बड़कागांव में आरक्षण क्रीमी लेयर को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस

  बड़कागांव : एसटी, एससी के आरक्षण का क्रिमिलेयर के विरोध बड़कागांव में 20 अगस्त को देर शाम को मशाल जुलूस अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघ द्वारा निकाला गया. यह मशाल जुलूस डॉ भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू की गई, जो मुख्य चौक ,दैनिक बाजार, अस्पताल रोड ,थाना रोड गुरु चट्टी रोड आदि गली मोहल्ले होते हुए निकाला गया. इसका नेतृत्व बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मो तकरीमुला खान, अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक दास, पूर्व मुखिया बिशुन रजक, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सह…

Read More

बड़कागांव के बुढ़वा महादेव में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

  संजय सागर   बड़कागाँव : बड़कागांव बुढ़वा महादेव परिसर में कांवर के साथ झांकी प्रदर्शन करने वाले एवं अनुशासन बनाए रखने वाले सदस्यों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्रावणी मेला पूजा समिति गुरु चट्टी एवं बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति द्वारा आयोजित की गई. प्रथम पुरस्कार अवतार क्लब कांवरिया संघ बड़कागांव डेली मार्केट, द्वितीय पुरस्कार संगम युवा कांवरिया संघ बसरिया मोहल्ला , तृतीय पुरस्कार शक्ति युवा क्लब बरगद मोहल्ला, उत्कृष्ट पुरस्कार नवयुवक कांवरिया संघ साढ़, नवयुवक कांवरिया संघ खैरातरी को अनुशासन का…

Read More

आरक्षण को लेकर भारत बंद को सफल बनाएंगे बड़कागांव के एसटी एससी

  21 अगस्त को बड़कागांव भी रहेगा बंद   संजय सागर   बड़कागांव : एसटी, एससी के आरक्षण का वर्गीकरण के विरोध करने को लेकर देशव्यापी आंदोलन भारत बंद 21 अगस्त को बड़कागांव में बंद रहेगा. इस संबंध में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघ के सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया. बैठक के बाद बड़कागांव थाना में बंद को लेकर लिखित सूचना दी गई. वक्ताओं ने कहा कि सदियों से लेकर अब तक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ अन्याय होता रहा है. भले ही अन्य जाति के…

Read More

खूब पढ़ो, खूब बढ़ो: प्राचार्य मो इब्राहिम

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेधा छात्र पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मो इब्राहिम एवं संचालन निर्देशक कुलदीप कुमार ने किया. मौके पर विद्यार्थियों की मेधांक के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम निकल गया. इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य मो इब्राहिम ने कहा कि खूब पढ़ो, खूब बढ़ो अगर आप अपने जीवन को बेहतर करना चाहते हैं तो, शिक्षा के साथ समझौता की नहीं करना होगा. निदेशक कुलदीप कुमार ने कहा की…

Read More

कर्णपुरा कॉलेज के भूमि दाता बुद्धि नाथ महतो नहीं रहे, शोक व्यक्त

बड़कागांव फोटो बुद्धि नाथ महतो का फाइल फोटो   बड़कागांव :आजसू पार्टी के छात्र युनियन के प्रखंड अध्यक्ष चमगढ़ा ग्राम निवासी के पिता कर्णपुरा कॉलेज के भूमिदाता 90 वर्षीय बुद्धि नाथ महतो का निधन मंगलवार को हो गया.उनके निधन से कुर्मी समाज के लिए बहुत बड़ी क्षती हुई .बुद्धि नाथ महतो का कुर्मी समाज जाति में समाज सेवा के लिए विशिष्ट पहचान थी. निधन पर शिक्षाविद एवं प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है. जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, कर्णपुरा महाविद्यालय के सचिव…

Read More

बाबा बुढ़वा महादेव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें : रोशन लाल चौधरी

  संजय सागर बड़कागांव :प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा से प्राचीन बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ (बड़कागांव)के लिए भैरवी नदी से पवित्र जल उठाकर पैदल 108 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावो के श्रद्धालु बड़कागांव के प्राचीन शिव धाम बुढ़वा महादेव महूदी पहाड़ मे जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कांवरिया भाई बहनों को सबसे पहले अपने पैतृक आवास मे सभी को फल, चना, गुड़, सरबत और पानी की समुचित व्यवस्था…

