 15 सितम्बर 2024 तक सभी पंचायतों में संचालित होगी। सभी मुखिया के हड़ताल में रहने के कारण सरकार की उक्त महत्वकांक्षी कार्यक्रम पर प्रतिकूल असर पडे़गा अत: जनहित एवं कार्य हित…

Read More

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने किया बेंगाबाद प्रखण्ड का दौरा

  अबुआ आवास, सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश   गिरिडीह:- आज दिनांक 31 अगस्त को ग्रामीण विकास विभाग रांची झारखंड के सचिव केएन श्रीनिवासन ने बेंगाबाद प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मधवाडीह और चपुआडीह में अबुआ आवास योजना तथा आरईओ के द्वारा निर्मित सड़क, पुल-पुलिया आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निर्माण कार्य लोगो (सिंबल) सहित ससमय पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही आरईओ द्वारा निर्मित पुल, पुलिया एवं सड़कों का निर्माण…

Read More

चोरी की घटना के उद्भेदन में पुलिस को मिली सफलता,चोर गिरफ्तार, चुराए गए सभी सामान सकुशल बरामद

  मो. ओबैदुल्लाह शम्सी गिरिडीह:- विगत 13 अगस्त को दिन-दहाड़े हुई चोरी की वारदात का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चोरी में शामिल सभी चोर और चुराए गए सभी सामानों की सकुशल बरामदगी करने में सफलता पाई है। बताते चलें कि विगत 13 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ स्थित लखेंद्र सिंह के सीसीएल क्वाटर में ताला बंद घर के पीछे के दरवाज़े को तोड़कर घर के अंदर घुस,घर में रखे अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे जेवर,नगद रुपए एवं टेबल पर रखे लैपटॉप, मोबाइल एवं पूजा करने का बर्तन…

Read More

एकदिवसीय नि: शूल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 25 अगस्त को

गिरिडीह:- राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ गिरिडीह, कल 25 अगस्त, रविवार को एक दिवसीय नि: शूल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगी। उक्त आयोजन अरगाघाट रोड स्थित स्थानीय शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल (डेल्टिक शोरूम) के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किया जाएगा। शिविर का आयोजन सनराइज हाॅस्पिटल बोडो़, सांईं हाॅस्पिटल बोडो़ एवं प्रेम दीप फिजियोथेरेपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बोडो़ के सामूहिक सहयोग से किया जाएगा। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार ‘सोनु’ एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.विनिता कुमारी…

Read More

बारिश से ढहा घर, बाल-बाल बचे घर वाले

  गिरिडीह:- बेंगाबाद प्रखण्ड के मधवाडीह पंचायत स्थित बैदाडीह ग्राम निवासी इब्राहीम राईन का घर कल लगातार हो रहे बारिश के कारण ढह गया। उक्त घटना में घर वाले तो बाल-बाल बच गए लेकिन किसी तरह मेहनत- मजदूरी करके घर-परिवार के लिए दो जून की रोटी कमाने वाले इब्राहीम और उसके परिवार पर घर ढहने से आफत टूट पड़ा है। स्थानीय मुखिया ने भुक्तभोगी के टूटे हुए घर का जायजा लिया साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग से यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Read More

प्रवासी मजदूर की मुम्बई में मौत, झारखंडी एकता संघ के सहयोग से शव को भेजा गया पैतृक गांव

गिरिडीह:- रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य जाने वाले झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिनांक 19/07/2024 को धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरनाडीह पोस्ट मुरैना निवासी स्व- मोहन राय के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार राय की कांदिवली, मुम्बई में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बेहतर इलाज के लिए 2 दिन पहले शताब्दी हॉस्पिटल कांदिवली में उसे भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही…

Read More

अयोग्य कार्डधारी के द्वारा राशन उठाव की शिकायत पर विभागीय मौन से भ्रष्टाचारियों के हौंसले बुलंद

