महुदी रामनवमी जुलूस मार्ग को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में मैराथन बैठक 

संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव थाना परिसर में महुदी रामनवमी जुलूस मार्ग को लेकर दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी बालेश्वर राम एवं संचालन थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने किया.बैठक के लिए अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने महुदी गांव के हिंदू पक्ष से 6 एवं मुस्लिम पक्ष से 6 लोगों को लेटर जारी कर आमंत्रित किया था. जिसमें प्रबुद्ध नागरिक एवं जनप्रतिनिधि लोगों को भी बुलाया गया था.दोनों पक्ष के लोगों ने शालीनता के साथ अपनी-अपनी बातों को रखा . इस दौरान दोनों पक्ष एक…

Read More

विस्थापन नीति को लेकर विस्थापित युवा मोर्चा का सभा का आयोजन

  बड़कागांव : एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना की विस्थापन नीति को लेकर बड़कागांव प्रखंड के ग्राम जुगरा में विस्थापित युवा मोर्चा आम सभा हुई. इसके अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता ने की जबकि संचालन राजकुमार ने किया. वक्ताओं ने बताया कि पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना में 17 मई 2016 का कट ऑफ डेट रखने के कारण बहुत सारे ऐसे नौजवान है, जिनको विस्थापन का मुवावजा नहीं मिलेगा . इस नीति में ऐसा बदलाव किया जाए, जिसमें सारे युवाओं को लाभ मिल सके. इस सभा में जुगरा, चेपाकला, अराहरा,…

Read More

आजसू युवा पंचायत कमेटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने महेंद्र कुशवाहा सचिव मोहित वर्मा

  बड़कागांव : आजसू पार्टी यूवा मोर्चा का पंचायत स्तरीय बैठक सिंदवारी पंचायत भवन में हुइ . इसकी अध्यक्षता आजसू युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नारायण प्रसाद एवं संचालक डाडी पंचायत प्रभारी रंजीत महतो ने किया. बैठक में आजसू पार्टी यूवा मोर्चा का पंचायत कमिटी गठन किया गया. जिसमे सर्व समिति से आजसू युवा मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुमार कुशवाहा, सचिव मोहित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राज वर्मा एवं उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार का चयन किया गया.

Read More

बड़कागांव हरली गांव का गरीब का पुत्र ट्यूशन पढाते और पढ़ते बना हिंदी पीजीटी शिक्षक

  बड़कागांव: जहां एक ओर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पीजीटी के सफल छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद कई तरह का सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच बड़कागांव प्रखंड के ग्राम हरली निवासी गणेश कुमार साव पिता स्वर्ग- बाबूलाल साव के पुत्र पीजीटी हिंदी शिक्षक की सफलता हासिल कर खड़े सवालों में मरहम लगाने का भी काम किया है। गणेश उन विद्यार्थीयों के लिए प्रेरणादायक बने जो अपने आप को गरीब और कमजोर समझते है।उस कहावत को उन्होंने चरितार्थ किया है जिसमें कहा गया है…

Read More

होमगार्ड के घर से 5 लाख के जेवर समेत 1.15 लाख की चोरी

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के हरली पंचायत के ग्राम बेला बेलतौल निवासी होमगार्ड के जवान विजय कुमार पांडेय के घर से 5 लाख का जेवर समेत 1.15 लाख नगद रूपये एवं जमीन की कागजात चोरी हो गई . इस संबंध में होमगार्ड के जवान विजय कुमार पांडेय के पुत्र विवेक कुमार पांडेय के आवेदन पर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया है. जिसका कांड संख्या 184/ 24 है. बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में पुलिस छानबीन करना शुरू कर दी है. कांड का…

Read More

विधायक ने गरीब की बेटी की शादी में राशन सामग्री देकर की मदद

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत स्थित ग्राम तलसवार टोला टिकरीटांड निवासी राजू रविदास की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के विवाह में राशन सामग्री देकर मदद की. कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, तलसवार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह पंचायत अध्यक्ष संजय महतो एवं संजय साव के प्रयास ने गरीब की बेटी के विवाह के सूचना विधायक तक पहुंचा .विधायक के द्वारा तत्काल चावल, दाल, रिफाइन तेल एवं अन्य सामग्री देकर मदद किया गया .गरीब की मदद से वहां के ग्रामीणों ने धन्यवाद देते हुए विधायक जी के प्रति…

