झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला

रांची : राज्य सरकार ने एक साथ 152 प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का तबादला किया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार शाम अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार जामताड़ा जिले के सदर क्षेत्र के बीडीओ जहीर आलम को धनबाद के गोविंदपुर का बीडीओ बनाया गया है। जबकि बोकारो के पेटरवार बीडीओ शैलेश कुमार चौरसिया को धनबाद टुंडी का बीडीओ, गढ़वा के डंडा में पदस्थापित बीडीओ फनीश्वर रजवार को धनबाद के तोपचांची का बीडीओ, पलामू के हरिहरगंज में पदस्थापित जय प्रकाश नारायण…

Read More

बिस्टुपुर पी रोड बना 407 ट्रक और कार पार्किंग स्थल, क्वार्टर के आगे गाड़ी रखकर होता है सेल परचेस का धंधा

चालक खुलेआम करते हैं नशा, गाड़ियों की आड़ में होती है अड्डेबाजी जमशेदपुर : इन दिनों बिस्टुपुर पी रोड 407 ट्रक और कार पार्किंग स्थल बना हुआ है। जिसके तहत यहां रोजाना दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं। इसी तरह यहां क्वार्टर के आगे गाड़ियां रखकर सेल परचेस का धंधा भी किया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं गाड़ियों की आड़ में चालक खुलेआम नशा का सेवन करते हैं। इस दौरान सुबह से लेकर रात तक पी रोड के आस-पास गाड़ियों की आड़ में अड्डेबाजी भी होते रहती है। जबकि शराब…

Read More

कदमा में महात्मा गांधी की जयंती पर निकली जन संकल्प पदयात्रा

जमशेदपुर : 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर शहर के समाजसेवी, गांधीजनों द्वारा जन संकल्प पदयात्रा निकाली गई। जिबका मूल उद्देश्य गांधी के बताये मार्ग पर चलते हुए प्रेम, बंधुत्व, सत्य, अहिंसा, सद्भावना, धर्मनिरपेक्षता जैसी मूल्यों को आत्मसात रखना है। यात्रा की शुरुआत कदमा स्थित नेताजी सुभाष पार्क से शुरू हुई। जिसके बाद कदमा बाजार की तरफ से गणेश मेला मैदान होते हुए धातकीडीह स्थित ठक्कर बप्पा क्लब में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान पदयात्रा में शामिल सभी साथियों के हाथों में गांधी के विचारों के…

Read More

गिरिडीह: गांधी एवं शास्त्री जयंती पर तिसरी के खिजुरी, तिसरी एवं सिंघो तथा गावां के सेरुआ में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गिरिडीह: सोमवार, गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर तिसरी प्रखंड के खिजुरी, तिसरी एवं सिंघो तथा गावां प्रखंड के सेरुआ पंचायत सचिवालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खिजुरी पंचायत सचिवालय में उप-प्रमुख बैजु मरांडी, मुखिया निर्मला बेसरा, मुखिया प्रतिनिधि मोहन मरांडी, रोजगार सेवक जफरुल अंसारी आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान पंचायत के दर्जनाधिक ग्रामीण भी वहां पर उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत तिसरी के पंचायत सचिवालय में स्थानीय मुखिया किशोरी साव के…

Read More

गिरिडीह: अहिंसा दिवस के अवसर पर तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: अहिंसा दिवस के अवसर पर कल दिनांक 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को तिसरी बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति ने स्थानीय गांधी मैदान स्थित बापु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रखंड वासियों को अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश स्वतंत्र हुआ और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर आज भारत एक विकसित देश बनने में सफल रहा है। कहा कि मैं पूज्य महात्मा गांधी एवं पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती…

Read More

झुमरी तिलैया:  भारत विकास परिषद के द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

जूनियर में डीएवी और सीनियर में शिवतारा स्कूल बना चैंपियन झुमरी तिलैया:  भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर दो वर्गों में विभाजित था। जूनियर वर्ग में 7 और सीनियर वर्ग में 11 स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों से 8-8 राउंड सवाल पूछे गए थे। सर्वाधिक जवाब देने वाले स्कूलों को विजेता घोषित किया गया। जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल को प्रथम, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर…

Read More

कुर्सी पर दी नवजात को जन्म, देखें

 समय से पहले हो गया जन्म, पीडिया विभाग में नवजात का चल रहा है इलाज जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में सोमवार सीतारामडेरा होम पाइप कल्याण नगर निवासी राहुल सिंह गुरुम अपनी पत्नी 27 वर्षीय दीपशिखा खरवाल की जांच करने के लिए पहुंचे थे। मगर गांधी जयंती होने के कारण अस्पताल का रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी दोनों बंद था। जिसके बाद उन्होंने पत्नी को रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास स्थित कुर्सी पर बैठा दिया और वे खुद जानकारी लेने के लिए चले गए। इसी बीच पत्नी को जोर की प्रसव पीड़ा होने…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 उपायुक्त, एसएसपी, डीडीसी और एसपी ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार और एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया। इस दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 154 वीं जयंती मना रहे हैं। बापू के…

