24 घंटे से हजारीबाग शहर ब्लैक आउट

हजारीबाग: जिले में हो रही लगातार वर्षा से शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली के नहीं रहने से लोग परेशान हैं। सिंदूर पावर सबस्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ी आबादी अंधेरे में है। बिजली नही रहने के चलते बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो गए हैं। शहर की विद्युत आपूर्ति रविवार की शाम 5 बजे से ही बाधित है। सोमवार की शाम 6 बजे तक बिजली नियमित नहीं हो सकी थी। ब्लैक आउट की स्थिति कायम है। इससे एक लाख उपभोक्ता परेशान हैं। रविवार…

Read More

मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने बिंदु, सचिव पिंटू गुप्ता एवं दामोदर बने संयोजक

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव थाना के बगल में स्थित गुरु चट्टी में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीगल महतो एवं संचालन बिंदु दांगी ने किया. गुरु चट्टी में पहली बार प्रतिमा स्थापित कर दशहरा दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में आदर्श गुरु चट्टी, कदमाडीह,ढेंगा गांव के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. जिसमें पूजा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से चयन किया . सर्व समिति से अध्यक्ष बिंदु दांगी…

Read More

बड़कागांव में करमा पूजा मनाने को लेकर रविदास महासभा की बैठक, शांति व सुरक्षा समिति का गठन

  संजय सागर बड़कागांव : करमा पर्व को लेकर बड़कागांव के अंबेडकर मोहल्ला स्थित सभा भवन में रविदास महासभा नगर इकाई की बैठक हुई . इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन एवं संचालन रविदास महासभा के नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने किया. बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि कर्म पूजा शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. अखाड़े की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर ब्रैकेटिंग भी लगाने का निर्णय लिया गया . ताकि बहने करमा पूजा सुरक्षित पूर्वक कर सके. करमा पूजा का विसर्जन…

Read More

मुख्यमंत्री मैईया योजना पैसा नहीं आने पर महिलाओं में आक्रोश

  बीडीओ को आवेदन देकर खाते में की पैसे की मांग   संजय सागर   बड़कागांव : मुख्यमंत्री मैईया योजना में बड़कागांव प्रखंड के पश्चिमी पंचायत, एवं मध्य पंचायत बड़कागांव के दर्जनों महिलाओं का ऑनलाइन होने के बावजूद भी उनके खाते में पैसे नहीं आया. इस कारण महिलाओं में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है. महिलाओं ने बड़कागांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम संयुक्त हस्ताक्षर आवेदन ब्लॉक में जमा कर उनके खाते में पैसे भेजने की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि एक महीना पहले ही हम लोगों…

Read More

आकलन परीक्षा पास करने पर भी, पारा शिक्षकों को नहीं मिल रहा है 10 % मानदेय वृद्धि का लाभ

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड संसाधन केंद्र के 9 संकुलों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का आकलन पास करने के बावजूद 10 % बढ़ोतरी मानदेय का लाभ नहीं मिल रहा है.बताते चले की पारा शिक्षकों की मानदेय में बढ़ोतरी करने से पहले प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को पहले आकलन परीक्षा पास करनी होगी.पारा शिक्षकों के सेवा शर्त नियमावली के अनुसार आकलन परीक्षा पास करने वाले पारा शिक्षकों के मानदेय में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जानी है. जैक की ओर से आयोजित की गई आकलन…

Read More

खेलकूद करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है संजीव बेदिया 

  संजय सागर बड़कागांव : प्रखंड के गोदलपुरा पंचायत के ग्राम सेहदा में करमा पर्व को लेकर वनडे फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने मैच का उद्घाटन किया. श्री बेदिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेलकूद करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है. खिलाड़ी अपने लक्ष्य में ध्यान देते रहें आप अवश्य आगे बढ़ेंगे. मौके पर उपस्थित झामुमो केद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया,प्रखंड कोषाध्यक्ष इंद्रदेव…

Read More

आंगो फुटबॉल प्रतियोगिता पर इचापीरी स्पोर्टिंग क्लब ने जमाया कब्जा

  संजय सागर   बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के आंगो पंचायत अंतर्गत के जतरा मेला मैदान में सरगम स्पोर्टिंग क्लब आंगों के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया . फाइनल मुकाबला देवगढ़ स्पोर्टिंग क्लब बनाम इचापीरी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया. जिसमें इचापीरी स्पोर्टिंग क्लब ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी देवगढ़ टीम को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल को प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया.स्वागत कार्यक्रम…

Read More

बड़कागांव में हर सुबह शाम गूंज रहे हैं करम गीत 

  भैया हो बसा ला शहरा में लाइन दियो डालवा संदेशा करम में…   संजय सागर   बड़कागांव : भाई-बहनों का त्यौहार करमा पर्व के मौके पर इन दिनों सुबह शाम करमा गीत ,लोकगीत से क्षेत्र गूंज रहा है . बरे लगल दिया रे चमके लागल बाती, बारू रे दिया … भैया हो बसा लरसा हरा में लाइन दियो डालवा संदेश… आदि कर्म गीत से गूंज रहा है. इन गीतों में भाई बहनों का प्यार की कहानी वर्णित है. भाई बहनों एवं माता-पिता में करमा पर्व को लेकर उत्साह है…

