हेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा: सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा है। सरकार राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल है। यही वजह है कि झारखंड के आठ लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी और दिहाड़ी खटने को मजबूर हैं। इनमें युवाओं की बड़ी तादाद है। ये युवा शौक से पलायन नहीं करते हैं। महतो शुक्रवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 800 योजनाओं की रखी गई नींव , 653 योजनाओं का हुआ उद्घाटन

आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” अभियान के तहत लग रहे शिविरों में मेले जैसा माहौल है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने के साथ उससे जुड़ भी रहे हैं। इन शिविरों में अधिकारियों का दल पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं को ना सिर्फ सुन रहे हैं बल्कि उसका समाधान भी कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि पिछले दो चरणों की तरह तीसरा चरण भी काफी सफल और प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज सिमडेगा जिले के कोलेबिरा…

Read More

लीड्स एनजीओ के तत्वावधान में होटल बीएनआर रांची में स्टेट लेवल क्लीन एनर्जी पर कार्यशाला आयोजित किया गया

रांची: रांची स्थित होटल बीएनआर में लीड्स एनजीओ के डायरेक्टर की अध्यक्षता में स्टेट लेवल क्लीन एनर्जी सोलुशन सम्मिट कम एक्सबीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य सभा सांसद आदित्य सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में प्रखंड से लेकर गांवों को प्रदूषण मुक्त कैसे किया जाए, साथ ही इससे हमारे देश के युवा वर्ग को कैसे रोजगार से जोडा जाए तथा प्रखंड से गांव तक कैसे इस योजना के…

Read More

रांची : मुख्य सूचना आयुक्त व अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां होंगी जल्द

रांची : झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों की कवायद तेज कर दी है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए व्यक्ति का चयन किया जायेगा। झारखंड राज्य सूचना आयोग के लिए एक मुख्य सूचना आयुक्त और आठ सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। माना जा रहा है कि रिटायर्ड जज या रिटायर्ड वरीय आईएएस अधिकारी को मुख्य सूचना आयुक्त बना जा सकता है। इस संबंध में…

Read More

भारतीय संविधान ने देश के दलित, आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग को दी बड़ी ताकत: अमर बाउरी

रांची:  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण की ओर से रविवार को संविधान गौरव यात्रा का आयोजन रांची के तपोवन मंदिर से लेकर पुराना हाई कोर्ट अंबेडकर प्रतिमा तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर…

Read More

आरपीआई अम्बेडकर प्रदेश संगठन सचिव प्रवीण कुमार रंजन की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया 

Md Mumtaz रांची: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के प्रदेश संगठन सचिव प्रवीण कुमार रंजन की अध्यक्षता में रांची के हेहल में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव प्रवीण कुमार रंजन ने सर्व प्रथम डाक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर में माल्यार्पण किया जिसके बाद आरपीआई अम्बेडकर के कार्यकर्ता ने अम्बेडकर की तस्वीर पर बारी बारी से माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर श्री रंजन ने कहा कि आज का दिन पूरे भारतवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है…

Read More

मुक्ति संस्था ने 32 अज्ञात शवों का किया सामूहिक दाह संस्कार

रांची : मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 32 अज्ञात शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि अबतक नौ वर्षों में कुल 1655 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, रतन…

Read More

आपत्तिजनक फोटो भेजकर लड़कियों को परेशान करने का आरोपित मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

रांची : लालपुर थाना पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विवेक कुमार शाह बताया गया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लालपुर थाना में दर्ज पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के एक मामले में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियों का फोटो एडिट कर आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम में भेज कर परेशान…

Read More

झारखंड के 15 जेल अधीक्षकों का तबादला

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के 15 जेल अधीक्षक का तबादला किया है। जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बेसरा निशांत रॉबर्ट को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार का जेल अधीक्षक बनाया गया है। बेसरा खूंटी जिले के उपकारा के जेल अधीक्षक थे। इस संबंध में बुधवार रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार हजारीबाग के जेल अधीक्षक कुमार चन्द्रशेखर का तबादला करते हुए दुमका का जेल अधीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार अजय कुमार प्रजापति…