Read More

गांधी जयंती पर विधायक कार्यालय में संचालित श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में 200 लोगों ने खाने का लिया आनंद

जमशेदपुर : गांधी जयंती के शुभ अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय में आम जनता को मात्र पांच रुपए की न्यूनतम सहयोग राशि लेकर भरपेट पूड़ी, आलू परवल की सब्जी और छेने की मिठाई खिलाई गई। इस दौरान लगभग 200 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मौके पर विधायक सरयू राय ने मीडिया से कहा कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में भोजन का यह कार्यक्रम विगत डेढ़ सालों से चला आ रहा…

Read More

सादगी और बुलंद हौसलों के प्रतीक थे शास्त्री जी: पूर्व सैनिक सेवा परिषद

जमशेदपुर : नम्रतापूर्ण व्यवहार से आंदोलन को गति देकर दुश्मन को झुकाया जा सकता है। इसी तरह भारत-रत्न देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान और अमेरिका समेत दुनिया को दिखा दिया कि नैतिकता और बुलंद हौसलों से हम हर युद्ध जीत सकते हैं। उक्त बातें सोमवार पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, सेवा भारती एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर संगाठन के जिला महामंत्री हवलदार जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी, शास्त्री जी की तस्वीर पर संगठन के…

Read More

ट्रक हादसा, 10 महिलाओं की मौत

मेक्सिको सिटी :  दक्षिण मेक्सिको में रविवार तड़के हुए ट्रक हादसे में एक नाबालिग लड़की समेत 10 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी मेक्सिको के नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) के हवाले से दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक दक्षिणी राज्य चियापास में पिजीजियापन-टोनला राजमार्ग पर 27 क्यूबाई प्रवासियों को ले जा रहा था। यह हादसा इसी राजमार्ग पर हुआ। शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर तेज गति से ट्रक चला रहा था।…

Read More

नाइटक्लब में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत

मैड्रिड : स्पेन के दक्षिणपूर्वी शहर मर्सिया में एक नाइटक्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार आग थिएटर नाइट क्लब में सुबह करीब छह बजे लगी और तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। मर्सिया की अग्निशमन सेवा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दमकल कर्मी नाइट क्लब के अंदर आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश करते…

Read More

श्री गौशाला परिसर में आज से सात दिनों के लिए श्रीमद भागवद मूल पाठ गौमाताओं के लिए होगा आयोजित

कोडरमा: शहर के यदुटांड़ स्थित गौशाला परिसर में पहली बार गौ माताओं के लिए श्रीमदभागवद मूल पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें वृंदावन के कथावाचक भागवद तथा का श्रवण कराएंगे। बताते चलें कि पूरे गौशाला परिसर में इसके लिए पूर्व में ही गौ स्थलों पर छोटे-छोटे ध्वनि यंत्र लगाए गए हैं। कथावाचक के द्वारा माइक से कथा का वाचन किया जाएगा और अपने स्थलों से ही गौ माताएं प्रवचन का लाभ ले सकेंगी। सनातन धर्म में पितृपक्ष में गौ आहार देने की परंपरा है। ऐसे में भागवद कथा का आयोजन…

Read More

कदमा में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती पुष्पांजलि क्लब में रविवार भाजपा कदमा मंडल बूथ सशक्तिकरण की एक बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि मंडल प्रवासी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्ष भी उपस्थिति थे। इस दौरान मंडल प्रवासी राजकुमार सिंह ने कार्यकर्ता का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते है और आगामी चुनाव की तैयारी सभी कार्यकर्ता संगठित होकर करें। मौके पर मुख्य रूप से…

Read More

कदमा एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमिटी का विधिवत रूप से हुआ भूमि पूजन, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

जमशेदपुर : कदमा थाना के पास मेन रोड पर स्थित कदमा एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमिटी का रविवार विधिवत रूप से भूमिपूजन कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शंकर रेड्डी, दीपू सिंह, मनीष पांडेय, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, केंद्रीय महासचिव आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। साथ ही दुर्गा पूजा कमिटी के महासचिव सिमरन…

Read More

टंडवा में एनटीपीसी और सीसीएल ने मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

टंडवा: महात्मा गांधी के जन्म दिन के एक दिन पहले रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् एनटीपीसी और सीसीएल के अधिकारियों ने औद्योगिक नगरी टंडवा के मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्लांट के परियोजना प्रमुख एस के पांडा के नेतृत्व में अधिकारियों ने टंडवा बाजार के दूर्गा मंदिर परिसर मे झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। वही सूर्य मंदिर परिसर में सीसीएल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक किसुन दास ,जीएम अमरेश कुमार, सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट विकास प्रसाद के नेतृत्व में जवानों ने परिसर को…

Read More

राज्य के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ षडयंत्र कर रही हेमंत सरकार: सुदेश