Read More

नकुल महतो ने राणा मोहल्ला में कराया चापाकल का मरम्मत

संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव मध्य पंचायत के राणा मोहल्ला में समाजसेवी नकुल महतो द्वारा खराब चापाकल की मरम्मती करवाई गई. इस मोहल्ले में विगत कई माह से चापाकल खराब पड़ा था . जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था. मंगलवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़कागांव समाजसेवी नकुल महतो को मिली. उन्होंने त्वरित संज्ञान में लेते हुए हुए अपने निजी खर्चे से चापाकल को मरम्मत कर पानी चालू करवाया. उन्होंने कहा कि जहां भी चापाकल खराब है, मुझे बताएं मैं उसकी मरम्मत कराऊंगा.वहीं पंचायत के…

Read More

विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव ब्लॉक में लगाई जनता दरबार

  संजय सागर बड़कागांव : जन समस्याओं को समाधान करने के लिए विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाइ. जनता दरबार में विधायक द्वारा विभिन्न मामले को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दी. जनता दरबार में खासकर जमीन संबंधित, पेयजल जल कि समस्या, फर्जी मुकदमा के मामले सामने आयें. पेयजल समस्या को लेकर विधायक ने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे को चिन्हित करके चापानल लगाने का निर्देशित किया गया. जमीन संबंधित मामले को लेकर विधायक ने अंचल अधिकारी को…

Read More

विस्थापन के गलत नीति के खिलाफ निकाला गया कैंडल मार्च

  बड़कागांव : एन टी पी सी के पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना के विस्थापन के गलत नीतियों के विरुद्ध बड़कागांव के जुगरा में विस्थापित युवा मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. विस्थापित युवा मोर्चा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि युवा विस्थापित मोर्चा के द्वारा विस्थापन नीति जिसमें एन टी पी सी,केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा 2016 निर्धारित किया गया है. 2016 में जिसका 18 साल हुआ होगा ऊसी व्यक्ति को विस्थापन योग समझा जा रहा है. मई 2016 का कट ऑफ डेट रखने के…

Read More

बड़कागांव के नापोखुर्द में ₹70,000 समेत बैग की छिनतई 

बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द स्थित शांति आश्रम स्कूल के निकट दिनदहाड़े एनजीओ के रिकवरी एजेंट से 70000 छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी बड़कागांव के रिकवरी एजेंट ग्राम हिसरी, थाना बरियातू जिला लातेहार निवासी उमेश प्रजापति के बयान पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 185/ 24, के तहत मामला दर्ज हुई है. इसके बाद पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू की गई है. दर्ज मामले में रिकवरी एजेंट ने बताया कि 8 जुलाई को 2:10 बजे शांति निकेतन स्कूल के…

Read More

मुखिया ने पंचायत सचिवालय को कराई मरम्मती 

  बड़कागांव : बड़कागांव मध्य पंचायत सचिवालय में मुखिया मो तकरीमुला खान द्वारा सुंदरीकरण किया गया . पंचायत सचिवालय में रंग – रोगन, खिड़की दरवाजे में पर्दा, वाटर कूलर प्यूरीफायर की व्यवस्था की गई. एवं कुएं मरम्मती करवाई गई.मौके पर पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मजहर, शंभू कुमार राम , समीना खातून, निर्मला कुमारी, सरवरी खातून , मुस्कान परवीन , गणेशा राम , सीमा देवी , सपना देवी , मुन्नी देवी, माया देवी, करुणा देवी , नसीमा खातून, सोनम देवी, विनीता देवी, आदि शामिल थे.

