बड़कागांव में खेलो झारखंड में दर्जनों खिलाड़ी हुए सफल 

संजय सागर बड़कागांव : खेलो झारखंड का तीन दिवसीय कार्यक्रम बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल में आज संपन्न हुआ . इसका नेतृत्व बीपीएम प्रहलाद गुप्ता ने किया. इस खेल में अंदर 17 के दर्जनों विद्यार्थी भाग लिए. कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव के शिक्षक चेतलाल राम ने किया. खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पीएम श्री मध्य विद्यालय को प्रथम स्थान मिला. बालिका वर्ग के कबड्डी स्पर्धा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका , द्वितीय स्थान वॉलीबॉल के बालक वर्ग में एस एस प्लस टू…

Read More

खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डंसा, रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत

  बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के कांडतरी गांव में खेत में काम करने गए कृषक जीवनाथ महतो के दांया पैर में रसल वाइपर सांप ने डंस लिया . जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स में भर्ती किया गया था . जहां उसकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई. यह घटना मंगलवार सुबह 9:00 की है.वह 55 वर्ष के थे. वे तीन पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये. परिजनों के अनुसार जीवनाथ महतो तरीवा खेत में 9:00 बजे सुबह काम…

Read More

बारिश में बीस फिट का कुआं बहने से किसानों को क्षति

  संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के चिरैया नदी के तट पर बारिश के कारण 20 फीट का कुआं सहित खेत का कुछ हिस्सा बह गया. कुएं के मलबे के साथ कृषक रामधनी महतो , झमन प्रसाद, चंद्र देव महतो बालेश्वर महतो का सिंचाई करने वाला मोटर व पाइप, एवं बिजली के खंभे बह गया. रामधनी महतो ने बताया कि हम तीन भाई मिलकर 1980 में 20 फिट का कुआं का निर्माण किए थे. इससे 5 एकड़ से अधिक खेतों में सिंचाई होती थी . यहां सालों भर खेती करते…

Read More

अपने हक और अधिकार पाने के लिए दर-दर भटक रही है दो बच्चों की मां

  बड़कागांव : दो बच्चों की मां रीना देवी अपने हक और अधिकार पाने के लिए अपने ससुराल से लेकर कोर्ट कचहरी तक दर-दर भटक रही है. रीना देवी के दो पुत्र हैं, जिसका नाम आर्यन कुमार एवं सचिन कुमार है. दोनों की पढ़ाई लिखाई एवं भरण पोषण के लिए वह आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रही है. लेकिन आज तक उसे अधिकार व न्याय नहीं मिल पाया है. रीना देवी केरेडारी थाना के ग्राम पांडेय पूरा कला निवासी तेजू साव की पुत्री है. रीना देवी ने बताया कि…

Read More

गणेश पूजा समिति के सदस्यो ने विधायकों की आमंत्रित

  बड़कागांव :बड़कागांव डेली मार्केट में गणेश महोत्सव बनाने को लेकर बैठक हुई. इसके लिए कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सचिव, लालन कू सोनी, कोषाध्यक्ष अंकित वर्मा, संजोजक गौतम वर्मा , सदस्य_गौमत कुशवाहा संदीप पंडीत आदि कमेटी के सदस्यों ने विधायक अंबा प्रसाद से मिलकर शामिल होने का आमंत्रित किया. विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि समिति के सदस्यों को भरपूर सहयोग किया जाएगा. विधायक पूजा में शामिल होने का आश्वासन दिया.

Read More

हर रोज सड़क जाम होने से फंसते हैं एंबुलेंस एवं स्कूली बच्चे

  संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव में हर दिन हर घंटो सड़क जाम की स्थिति रहती है. बड़कागांव में दिन भर घंटे दर घंटे सड़क जाम रहने से लोग परेशान रहते हैं. इससे बड़कागांव के लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किल होता है. सड़क जाम में एंबुलेंस का फंसना आम बात हो गयी है. एंबुलेंस के मरीज दर्द से तड़पते रहते हैं. 27 अगस्त को 2:00 बजे बड़कागांव चौक में एक एंबुलेंस 20 मिनट तक फंसा रहा. स्कूली बच्चे भी घर जाने के दौरान जाम में फंसे रहे. बड़कागांव ,केरेडारी,…