Read More

कांवरिया संघ के लिए पुर्वी जिप सदस्य गीता देवी ने भंडारा का आयोजन किया

  संजय सागर बड़कागांव : शनिवार को बड़कागांव प्रखंड के इंद्रा मोड़ में 35 से 40 कांवरिया संघ के शिव भक्तों के बीच बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी एंव जिप सदस्य प्रतिनिधि सह समाज सेवी दीपक करमाली की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया।इनके नेतृत्व में कावरियों के बीच चना , शर्बत एंव भोजन का वितरण किया गया।जिप सदस्य गीता देवी ने कहा कि बड़कागांव से हजारो की (जलयात्रा) श्रद्धालु रजरप्पा मंदिर के भैरवी नदी से जल उठाकर चौथी सोमवारी को बुढ़वा महादेव मंदिर महूदी पहाड़ (बड़कागांव)…

Read More

हरली में तीन लाख चालीस हजार ₹ का बना नाली एक साल में ही धंसा 

  बड़कागांव:हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के हरली पंचायत स्थित बेला सोती के पास 3,40000 से निर्मित नाले एक साल में ही ध्वस्त हो गया. यह नाला 15 वे वित्त आयोग मद से बनाया गया है. इसका अध्यक्ष हरली निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष चुरामन महतो है. इसका योजना संख्या 06.22- 23 है.एक्टिविटी संख्या 67018 467 है. इस नाले का निर्माण चुरामन महतो के घर से लेकर नाला (सोती) तक बनाया गया है. इस संबंध में किसानों का कहना है कि बहुत ही कम समय में नवनिर्मित नाली टूट गया नाली…

Read More

नाबालिक लड़की बनी मां, न्याय की खातिर दर- दर भटक रही

  बड़कागांव : नाबालिक लड़की बनी मां ससुराल वालों ने दहेज की खातिर निकाले घर से बाहर न्याय की खातिर दर-दर भटक रही है , डेढ़ माह की बच्ची को लेकर थाना पहुंची . घटना महुँगाई खुर्द निवासी नागेश्वर प्रजापति की पुत्री काल्पनिक नाम जमुनी कुमारी उम्र 16 वर्ष डेढ़ माह पूर्व अपनी नन्ही बच्ची का हजारीबाग सदर अस्पताल में बड़ा ऑपरेशन से बच्ची को जन्मदिन हुई. बताया जाता है कि नागेश्वर प्रजापति की पुत्री ने कहा कि गांव के रामदेव प्रजापति के पुत्र नीतीश कुमार के साथ पिछले कई…

Read More

धिरजू राम कर्णपुरा क्षेत्र में शिक्षा की क्रांति लाई : हरि 

  17वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि बड़कागांव: गरीकला में शिक्षा की क्रांति के दूत कहे जानेवाले स्व धीरजू राम की 17 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. सेवानिवृत्त शिक्षक हरि राम, निमिया देवी समेत अतिथियों ने धिरजू राम की तसवीर पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित की. हरि राम ने कहा कि धीरजू बाबू ने कर्णपुरा क्षेत्र में शिक्षा की क्रांति लायी. सामाजिक क्षेत्र में इनका विशिष्ट योगदान रहा है. धीरजू बाबू सुबह उठते ही सामाजिक क्षेत्र में लोगों के सुख-दुःख को सुनकर उसका निपटारा किया करते थे. इसके बाद स्कूल जाया…

Read More

गोली कांड में जुबैदा को लगी थी गोली, अंबा प्रसाद दिल्ली में करवा रही है इलाज

  बड़कागांव : वर्ष 2016 में एनटीपीसी कंपनी के खुलने की शुरुआती दौर के दौरान ढेंगा आर एन आर कालोनी बनने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शान्तिपूर्वक आन्दोलन किया गया था .जिसमें पुलिस द्वारा आन्दोलनकारियों के ऊपर गोली चला दी गई थी . जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसमें गुरुचट्टी निवासी जुबैदा खातून के कमर में गोली लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.लम्बे इलाज के बाद भी चिकित्सकों द्वारा गोली नहीं निकाला जा सका था. झारखंड के रिम्स हॉस्पिटल…

Read More

श्रावणी मेला पूजा समिति के अध्यक्ष बने झमन प्रसाद

  बड़कागांव: श्रावणी मेला को लेकर बड़कागांव प्रखंड के ग्राम गुरु चट्टी के कुशवाहा धर्मशाला में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता झमन प्रसाद ने किया. बैठक में बुढ़वा महादेव श्रावणी मेला पूजा समिति कर्णपुरा क्षेत्र का गठन किया गया. सर्व समिति से अध्यक्ष झमन प्रसाद, सचिव सहेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, संयोजक जयशंकर मेहता, संरक्षक बालेश्वर मेहता, उप संरक्षक बिगल किशोर महतो, उपसंयोजक केदार प्रसाद दांगी, महा संरक्षक शशि मेहता, उपाध्यक्ष नरसिंह प्रसाद, उप सचिव अवध किशोर कुमार, मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा दिनकर, उप मीडिया प्रभारी राज किशोर सोनी, संगठन मंत्री…