गिरिडीह:- बेंगाबाद प्रखण्ड के मधवाडीह में अयोग्य कार्डधारी के द्वारा धड़ल्ले से राशन उठाव का मामला प्रकाश में आया है जिसके विरुद्ध स्थानीय मुखिया सिद्दीक अंसारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बेंगाबाद,जिला आपूर्ति पदाधिकारी गिरिडीह और खाद्य आयोग रांची के अध्यक्ष से लिखित आवेदन के माध्यम से शिकायत करते हुए उक्त के विरुद्ध तर्कसंगत कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में मुखिया ने बरियारपुर के खुशमी देवी, मुनेश्वर राणा, गोपाल राणा एवं पार्वती देवी पर अयोग्य कार्डधारी होते हुए वर्षों से राशन उठाव करने का आरोप लगाया है। मुखिया सिद्दीक…

Read More

दोहरी हत्या काण्ड से क्षेत्र में सनसनी

गिरिडीह:- देवरी- भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में बीती रात हुई हत्या के दो सनसनीखेज वारदातों से पूरे क्षेत्र में जबरदस्त सनसनी फ़ैल गई है। बताते चलें कि चहाल के अमजो ग्राम निवासी रहमत अंसारी, उम्र लगभग 35 वर्ष को उसी की पत्नी, ससुर और साला के द्वारा बीती रात लगभग 2 बजे धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है, घटना के बाद से ही मृतक का ससुर और साला फरार है। वहीं एक अन्य घटना हरियाडीह पंचायत…

Read More

नल-जल योजना की विफलता और विभागीय उदासीनता को लेकर तंज, डमी स्ट्रक्चर का आरती उतार मुखिया ने जताया विरोध

गिरिडीह:- नल-जल योजना की विफलता और उसपर संवेदकों एवं पदाधिकारियों की मनमानी और उदासीन रवैए से क्षुब्द मुखिया ने योजना के तहत लगे जल मीनार के डमी स्ट्रक्चर का आरती उतारकर अपना पुरजोर विरोध दर्ज किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए बेंगाबाद प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष सह चपुआडीह मुखिया मो. शमीम ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों से आए दिन नल-जल योजना में गड़बड़ी और अनियमितता बरते जाने की खबरें मिलती रहती हैं। उक्त योजना के नाम पर विभाग के द्वारा बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया…

Read More

शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए छात्राओं को दिया जाता है विशेष छूट- प्रिंसिपल

कम से कम मासिक शुल्क में समुचित शिक्षा-व्यवस्था उपलब्ध कराना है लक्ष्य- निदेशक   गिरिडीह:- जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत काजीमघा में जमुआ- खरगडीहा मुख्य मार्ग के ठीक बगल में संचालित इंपीरियल स्कूल आफ लर्निंग, जमुआ प्रखंड में उत्कृष्ट शिक्षा का अलख जगाता एक निजी विद्यालय है जहां योग्य, शिक्षित एवं प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं के देखरेख और निगरानी में बच्चों को बेहतर और समुचित शिक्षा-व्यवस्था उपलब्ध करवाया जाता है। यहां पर बच्चों को सभी विषयों की शिक्षा विषयवार शिक्षकों के द्वारा दी जाती है। आवागमन की समुचित सुविधा एवं खेलकूद का…

Read More

झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

रांची : लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है। कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से…

Read More

मतगणना कल, एक्जिट पोल में किसी ने एनडीए तो किसी ने इंडिया को बताया जीत का दावेदार

मो. ओबैदुल्लाह शम्सी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान की प्रक्रिया विगत 1 जून को इसके 7वें चरण की वोटिंग के साथ ही सम्पन्न हो गया था जिसके बाद से ही पार्टियों और प्रत्याशियों के जीत-हार की अटकलों और कयासों का बाजार गर्म है। विभिन्न मीडिया चैनलों और समाचार पत्रों ने अपने-अपने स्तर से एक्जिट पोल जारी करते हुए एनडीए या इंडिया गठबंधन को अधिक सीटों पर चुनाव जीतने और नए सरकार का गठन करने का प्रबल दावेदार बताया। देश के बड़े-बड़े टीवी चैनलों ने अपने एक्जिट पोल में एनडीए…

Read More

स्टेडियम की बदहाली और दुर्दशा का जिम्मेदार आखिर कौन?

अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का सपना देखने वाले स्टेडियम में फिल्हाल पेयजल की सुविधा भी नहीं है उपलब्ध मो.ओबैदुल्लाह शम्सी गिरिडीह:- मुफस्सिल थाना के समीप नवम्बर 1987 में निर्मित जिले का प्रमुख स्टेडियम इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा और विभागीय उदासीनता का घोर दंश झेल रहा है। स्टेडियम की बदहाली और दुर्दशा देखकर यकीन नहीं होगा कि जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम की तर्ज़ पर बने इस स्टेडियम में कभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैचों के आयोजन की संभावना व्यक्त की जाती थी लेकिन फिल्हाल स्थिति ऐसी है कि बड़े मैचों…

Read More

प्रखंड में व्याप्त समस्याओं के समाधान का हो प्रयास- उप- प्रमुख

गिरिडीह:- उप- प्रमुख बैजु मरांडी ने कहा कि तिसरी प्रखंड में जनसमस्याओं का अंबार है। प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसों का लेन-देन किए यहां कोई काम नहीं होता है। पैसों के अभाव में आम जनता के चप्पल कार्यालयों का चक्कर काट-काट कर घिस जाते हैं लेकिन उनकी बातें तक नहीं सुनीं जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड में बेरोजगारी, पलायन, सड़क, शिक्षा आदि ऐसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिन में सुधार की आवश्यकता है। ढिबरा व्यवसाय के बंद हो जाने से स्थानीय लोगों की आर्थिक…

Read More

गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए मतदान कल,मथुरा, चंद्रप्रकाश और जयराम,किसके सिर पर सजेगा ताज?

मो.ओबैदुल्लाह शम्सी लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में कल 25 मई को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की जनता अपने अगले सांसद का निर्वाचन करने के लिए मतदान करेगी। गिरिडीह लोकसभा में जीत के प्रबल दावेदार के तौर पर जेएमएम के मथुरा महतो, आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो की ही चर्चा मुख्य रूप से जनता के बीच देखने और सुनने को मिल रही है। सच है कि मथुरा टुंडी से तीन टर्म विधायक रहे हैं तो चंद्रप्रकाश गिरिडीह से पुर्व सांसद जबकि जयराम ने अभी राजनीति में…

Read More

कोडरमा लोक-सभा और गाण्डेय उप- चुनाव के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान

ईवीएम मशीन में खराबी के कारण कहीं-कहीं पर विलंब से शुरू हुआ वोटिंग मो.ओबैदुल्लाह शम्सी लोक-सभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में कोडरमा संसदीय सीट एवं गाण्डेय उप-चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के कारण कहीं-कहीं पर मतदान कुछ विलंब से शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान के लिए विभिन्न बूथों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। मतदान के लिए महिलाओं में विशेष रूप से उत्साह देखा गया। शाम…

Read More

बदला लो! बदल डालो! कोडरमा में उठी बदलाव की मांग

गिरिडीह: कोडरमा संसदीय क्षेत्र के गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमतरो में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद सिंह को लोगों ने अपना पसंदीदा प्रत्याशी बताते हुए उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। एक जन-सम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने बातचीत के क्रम में कहा कि क्षेत्र में एक भी डिग्री कालेज का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद महोदया ने चुनाव जीतने के बाद कभी हम लोगों को अपना चेहरा तक नहीं दिखाया लेकिन आज वोट के लिए वह घर-घर घूम रही है। कहा कि हम लोगों ने तय…

Read More

पुल निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर, ग्रामीणों ने कहा पुल नहीं तो वोट नहीं

गिरिडीह:- देवरी प्रखंड के चहाल पंचायत स्थित ग्राम एकदुवारी टोला अमजो स्थित नदी के ऊपर एक पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभाग एवं प्रशासन से गुहार लगाया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग से होकर दिन-रात हम लोगों का जाना-आना लगा रहता है। बीच में नदी होने से आवागमन बहुत मुश्किल से होता है। बरसात के मौसम में रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है।   लोगों ने कहा अभी चुनाव का समय है।…

Read More

पंचायत में लगे हैं कुल 34 जल मीनार,सब के सब महज़ शोभा की वस्तुएं, पंचायत वासियों को नहीं मिल पा रहा है पानी – मुखिया