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो कहा कि हेमंत सरकार राज्य के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ षडयंत्र कर रही है। खतियान आधारित स्थानीयता नीति झारखंड के मूलवासियों एवं आदिवासियों का सिर्फ एक मांग पत्र नहीं है। यह हमारे पूर्वजों का सपना है। इसके लिए झारखंड की धरती ने बहुत कुर्बानियां दी है। महतो आजसू पार्टी महाधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को मोरहाबादी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विनोद बिहारी महतो एवं शहीद निर्मल महतो के बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देगा। पूर्वजों…

Read More

पंडरा थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

रांची: मन की बात’ के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों से सामूहिक रूप से ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान’ करने की अपील की और कहा कि यह पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी को ‘स्वच्छांजलि’ होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान’ की अपील के जवाब में 1 अक्टूबर को देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. गांधी जयंती से पहले प्रधानमंत्री ने साथी नागरिकों से एक अनोखा आह्वान किया है. इस कार्यक्रम की तहत आज पंडरा थाना…

Read More

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से …………..

हमीरपुर : झोलाछाप डाक्टर के गलत इलाज करने से शनिवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चिकासी थाने के टोला खंगारन गांव निवासी भानु प्रताप (50) पुत्र मुलुआ पूर्व प्रधान पति की शनिवार को एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चिकासी थाने में झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि…

Read More

झारखंड : 15 अंचलों में नए सीओ की पोस्टिंग

रांची: राज्य सरकार ने 15 अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। इस संबंध में शुक्रवार को भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक राकेश कुमार श्रीवास्तव को अंचल अधिकारी नगड़ी, सुमन कुमार सौरभ को अंचल अधिकारी अरगोड़ा, पंकज कुमार भगत, सीओ पांचाल मंडोर, प्रणव ऋतुराज अंचल अधिकारी गिरिडीह, अभिषेक कुमार को अंचल अधिकारी नवाडीह, रणवीर कुमार को अंचल अधिकारी चतरा, अमरदीप सिंह को अंचल अधिकारी मेदिनी नगर सुदीप इक्कू अंचल अधिकारी पुटकी बालेश्वर राम अंचल अधिकारी बड़का गांव, राजेंद्र कुमार दास…

Read More

टाटा स्टील ने की 10.8 एमडब्ल्यूपी फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत, शहर में सौर ऊर्जा उत्पादन 20.34 एमडब्ल्यूपी तक बढ़ा

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अपर कूलिंग पॉन्ड पर 10.8 एमडब्ल्यूपी क्षमता का एक फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट शुक्रवार से चालू किया गया। साथ ही एक हवाई अड्डे समेत शहर में टाटा स्टील की विभिन्न सुविधाओं में कुल 20.34 एमडब्ल्यूपी की सौर परियोजनाएं चालू की गई हैं। इस परियोजना को टाटा पावर द्वारा ने अपने सभी लोकेशन्स पर रूफ टॉप, फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड सौर पैनलों के संयोजन के साथ कुल 41 एमडब्ल्यूपी की स्थापना के लिए टाटा स्टील के साथ बड़े समझौते के तहत शुरू किया…

Read More

झारखंड की शिक्षा नीति पर भाजपा नेता ने खड़े किए सवाल, छात्रवृत्ति न मिलने पर आंदोलन करने के लिए चेतावनी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग सभी बी.एड कॉलेज में एससी, एसटी और ओबीसी छात्र-छात्राओं को वर्ष 2021 से लेकर अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। वहीं राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति नहीं दिए जाने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधेरे में है। जिसके तहत भाजपा नेता विमल बैठा छात्रों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा नीति पूरी तरह ध्वस्त होती जा रही है। जिसका खामियाजा होनहार छात्रों को झेलना पड़ रहा है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं की स्थिति दिन ब…

Read More

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी का हुआ निधन

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर में वर्षों से अपनी सेवा देने वाले प्रिय, हंसमुख, कर्मठ, मिलनसार और सेवाभावी संगठन के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी के निधन की खबर गुरुवार को मिली। उनका जाना सैन्य समाज एवं नागरिक परिवेश के लिए भारी क्षति है। उनके निधन पर परिषद प्रतिनिधियों ने भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने उनके निधन पर शोक भी जताया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर अपनी यादें साझा कर उन्हें नमन किया।…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल 692 कर्मचारियों को देगी 7.40 करोड़ रुपए बोनस राशि

जमशेदपुर : वर्ष 2022-2023 के लिए वार्षिक बोनस भुगतान के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच शुक्रवार बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। जिसमें अगले 3 वर्षों 24, 25 और 2026 भी शामिल है और जो बाद के वर्षों में भुगतान निर्धारित करेगा। इस दौरान समझौते पर टाटा स्टील यूआईएसएल एमडी ऋतु राज सिन्हा और जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने डीएलसी, जेएसआर के साथ-साथ कंपनी के अन्य अधिकारियों व यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया। बोनस पात्रता विभिन्न मापदंडों पर कंपनी के…

Read More

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कोबरा बटालियन के बलिदान हुए जवान को दी श्रद्धांजलि

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को सेक्टर-2 धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में बलिदान हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को नक्सल…

Read More