Read More

बड़कागांव में जिम सेंटर का उद्घाटन 

  बड़कागांव : बड़कागांव – टंडवा रोड स्थित सूर्य मंदिर स्थित हैमर फिटनेस जिम सेंटर का उद्घाटन मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया . रंजीत कुमार ने कहा जिम एक व्यायाम के रूप में है जिम करने से शरीर स्वस्थ रहता है .फिटनेस हमेशा बना हुआ रहता है. शारीरिक रूप से तनाव को भी नियंत्रित रखता है.जिम संचालक ने कहा अभी 10 दिन तक एडमिशन फ्री है. जिन व्यक्तियों को जिम में आना चाहते हैं 10 दिन तक आ सकते हैं. मौके पर…

Read More

बड़कागांव में रथ यात्रा मेला में भारी भीड़ उमड़ी, भगवान देर शाम मौसी बाड़ी पहुंचे

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव में रथयात्रा भव्य मेला का आयोजन किया गया. मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का कपाट अहले सुबह 5 बजे खोल दिया गया. उसके बाद सर्वदर्शन सुलभ हुआ. सुबह से लेकर शाम चार बजे तक पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर के प्रांगण में जमी रही.   भक्‍तों की ओर से पूजा अर्चना के बाद रथ को सजाया गया. शाम 4:30 बजे भगवान जगन्नाथ स्‍वामी, भाई बलभद्र और…

Read More

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के समाधान का उद्घाटन

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित बरवाडीह हेट गड़ा के पास पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी का समाधान भवन का उद्घाटन पूजा अर्चना कर किया गया . पूजा करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी, अंकित कुमार उर्फ सुमित है. इन्होंने नव कनियाओं का पूजार्चना किया. मौके पर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद, हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता , पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. समाधान भवन के उद्घाटन के मौके पर सामूहिक भोजन…

Read More

नयाटांड में आस्था के मंडा मेला संपन्न, भक्तों ने पीठ में कील छिदवाकर झूला

संजय सागर बड़कागांव :नयाटांड पंचायत में मंडा मेला का आयोजन मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में किया गया. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि मंडा मेला मूल निवासियों का पर्व है. यह झारखंड की संस्कृति में रचा बसा है। मंडा मेला में ही हमारे झारखंड की संस्कृति दिखाई देती है.मेला लगने से क्षेत्र में आपसी भाईचारा बढ़ती है. मंडा मेला झारखंड का एक धरोहर है. हमें इसे भूलना नहीं चाहिए. मेले में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी. शिव भक्तों ने अपनी पीठ में लोहे की कील से छिदवा कर 50…

Read More

रथ यात्रा मेला को लेकर समिति का गठन, अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष बने दर्शन प्रसाद कुशवाहा

संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव में रथ यात्रा मेला का आयोजन करने को लेकर राम जानकी मंदिर पूजा समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जय हिंद महतो ने किया. रथ यात्रा मेला 7 जुलाई को आयोजन किया जाएगा. इसके पहले 6 जुलाई को भगवान जगन्नाथ ,भाई बलभद्र बहन सुभद्रा का 56 भोग लगाया जाएगा.रथ यात्रा मेला को सफल बनाने के लिए समिति की गठन की गई. जिसमें से सर्व समिति से अध्यक्ष पिंटू कुमार गुप्ता, सचिव पवन कुमार ,उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दर्शन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जय हिंद महतो, प्रवक्ता…

Read More

बड़कागांव में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को कराया गया छप्पन भोग

  संजय सागर   बड़कागांव :बड़कागांव के राम जानकी मंदिर परिसर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग कार्यक्रम संपन्न हुआ. भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई. समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में पुजारी चिंतामणि महतो द्वारा आरती उतारा गया व छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. 7 जुलाई को अहले सुबह भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की दर्शन करने के लिए भक्तों के कपाट खोल दिया जाएगा. 3:00 रथ यात्रा प्रारंभ की जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास की…

Read More

चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक 

संजय सागर   बड़कागांव : विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक पश्चिमी पंचायत भवन में की गई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह एवं संचालन प्रखंड सचिव सरोज मेहता ने किया. संजय सिंह ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में शीघ्र बहुत कमेटी का गठन किया जाएगा. चुनाव के मद्दे नजर 23 पंचायतो में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि अगली बैठक में तय की जाएगी. झारखंड सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं को…

Read More

संजीव बेदिया ने सीएम हेमंत सोरेन को बनने पर दी बधाई

सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरी जाएगी : संजय करमाली संजय सागर बड़कागांव : हेमंत सोरेन को झारखंड में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बड़कागांव के झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई.श्री बेदिया ने कहा हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए हम झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है. आगामी आने वाला विधान सभा चुनाव में हमारी बहुमत की सरकार फिर बनेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता संजय करमाली ने कहा कि…

