प्रेमी संग पत्नी हुई फरार, पति ने तीन बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ

बहराइच : जिले के निजामपुर गांव में पत्नी के फरार होने के गम में पति ने तीन बच्चों संग जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर पति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी धर्मराज के तीन बच्चे हैं। इनमें 12 वर्षीय रितिक, सात वर्षीय छाया व चार साल की बेटी मुस्कान शामिल हैं। युवक के परिवारजन ने बताया कि उसकी…

Read More

Kerala: केरल में हमास समर्थन रैली के एक दिन बाद भीषण ब्लास्ट, एक की मौत, कई घायल

केरल  : केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण ब्लास्ट हुआ। इसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं, कई लोग घायल हैं। कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुए। बताया गया है कि रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के…

Read More

फेसबुकिया प्रेम बना काल: फेसबुक पर युवती से दोस्ती के बाद दुष्कर्म आने किया हुआ देखें……

जोधपुर : शहर के अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में ले जाकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेल कर रुपये और गहने हड़पने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवती की शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। नागौरी गेट थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि एक युवती की तरफ से 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया…

Read More

सीसीएल के द्वारा सपही नदी पर क्षतिग्रस्त छलटा पुल के मरम्मतिकरण कार्य को ग्रामीणों ने कराया बंद

MD Mumtaz खलारी: राय खीरा तरी स्थित सपही नदी पर बना क्षतिग्रस्त छलटा पुल का सीसीएल द्वारा कराया जा रहा मरम्मतिकरण कार्य को राय के ग्रामीणों द्वारा विरोध करते हुए बंद करा दिया गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल के द्वारा आरसीएम साइडिंग में कोयला भेजने के लिए बार-बार सपही नदी में खदान ओबी मिट्टी को गिरा कर कोयले की ढुलाई करने के लिए ट्रांसपोर्टिंग पुल बनाया जाता है। वहीं प्रत्येक वर्ष बारिश में पुल बह जाता है बार बार ओबी मिट्टी से नदी को भर कर…

Read More

आज रात को लगेगा इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण (1.05 बजे शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त होगा)

नई दिल्ली : इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज रात को लगेगा। चंद्र ग्रहण का उपचरण 28 अक्टूबर को आधीरात के बाद 1:05 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 2:24 बजे समाप्त होगा। आज रात दिखने वाला चंद्रग्रहण भारत सहित एशियाई देशों, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिंद महासागर के अधिकांश भागों से देखा जा सकेगा। खोगलीय गणित के अनुसार चंद्रग्रहण की उपछाया को आंशिक रूप से 87.07 प्रतिशत लोग देख पाएंगे। इस लिहाज से यह चंद्रग्रहण व्यापक माना जा रहा है। काशी के पंडित प्रदीप बताते हैं…

Read More

चतरा/भ्रष्टाचार : मगध में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक हजार लोगों ने बनाया मानव श्रृंखला

टंडवा: सतर्कता जागरूकता अभियान 2023 के अंतर्गत’भ्रष्टाचार का विरोध करे, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे, विषय पर जागरूकता के तहत एक हजार लोगों का मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन मगध में किया गया। जिसमे जीएम नृपेन्द्र नाथ के अलावा सीसीएल कर्मी, स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।इस अवसर विशेष पर बड़ी संख्या में सीसीएल अधिकारी , कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों, हितधारकों , आस-पास के ग्रामीणों और मगध परियोजना के आस-पास के स्कूलों के छात्रों ने भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर जागरूकता का संदेश दिया। शनिवार को बड़े पैमाने पर…

Read More

खुलासा/धांधली : क्यों जेपीएससी परीक्षा में करीब 100 अभ्यर्थियों की कॉपी में ओवरराइटिंग, इंटरव्यू में भी दिये गये ज्यादा नंबर, आप भी सुन कर रह जाएंगे हैरान 

रांची : पहली और दूसरी जेपीएससी की परीक्षा में जबरदस्त धांधली की गयी है। झारखंड हाई कोर्ट में सीबीआई ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि लगभग 100 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका में ओवरराइटिंग कर न सिर्फ नंबर बढ़ाये गये, बल्कि उन्हें इंटरव्यू में भी ज्यादा नंबर दिये गये हैं। इस बात की पुष्टि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री) की जांच में भी हुई है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष व सदस्य राधा गोविंद नागेश और को-ऑर्डिनेटर परमानंद सिंह की…

Read More

क्यों भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी और उनकी पत्नी कल्याणी की संपत्ति का ब्यौरा खंगाल रही एसीबी, जानें