Read More

उचित इलाज नहीं होने पर धरने में बैठा मरीज, पूर्व विधायक एवं मुखिया के पहल पर धरना हुआ समाप्त

  बड़कागांव :बड़कागांव अस्पताल में अस्पताल में प्रेम नगर निवासी अभिमन्यु पासवान का उचित इलाज नहीं होने के कारण वह 2 घंटे तक धरने में बैठ गया. यह घटना 5 अगस्त के देर शाम की है. धरना की सूचना पाकर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार , मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरी मुला खान, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, बड़कागांव अस्पताल पहुंचे. अभिमन्यु पासवान द्वारा बताया गया कि मेरा पैर में चोट लगा हुआ है. केवल ब्लू वाली दवा लगाकर पट्टी बांध दिया गया.…

Read More

खेत में काम करने के दौरान दो लोगों को मौत 

बड़कागांव : बड़कागांव के बिश्रामपुर एवं बादम में धान की रोपाई करने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. मेरी जानकारी के अनुसार विश्रामपुर निवासी 65 वर्षीय प्रसाद महतो पिता स्वर्गीय चांदो महतो को खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ने के दौरान शियारचंदा सांप ने डंस दिया , जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक नयाटांड़ पंचायत के मुखिया लीलावती देवी के चाचा ससुर थे. वह अपने पीछे दो पुत्र कृष्ण कुमार मेहता, दूसरा पुत्र संजय कुमार समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए. वही बादम गांव में 63 वर्षीय वृद्ध महिला…

Read More

झारखंड राज्य सामाजिक सुरक्षा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा विधायक अंबा प्रसाद को दिया ज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर ने कल बिला लगाकर दूसरे दिन कार्यालय का कार्य किया   बड़कागांव : झारखंड राज्य सामाजिक सुरक्षा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्री मांग पत्र बड़का गांव विधायक अंबा प्रसाद को ज्ञापन सौंप।और सरकार से मांग किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा कंप्यूटर ऑपरेटर के मानदेय में विसंगति को दूर करते हुए झारखंड राज्य में एकरूपता लाई जाए । पूर्ण बचाव के अवसर दिया जाए, कंप्यूटर ऑपरेटर की छटनी पर रोक लगाई जाए। सभी कार्यरत सामाजिक सुरक्षा कंप्यूटर ऑपरेटर डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य कार्यरत कर्मी की सेवा…

Read More

मुखिया अनिकेत नायक ने मृत्यु भोज में किया आर्थिक सहयोग

  बड़कागाँव :आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह चेपाकला पंचायत मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने चेपाकला पंचायत के सुबोध घांसी कि पत्नी के ब्रह्म भोज मे सहयोग किया गया.इनके श्राद्ध कर्म करने के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई. उन्होंने कहा दुख की घड़ी मैं हमेशा साथ खड़ा रहूंगा. मौके पर राजेश कुमार, सुनील कुमार, संतोष सिन्हा ,सुरेश राणा, बुटन करमाली सहित अन्य लोगों उपस्थित थे.

Read More

कांड़तरी पुल का एप्रोच टूटा, सपोर्टर का कुछ भाग बहे 

  बड़कागांव :हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के कांड़तरी पुल का एप्रोच ध्वस्त हो गया. एवं पुल के दोनों छोर का सपोर्टर 50 50 मी बह गया. जाली भी क्षतिग्रस्त हो गया. एप्रोच टूट जाने के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है.पुल के उत्तर साइड में एप्रोच 3 से 10 इंच फट गया है. करीब 25 मीटर तक एप्रोच ध्वस्त हुआ है. यह झारखंड के दामोदर नदी के सहायक हहारो नदी है. इस नदी को गांव के नाम पर कांडतरी नदी पुल के नाम से जाना जाता…

Read More

तीन दिनों की बारिश ने मचाई तबाही, एक करोड़ का हुआ नुकसान 

कई घर गिरे, कई सड़क व पुलिया बहे संजय सागर बड़कागांव: तीन दिनों से लगातार बारिश होने से बड़कागांव प्रखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त हैं.24 घंटे बिजली बाधित रही. गरीबों का मिट्टी के घर गिरे. बड़कागांव चौक , तलसवार में दर्जनों घरों व दुकानों में पानी घुसा एवं मचनों के गिरने से पांच जानवरों की मौत हो गई .वहीं कई चाइकडैमो में मछलियां बह गई. जिससे लगभग 1 करोड रुपए का नुकसान हुआ है. मीनू महतो के नव निर्मित घर नई दुल्हन श्रृंगार स्टोर माही 99 मार्ट, गणेश बैकरी,…