Read More

बड़कागांव के पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक की बैठक

  खेलो झारखंड के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित   संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम एवं संचालन शिक्षक चेतलाल राम , संजय सागर ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अशोक कुमार , प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरू की गई. खेलो झारखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. बैठक में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से…

Read More

आंगो के हहारों नदी में बनेगा उच्च स्तरीय पुल : अंबा प्रसाद

  बड़कागांव : प्रखंड क्षेत्र के आंगो पंचायत के उरेज व पचंडा के बीच हहारों नदी में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर उच्च स्तरीय पुल बनेगा. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है. विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुल निर्माण में लगभग 5 करोड़ 37 लाख 74 हजार की लागत आएगी. उक्त पुल निर्माण होने से आंगो पंचायत समेत कई सुदूरवर्ती गांव के लोग लाभान्वित होंगे. विधायक…

Read More

बड़कागाँव में शांति समिति की बैठक में शराब नहीं पीने की अपील

  संजय सागर बड़कागांव : करमा व विश्वकर्मा पूजा एंव ईद उल मिलाद नबी पर्व को लेकर बड़कागाँव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी बालेश्वर राम वं संचालन थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने किया. शांति समिति के बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि कर्म पूजा, विश्वकर्मा पूजा, इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद पैगंबर की जन्मदिन ईद मिलाद नबी के रूप में धूमधाम से मनाई जाएगी. इन त्योहारों में शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी. कानून का उल्लंघन करने वालों…

Read More

बड़कागांव टीपी 5 में ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत

  बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के हज़ारीबाग घाटी स्थित टीपी 5 के पास टैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गयी . जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. यह घटना आज संध्या 4:00 बजे की है. मृतक की पहचान डाड़ी कलां पंचायत के कनकी डाड़ी निवासी जलेशर महतो के 25 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक सीटन महतो के रूप में पहचान की गई .घटना की सूचना पाकर बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची. एवं गंभीर रूप से घायल संजय कुमार…

Read More

प्रदूषण के नाम पर की जा रही है अवैध वसूली : रोशन लाल चौधरी

  संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के गुरुचट्टी स्थित आजसू पार्टी के आवासीय कार्यालय में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह घोषित प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि 15 वर्षों से कांग्रेस ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को कलंकित किया है. विकास अवरोध किया .भ्रष्टाचार बढ़ाया है. बेरोजगारों को धोखा दिया है. यही कारण है कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए बड़कागांव में 22 सितंबर को चूल्हा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे. उन्होंने कहा कि…

Read More

बड़कागांव में जयराम महतो का विशाल आम सभा का आयोजन

जमीन की मालिकाना हक को बचाने के लिए संघर्ष करें :जयराम महतो संजय सागर बड़कागांव : हाई स्कूल के मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का जबर करम महोत्सव एवं बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिन भर झूमर नृत्य ढोल, नगाड़े व मांदर के साथ किया. जेएलकेएम के सुप्रीमो जय राम महतो को दिनभर कार्यक्रताओ व ग्रामीणों ने इंतजार किया. जयराम महतो सभा स्थल में 6:30 बजे शाम को पहुंचे. बने हुए मंच को छोड़कर अपनी वाहन के छत पर खड़े होकर सभा को संबोधित…

Read More

बड़कागाँव में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक 

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक योगेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई.संचालन बृजभूषण गुरु ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के राज्य स्तरीय निर्णयानुसार आठ सूत्री मांगों को लेकर आगामी 11 सितंबर को राज्य व्यापी बंदी को समर्थन देने के लिए बड़का गांव प्रखंड से सैकड़ो आंदोलनकारी झारखंड रांची पहुंचेंगे.आठ सूत्री मांगों में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी को 15 अगस्त 15 नवंबर एवं 26 जनवरी को राजकीय मान…

Read More

बड़कागांव में की गई ग्वांट की पूजा, भराई के बाद ग्वांट ने कहा गांव में अच्छी पैदावार होगा 

  संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव में शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय के बगल में तीज पर्व के मौके पर ग्वांट की पूजा की गई. मौके पर ग्राम नायक (पाहन )घनश्याम कुमार ग्वांट भराई कर गांव के लिए सुख शांति का भरोसा दिलाया. 70 वर्षीय द्वारिका महतो, 95 वर्षीय देवल भुइयां ने बताया कि बड़कागांव में हम लोग के पूर्वज से ही तीज पर्व के दूसरे दिन देवी मंडप में माता भगवती एवं 36 देवियों भक्ताईंन पर सवार होती है. यहां भूत भराई होती है.एवं सिमल के पेड़ में ग्वांट की…

Read More

कांग्रेस के केंद्रीय सचिव एवं बंगाल कांग्रेस के सह प्रभारी बनाए जाने पर अंबा प्रसाद का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