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की संपत्ति का ब्यौरा खंगाल रही है। साथ ही एसीबी अमर बाउरी की पत्नी कल्याणी देवी के नाम से खरीदी गयी अचल संपत्ति की भी जानकारी जुटाने में लगी है। इसके लिए एसीबी ने रांची के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में पत्र लिखा है। एसीबी ने रजिस्ट्री ऑफिस से यह जानकारी मांगी है कि अमर कुमार बाउरी और कल्याणी देवी के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गयी है। वहीं एसीबी ने दोनों के…

Read More

SEX : होटल में चल रहा था जिस्मफरोश व्यापार का धंधा, 41 युवक-युवतियों को पकड़ा

Jamshedpur: जमशेदपुर के एक होटल में जिस्मफरोशी की सूचना पर गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इसमें कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि साकची के आमबगान स्थित होटल सुविधा में इन दिनों देह व्यापार चलाये जाने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। इसी के आधार पर साकची पुलिस ने गुरुवार देर शाम सुविधा होटल पर औचक छापेमारी की। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई और…

Read More

रांची : एसीबी में छह इंस्पेक्टरों का तबादला

रांची : डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर विभिन्न जिलों में तैनात छह इंस्पेक्टर का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में तबादला किया गया है। इनमें जमशेदपुर जिला बल में तैनात राकेश कुमार, कमलनारायण सिंह, धनबाद जिला बल में तैनात रास बिहारी लाल, सरायकेला जिला बल में तैनात सुषमा कमारी, पाकुड़ जिला बल में तैनात सुनीत कुमार और हजारीबाग जिला बल में तैनात अमित कुमार लकड़ा के नाम शामिल हैं। डीआइजी कार्मिक ने इससे सम्बंधित आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है।

Read More

नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सवाईमाधोपुर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जीएसएस चौथ का बरवाड़ा जिला सवाईमाधोपुर के लाईनमैन-प्रथम को परिवादी से नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की सवाईमाधोपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके कृषि कनेक्शन के लिए नई डीपी-पोल लगाने तथा 3 फेस कनेक्शन करवाने की एवज में लाइनमैन-प्रथम सावलराम कुम्हार नौ हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा…

Read More

दुर्गा विसर्जन सह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किगा गया

तमाड़: क्षेत्र के सारजमडीह बड़ा तालाब पर दुर्गा बिसर्जन सह रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किगा गया। हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन राधा रानी सार्वजनिक मंदिर समिति करती है। इस अवसर पर बड़ा तालाब पर दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विधि पूर्वक विसर्जन कर लोगों ने नम आँखो से माता को भावभीनी बिदाई दी। हजारों लोग मेला देखने पहुंचे और मेला का लुफ्त उठाया। लोग करीब 60 फिट ऊँचे रावण दहन पर आतिशबाजी को देख मंत्रमुग्ध हो गए। अजंबर सिंह मुंडा,संतोष कुमार गुप्ता और अमृतेश पाठक ने संयुक्त रूप से…

Read More

कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा

नई दिल्ली : कतर की अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने फैसले पर हैरान और परेशान कर देने वाला बताया है। साथ ही कहा है कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के साथ संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता…

Read More

मुख्यमंत्री31 को पांच हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

पलामू : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 अक्टूबर को मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन सक्रिय है। इसी के निमित उन्होंने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपा। 31 अक्टूबर के दिन मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल अंतर्गत कौशल विकास के तहत चार हज़ार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे, वहीं नियोजन विभाग के तहत 600 से अधिक युवाओं…

Read More

BREAKING : झारखंड के 36 अंचल में बदले गये सीओ

रांची। झारखंड सरकार ने 36 अंचल अधिकारी (CO) की ट्रांसफर और पोस्टिंग की है। इसमें कई अधिकारी पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में थे। इसका आदेश 26 अक्‍टूबर, 2023 को राजस्‍व, निंबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी कर दिया है। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Read More

नरकोपी में स्व. रघुनाथ महतो के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

गोमो : तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमी के नरकोपी में स्वर्गीय रघुनाथ महतो का पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रघुनाथ महतो स्मारक समिति अध्यक्ष सह युवा नेता सदानंद महतो ने किया। सभी ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सदानंद महतो ने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ महतो का छठवीं पुण्यतिथि है। रघुनाथ महतो महान दार्शनिक, लेखक,साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे विनोद बाबू के सपाठी थे। उन्होंने शोषण मुक्त समाज के विरोध कई बार आवाज…

Read More

झारखंड में ठंड की दस्तक, रात में बढ़ी सिहरन

रांची : राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में रात के दौरान सिहरन बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। शनिवार को रांची का अधिकतम 27 तापमान और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के तापमान से कांके और आसपास का तापमान करीब दो डिग्री नीचे आ गया है। हालांकि, दिन में आसमान साफ होने के कारण धूप खिल रही है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आ रही है। रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद…