Read More

पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय में लगाए गए 50 पौधे

संजय सागर   बड़कागांव : पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया. जबकि पौधा रोपण का नेतृत्व कमलेश श्रीवास्तव ,देवेंद्र कुमार, संजय राम, देवनाथ कुमार ने किया.विद्यालय के प्रांगण में 50 पौधे लगाए गए .गमले में शो प्लांट एवं विभिन्न प्रकार के फूल भी लगाए गए. पौधारोपण कार्य में बड़कागांव चौक के दुकानदार ,समाजसेवी ने सहयोग किया .जिनमें से रंजन फुल भंडार के नीरज कुमार मालाकार, नेशनल वाच, गुप्ता जूस कॉर्नर के शुभम कुमार ,एसएन मेडिकल…

Read More

रोजगार की मांग को लेकर रैयतो ने बड़कागांव में किया धरना प्रदर्शन एवं सड़क जाम

जिनकी जमीन गई है उनका रोजगार निश्चित करें कंपनी : अंकित राज 1 अगस्त से विस्थापितों का सत्यापन कर रोजगार से जोड़ा जायेगा :- प्रबंधन बड़कागांव : रोजगार की मांग करने को लेकर बेरोजगार भू रैयत संघ ने बड़कागांव बारूद प्लांट के सड़क में धरना प्रदर्शन एवं रोड जाम किया. इसकी अध्यक्षता बड़कागांव पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव एवं संचालन जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो इब्राहिम ने किया. धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि पकरी बरवाडीह में बारूद स्टोर घर बिना मुआवजा दिए कंपनी द्वारा बना दी…

Read More

श्रावणी मेला को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव थाना परिसर में श्रावणी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई. इसके अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल व संचालन थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने किया. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया. प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से श्रावणी मेला शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए आग्रह किया गया. बैठक में साउंड सिस्टम,जुलूस में भड़काऊ गाना नहीं बजाने का निर्णय लिया गया. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि आपसी भाईचारगी के साथ श्रावणी मेला मनाए आपस में भेदभाव…

Read More

टेंडर्स के अनुसार काम नहीं कराए जाने का आरोप, उपायुक्त को ग्रामीणों ने दी आवेदन 

  बड़कागांव : विभाग की मनमानी का शिकायत ग्रामीणों द्वारा एक बार फिर उपायुक्त से की गई है. कार्यस्थल बदलकर सड़क निर्माण करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि टेंडर किसी अन्य स्थल का तथा काम किसी और स्थल पर किया जा रहा है. बड़कागांव पुर्वी पंचायत अंतर्गत ग्राम पंकरी बरवाडीह में डीएमएफटी मद से दिनेश साव के घर से देवी मंडप होते सामुदायिक भवन तक थाना संख्या 56 राजस्व ग्राम पंकरी बरवाडीह में पीसीसी पथ निर्माण किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात ग्रामीण…

Read More

पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड द्वारा 25वां कारगिल विजय दिवस मना

हजारीबाग: 26 जुलाई शुक्रवार को हजारीबाग सर्किट हाउस के समीप समाधि स्थल में पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड के बैनर तले 25 वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कर्जन ग्राउंड से समाधि स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर दो मिनट का मौन रखा गया साथ ही सदस्यों द्वारा देश में सेना के योगदान व कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर चीफ गेस्ट विंग कमांडर आर के गुप्ता (रिटायर्ड) द्वारा शहीद परिवार सुहास बारला की मां व शहीद संदीप…

Read More

आदर्श मध्य विद्यालय शिक्षक अभिभावक की बैठक

  बड़कागांव : बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में अभिभावक शिक्षक की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम ने किया . संचालन प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दीपक राणा ने किया .बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं प्रार्थना कर शुरूआत किया गया . दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया. पीटीएम में वैसे 11 अभिभावकों को तिलक और आरती लगाकर स्वागत किया गया , जो बैठक में सबसे पहले पहुंचे थे.…

Read More

महुदी मार्ग विवाद को लेकर होने वाली बैठक स्थगित होने से नाराज हुए लोग

बड़कागांव : महूदी रामनवमी जुलूस मार्ग विवाद को सुलझाने एवं मोहर्रम के दिन बवाल हो जाने के मामले को शांत करने को लेकर प्रशासन द्वारा 21 जुलाई को बुलाई गई बैठक को अचानक स्थगित कर दिए जाने से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश है. अनुमंडल पदाधिकारी के लेटर पैड गोपनीय शाखा ज्ञापांक संख्या 775/20 के अनुसार अंचलाधिकारी बड़कागांव को प्रेषित कर 21 जुलाई को होने वाली बैठक को अपरिहार्य के कारण स्थगित कर दिया गया है. ज्ञात हो कि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा ही 21 जुलाई को 11:00 बजे पूर्वाह्न…

Read More