  बड़कागांव :विधायक अम्बा प्रसाद को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव एवं बंगाल कांग्रेस के सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रखंड के कांग्रेसियों ने बुके देकर स्वागत किया । बताते चलें कि विधायक अम्बा प्रसाद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी संगठन कि बैठक में भाग लेने के लिए विधायक सोमवार को ही दिल्ली गई थी। दिल्ली वापस लौटने के क्रम में बुधवार को नयाटांड में स्थित श्री गणेश फ्यूल स्टेशन एवं बड़का गांव मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से…

Read More

बड़कागांव मध्य पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवास के लिए 600 आवेदन आया

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव मध्य पंचायत में आपकी योजना , आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल एवं संचालन भास्कर राज ने किया. कार्यक्रम में मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य एवं एवं पंचायत सेवकों को हड़ताल में चले जाने के कारण कार्यक्रम में असर दिखा .लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड व अंचल के कर्मियों ने अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया. अबुवा आवास के लिए 600 फॉर्म, आंचल से संबंधित तीन आवेदन आया, जॉब कार्ड के…

Read More

बड़कागांव में खेलो झारखंड तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

  संजय सागर बड़कागांव :खेलो झारखंड कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन का अंडर- 19 के लिए खेल प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के मैदान में खेला गया। विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूली बच्चों ने जोरदार आजमाइश की और अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। तीन दिनों की चली प्रतियोगिता में पीएम श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 62 पदक जीते और ओवरऑल चैंपियन रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रहलाद गुप्ता ने किया एवं बच्चों के…

Read More

स्वरोजगार से जोड़ रही है राज्य सरकार :अंबा प्रसाद

  35 लाभुकों को बकरा विकास योजना का लाभ मिला संजय सागर बड़कागांव : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सह बकरा विकास योजना के तहत 75% एवं 90% अनुदान पर बड़कागांव के कुल 35 लाभुकों को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया.इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सरकार की काफी महत्वाकांक्षी योजना है. जिसमें पशुपालकों को आर्थिक मदद एवं स्वरोजगार मुहैया कराने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है. मौके पर विभागीय पशु चिकित्सक डॉक्टर उज्जवल कुमार,जिला पशुपालन कार्यालय से प्रतिनिधि महेश कुमार,पशु विक्रेता…

Read More

भाजपा की बैठक में गठबंधन तोड़कर अपना उम्मीदवार दिए जाने की उठी मांग

  संजय सागर बड़कागांव :भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पश्चिम, पूर्वी उरीमारी, केरेडारी एवं पिपरवार मंडल कार्य समिति की संयुक्त एक दिवसीय बैठक बड़कागांव प्रखंड के सांढ पंचायत भवन प्रांगण पश्चिमी मंडल पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया। बैठक की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदे मातरम गीत गाकर की गई। सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बैठक का उद्देश्य पर विषय वस्तु से अवगत कराई। उन्होंने कहा कि…

Read More

पीएम श्री मध्य विद्यालय में एफएलएन कार्यक्रम का आयोजन

  बड़कागांव : पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रांगण में एफएलएन के तहत रीड ए थाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं एफएलएन समन्वयक निशांत कुमार मैं किया. पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं में एक साथ 20 मिनट तक अपने-अपने हिंदी किताब को रीडिंग दिया. इसके बाद विद्यार्थियों को रीड ए थाउन के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हेमेंद्र कुमार, विनोद रजक,दीपक राणा, मुनेश कुमार राम,राम वृक्ष राम, कार्तिक कुमार सोनी, नकुल महतो ,…

Read More

आजसू पार्टी की बैठक में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता की सदस्यता ग्रहण

  बड़कागांव: बड़कागांव के गुरु चट्टी स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा एवं संचालन प्रखंड सचिव मनोज दांगी ने किया. इस बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी शामिल हुए. विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई .मौके पर गोन्दलपुरा के कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखण्ड महामंत्री उमेश यादव के नेतृत्व मे कई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता आजसू पार्टी मे शामिल हुए .जिसमे से नरेन्द्र यादव, संतोष यादव, शंकर यादव, विजय यादव, राजेश यादव, देवनारायण राणा,बालदेव कुमार, लालदेव महतो, डाड़ी…

Read More

नए थाना को लेकर एसपी ने की स्थल निरीक्षण

  बड़कागांव: बड़कागांव के ग्राम गोंदलपुरा एवं सीकरी पंचायत में नए थाना की स्थापित करने को लेकर हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गोंदलपुरा पंचायत एवं सीकरी पंचायत में थाना स्थापित करने को लेकर स्थल की जांच की. उसके बाद उन्होंने बड़कागांव थाना में आकर पुलिस कर्मियों के साथ मंत्रना किया एवं विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Read More

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वर्चुअल मोड द्वारा जुड़ी विधायक अंबा प्रसाद

  संजय सागर बड़कागांव/केरेडारी: दिल्ली में अखिल भारत कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त सचिवों और संयुक्त सचिवों की बैठक में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी शामिल हुई. इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित नवनियुक्त सचिव व कांग्रेस के नेता मौजूद रहे. दिल्ली में प्रथम विशेष बैठक होने के कारण विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में चल रही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी, सिरमा व केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बेंगबरी व पांडू पंचायत में…

Read More