Read More

एनजीटी द्वारा रोक लगने के बाद भी बालू का अवैध धंधा जोरों पर

  बड़कागांव : एनजीटी द्वारा रोक लगने के बावजूद भी बड़कागांव प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है. बरसात के दिनों में भी नदियों से बालू का अवैध उठाव व भंडारण थम नहीं रहा है. अवैध बालू का भंडारण के कई कम्पनियों में बालू का स्टॉक यार्ड बना दिया गया है. बालू माफियाओं द्वारा अधिकांश स्थान में सैकड़ो ट्रैक्टर बालू का अवैध भंडारण किया गया है.जलस्त्रोतों के संरक्षण के लिए खनन विभाग ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के अवैध उठाव, उत्खनन व परिवहन…

Read More

बड़कागांव गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष बने सुरेश राणा

  बड़कागांव : बड़कागांव मध्य पंचायत के बरगद मोहल्ला में गणेश पूजा मनाने को लेकर हिंदू संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. एवं बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा . इसके लिए कमेटी का गठन किया गया. जिसमें से सुरेश राणा अध्यक्ष , उपाध्यक्ष बालेश्वर राणा , सचिव संतोष राणा, उपसचिव परमेश्वर प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजकरण राणा, उपकोषाध्यक्ष धीरज प्रजापति, मनोरंजन मंत्री मनोज…

Read More

सुशांत के शव यात्रा में भारी संख्या में लोग हुए शामिल, किया शोक व्यक्त

  बड़कागांव : आजसू पार्टी नेता शशि कुमार मेहता के पुत्र 27 वर्षीय सुशांत कुमार की शव पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम मंगलवार को पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया.बुधवार को नम आंखों से अंतिम संस्कार दो मुहाने नदी श्मशान घाट में किया गया. नम आंखों से पिता ने मुखाग्नि दी. इस दौरान सुशांत के शव यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित किया . मृतक सुशांत के परिजनों एवं उपस्थित ग्रामीण में बताया कि सुशांत के अंतिम संस्कार के लिए अंतिम स्नान…

Read More

चार दिनों से हाथियों ने दर्जनों घर तोड़ा एवं फसलों को रौंदा, 10 लाख रुपए का नुकसान होने की अनुमान

  बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड में चार दिनों से हाथियों की झुंड तबाही मचा मचा रही है. रात में घरों को हाथी तोड़ते हैं, वही दिन में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. इस कारण ग्रामीण रात दिन परेशान है. नापोखुर्द में घरों को क्षतिग्रस्त करने तथा फसलों को नष्ट करने के बाद हाथी दूसरे दिन इंदिरा बरवाणिया में भीे खूब तबाही मचाई. ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 6 से 7 ग्रामीणों का मकान को बुरी तरह से हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और दर्जनों किसानों के खेतों मैं लगी धान…

Read More

भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन

  संजय सागर बड़कागाँव : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार बडकागांव पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी एवं बडकागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन बडकागांव में किया गया. भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने बताया कि भारतीय युवा मोर्चा द्वारा 23 अगस्त को आक्रोश रैली में झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर आंसू की गोले, लाठी चार्ज,पानी की फुहार से बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई थी . पुतला दहन के…

Read More

फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बांटी गई घर-घर दवाइयां 

  बड़कागांव : बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत घर-घर दवाइयां बांटी गई. यह अभियान 10 अगस्त से शुरू हुई जो 25 अगस्त तक चलेगा.दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा खिलाया गया.इसके तहत 23 अगस्त को प्रखंड के बैंक ऑफ़ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बडौदा,झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक,आइसीआइसीआइ बैंक, आईडीबीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक, कर्मियों तथा 24 अगस्त को बड़कागांव थाना के कर्मी,ब्लॉक अधिकारीयों कर्मचारियों को फलेरिया की दवा खिलाई गई. दवा खिलाने में तरुण कुमार शर्मा मलेरिया…

Read More

कई महीनो से गुरु चट्टी रोड के राम जानकी मंदिर के पास जमा पानी है 

  बड़कागांव: बड़कागांव के गुरु चट्टी से ब्लॉक जाने वाले रोड में राम जानकी मंदिर के पास कई महीनो से तालाब की तरह जल जमाव है. इस रोड से होते हुए बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू हाई स्कूल ,राजकीय कन्या मध्य विद्यालय ,फर्स्ट स्टेट प्ले स्कूल ,कौटिल्य महिला कॉलेज के विद्यार्थी एवं ब्लॉक व आंचल के पदाधिकारी भी आना जाना करते हैं .इसके अलावे पूजा अर्चना करने के लिए राम जानकी मंदिर शिव मंदिर भी लोग आना-जाना करते हैं .रोड में जल जमाव होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें…