Read More

झारखंड में 39 बीडीओ का हुआ तबादला

रांची : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने 39 प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का मंगलवार को तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार निखिल गौरव को चतरा जिले के हंटरगंज का बीडीओ बनाया गया है। वह पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इसीप्रकार पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हरि उरांव को देवघर जिले के करों प्रखंड का नया बीडीओ, राजेश कुमार सिन्हा को धनबाद के बलियापुर का बीडीओ, पुष्कर सिंह मुंडा को पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी का बीडीओ, संजय कुमार को गढ़वा के रमना का बीडीओ, रविन्द्र कुमार को गढ़वा…

Read More

झामुमो ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में एक बहुत ही संवेदनशील घटना हुई थी। पिछले दिनों दिवाली के दिन उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा में हुए टनल हादसे में 41 मजदूरों की जान फंसी हुई है। झारखंड के भी 15 मजदूर फंसे हैं। लेकिन इस तरह की घटना लगातार भाजपा के शासन काल में होती रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक रेल परियोजना में पानी घुस…

Read More

अब इन शिक्षकों का क्या होगा : टेट पास सहायक अध्यापकों के अनशन का 89वां दिन

रांची : सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले रविवार को टेट पास सहायक अध्यापकों का राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना जारी है। प्रदेश संरक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि इस पावन पर्व छठ पूजा में भी हम आंदोलन में है। आईएनडीआईए गठबंधन सरकार के नेता सिर्फ आश्वासन देकर चुपचाप बैठे हैं और हम टेट पास पारा शिक्षक भी उम्मीद में बैठे हैं कि सरकार वेतनमान की अपनी वादा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन का 89वां दिन है। इसके बावजूद सरकार…

Read More

जैक बोर्ड के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि दो दिसंबर तक, 10वीं की परीक्षा फरवरी में

रांची :जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा फरवरी में होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। फॉर्म दो दिसंबर तक भरा जा सकता है। साथ हीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर तय है। इसके लिए छात्र चालान के माध्यम से भरा जा सकता है। इसके अलावा जो छात्र तय समय के अंदर फार्म नहीं भर पाते हैं। वह लेट फाइन के साथ तीन दिसंबर से नौ दिसंबर तक भर सकते हैं। 12 दिसंबर तक बैंक चालान के द्वारा शुल्क भरा जा सकता है।

Read More

रांची : चेक बाउंस मामले में पत्रकार को भेजा गया जेल

रांची :  रांची के राहे थाना पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार दिनेश हजाम को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दिनेश हजाम पर चार लाख के चेक बाउंस के मामले में सिल्ली थाना में 2018 में मामला दर्ज किया गया था। निचली अदालत से उसे जमानत मिली थी। केस के ट्रायल के बाद पुनः गिरफ्तारी के लिये अदालत से वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने पत्रकार को…

Read More

झारखंड में 6 फरवरी से होगी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा, JAC बोर्ड ने जारी तिथियों की घोषणा

रांची: झारखंड में 10वीं और 12वीं (मैट्रिक व इंटरमीडिएट) की परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को लिए एक बड़ी खबर सामने आई है दरअसल, JAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जारी ऐलान के अनुसार, मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अगले साल 2024 के 6 फरवरी से आयोजित की जाएगी. 6 फरवरी से शुरू हो जाएगी परीक्षा आपको बता दें, यानी 17 नवंबर को झारखंड में 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) की परीक्षा तिथियों की घोषणा जारी करते हुए…

Read More

28 नवम्बर से दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य संरक्षक फिर से चुने गए अर्चित आनंद

RANCHI : शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरगांई बुढ़ीबागी मैदान ओरमांझी में होगा। युवा पावर फुटबॉल क्लब गुरगांई के देखरेख में तीन दिवसीय मैच 28 से 30 नवम्बर तक होने वाली है। जिसमें कुल 16 टीमें भाग लेगी। विजेता टीम को 31000/रू० हजार नगद एवं शील्ड दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 21000/रू० हजार नगद एवं शील्ड दिया जाएगा वही तृतीय एवम चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100/रू० नगद एवं फुटबॉल देकर सम्मानित…