Read More

बाबूलाल मरांडी ने दुष्कर्म के आंकड़ों पर राज्य सरकार के घेरा

रांची :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में दुष्कर्म के आंकड़ों को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है। बाबूलाल ने कहा कि आधिकारिक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020 में दुष्कर्म की कुल 1794 घटनाएं हुईं। वर्ष 2021 में 1617 और 2022 में 1612 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इन तीन वर्षों के दौरान झारखंड में औसतन पांच महिलाएं प्रतिदिन दुष्कर्म का शिकार हुईं। इस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के बजाय अपराधियों और बलात्कारियों को संरक्षण देना उचित समझा है।

Read More

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने चिकित्सकों और पत्रकारों को किया सम्मानित

रांची : चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने पूजा पंडाल प्रांगण में रांची के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को चुनरी ओढ़ाकर स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान सीएस ने कहा कि शहर के सभी इलाके में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की परंपरा अनूठी और सराहनीय है। रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ विकास कुमार ने कहा कि मरीजों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मां भवानी की पूजा…

Read More

किसान से रिश्वत लेते वीडियो वायरल

हमीरपुर : राठ तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान से रिश्वत लेते कानूनगो का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिससे राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले को लेकर जांच के निर्देश दिए गए है। कराये गए सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत का रिश्वती खेल लगातार जारी है। पर इस खेल का खुलासा तब होता है जब कोई जागरूक नागरिक द्वारा वीडियो बना शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। इस खेल में ज्यादातर उन कृषकों व कामगार मजदूरों को…

Read More

शादी का झांसा : यूपी से रांची आये शादी करने, जमकर हुई खरीदारी, पैसे एठे, शादी से पहले गिरोह के अगुवा और लडकी फरार

शादी का झांसा देकर युवक के परिजनों से पैसे वसूल रहे गिरोह सक्रिय MD Mumtaz खलारी : खलारी में लगातार शादी के नाम पर लड़कियों का फोटो दिखाकर पैसो की वसूली कर रहे हैं लड़का के परिजनों से। यह मामला शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के जिला कोसम्बी गांव मंझनपुर निवासी सोनू कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि लड़की से शादी कराने के नाम पर राजेश कुमार ने बुलाया। राजेश कुमार चान्हो थाना पिपरा टोली के ग्राम कमाती का रहने वाला है। राजेश ने लडके के घर वालों से शादी कराने…

Read More

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 114 अफसर का तबादला

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे)के 114 अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में पांच अलग अलग अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना में 56 अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं गिरजा शंकर प्रसाद को संयुक्त सचिव उत्पाद विभाग और पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत विजय कुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्मिक विभाग ने 35 अफसर की सेवा…

Read More

मप्र विस चुनावः कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा गुरुवार देर रात जारी की गई इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। दूसरी सूची में पहले घोषित किए गए तीन सीटों के उम्मीदवार बदले गए हैं। वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का पहली सूची में टिकट कट गया था, लेकिन दबाव…

Read More

बड़कागांव: वन विभाग ने सोनबरसा से अवैध चलंत आरा मशीन किया जब्त

बड़कागांव: बड़कागांव वन विभाग द्वारा सोनबरसा गांव से चलंत अवैध आरा मशीन जप्त किया गया। आरा मशीन यंत्र,जनरेटर के अलावा, शीशम, सखुआ व अन्य चिरान की गई लकड़ी बरामद किया गया है। छापेमारी में जप्त किए गए सामग्री को बड़कागांव वन विभाग कार्यालय लाया गया है।इस संबंध में प्रभारी वनपाल ने कहा कि यह चलंत आरा मशीन बड़का को निवासी प्रयाग राणा का है जिसने गांव में घूम घूम कर पेड़ों को काटने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि संचालक प्रयाग राणा के विरुद्ध मामला दर्ज करने की…

Read More

बड़कागांव : जिला परिषद सदस्य द्वारा अंग्रेजी थोक दवा दुकान का किया गया उद्घाटन

बड़कागांव : बड़कागांव डेली मार्केट बसरिया रोड स्थित पूर्व सरपंच रुद्र नारायण महतो के आवास में अंग्रेजी दवा के थोक विक्रेता आर एन एम डिस्ट्रीब्यूटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनीता देवी ने कहा कि इस थोक अंग्रेजी दवा का दुकान खुलने से बड़कागांव की जनता को थोक भाव से दवा का लाभ मिलेगी. इस अवसर पर पश्चिमी जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, उपप्रमुख वचनदेव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान, पूर्व…

Read More