Read More

राजा बाबू ने खोरठा एवं भोजपुरिया के एल्बम के क्षेत्र में बनाया विशिष्ट पहचान

  संजय सागर बड़कागांव : कभी होटलो में ग्लास प्लेट धोया करता था ,आज वही अपने मधुर आवाज से झारखंड, बिहार उत्तर प्रदेश में विशिष्ट स्थान बनाया है. यह कलाकार बड़कागांव प्रखंड के प्रेम नगर निवासी विजय सोनी का पुत्र राजा बाबू प्रेमी उर्फ छोटू है. जिन हाथों से पहले होटलो में गिलास प्लेट धोया करता था, आज वही हाथ में गीत लिखकर उपलब्धियां बटोर रहा है. राजा बाबू ने भोजपुरिया एवं खोरठा गीत के क्षेत्र में अनोखा पहचान बनाया है. इनके द्वारा गया गया गीत एवं निर्माण किया गया…

Read More

विधायक अंबा प्रसाद के पहल पर रोजगार मेला का आयोजन

  बड़कागांव : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद की पहल से टेक महिंद्रा कंपनी के द्वारा आयोजित रोजगार मेला सह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन किया. इस रोजगार मेले में युवक युवतियों ने जमकर आवेदन किया. समाचार लिखे जाने तक लगभग 6000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए.प्रारंभिक चरण में कम्युनिकेशन स्किल की जांच की गई. ऑनलाइन तरीके से टेक महिंद्रा कंपनी में बहाल होने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई. युवाओं ने विधायक अंबा प्रसाद के सार्थक पहल…

Read More

विधायक ने की पदनवाटांड़ सड़क का शिलान्यास

  बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र जुगरा से पदनवाटांड़ तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने की. उक्त सड़क निर्माण दो करोड़ 55 लाख की लागत से बनेगी. सड़क निर्माण की स्वीकृति डीएमएफटी मद से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर हुआ है. ग्राम जुगरा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद का ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया एवं सड़क निर्माण शुरू होने पर आभार व्यक्त किया. मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि पदनवाटांड़ तक सड़क…

Read More

आँगो पंचायत की मुखिया नीलम मिंज ने कहा 

  एसटी, एससी, ओबीसी आर्थिक, प्रशासनिक व तकनीकी रूप से आज भी पिछड़े हैं बड़कागांव : आँगो पंचायत के मुखिया नीलम मिंज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आजादी की दिनों में सबसे ज्यादा अहम योगदान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वर्गो की रही है. क्योंकि उन्हें आशा था कि देश के आजादी मिलने के बाद उन्हें मौलिक सुविधाएं एवं हक अधिकार मिलेगी. आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले जनजातीय को आरक्षण के नाम पर बांट देना उनके साथ अन्याय होगी . उन्होंने कहा कि सामान्य जाति…

Read More

बड़कागांव में मां के नाम पौधारोपण अभियान शुरू

  बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में मां के नाम पर पौधा रोपण कार्यक्रम शुरू की गई. बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि हर व्यक्ति अपने मां के नाम एक पौधा जरूर लगाए . उस पौधे को मां की तरह देखभाल करते रहे. तभी वह पौधा लगेगा. और हमारा पर्यावरण हरा भरा होगा. मां की तरह वह पेड़ हमें छाया देगा . शुद्ध हवा देगा.…

Read More

खुट्टा बाबा ब्रह्मचारी उर्फ गोवर्धन बाबा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

  बड़कागांव: झारखंड में प्रसिद्ध श्री श्री 108 खुटा बाबा ब्रह्मचारी उर्फ गोवर्धन बाबा के द्वारा बड़का गांव मंझला बाला मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. पीपल एवं बरगद का पेड़ लगाया गया. बताते चलें कि खुटा बाबा बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित पेलो गांव के रहने वाले हैं.इन्होंने सावन पूर्णिमा की रोज बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में 51 फ़ीट खुटा में चढ़कर 31 घंटा तक आराधना की थी. इस प्रकार की कई हैरतअंगेज कार्य कई बार उन्होंने झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी कर चुके हैं.मौके पर…