गिरिडीह:- देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाटांड़ के मुखिया मो. अजीम अंसारी ने पंचायत में नल-जल योजना एवं अन्य विभागों के सौजन्य से लगाए गए जल मीनारों को महज़ शोभा की वस्तु बताया है। इस विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत में कुल 34 जल मीनार लगे हुए हैं सब के सब महज़ शोभा की वस्तुएं हैं। पंचायत वासियों को उनसे कोई फायदा नहीं मिल रहा है। कहा कि गर्मी का मौसम है जिसके कारण लोगों को पानी की किल्लत से बहुत दिक्कत हो रहा है। उन्होंने…

Read More

किसान आंदोलन में आप एवं कांग्रेस नेता को गिरिडीह सीजेएम कोर्ट से मिला बेल

मोदी सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ गिरिडीह में हुआ था आन्दोलन देशभर में हुए आन्दोलन के बाद तीनों कृषि कानून मोदी सरकार को लेना पडा़ था वापस गिरिडीह:- मोदी सरकार के तीन काला कृषि कानून के खिलाफ गिरिडीह में हुए किसान आन्दोलन को लेकर मुकदमें में कांग्रेस नेता नरेश वर्मा और आप नेता कृष्ण मुरारी शर्मा को गिरिडीह व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट से बेल मिल गया। अधिवक्ता मीता ठाकुर ने दोनों नेताओं का कोर्ट में पैरवी किया। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण…

Read More

राज्य में 11 से 12 सीटों पर जीत का परचम लहराने में सफल होगा इंडिया गठबंधन- इमरान

ऐतिहासिक जीत के साथ विनोद सिंह बनेंगे कोडरमा का अगला सांसद   गिरिडीह:- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, पुर्व जिला परिषद सदस्य गावां एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि इमरान अंसारी ने लोकसभा चुनाव 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की स्थिति देश और प्रदेश में काफी मजबूत है। कहा कि केंद्र में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और राज्य में इंडिया गठबंधन कम-से-कम 11 से 12 सीटों पर सफलता का परचम लहराएगा। कोडरमा सीट के बारे में उन्होंने कहा कि…

Read More

मतदाताओं को महत्व नहीं दे रही है जेएमएम, चुनाव जीतने से पहले ही अहंकार में डूबी है पार्टी- सिद्दीक

परिणाम का चिंता किए बिना मुस्लिम एकजुट होकर किसी स्थानीय प्रत्याशी को ही दे वोट गिरिडीह:- बेंगाबाद प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मधवाडीह के मुखिया सिद्दीक अंसारी ने गांडेय उप-चुनाव के बीच जेएमएम पर एक गंभीर आरोप लगाया है। इस बाबत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र की जनता को महत्व नहीं दे रहे हैं। ये लोग चुनाव जीतने से पहले ही अंहकार में चूर हैं। पार्टी के नेता अल्पसंख्यकों को अपना गुलाम समझ रहे हैं। मेरे पंचायत के एक व्यक्ति विशेष ने…

Read More

दो-ढाई साल से निर्माणाधीन पानी टंकी मंद कार्य गति के कारण अब तक है अधूरा

विभाग ने जहां- तहां खुदाई कर मार्गों पर आवागमन को भी बनाया मुश्किल- मुखिया गिरिडीह:- गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेरुआ के मुखिया गुर सहाय रविदास ने पंचायत के चेरुआ ग्राम स्थित नौगाडीह गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे पानी टंकी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए मुखिया गुर सहाय ने कहा कि उक्त पानी टंकी का निर्माण पिछले लगभग दो-ढाई साल से किया जा रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो…

Read More

गर्मी की दस्तक के साथ ही तिसरी में गहराया जल संकट

समस्त पश्चिमी छोर में है पेयजल की गंभीर समस्या- मुखिया गिरिडीह:- गर्मी का मौसम शुरू होते ही तिसरी में जल संकट की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। यूं तो पंचायत में वर्ष भर पानी की किल्लत बनी रहती है लेकिन गर्मी के मौसम में स्थिति और भी अधिक भयावह हो जाती है। समस्त पश्चिमी छोर में इन दिनों जल संकट की स्थिति बनी हुई है।   उक्त बातें तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव ने कही। उक्त विषय की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंचायत के जमुनियांटांड़, केवटाटांड़,…

Read More