Read More

बादम कोल खनन परियोजना के एमडीओ कंपनी का ग्रामीणों ने किया विरोध

  बड़कागांव: बादम कोल खनन परियोजना के एमडीओ बीजीआर कंपनी का बादम गांव में बादम और गोंदलपुरा के ग्रामीणों ने दो दिनों तक भारी विरोध किया. बीजी आर कंपनी के अधिकारी कोल कंपनी को लेकर बादम, गए हुए थे .ग्रामीणों ने कहा के बिना ग्राम सभा को सूचना दिए कंपनी के लोग आए थे जिसका पुरजोर विरोध किया गया.हमलोग किसी भी कोल खनन कंपनी को न जमीन देंगे न ही हमें कोई कोल खनन कंपनी चाहिए. कंपनी के अधिकारियों ने कहा बिना ग्रामसभा को सूचित किए हम लोग आए ये…

Read More

विधायक के नेतृत्व में पिपराली में डीपबोरिंग कार्य पुरी

  बड़कागांव : नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह भुईंया टोली में डीप बोरिंग दिन बृहस्पतिवार को पूर्ण हुआ. विधायक अंबा प्रसाद को नयाटांड़ मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो ने भुईंया टोली में पानी से होने वाले दिक्कतों से अवगत कराया था. जिसके बाद विधायक अंबा प्रसाद में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त योजना को प्राथमिकता के आधार पर डीप बोरिंग कराने हेतु अनुसंशा की थी,डीएमएफटी मद से इस योजना को स्वीकृति दिलाने का कार्य किया गया.उक्त स्थान में डीप बोरिंग होने से एक बड़ी आबादी लाभान्वित होंगी. एक बड़ी जनसंख्या के बीच…

Read More

बुढ़वा महादेव पहाड़ की सीढ़ियां जर्जर, सीढियां नहीं बनने पर सावन में हर दिन गिरते नजर आएंगे भक्त

बड़कागांव: बड़कागांव के बुढ़वा महादेव पहाड़ में मंदिर तक जाने वाली सीढ़ी जर्जर हो गई है. बड़कागांव के बुढ़वा महादेव पहाड़ 500 मीटर ऊंची पर्वत पर भगवान शंकर माता पार्वती हनुमान जी की मंदिर है .यहां हर सावन में एक महीने तक श्रावणी मेले लगाया जाता है .पहाड़ पर चढ़ने के लिए इन्ही सीढ़ियों के सहारे साल भर श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां घूमने आते हैं. एवं पूजा करने आते है. अगर इन सीढ़ियों को सावन से पहले नहीं बनाया गया ,तो हर दिन श्रद्धालु गिरते नजर आएंगे. इस संबंध में…

Read More

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर संजीव बेदिया ने किया मुलाकात

न्याय के घर में सत्य की जीत हुई : संजय करमाली   संजय सागर   बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का जमानत मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में बड़कागांव विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास पर मुलाकात किया.श्री बेदिया ने कहा सच्चाई की सदैव जीत हुई है, सत्य कभी हार नहीं सकता है .भले देर हो सकता है लेकिन झुक…

Read More

बड़कागांव में बिजली, सड़क जाम के विरुद्ध सड़क पर उतरे ग्रामीण

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव में हर दिन घंटे दर घंटे नो एंट्री के उल्लंघन होने से सड़क जाम हो जाने एवं बिजली की आंख मिचोली के विरोध ग्रामीण जनता सड़क उतरकर आंदोलन किया . इसका नेतृत्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने किया. नियमित बिजली की आपूर्ति एवं सड़क जाम से मुक्ति की मांग को लेकर रैली भी निकल गई . यह रैली बड़कागांव के विभिन्न सड़कों से होते हुए निकाली गई. इस दौरान विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ सभा की गई . इसकी अध्यक्षता मोहम्मद इब्राहिम एवं संचालन…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने पर झामुमो ने जश्न मनाया मिठाई बाटी

बड़कागांव फोटो मिठाई खिलाते लोग बड़कागांव :झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का जमानत मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । संजय सिंह ने कहा सच्चाई श्री सदैव जीत हुई है, सत्य कभी हार नहीं सकता है ।भले देर हो सकता है लेकिन झुक नहीं सकता है। झमन प्रसाद ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार झारखंड में जब से…

Read More