Read More

बिरसा मुंडा जेल में छह कैदी कर रहे हैं छठ

रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में भी कैदी छठ पूजा कर रहे हैं। महापर्व छठ की शुरुआत आज से शुरू हो गयी। आज शुक्रवार को नहाय-खाय है। रांची जेल का माहौल भी इस त्योहार में बदल गया है। हर साल की तरह इस साल भी जेल में छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। कौन- कौन कैदी कर रहे हैं छठ जेल में जिन छह कैदियों ने छठ करने का फैसला लिया है उनमें सितारा देवी, संतोषी देवी, ललिता देवी, सरिता देवी के अलावा कृष्णदेव महतो शामिल…

Read More

रांची के मांडर में चार मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ मामले में आठ घंटे बाद सड़क से जाम समाप्त

रांची : मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर के प्रतिमा को खंडित करने का मामला शुक्रवार सुबह सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। चार मंदिरों की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इनमें महावीर मंदिर , छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव औऱ मड़ई देवी मंडप शामिल है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच-75 पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया है। इसके अलावा भी…

Read More

चुनावी था प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को चुनावी दौरा बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आदिवासी जनजाति के बारे में खूब भाषण दिया। लेकिन हास्यास्पद बात थी कि प्रधानमंत्री आदिवासी जीवन और परंपरा के बारे में उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। झारखंड विधानसभा से सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजा। लेकिन यह सिर्फ आदिवासी के नाम पर राजनीति करने आते हैं। उन्हें आदिवासी से कोई लेना देना नहीं है। भट्टाचार्य गुरुवार को हरमू…

Read More

अब सरकार करेगी बोकारो के धार्मिक धरोहर लुगू पहाड़ को संरक्षित, जानें क्यों

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में जनजातीय परामर्शदात्री परिषद (टीएसी) की 26वीं बैठक हुई। इसमें टीएसी ने बोकारो जिला स्थित आदिवासी संतालियों के धार्मिक धरोहर लुगू पहाड़ पर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित लुगू पहाड़ जल विद्युत पंप भंडारण परियोजना को किसी भी हाल में स्थापित नहीं होने दिए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। बैठक में प्रो. स्टीफन मरांडी, सदस्य झारखंड विधानसभा सह टीएसी सदस्य की अध्यक्षता में गठित उप समिति के कार्यकाल को अगले एक वर्ष के लिए अवधि…

Read More

प्रधानमंत्री के प्रोग्राम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नहीं की आदिवासी धर्म कोड की मांग : भाजपा, जानें क्यों

रांची : भाजपा ने गुरुवार को खूंटी में 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति और इसमें राज्य सरकार द्वारा आदिवासी धर्म कोड की मांग उठाने संबंधी खबर पर आपत्ति जताई है। प्रदेश भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर खूंटी में विराट जनसभा को संबोधित किया। झारखंड सहित देश के जनजातीय आबादी के हितार्थ कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी गई।सरकारी कार्यक्रम होने के कारण मंच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी साथ दिखे। उन्हें…

Read More

रांची में दो बार हुई प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, जानें कहां-कहां

रांची: राजधानी रांची में पीएम मोदी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आयी है. पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के बीच उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब पीएम मोदी बुधवार की सुबह बिरसा मेमोरियल जा रहे थे. इसी दौरान एसएसपी आवास से आगे रेडियम रोड में पीएम मोदी के कार के आगे अचानक एक महिला आकर खड़ी हो गयी. जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला कुछ देर के लिए  बीच सड़क पर ही रूक गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा…

Read More

महेन्द्र सिंह धोनी पत्नी व बेटी के साथ पहुंचे  अपने पैतृक गांव ल्वाली 

अल्मोड़ा : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ बुधवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। गांव में उन्होंने लोगों के साथ फोटो खिंचवाई और गोरखनाथ मंदिर में पूजा की। वहीं पैतृक घर की देहरी पर बैठ कर विश्राम किया। धोनी अल्मोड़ा जिले की जैंती तहसील के ग्राम ल्वाली के मूल निवासी हैं। वर्ष 1970 में धोनी के पिता रांची जाकर बस गये थे। वर्तमान में उनके चाचा सहित अन्य लोग गांव में ही रहते हैं।…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय, रांची से खूंटी रवाना

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजधानी रांची के जेल रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री रांची से खूंटी के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री ने ‘धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा…

Read More

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर किया माल्यार्पण

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने एक्स पर लिखा- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। रांची में भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी।

Read More