Read More

बड़कागांव में आरक्षण क्रीमी लेयर को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस

  बड़कागांव : एसटी, एससी के आरक्षण का क्रिमिलेयर के विरोध बड़कागांव में 20 अगस्त को देर शाम को मशाल जुलूस अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघ द्वारा निकाला गया. यह मशाल जुलूस डॉ भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू की गई, जो मुख्य चौक ,दैनिक बाजार, अस्पताल रोड ,थाना रोड गुरु चट्टी रोड आदि गली मोहल्ले होते हुए निकाला गया. इसका नेतृत्व बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मो तकरीमुला खान, अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक दास, पूर्व मुखिया बिशुन रजक, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सह…

Read More

बड़कागांव के बुढ़वा महादेव में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

  संजय सागर   बड़कागाँव : बड़कागांव बुढ़वा महादेव परिसर में कांवर के साथ झांकी प्रदर्शन करने वाले एवं अनुशासन बनाए रखने वाले सदस्यों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्रावणी मेला पूजा समिति गुरु चट्टी एवं बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति द्वारा आयोजित की गई. प्रथम पुरस्कार अवतार क्लब कांवरिया संघ बड़कागांव डेली मार्केट, द्वितीय पुरस्कार संगम युवा कांवरिया संघ बसरिया मोहल्ला , तृतीय पुरस्कार शक्ति युवा क्लब बरगद मोहल्ला, उत्कृष्ट पुरस्कार नवयुवक कांवरिया संघ साढ़, नवयुवक कांवरिया संघ खैरातरी को अनुशासन का…

Read More

आरक्षण को लेकर भारत बंद को सफल बनाएंगे बड़कागांव के एसटी एससी

  21 अगस्त को बड़कागांव भी रहेगा बंद   संजय सागर   बड़कागांव : एसटी, एससी के आरक्षण का वर्गीकरण के विरोध करने को लेकर देशव्यापी आंदोलन भारत बंद 21 अगस्त को बड़कागांव में बंद रहेगा. इस संबंध में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघ के सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया. बैठक के बाद बड़कागांव थाना में बंद को लेकर लिखित सूचना दी गई. वक्ताओं ने कहा कि सदियों से लेकर अब तक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ अन्याय होता रहा है. भले ही अन्य जाति के…

Read More

खूब पढ़ो, खूब बढ़ो: प्राचार्य मो इब्राहिम

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेधा छात्र पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मो इब्राहिम एवं संचालन निर्देशक कुलदीप कुमार ने किया. मौके पर विद्यार्थियों की मेधांक के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम निकल गया. इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य मो इब्राहिम ने कहा कि खूब पढ़ो, खूब बढ़ो अगर आप अपने जीवन को बेहतर करना चाहते हैं तो, शिक्षा के साथ समझौता की नहीं करना होगा. निदेशक कुलदीप कुमार ने कहा की…

Read More

कर्णपुरा कॉलेज के भूमि दाता बुद्धि नाथ महतो नहीं रहे, शोक व्यक्त

बड़कागांव फोटो बुद्धि नाथ महतो का फाइल फोटो   बड़कागांव :आजसू पार्टी के छात्र युनियन के प्रखंड अध्यक्ष चमगढ़ा ग्राम निवासी के पिता कर्णपुरा कॉलेज के भूमिदाता 90 वर्षीय बुद्धि नाथ महतो का निधन मंगलवार को हो गया.उनके निधन से कुर्मी समाज के लिए बहुत बड़ी क्षती हुई .बुद्धि नाथ महतो का कुर्मी समाज जाति में समाज सेवा के लिए विशिष्ट पहचान थी. निधन पर शिक्षाविद एवं प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है. जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, कर्णपुरा महाविद्यालय के सचिव…

Read More

बाबा बुढ़वा महादेव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें : रोशन लाल चौधरी

  संजय सागर बड़कागांव :प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा से प्राचीन बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ (बड़कागांव)के लिए भैरवी नदी से पवित्र जल उठाकर पैदल 108 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावो के श्रद्धालु बड़कागांव के प्राचीन शिव धाम बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ मे जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कांवरिया भाई बहनों को सबसे पहले अपने पैतृक आवास मे सभी को फल, चना, गुड़, सरबत और पानी की समुचित व्यवस्था…

Read More